भारत के साथ विवाद के बीच चीन ने सीमा सुरक्षा को लेकर बनाया क़ानून
भारत के साथ चल रहे सीमा विवाद के बीच चीन ने अपनी सरहदों की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए शनिवार को एक नया क़ानून पारित किया है.
लाइव कवरेज
रजनीश कुमार and विभुराज
भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ी जब मैदान में तू-तू, मैं-मैं पर उतरे
इमेज स्रोत, SCOTT BARBOUR
भारत और पाकिस्तान के बीच जब भी क्रिकेट मुक़ाबला होता है तो केवल देखने वालों की भावनाएं उफ़ान पर नहीं होती हैं.
दोनों देशों के क्रिकेट प्रेमियों की भावनाओं के साथ-साथ दोनों टीम के खिलाड़ियों की भावनाएं भी उफ़ान पर होती हैं.
एक दूसरे के साथ मुक़ाबला नहीं गंवाने के तनाव में खिलाड़ी कोई नरमी नहीं दिखाना चाहते. ऐसे में मैदान में एक दूसरे से तू-तू, मैं-मैं भी देखने को मिलती रही है. ऐसे पाँच वाक़यों पर एक नज़र-
1.आमिर सोहेल और वेंकटेश प्रसाद के बीच झड़प
पाकिस्तान के बल्लेबाज़ आमिर सोहेल और भारतीय गेंदबाज़ वेंकटेश प्रसाद के बीच ये झड़प 1996 के वर्ल्ड कप के दौरान हुई थी. भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 287 रन बनाए थे.
इमरान ख़ान दिल्ली में जलसा करें तो मोदी से बड़ा जलसा होगा: पाकिस्तानी मंत्री
इमेज स्रोत, REUTERS/GETTY IMAGES
पाकिस्तान के सूचना एंव प्रसारण मंत्री फ़व्वाद चौधरी ने दावा किया है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान भारत में भी बहुत ही लोकप्रिय हैं.
अख़बार दुनिया के अनुसार फ़व्वाद चौधरी ने दुबई में पत्रकारों से बात करते हुए कहा वो भारत के साथ अच्छे संबंध बनाना चाहते हैं लेकिन भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी के रवैये के कारण भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में बेहतरी नहीं आ रही है.
अपने प्रधानमंत्री इमरान ख़ान की तारीफ़ करते हुए फ़व्वाद चौधरी ने कहा, "इमरान ख़ान भारत में बहुत लोकप्रिय हैं. दिल्ली में आज जलसा करें तो मोदी से बड़ा जलसा होगा."
इस अवसर पर फ़व्वाद चौधरी ने कहा कि विदेशों में रह रहे पाकिस्तानियों को वोट का अधिकार देना इमरान सरकार की प्राथमिकता है.
पाकिस्तान को भारत पर जीत दिला सकते हैं ये पाँच कारण
इमेज स्रोत, Getty Images
भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीम आज टी20 विश्व कप का पहला मुक़ाबला खेलने जा रही हैं. ये मैच संयुक्त अरब अमीरात में दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा.
दोनों ही टीम जीत की रणनीति बनाने में जुटी हुई हैं और पूरी ताकत झोंक देना चाहती हैं.
विश्व कप में देखें तो पाकिस्तान के साथ मैच के मामले में भारत का पलड़ा भारी रहा है और पाकिस्तान को अमूमन हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में हर विश्व कप मैच रिकॉर्ड बनाने और तोड़ने की संभावना के साथ दबाव को लेकर आता है.
पाकिस्तानी टीम पर भी ये दबाव है और दोनों देशों के मौजूदा संबंधों के बीच ये दबाव और बढ़ जाता है.
भारतीय टीम के हालिया प्रदर्शन और विश्व कप के पिछले मैचों को देखते हुए उनका मोनबल ऊंचा हो सकता है लेकिन कुछ ऐसे भी कारण हैं जो पाकिस्तानी टीम को जीत की ओर ले जा सकते हैं.
बिहार में क्या राजद और कांग्रेस का गठबंधन टूट गया है? इस सवाल पर क्या बोले लालू
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पहली बरसी के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान लालू यादव और राहुल गांधी
बिहार विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनावों में राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के गठबंधन टूटने के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने अपनी पार्टी की तरफ़ से रविवार को स्थिति स्पष्ट कर दी है.
उन्होंने सवालिया लहजे में कहा, "कांग्रेस का गठबंधन क्या होता है? क्या हम कांग्रेस को हारने के लिए सीटें दे देते? ज़मानत ज़ब्त कराने के लिए दे देते."
पत्रकारों ने उनसे ये सवाल भी पूछा कि क्या राष्ट्रीय जनता दल और भारतीय जनता पार्टी का पर्दे के पीछे कोई गठबंधन हो गया है?
गौरतलब है कि कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास ने ऐसे आरोप लगाए थे.
इस सवाल पर लालू प्रसाद यादव ने कहा कि भक्त चरण दास को कुछ पता नहीं है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
हालांकि दोनों दलों की ओर से गठबंधन तोड़ने का काई औपचारिक एलान नहीं किया गया है.
कांग्रेस का कहना है कि दोनों ही सीटों पर उसे भरोसे में लिए बैगर राजद ने अपने उम्मीदवारों को एलान कर दिया.
इसके बाद कांग्रेस ने भी दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े कर दिए हैं.
इससे पहले भक्त चरण दास ने शुक्रवार को कहा था कि कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनावों में भी सभी 40 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करेगी.
साल भर पहले हुए विधानसभा चुनावों में पांच दलों के विपक्षी गठबंधन ने बेहतर प्रदर्शन किया था और दस सीटों से वे सरकार बनाने से चूक गए थे लेकिन अब ये गठबंधन टूटने के कगार पर पहुंच गया दिखता है.
दिल्ली-लाहौर के बच्चे बोले, विराट बेस्ट या बाबर
वीडियो कैप्शन, दिल्ली-लाहौर के बच्चे बोले, विराट बेस्ट या बाबर
भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें दुबई में एक दूसरे के सामने होंगी तो वहीं दुबई से मीलों दूर भारत और पाकिस्तान में क्रिकेट प्रेमियों की धड़कनें तेज़ हो रही हैं.
ऐसे में हमने दोनों ही देशों को युवाओं से जानना चाहा कि वो विरोधी टीम के किस खिलाड़ी को सबसे बेहतरीन मानते हैं.
देखिए यह वीडियो.
भारत-पाक मैच की फ़्री टिकट कौन बांट रहा है?
वीडियो कैप्शन, भारत-पाक मैच की फ़्री टिकट कौन बांट रहा है?
भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला सिर्फ एक मैच भर नहीं होता बल्कि यह एक जज़्बा होता है.
रविवार को दुबई में टी20 विश्व कप के मैच में भारत-पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी.
दुबई की कई कंपनियों में भारत और पाकिस्तान के नागरिक साथ मिलकर काम करते हैं.
ऐसे में एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को इस मैच की टिकट मुफ़्त में बांटी है. देखिए यह रिपोर्ट.
पाकिस्तानी भी बोले, भारतीय टीम मज़बूत है
वीडियो कैप्शन, पाकिस्तानी भी बोले, भारतीय टीम मज़बूत है
दुबई में भारत पाकिस्तान के मुकाबले की सारी तैयारियां हो चुकी हैं.
विश्व कप में टीम इंडिया का रिकॉर्ड पाकिस्तान से काफी बेहतर है, लेकिन इसके बावजूद मैच में कौन जीतेगा, ये उसी दिन पर निर्भर करेगा.
दोनों टीमों के प्रशंसक अपने खिलाड़ियों का साथ देने के लिए पहुंच चुके हैं और अपने-अपने दावे कर रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़, लगातार पांचवें दिन बढ़ी पेट्रोल-डीज़ल की कीमत, राहुल गांधी बोले- टैक्स डकैती बढ़ती जा रही है
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
राहुल गांधी ने रविवार को तेल की बढ़ती कीमतों के मुद्दे पर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पेट्रोल की कीमतों पर टैक्स डकैती बढ़ती जा रही है.
उन्होंने कहा कि कहीं चुनाव हों तो इस पर थोड़ी रोक लगे.
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी पेट्रोल और डीज़ल की बढ़ती कीमतों पर केंद्र सरकार के ऊपर हल्ला बोला.
उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने लोगों की परेशानी बढ़ाने में रिकॉर्ड बना डाला है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
ट्विटर पर कांग्रेस महासचिव ने एक मीडिया रिपोर्ट को टैग करते हुए अपनी बात रखी.
इस रिपोर्ट के मुताबिक़, साल 2021 में अब तक पेट्रोल 23.53 रुपया महंगा हो चुका है जो एक रिकॉर्ड है.
उन्होंने कहा, "मोदी जी की सरकार ने जनता को कष्ट देने के मामले में बड़े-बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं. सबसे ज्यादा बेरोजगारी: मोदी सरकार में. सरकारी संपत्तियां बिक रहीं: मोदी सरकार में. पेट्रोल के रेट एक साल में सबसे ज्यादा बढ़े: मोदी सरकार में."
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी इसी मीडिया रिपोर्ट को टैग करते हुए तंज भरे लहजे में लिखा है, "अच्छे दिन!"
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
रविवार को लगातार पांचवें दिन पेट्रोल और डीज़ल की कीमत में 35 पैसे प्रति लीटर की दर से इजाफा किया गया है.
इसके साथ ही डीज़ल-पेट्रोल की कीमतें देश में एक नए रिकॉर्ड पर पहुंच गई हैं.
दिल्ली में पेट्रोल इस समय 107.59 रुपया और मुंबई में 113.46 रुपया प्रति लीटर की रेट पर पहुंच गया है.
डीज़ल मुंबई में 104.38 रुपये तो दिल्ली में 96.32 रुपये की कीमत पर बिक रहा है.
राष्ट्रपति अर्दोआन के ख़िलाफ़ एकजुट हुए यूरोपीय देश
इमेज स्रोत, REUTERS
इमेज कैप्शन, तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन
जर्मन सांसद क्लाउडिया रोथ ने कहा कि तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन के ‘अधिनायकवाद’ का सामना किया जाना चाहिए और तुर्की पर प्रतिबंध लगाने चाहिए.
ये बयान तब आया है
जब तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन ने अमेरिका, जर्मनी और फ़्रांस समेत कुल 10 देशों के राजदूतों
"अस्वीकार्य" घोषित कर दिया है.
इन राजदूतों को अब
तुर्की छोड़ना पड़ सकता है. अर्दोआन का यह फ़ैसला राजदूतों के उस बयान के बाद आया
है, जिसमें उन्होंने तुर्की के एक्टिविस्ट ओस्मान कवाला की तत्काल रिहाई की माँग
की थी.
कवाला पिछले चार साल से ज़्यादा समय से जेल में हैं. उन पर
विरोध-प्रदर्शन के समर्थन और तख़्तापलट की कोशिश के आरोप हैं, हालाँकि उन्हें दोषी साबित नहीं किया जा सका है.
अमेरिका, फ़्रांस, फ़िनलैंड, कनाडा, डेनमार्क, जर्मनी, नीदरलैंड्स, नॉर्वे और स्वीडन
के राजदूतों ने एक साझा बयान में ओस्मान कवाला की तुरंत रिहाई की माँग की थी. ये
सभी 10 देश तुर्की के नेटो सहयोगी भी हैं.
क्लाउडिया रोथ ने जर्मनी की
न्यूज़ एजेंसी डीपीएके से कहा, “अपने आलोचकों के ख़िलाफ़ अर्दोआन
के अनैतिक कदम लगातार बेकाबू होते जा रहे हैं.”
उन्होंने कहा कि अर्दोआन के "अधिनायकवाद का अंतरराष्ट्रीय
स्तर पर सामना किया जाना चाहिए." उन्होंने तुर्की पर प्रतिबंधों और हथियारों का निर्यात
रोकने की मांग की.
वहीं, यूरोपीय संघ के अध्यक्ष
डेविड सासोली ने कहा कि तुर्की के 10 राजदूतों का निष्कासन "अधिनायकवादी रुझान"
का संकेत है. लेकिन, हम इससे डरने वाले नहीं हैं.
इंज़माम उल हक़ ने बाबर आज़म को क्यों बताया विराट कोहली से बेहतर
इमेज स्रोत, GETTY IMAGES
इमेज कैप्शन, पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्टान इंज़माम उल हक़
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्टान इंज़माम उल
हक़ ने कहा कि पाकिस्तानी टीम के कप्तान बाबर आज़म भारतीय टीम के कप्तान विराट
कोहली से तकनीकी रूप से बेहतर हैं.
इंज़माम के मुताबिक़ आने वाले दिनों में बाबर आज़म बल्लेबाजी
के सभी रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं.
टी20 विश्व कप में भारत-पाकिस्तान मुक़ाबले से पहले
इंज़माम उल हक़ ने जिओ न्यूज़ के साथ इंटरव्यू में ये बातें कहीं.
उन्होंने कहा, “मुझे उनमें (बाबर आज़म) सबसे अच्छी बात ये लगती है कि
उनमें रन बनाने की भूख है और हर बार बड़ा स्कोर खड़ा करने की उत्सुकता. मैंने किसी
और खिलाड़ी में ऐसी भूख नहीं देखी. उनके बारे में एक और सकारात्मक बात ये है कि वो
हमेशा खेल पर फोकस करते हैं. मुझे लगता है कि वो कई क्रिकेट रिकॉर्ड तोड़ने वाले हैं.”
इमेज स्रोत, AFP
इमेज कैप्शन, पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आज़म
बाबर और कोहली की तुलना
बाबर आज़म और विराट कोहली की तुलना को लेकर जब उनसे सवाल पूछा गया तो इंज़माम ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों की अपनी-अपनी ख़ासियत, बल्लेबाज़ी और रन बनाने का तरीक़ा है.
लेकिन, उन्होंने बाबर आज़म की तारीफ़ में कहा, “अगर आप देखेंगे कि अब तक बाबर ने जैसा क्रिकेट खेला है और उसकी कोहली के शुरुआती कुछ सालों से तुलना करें तो बाबर थोड़ा आगे नज़र आते हैं.”
हालांकि, उन्होंने ज़ोर दिया कि भारत के लिए विराट कोहली के प्रदर्शन पर कोई सवाल खड़े नहीं किए जा सकते. दोनों ही बेहतरीन खिलाड़ी हैं.
इमेज स्रोत, REUTERS
कोहली पर ज़्यादा दबाव
इंज़माम के मुताबिक़ बाबर का बेहतरीन प्रदर्शन अभी आना बाकी है और वो अभी अपने पीक पर नहीं पहुँचे हैं.
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “एक बल्लेबाज़ का पीक तब आता है जब वो 30 पार करता है और तब वो अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाता है. बाबर ने अब भी 30 पार नहीं किए हैं और वो पहले ही बहुत कुछ हासिल कर चुके हैं.”
उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान मैच का दबाव विराट कोहली पर थोड़ा ज़्यादा होगा.
इंज़माम ने इसके कारण बताए कि एक तो कप्तान के तौर पर कोहली का ये आख़िरी टूर्नामेंट है और दूसरा, पिछले दो सालों से उन्होंने कोई बड़ी पारी नहीं खेली है.
हालांकि, उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान का मैच होने का कारण दबाव दोनों ही कप्तानों पर होगा.
मध्य प्रदेश: क्या उपचुनाव के नतीजों से जुड़ा है शिवराज सिंह चौहान का भविष्य?
इमेज स्रोत, AFP
मध्य प्रदेश में 30 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लिए बेहद अहम माने जा रहे हैं.
राज्य में लोकसभा की खंडवा सीट के अलावा विधानसभा की पृथ्वीपुर, जोबट और रैगांव सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं.
वैसे तो ये केवल एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों
उपचुनाव है लेकिन शिवराज सिंह चौहान के लिए ये किसी परीक्षा से कम नहीं है.
मध्य प्रदेश से बाहर के मुद्दे जैसे लखीमपुर खीरी में
हिंसा, बढ़ती महंगाई और उर्वरकों की कमी, उपचुनाव को प्रभावित कर सकते हैं जबकि
इनका सीधा संबंध मध्य प्रदेश से नहीं है.
अगर दो या तीन सीटों पर भी शिवराज सिंह चौहान की जीत
हो जाती है तो उनकी स्थिति मज़बूत हो जाएगी.
बीजेपी ने हाल ही में चार राज्यों में मुख्यमंत्री
बदले हैं. ऐसे में शिवराज सिंह चौहान को भी बदले जाने के क़यास लगाए जा रहे हैं. लेकिन,
उपचुनाव की जीत उनके आलोचकों को चुप करा सकती है.
अंग्रेज़ी अख़बार ‘द हिंदू’ में एक वरिष्ठ मंत्री ने
कहा, “शिवराज जी और
योगी जी दोनों जनता के नेता है, वो अन्य राज्यों में बदले गए मुख्यमंत्रियों से
अलग हैं.”
एक वरिष्ठ पार्टी सदस्य ने कहा “ये चुनाव शिवराज सिंह चौहान के लिए बेहद महत्वपूर्ण
हैं. उनकी लोकप्रियता, खासतौर पर सत्ता विरोधी लहर को मात देने की योग्यता अब भी
मतदाताओं को प्रभावित करती है.”
इमेज स्रोत, FB/SHIVRAJ
सीधे जनसंपर्क की कोशिश
सितंबर के दूसरे हफ़्ते में शिवराज सिंह चौहान ने एक जन दर्शन यात्रा निकाली थी जिसमें लोगों से सीधे संपर्क करके पूछा गया कि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिला है या नहीं. साथ ही चुनावी क्षेत्रों में मतदाताओं के रुझान का जायज़ा भी लिया गया.
इस यात्रा के दौरान और बाद में उन्होंने भ्रष्टाचार के आरोप में तीन अधिकारियों का निलंबन भी किया.
उन्होंने रैगांव के सिंघपुर इलाक़े में नल जल योजना के तहत गांव वालों को नलके का पानी ना पहुंचाने को लेकर अधिकारियों की खिंचाई की. रैगांव उपचुनाव भी होना है.
वहीं, विपक्षी पार्टी कांग्रेस की बात करें तो उपचुनाव में जीत से दो साल बाद आने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों के लिए उसका मनोबल बढ़ेगा.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने बढ़ती महंगाई के लिए सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है.
खंडवा लोकसभा सीट पर एक सभा के दौरान उन्होंने कहा, “लोगों को हर बार मूर्ख नहीं बनाया जा सकता. लोग बढ़ती महंगाई और आर्थिक गिरावट के कारण परेशान हैं.”
मोदी सरकार क्या बांग्लादेश की नाराज़गी को लेकर इतना सतर्क है?
पाकिस्तान और अमेरिका के बीच एक समझौते की चर्चा गर्म
इमेज स्रोत, Getty Images
अमेरिकी न्यूज़ चैनल सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक़ अमेरिका अफ़ग़ानिस्तान में सैन्य और ख़ुफ़िया अभियानों के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र
का इस्तेमाल करने को लेकर एक औपचारिक समझौता करने वाला है.
शनिवार को आई इस रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान ने कथित
तौर अपने आतंकवाद रोधी प्रयासों और भारत के साथ संबंधों में मदद के बदले अमेरिका
के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने की इच्छा जताई है.
रिपोर्ट में बताया गया है कि अमेरिकी कांग्रेस को
शनिवार को इस संबंध में जानकारी दी गई है.
हालांकि, पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान
और अमेरिका के बीच ऐसे किसी भी समझौते से इनकार किया है.
विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों देशों के बीच ऐसा कोई
समझौता नहीं हुआ है. हालांकि, क्षेत्रीय सुरक्षा और आतंकवाद से मुक़ाबले के लिए
दोनों देशों में दीर्घकालिक सहयोग बना हुआ है.
ये रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब अफ़ग़ानिस्तान से अपने
सैनिकों की वापसी के बाद अमेरिका को आईएसआईएस और अन्य चरमपंथी समूहों के ख़िलाफ़
अफ़ग़ानिस्तान में आतंक-रोधी अभियान चलाने में मुश्किलें आ रही हैं.
इमेज स्रोत, Getty Images
अमेरिका का डर
तालिबान ने पिछले महीने अमेरिका को चेतावनी दी थी कि अगर वो अफ़ग़ानिस्तान के ऊपर ड्रोन उड़ाने बंद नहीं करता है तो उसके नकारात्मक परिणाम होंगे.
अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान के कब्ज़े के बाद से चरमपंथी समूह आईएसआईएस के हमले बढ़ गए हैं. अंतरिम तालिबान सरकार ने आईएसआईएस से निपटने के लिए अमेरिकी मदद लेने से इनकार कर दिया है और कहा है कि वो इससे ख़ुद निपटने में सक्षम है.
लेकिन, अमेरिका को आशंका है कि तालिबान शासन में चरमपंथी संगठन मज़बूत हो सकते हैं और अंतरराष्ट्रीय हमलों के लिए अफ़ग़ानिस्तान का इस्तेमाल कर सकते हैं.
हालांकि, हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल पर पाकिस्तान और अमेरिका के बीच पहले ही सहयोग को लेकर एक रूपरेखा तैयार है.
इससे पहले जून में, पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा था कि 2001 से पाकिस्तान और अमेरिका के बीच एएलओसी (एयरलाइंस ऑफ कम्युनिकेशंस) और जीएलओसी (ग्राउंड लाइन्स ऑफ कम्युनिकेशन) पर एक रूपरेखा मौजूद है. ऐसे में किसी भी नए समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किया जा रहा है.
नमस्कार! बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज पर आपका स्वागत है. हम यहाँ आपको दिन भर की बड़ी ख़बरें और ताज़ा अपडेट देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. शनिवार, 23 अक्टूबर के अपडेट्स के लिए आप यहाँ क्लिककर सकते हैं.