हमारे लिए लोकतंत्र का मतलब सबका साथ-सबका विकास: प्रधानमंत्री मोदी
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट YouTube समाप्त
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना महामारी की शुरुआत में ये आशंकाएं जताई गईं कि भारत जैसे विशाल लोकतंत्र में सबको वैक्सीन कैसे मिलेगी?
उन्होंने कहा, “भारत में महामारी से लड़ने को लेकर कई तरह की आशंकाएं थीं. लेकिन हमारे यहाँ लोकतंत्र का मतलब है सबका साथ-सबका विकास. हमने सोचा कि अगर बीमारी भेदभाव नहीं करती तो वैक्सीन लगने में भी किसी के साथ नहीं होगा.”
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह सुनिश्चित किया गया कि वैक्सीन को लेकर किसी तरह का वीआईपी कल्चर न हो.
उन्होंने कहा, “हमने तय किया कि कोई कितना ही अमीर या ताकतवर क्यों न हो, उसे वैक्सीन आम लोगों की तरह ही लेनी पड़ेगी. ऐसी आशंकाएं भी जताई गईं कि भारत में बहुत से लोग वैक्सीन लेने के लिए आगे ही नहीं आएंगे लेकिन आज 100 करोड़ डोज़ लगवाकर हमने उन्हें जवाब दे दिया है.”





