आर्यन खान ड्रग्स केसः आरोपों के बीच एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े पहुंचे दिल्ली

मुंबई ड्रग पार्टी मामले की जांच कर रहे एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े ख़ुद पर लग रहे आरोपों के बीच सोमवार रात दिल्ली पहुंचे हैं.

लाइव कवरेज

पवन सिंह अतुल, सिंधुवासिनी and कीर्ति दुबे

  1. राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार: अभिनेता रजनीकांत को मिला दादा साहब फ़ाल्के अवॉर्ड

    रजनीकांत

    इमेज स्रोत, twitter/Anurag Thakur

    इमेज कैप्शन, अभिनेता रजनीकांत को 51वें दादा साहब फ़ाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

    सोमवार को 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का वितरण दिल्ली के विज्ञान भवन में किया गया. इन पुरस्कारों की घोषणा मार्च 2021 में ही कर दी गई थी और सोमवार को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने विजेताओं को पुरस्कार दिया.

    इस दौरान अभिनेता रजनीकांत को 51वें दादा साहब फ़ाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

    कोरोना महामारी के कारण राष्ट्रीय पुरस्कारों के ऐलान को एक साल के लिए टाल दिया गया था और इस बार साल 2019 में बनी फ़िल्मों और उनके कलाकारों को पुरस्कृत किया गया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फ़िल्म 'छिछोरे' को बेस्ट हिन्दी फ़िल्म का अवॉर्ड मिला. कंगना रनौत को मणिकर्णिका और पंगा के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड मिला. मनोज वाजपेयी को भोसले के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड दिया गया.

    इस बार बेस्ट फीचर फ़िल्म का अवॉर्ड 'मारक्कर लायन ऑफ द अरबियन सी'को दिया गया है. यह मलयाली फ़िल्म है.

    मनोज वाजपेयी को 'भोसले'और धनुष को असुरान (तमिल) के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड दिया गया है.

  2. टीम इंडिया की हार की पाकिस्तानी प्रशंसकों ने ये वजहें बताईं

  3. मुंबई ड्रग्स मामला: नवाब मलिक ने कहा 'समीर दाऊद वानखेड़े', मिला ये जवाब

    समीर वानखेड़े

    इमेज स्रोत, ANI

    मुंबई में क्रूज़ पर कथित रेव पार्टी के केस में बॉलीवुड स्टार शाहरुख़ ख़ान के बेटे को गिरफ़्तार कर चर्चा में आए एनसीबी के ज़ोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को लेकर विवाद थमता नज़र नहीं आ रहा है.

    नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के ज़ोनल डाइरेक्टर समीर वानखेड़े ने कहा है कि वो बहुधार्मिक और सेक्यूलर परिवार से ताल्लुक रखते हैं.

    वानखेड़े का यह बयान महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के एक ट्वीट के बाद आया है. नवाब मलिक ने ट्विटर पर समीर वानखेड़े से जुड़ा एक डॉक्युमेंट भी शेयर किया था और लिखा था- समीर दाऊद वानखेड़े का फ़र्जीवाड़ा यहाँ से शुरू हुआ.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    मेरे पिता हिंदू हैं, माँ मुसलमान थीं: समीर वानखेड़े

    अब इसके जवाब में समीर वानखेड़े ने लिखित बयान जारी करते हुए कहा कि उनसे जुड़ी निजी जानकारी इस तरह सोशल मीडिया पर पोस्ट करना मानहानि के दायरे में आता है.

    बयान में वानखेड़े ने कहा है, “मेरे पिता हिंदू हैं और मेरी माँ मुसलमान थीं. मेरे परिवार से जुड़े निजी कागज़ात ट्विटर पर पोस्ट करना निजता का हनन है. मुझे महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के बदनाम करने वाले हमलों से दुखी हूँ.”

    नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े पर भ्रष्टाचार का आरोप भी लगा था और आर्यन ख़ान की गिरफ़्तारी को ’25 करोड़ की डील’ बताया था.

  4. पाकिस्तान की जीत पर शोएब अख़्तर ने हरभजन को किया ट्रोल, कहा- बर्दाश्त करो

  5. सूडान के टीवी और रेडियो स्टेशन पर सेना का कब्ज़ा, सरकार ने लोगों से कहा- सेना के हस्तक्षेप को रोकें

    सूडान

    इमेज स्रोत, Reuters

    सूडान में सेना ने देश के प्रधानमंत्री और अंतरिम सरकार के कई मंत्रियों समेत कई सदस्यों को आज तड़के गिरफ़्तार कर लिया है.

    सूडान के सूचना मंत्रालय ने गिरफ़्तार किए गए लोगों को रिहा करने और सरकार का तख़्ता पलटने की कोशिशों को रोकने की अपील की है.

    अब ख़बरें आ रही हैं कि सेना ने देश के सरकारी टीवी और रेडियो के मुख्यालय को भी अपने कब्ज़े में ले लिया है. सूडान के सूचना मंत्रालय ने अपने फ़ेसबुक पेज पर ये जानकारी देते हुए कहा है कि सेना ने एक कर्मचारी को गिरफ़्तार भी किया है.

    उधर सूडान के प्रधानमंत्री के एक सलाहकार ने अल-अरबिया चैनल को बताया है कि अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि की मौजूदगी में सत्तारूढ़ परिषद के साथ समझौते के बाद भी तख़्तापलट हो गया है.

    सूडान

    इमेज स्रोत, Reuters

    देश के सूचना मंत्रालय ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया है, “देश एक पूर्ण सैन्य तख़्तापलट का सामना कर रहा है. हम लोगों से सेना के हस्तक्षेप को रोकने की अपील करते हैं.”

    दो साल पहले, अरसे से सूडान पर राज कर रहे उमर अल-बशीर के सत्ता से हटाए जाने के बाद एक अंतरिम सरकार अस्तित्व में आई थी.

    तभी से सेना और सिविल हुकूमत में तकरार की स्थिति बनी हुई है. ये अभी भी साफ़ नहीं है कि दरअसल ये गिरफ़्तारियां किसने करवाई हैं.

    प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा है कि राजधानी ख़ार्तूम में इंटरनेट बंद है. सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे संदेशों में गुस्साई भीड़ सड़कों पर टायर जलाती दिख रही है.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने एक चश्मदीद के हवाले से बताया है कि ख़ार्तूम में सेना और अर्धसैनिक बल तैनात हैं और लोगों की आवाजाही सीमित कर दी गई है.

    ख़ार्तूम एयरपोर्ट भी बंद कर दी गई है और सारी अंतरराष्ट्रीय फ़्लाइट्स स्थगित कर दी गई हैं.

  6. आर्यन ख़ान ड्रग केस - मुंबई पुलिस कमिश्नर से मिले गवाह प्रभाकर, राउत ने कहा - वेट ऐंड वॉच

    प्रभाकर सईल

    इमेज स्रोत, ANI

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    आर्यन ख़ान ड्रग्स मामले में एक स्वतंत्र गवाह प्रभाकर साईल ने सोमवार को मुंबई के पुलिस आयुक्त हेमंत नागराले से मुलाक़ात की.

    रविवार को मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के संभागीय निदेशक समीर वानखेड़े पर गंभीर आरोप लगाए थे. हांलाकि वानखेड़े ने इन आरोपों का खंडन कर दिया था.

    प्रभाकर साईल ने अपने हलफ़नामे में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो पर फिरौती मांगने का गंभीर आरोप लगाया था. बाद में प्रभाकर ने मीडिया से बातचीत में अपने आरोप दोहराए थे और ख़ुद के लिए सुरक्षा की मांग भी की थी.

    सोमवार को वे मुंबई पुलिस कमिश्नर से मिले हैं और संभवत इस विषय पर और जानकारी साझा की है. ऐसे क़यास लगाए जा रहे हैं कि मुंबई पुलिस प्रभाकर के लगाए भ्रष्टाचार के आरोपों जांच कर सकती है.

    अब सभी की निगाहें प्रभाकर साईल के आरोपों पर महाराष्ट्र सरकार की आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं.

    इसी बीच शिवसेना सांसद और पार्टी मुखपत्र सामना के संपादक संजय राउत ने एक ट्वीट में कहा है कि - वेट ऐंड वॉच

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    झूठे केस में फंसाने की कोशिश - समीर वानखेड़े

    अपने ऊपर लगे आरोपों पर एनसीबी के मुंबई डिवीजन के निदेशक समीर वानखेड़े ने कल मुंबई के पुलिस कमिश्नर हेमंत नागराले को एक पत्र लिखा था.

    पत्र में वानखेड़े ने कहा, "मुझे शक है कि कुछ लोगों ने मुझे फर्जी मामले में फंसाने की कोशिश शुरू कर दी है."

    उन्होंने कहा, "जो आरोप लगाए गए हैं उनपर, मेरे वरिष्ठ अधिकारी मुथा अशोक जैन ने पहले ही एनसीबी के महानिदेशक को कार्रवाई करने के लिए पत्र लिख दिया है. मैं आपके संज्ञान में ये बात लाना चाहता हूं कि मुझे मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक पदों पर बैठे लोग, नौकरी से निकालने और जेल में डालने जैसी धमकियां दे चुके हैं, ”

    वानखेड़े ने कहा, "मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि इस झूठे मामले में कार्रवाई न करें."

    समीर वानखेड़े की चिट्ठी
  7. सूडान में तख़्तापलट की ख़बरें: पीएम और मंत्री गिरफ़्तार, सड़कों पर फ़ौज तैनात

    ख़ार्तूम में प्रदर्शन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, पिछले सप्ताह गुरुवार को कई लोगों ने सड़कों पर उतर कर देश की अंतरिम सरकार का समर्थन किया था.

    सूडान में सैन्य तख़्तापलट की ख़बरों के बीच अंतरिम सरकार के कई मंत्रियों और सदस्यों को उनके घरों में गिरफ़्तार कर लिया गया है.

    प्रधानमंत्री अब्दुल्ला हमदोक और उनके कम से कम चार मंत्री गिरफ़्तार लोगों में शामिल हैं. माना जाता है कि इन सभी को सोमवार तड़के कुछ अज्ञात सैनिकों ने हिरासत में लिया था.

    हांलाकि सूडान की सेना ने इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है लेकिन लोकतंत्र समर्थक समूहों ने लोगों से सड़कों पर उतर कर, विरोध प्रदर्शन करने की अपील की है.

    दो साल पहले, अरसे से सूडान पर राज कर रहे उमर अल-बशीर के सत्ता से हटाए जाने के बाद एक अंतरिम सरकार अस्तित्व में आई थी.

    तभी से सेना और सिविल हुकूमत में तकरार की स्थिति बनी हुई है. ये अभी भी साफ़ नहीं है कि दरअसल ये गिरफ़्तारियां किसने करवाई हैं.

    प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा है कि राजधानी ख़ार्तूम में इंटरनेट बंद है. सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे संदेशों में गुस्साई भीड़ सड़कों पर टायर जलाती दिख रही है.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने एक चश्मदीद के हवाले से बताया है कि ख़ार्तूम में सेना और अर्धसैनिक बल तैनात हैं और लोगों की आवाजाही सीमित कर दी गई है.

    ख़ार्तूम एयरपोर्ट भी बंद कर दी गई है और सारी अंतरराष्ट्रीय फ़्लाइट्स स्थगित कर दी गई हैं.

  8. चीन में फिर उभर रहा है कोरोना वायरस संक्रमण, डेल्टा वेरिएंट हो सकता है ज़िम्मेदार

    चीन में कोरोना संक्रमण

    इमेज स्रोत, Wang Chun / Costfoto/Barcroft Media via Getty Images

    चीन में एक बार फिर कोरोना वायरस संक्रमण उभार पर है और इसकी वजह डेल्टा वेरिएंट को बताया जा रहा है.

    चीन के सरकारी अख़बार ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले एक हफ़्ते में चीन के 11 प्रांतों में कोरोना वायरस फिर से फैल गया है.

    चीन के वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि डेल्टा वेरिएंट का यह मामला बाहर से आया है.

    चीन के कुछ महामारी रोग विशेषज्ञों का मानना है कि यह साल 2020 में वुहान में फैले संक्रमण के बाद सबसे ख़तरनाक संक्रमण हो सकता है.

    पिछले एक हफ़्ते में चीन में कोविड-19 संक्रमण के 133 मामले दर्ज किए गए जिनमें से 106 मामले दूसरे देशों से आने वाले सैलानियों में पाए गए.

    17 अक्टूबर के बाद से चीन के 11 प्रांतों में घरेलू संक्रमण के मामले भी बढ़े हैं.

  9. वीडियो: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले से बिगड़ेंगे भारत से रिश्ते?

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  10. रोहित शर्मा से जुड़े सवाल पर पाकिस्तानी पत्रकार से बोले कोहली- विवाद चाहिए तो पहले ही बता दीजिए

    विराट कोहली

    इमेज स्रोत, Michael Steele-ICC/ICC via Getty Images

    आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में भारत को पाकिस्तान के हाथों मिली करारी हार की चर्चा थम नहीं रही है.

    इस बीच भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का एक जवाब वायरल हो रहा है जो उन्होंने एक पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल के जवाब में दिया.

    पाकिस्तान पत्रकार ने कोहली से भारतीय टीम के प्लेइंग इलेवन के बारे में सवाल किया था.

    उन्होंने पूछा, “क्या आपने रोहित शर्मा को बाहर करके ईशान किशान को टीम में जगह देने के बारे में सोचा था? ईशान शर्मा ने वॉर्म अप मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था.”

    पाकिस्तान पत्रकार का यह सवाल सुनकर विराट कोहली कुछ सेकेंड तक चुप रहे और फिर उन्होंने हँसते हुए कहा, “यह बहुत ही बहादुरी भरा सवाल है.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    ''आप रोहित शर्मा को ड्रॉप कर देते?''

    इसके बाद विराट ने पत्रकार से ही पलटकर पूछ लिया, “आपको क्या लगता है, सर? मैं तो उस टीम के साथ खेला जो मुझे बेस्ट लगी. आपकी क्या राय है? क्या आप रोहित शर्मा को टी-20 इंटरनेशनल से ड्रॉप कर देते? आप रोहित शर्मा को ड्रॉप कर देते?”

    विराट ने कहा, “आपको पता है ना रोहित ने पिछले मैच में हमारे लिए क्या किया था?”

    इसके बाद विराट ने हँसते हुए अपने हाथों से अपना चेहरा छिपा लिया और बोले, “अनबिलीवबल!”

    उन्होंने कहा, “सर अगर आपको विवाद चाहिए तो पहले से बता दीजिए. फिर मैं उसी हिसाब से जवाब दूँगा.”

    रविवार के मैच में रोहित शर्मा पाकिस्तान के शाहीन अफ़रीदी की पहली ही बॉल पर आउट हो गए थे.

    रोहित शर्मा

    इमेज स्रोत, AAMIR QURESHI/AFP via Getty Images

  11. ब्रेकिंग न्यूज़, कानपुर में ज़ीका वायरस का पहला मामला, स्वास्थ्य विभाग एलर्ट मोड पर

      • Author, रवि
      • पदनाम, कानपुर से, बीबीसी हिंदी के लिए
    सांकेतिक तस्वीर

    इमेज स्रोत, SPL

    कानपुर में ज़ीका वायरस संक्रमण का पहला मामला मिला है. यह उत्तर प्रदेश में भी ज़ीका वायरस का पहला मामला है.

    भारतीय वायु सेना के एक स्टाफ़ में संक्रमण की पुष्टि हुई है और उनका एयरफ़ोर्स हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है.

    बीते 10 दिनों से उनका इलाज इसी अस्पताल में चल रहा था और ज़ीका जैसे लक्षण दिखने पर अस्पताल प्रशासन ने उनका सैंपल पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ वायरॉलजी (एनआईवी) भेजा.

    जाँच में उनके ज़ीका वायरस से पॉज़िटिव होने की पुष्टि हुई.

    अब केजीएमयू (लखनऊ) से डॉक्टर मानवेंद्र त्रिपाठी और दिल्ली स्थित एम्स से डॉक्टर केजी चौधरी ने टीम के साथ उनका इलाज करना शुरू कर दिया है.

    कानपुर के डीएम विशाख जी. अय्यर ने बताया कि सूचना के मुताबिक़ मरीज़ की हालत अभी स्थित बनी हुई है.

    परदेवनपुरवा में फ़ॉगिंग

    इमेज स्रोत, Ravi/BBC

    इमेज कैप्शन, परदेवनपुरवा में फ़ॉगिंग

    कंटेनमेंज ज़ोन बना इलाका, एलर्ट पर अधिकारी

    कानपुर के चीफ़ मेडिकल ऑफ़सिर डॉक्टर नैपाल सिंह ने बताया कि ज़ीका वायरस की पुष्टि की सूचना के बाद परदेवनपुरवा में उनके घर के एक किलोमीटर के दायरे को कंटेनमेंट ज़ोन घोषित कर दिया गया है.

    अलर्ट मोड पर काम करते हुए रविवार को पहले दिन स्वास्थ्य विभाग की 24 टीमों ने 300 घरों में 1300 लोगों की जाँच की है. इसमें 112 लोगों में बुखार और दर्द के लक्षण वाले लोग मिले हैं.

    इनमें से पाँच ख़ून के नमूनों को लखनऊ जाँच के लिए भेज दिया गया है. शनिवार को भी एयरफ़ोर्स कर्मी के संपर्क में आए 24 लोगों को सैंपल केजीएमयू भेजे गए थे.

    सभी की जांच रिपोर्ट देर रात रविवार को आ गई. सभी के सैंपल निगेटिव रिपोर्ट हुए हैं. किसी में भी ज़ीका वायरस की पुष्टि नहीं हुई है.

    कानपुर नगर निगम ने पूरे इलाके में रविवार को साफ़-सफ़ाई, एंटी लार्वा का छिड़काव और फ़ॉगिंग का कार्य शुरू कर दिया.

    मोहल्लों में जीका वायरस से कैसे बचा जा सकता है, इससे संबंधित पोस्टर भी स्वास्थ्य विभाग ने चिपकाना शुरू कर दिए हैं. लोगों को मच्छरों से बचाव के लिए उपाय भी बताए जा रहे हैं.

    ज़ीका वायरस एयरफोर्स कर्मी में कैसे आया, इसको लेकर भी बड़ा सवाल बना हुआ है.

    सीएमओ ने इस बारे में बताया कि ज़ीका वायरस एडीज़ मच्छरों के काटने से भी होता है. हालाँकि यह संक्रमण हवा के ज़रिए नहीं फैलता है.

    ज़ीका वायरस

    इमेज स्रोत, SITTITHAT TANGWITTHAYAPHUM

    क्या होता है ज़ीका वायरस?

    ज़ीका वायरस का संक्रमण एडीज इजिप्टी मच्छर के काटने से भी होता है. यह मच्छर डेंगू और चिकनगुनिया की वजह भी बनता है.

    संक्रमित मरीज के साथ संबंध बनाने पर यह स्वस्थ व्यक्ति में भी फैल सकता है. ज़ीका वायरस से संक्रमित होने का सबसे ज्यादा ख़तरा गर्भवती महिलाओं को रहता है.

    पहली बार ज़ीका वायरस से जुड़ी महामारी प्रशांत महासागर के याप आइलैंड में 2007 में आई थी. इसके बाद ब्राजील, अमेरिका और एशिया में ये एक महामारी की तरह फैला.

    इसका पहला मामला 1947 में युगांडा में सामने आया था. इसके पाँच साल बाद यह वायरस इंसानों में पाया गया.

    विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक यह एक न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर है जो इंसानों में लकवा और मौत की वजह बन सकता है.

  12. वीडियो: पुतिन का तालिबान पर यह बयान क्या भारत के लिए झटका है?

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि तालिबान को आतंकवादी संगठनों की लिस्ट से हटाना संभव है.

    मगर साथ में पुतिन ने ये भी कहा कि यह संयुक्त राष्ट्र के स्तर से होना चाहिए. तालिबान को आतंकवादी संगठनों की लिस्ट से बाहर करने के मामले में पुतिन ने कहा कि इस प्रक्रिया में केवल रूस नहीं है.

    पुतिन ने कहा कि हम तालिबान के प्रतिनिधियों के साथ सहयोग कर रहे हैं. रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि तालिबान के प्रतिनिधियों को मॉस्को बुलाया और उनके साथ लगातार संपर्क में हैं.

  13. पाकिस्तान की भारत पर जीत के बाद पंजाब में कश्मीरी छात्रों पर हमला: रिपोर्ट्स

    भारत-पाकिस्तान मैच

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की भारत पर जीत के बाद पंजाब में कुछ कश्मीरी छात्रों को मारपीट और हमले का शिकार होना पड़ा.

    कश्मीर के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करने वाली कई समाचार वेबसाइटों ने इस ख़बर को प्रकाशित किया है.

    फ़्री प्रेस कश्मीर के अनुसार, वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की भारत पर जीत के बाद पंजाब के संगरूर के भाई गुरु दास इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग और टेक्नॉलजी के छात्रों के साथ मारपीट हुई.

    कश्मीरी छात्रों को हॉस्टल के कमरों में पीटा गया और इस दौरान एक छात्र ने इस पूरे वाकये को फ़ेसबुक पर लाइव स्ट्रोम किया.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इन ख़बरों के बाद नेशनल कॉन्फ़्रेंस की अतिरिक्त प्रवक्ता इफ़रा जान ने ट्विटर पर पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को टैग करते हुए कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की माँग की.

    रविवार को दुबई में हुए मैच में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से मात दी थी.

    पाकिस्तान ने इससे पहले तक विश्व कप के किसी भी मुक़ाबले में भारत के ख़िलाफ़ जीत दर्ज नहीं की थी.

  14. नमस्कार! बीबीसी हिंदी के लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया. हम आपको यहाँ दिनभर की बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे.

    यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. रविवार, 24 अक्टूबर के अपडेट्स के लिए आप यहाँ क्लिक कर सकते हैं.