कैप्टन अमरिंदर सिंह बनाएंगे नई पार्टी, बीजेपी के साथ हो सकते हैं लेकिन...
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह जल्दी ही अपनी पार्टी लॉन्च करेंगे.
लाइव कवरेज
पवन सिंह अतुल, चंदन शर्मा and मोहम्मद शाहिद
ब्रेकिंग न्यूज़, जापान के तट के नज़दीक उत्तर कोरिया ने समुद्र में दागी अज्ञात मिसाइल
इमेज स्रोत, KCNA
दक्षिण कोरिया और जापान ने
कहा है कि उत्तर कोरिया ने एक अज्ञात मिसाइल को जापान के तट के नज़दीक समुद्र में दागा
है.
यह उस समय हुआ है जब उत्तर
कोरिया को लेकर दक्षिण कोरिया, जापान और अमेरिका के ख़ुफ़िया प्रमुख बातचीत करने जा रहे हैं.
बीते कुछ हफ़्तों में दक्षिण
कोरिया ने हाइपरसोनिक, लंबी दूरी की क्रूज़ मिसाइलों और एंटी-एयरक्राफ़्ट हथियारों
के परीक्षण का दावा किया है.
उत्तर कोरिया अंतरराष्ट्रीय
प्रतिबंधों के बावजूद अपने हथियार कार्यक्रम को विकसित कर रहा है.
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, अमेरिकी राजदूत ज़ालमय ख़लीलज़ाद ने तालिबान के साथ अमेरिकी वार्ता का नेतृत्व किया था.
अमेरिकी सेना की अफ़ग़ानिस्तान
से वापसी को दो महीने से भी कम हुआ है कि एक शीर्ष अमेरिकी राजदूत ने इस्तीफ़ा दे दिया
है.
ज़ालमय ख़लीलज़ाद ने तालिबान
के साथ अमेरिकी वार्ता का नेतृत्व किया था, लेकिन महीनों से चली कूटनीतिक वार्ता भी तालिबान
को क़ब्ज़े से रोकने में विफल रही.
तालिबान ने राजधानी काबुल
पर अगस्त में क़ब्ज़ा कर लिया था.
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी
ब्लिंकन ने कहा कि ज़ालमय ख़लीलज़ाद के डिप्टी थॉमस वेस्ट उनकी जगह लेंगे.
उन्होंने ख़लीलज़ाद के इस्तीफ़े
की घोषणा करते हुए सोमवार को कहा, “मैं अमेरिकियों के लिए उनकी दशकों की सेवा के लिए अपना आभार
व्यक्त करता हूं.”
इमेज स्रोत, JONATHAN ERNST
इमेज कैप्शन, अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन
एंटनी ब्लिंकन को लिखे एक पत्र में ख़लीलज़ाद ने स्वीकार किया कि "अफ़ग़ान सरकार और तालिबान के बीच राजनीतिक समझौता जैसा सोचा था उसके अनुसार आगे नहीं बढ़ा."
उन्होंने कहा, "इसके कारण बहुत जटिल हैं और मैं इसे पर अपने विचार आने वाले दिनों और हफ़्तों में रखूंगा."
खलीलज़ाद ने कहा कि जैसा कि अमेरिका ‘‘हमारी अफ़ग़ानिस्तान नीति के नए चरण’’ में प्रवेश कर रहा है तो वो अपने पद से हट रहे हैं.
70साल के ज़ालमय ख़लीलज़ाद का जन्म अफ़ग़ानिस्तान में हुआ था और काबुल में उनकी परवरिश हुई.
वो एक अनुभवी अमेरिकी राजनयिक हैं जो पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा और जॉर्ज बुश के कार्यकाल में पद संभाल चुके हैं.
नमस्कार! बीबीसी हिंदी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. हम आपको यहाँ दिनभर की बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. 18 अक्टूबर, सोमवार के अपडेट्स के लिए आप यहाँ क्लिककर सकते हैं.