लखीमपुर खीरी में मृतक किसानों के परिवार से मिले प्रियंका-राहुल

बुधवार देर रात कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए किसानों के परिवार से मिले.

लाइव कवरेज

कीर्ति दुबे, पवन सिंह अतुल and कमलेश मठेनी

  1. लखीमपुर खीरी में मृतक किसानों के परिवार से मिले प्रियंका-राहुल, अनंत झणाणे, लखीमपुर खीरी से, बीबीसी हिंदी के लिए

    लखीमपुर खीरी

    इमेज स्रोत, Anant Zanane\BBC

    बुधवार देर रात कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए किसानों के परिवार से मिले. राहुल और प्रियंका के साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, कांग्रेस महासचिव रणदीप सूरजेवाला, भूपेंद्र हुड्डा और यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू मौजूद थे.

    प्रियंका गांधी ने इस दौरान कहा कि जबतक अजय मिश्रा टेनी भारत सरकार में मंत्री बने हुए हैं तबतक इस मामले की निष्पक्ष जांच कैसे हो सकती है. मृतक किसानों के परिवारों से मिलने के बाद कांग्रेस के नेता स्थानीय पत्रकार रमन कश्यप के परिजनों से भी मिले.

    लखीमपुर खीरी

    इमेज स्रोत, Anant Zanane\BBC

    लखीमपुर खीरी

    इमेज स्रोत, Anant Zanane\BBC

    लखीमपुर खीरी हिंसा में चार किसानों के अलावा जिन चार अन्य लोगों की मौत हुई है उनमें रमन कश्यप शामिल हैं. इससे पहले सीतापुर में प्रियंका गांधी को 60 घंटे से अधिक समय की हिरासत के बाद रिहा किया गया था और राहुल गांधी को भी लखीमपुर जाने की इजाज़त दी गई.

  2. ब्रेकिंग न्यूज़, सुप्रीम कोर्ट का स्वतः संज्ञान, लखीमपुर खीरी मामले की गुरुवार को होगी सुनवाई

    सुप्रीम कोर्ट

    इमेज स्रोत, ANI

    सुप्रीम कोर्ट ने लखीमपुर खीरी हिंसा के मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए कहा है कि वो गुरुवार को इस मामले में सुनवाई करेगा.

    गुरुवार को सर्वोच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश एनवी रमन्ना की अगुवाई वाली तीन न्यायधीशों की खंडपीठ गुरुवार को इस मामले की सुनवाई करेगी.खंडपीठ में न्यायमूर्ति सूर्यकांत और हिमा कोहली भी शामिल हैं.

    केस का टाइटल 'लखीमपुर खीरी में हिंसा के चलते जान का नुकसान' है.

    उत्तर प्रदेश के लखीमपुर ज़िला मुख्यालय से क़रीब 75 किलोमीट दूर नेपाल की सीमा से सटे तिकुनिया गाँव में रविवार को हुई हिंसा और आगज़नी में आठ लोगों की मौत हुई है. इनमें चार किसान और चार अन्य लोग शामिल हैं.

    चार अन्य लोगों में दो बीजेपी कार्यकर्ता और दो ड्राइवर हैं. इनके अलावा 12 से 15 लोग घायल भी हैं.

  3. भारत ने अमेरिका से चरमपंथी समूहों को पनाह देने में पाकिस्तान की भूमिका पर जताई चिंता

    अमेरिका की उप विदेश मंत्री वेंडी शरमन और भारत के विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, अमेरिका की उप विदेश मंत्री वेंडी शरमन और भारत के विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला

    भारत के विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने बुधवार को अमेरिका की उप विदेश मंत्री वेंडी शरमन के साथ बैठक की है जिसमें भारत ने अफ़ग़ानिस्तान में भारत विरोधी चरमपंथी समूहों को पनाह देने में पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर अपनी चिंताएं जाहिर कीं.

    विदेश सचिव श्रृंगला ने वेंडी शरमन के साथ अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान को लेकर लंबी चर्चा की.

    समचार एजेंसी एएनआई ने लिखा है कि भारत ने अफ़ग़ानिस्तान, चरमपंथी समूहों की सक्रियता खासतौर पर हक्कानी नेटवर्क और जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ को लेकर अपनी चिंताएं और नज़रिया साझा किया.

    एएनआई के मुताबिक भारत ने कहा कि हम अफ़ग़ानिस्तान को लेकर अमेरिका से जो सुन रहे हैं वो मददगार है. उन्होंने समझा है कि पाकिस्तान में क्या हो रहा है. भारत और अमेरिका एक ही तरफ़ हैं.

    भारत यात्रा के बाद वेंडी शरमन पाकिस्तान की यात्रा पर जाने वाली हैं.

    एजेंसी को सूत्रों ने बताया कि दोनों देशों के बीच अफ़ग़ानिस्तान, पाकिस्तान को लेकर चर्चा हुई. अमेरिका भी तालिबान को मान्यता देने से बहुत दूर है. अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 2953 रेज़ोल्यूशन लाने को लेकर भारत की सराहना की.

  4. आशीष मिश्रा की हो गिरफ़्तारी वरना संयुक्त मोर्चा लेगा कड़ा फ़ैसला: राकेश टिकैत

    राकेश टिकैत

    इमेज स्रोत, MONEY SHARMA/AFP VIA GETTY IMAGE

    लखीमपुरी हिंसा मामले में भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने चेतावनी दी है कि अगर किसानों की मांग नहीं मानी गई तो संयुक्त मोर्चा बेहद कड़ा फ़ैसला लेगा.

    राकेश टिकैत ने ट्वीट किया, “केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ‘टेनी’ व उसके बेटे की तय समय में गिरफ़्तारी, रिटायर्ड जज की कमेटी से निष्पक्ष जांच सहित सभी मांगें सरकार किसान शहीदों के भोग से पहले पूरा करे. अन्यथा संयुक्त मोर्चा बेहद कड़ा फ़ैसला लेगा.”

    लखमीपुर खीरी हिंसा मामले में प्रदर्शनकारी किसानों की कुछ मांगें मान ली गई हैं और मृतकों के अंतिम संस्कार हो गए हैं.

    सरकार ने मृतकों के परिजनों को 45 लाख मुआवज़ा, आश्रितों को नौकरी, घटना की न्यायिक जंच और घायलों को 10 लाख का मुआवज़ा देने का वादा किया है.

    अब केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा की गिरफ़्तार को लेकर प्रदर्शनकारी किसान अड़े हुए हैं.

    उनका आरोप है कि जिस गाड़ी ने किसानों को टक्कर मारी उसमें आशीष मिश्रा भी सवार थे.

    हालांकि, आशीष मिश्रा घटना के दौरान मौजूदगी से ही इनकार कर रहे हैं. उनका कहना है कि वो उस समय कहीं और मौजूद थे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  5. लखीमपुर खीरी पहुंचे राहुल गांधी, पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाक़ात

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, ANI

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी लखीमपुर खीरी पहुंच गए हैं. उनके साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला भी हैं.

    ये सभी नेता तीन पीड़ित परिवारों से मिल सकते हैं.

    उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को कांग्रेस के पांच नेताओं को लखीमपुर खीरी जाने की इजाज़त दी थी.

    लखीमपुर खीरी के डीएम डॉक्टर अरविंद कुमार चौरसिया ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को बताया, “हमें राहुल गांधी के नेतृत्व वाले प्रतिनिधि मंडल को जाने देने की अनुमति मिली थी.”

    लखमीपुर खीरी में हुई हिंसा के बाद वहां किसी भी सियासतदान के आने पर रोक लगा दी गई थी. लेकिन उत्तर प्रदेश प्रशासन ने कहा था कि अब अधिकतम पांच लोगों का समूह लखीमपुर जा सकता है.

    इस घटना में आठ लोगों की जान चली गई जिनमें किसान, बीजेपी कार्यकर्ता और एक पत्रकार शामिल हैं.

    विपक्षी दलों के नेता घटना वाले दिन पीड़ितों से मिलने के लिए निकले थे लेकिन मामले को संवेदनशील बताते हुए उन्हें रोक दिया गया.

  6. महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने कहा ड्रग्स मामले में आर्यन ख़ान की गिरफ़्तारी फ़र्जी

    राष्ट्रावादी कांग्रेस पार्टी के नेता नवाब मलिक

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, राष्ट्रावादी कांग्रेस पार्टी के नेता नवाब मलिक

    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता नवाब मलिक ने आरोप लगाया है कि ड्रग्स मामले में आर्यन ख़ान की गिरफ़्तारी फ़र्ज़ी है.

    उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि पिछले एक महीने से क्राइम रिपोर्ट्स के बीच इस बात की ख़बरें थीं कि अगर निशाना अभिनेता शाहरुख खान हैं.

    नवाब मलिक ने आरोप लगाया कि इस मामले में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और बीजेपी नेताओं के बीच मिलीभगत है.

    नवाब मलिक महाराष्ट्र सरकार में अल्पसंख्यक विकास, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री हैं.

    नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख़ ख़ान के बेटे आर्यन ख़ान को एक रेव पार्टी से गिरफ़्तार किया है. आर्यन पर आरोप हैं कि उन्होंने ड्रग्स ख़रीदे और उनका सेवन किया था.

    कोर्डेलिया क्रूज़ पर हुई कथित रेव पार्टी में आर्यन ख़ान के अलावा आठ और लोगों को हिरासत में लिया गया था.

    अभिनेता शाहरुख ख़ान के बेटे आर्यन ख़ान

    इमेज स्रोत, GETTY IMAGES

    इमेज कैप्शन, अभिनेता शाहरुख ख़ान के बेटे आर्यन ख़ान

    वीडियो में बीजेपी के नेता

    इस मामले में नवाब मलिक ने आरोप लगाया कि क्रूज़ से कोई भी ड्रग्स कब्ज़े में नहीं ली गई. ड्रग्स की जो भी फोटो ज़ारी की गई हैं वो एनसीबी के दफ़्तर की हैं. वहीं, पहले बताया गया कि 8 या 10 लोग हिरासत में लिए गए हैं लेकिन बाद में कहा गया कि आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है. बाकी दो लोग कहां गए.

    उन्होंने आरोप लगाया, “बीजेपी के कुछ नेता क्रूज़ में हुई छापेमारी का हिस्सा थे. मामले में सामने आए वीडियो में दिख रहा है किएक शख़्स आर्यन ख़ान को एनसीबी के दफ़्तर ले जा रहा था. उसने आर्यन के साथ एक फोटो भी खींची.उसका नाम ‘केपी गोसावी’ है. एनसीबी का कहना है कि उस शख़्स से एजेंसी का कोई लेना-देना नहीं है. तो फिर ये बताना चाहिए कि वो शख़्स एनसीबी रेड में क्या कर रहा था.’’

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    नवाब मलिक ने कहा कि उस छापेमारी में बीजेपी के एक नेता मनीष भानुशाली भी थे जो वीडियों में दिखाई दे रहे हैं.

    उन्होंने कहा, “अरबाज़ सेठ मरचेंट को एनसीबी कार्यालय में ले जाने वाला शख़्स भी एजेंसी का अधिकारी नहीं है. ये बीजेपी का कहीं का उपाध्यक्ष है. उसका नाम मनीष भानुशाली है. इनके फोटो बीजेपी के बड़े नेताओं और मंत्रियों के साथ हैं. एनसीबी को बताना होगा कि क्या उन्हें निजी लोगों की मदद से रेड करने का अधिकार है और किस क़ानून के तहत?”

    हालांकि, मनीष भानुशाली ने नवाब मलिक के आरोपों से इनकार किया है.

    उन्होंने न्यूज़ एजेंसी एएनाई से कहा, “बीजेपी का इससे कोई लेना-देना नहीं है. मुझे एक अक्टूबर को सूचना मिली थी कि एक ड्रग पार्टी होने वाली है. मैं एनसीबी अधिकारियों के साथ अपडेटेड जानकारी के साथ था. मैं बीजेपी में किसी आधिकारिक पद पर नहीं हूं. मैंने देश के एक सक्रिय नागरिक होने के नाते ये जानकारी दी.’’

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    मनीष भानुशाली ने बताया, ‘‘मुझे पता चला है कि पिछले महीने नवाब मलिक के एक रिश्तेदार को ड्रग्स मामले में एनसीबी ने गिरफ़्तार किया है. मैं उनके ख़िलाफ़ मानहानी का केस करूंगा. उन्होंने मेरी जान ख़तरे में डाल दी. मैं प्रशासन से मुझे सुरक्षा प्रदान करने के लिए अनुरोध भी करूंगा.”

    नवाब मलिक के आरोपों पर एनसीबी के उप महानिदेशक ज्ञानेश्वर सिंह ने कहा, “अगर वो (एनसीपी) अदालत में जाना चाहते हैं तो जा सकते हैं और न्याय ले सकते हैं. हम वहां जवाब देंगे. हमने सबकुछ क़ानून के मुताबिक किया है.”

    वहीं, ड्रग्स मामले में मुंबई के पुलिस कमिश्नर हेमंत नगराले ने भी एक प्रेस कांफ्रेंस की.

    उन्होंने बताया, “हम जहाजरानी निगम के महानिदेशक को एक पत्र भेजेंगे कि क्या क्रूज जहाज (जहां एनसीबी ने छापेमारी की और गिरफ्तारियां कीं) से संबंधित कोई उल्लंघन हुआ था या सभी अनुमतियां ली गई थीं.”

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  7. गुरजीत कौर और हरमनप्रीत बने महिला और पुरुष हॉकी के प्लेयर ऑफ़ ईयर, बेल्जियम को ऐतराज़

    गुरजीत कौर और हरमनप्रीत

    इमेज स्रोत, Getty Images/@13harmanpreet

    टोक्यो ओलंपिक खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद आज अंतरराष्ट्रीय हॉकी फ़ेडरेशन के स्टार अवार्ड्स में भारतीय हॉकी के सितारे छाए रहे.

    अंतरराष्ट्रीय हॉकी फ़ेडरेशन ने महिलाओं में गुरजीत कौर को इस वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना है जबकि पुरुषों में यही ख़िताब हरमनप्रीत सिंह को दिया गया है.

    ये दोनों ही मशहूर ड्रेग-फ़्लिकर भारत के लिए टोक्यो में सर्वाधिक गोल स्कोर करने वाले खिलाड़ी हैं.

    इतना ही नहीं महिला और पुरुष टीम के गोलकीपरों- सविता और पीआर श्रीजेश- को भी साल का सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुना गया.

    शर्मिला देवी को इस वर्ष का उभरता हुआ सितारा चुना गया है. पुरुषों में ये ख़िताब भारत के ही विवेक प्रसाद को दिया गया है.

    अंतरराष्ट्रीय हॉकी फ़ेडरेशन ने कहा है कि दुनिया भर के 79 हॉकी फ़ेडेरेशन्स ने मिलकर इन खिलाड़ियों का चुनाव किया है. इसके अलावा करीब तीन लाख फ़ैन्स ने भी इस चुनाव में वोटिंग की है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    लेकिन बेल्जियम ने इन अवार्ड्स पर सवाल उठाए हैं.

    बेल्जियम टोक्यो ओलंपिक खेलों के पुरुष मुकाबलों में गोल्ड मेडल विजेता है. उसके कई खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट में थे लेकिन कोई अवार्ड नहीं जीत पाया.

    बेल्जियम हॉकी ने अपने ट्वीट में कहा कि वे स्टार अवार्ड्स के नतीज़ों से निराश हैं क्योंकि उनकी टीम गोल्ड मेडल विजेता है और उनके खिलाड़ी मनोनित थे पर एक भी अवार्ड नहीं जीत पाया.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    बेल्जियम के सवाल उठाए जाने के बाद अंतरराष्ट्रीय हॉकी फ़ेडरेशन ने एक बयान जारी कर विजेताओं को चुनने के वोटिंग सिस्टम के बारे में जानकारी दी है.

    फ़ेडरेशन ने अपने बयान में ये भी कहा है कि वो स्टार अवार्ड्स का रिव्यू करेंगे और अगर ज़रूरी हुआ तो कुछ बदलाव भी कर सकते हैं. विशेषकर फ़ेडरेशन ये जानना चाहती है कि क्यों कई राष्ट्रीय फ़ेडरेशन ने वोटिंग में हिस्सा ही नहीं लिया.

  8. कश्मीर की सेवा करने वाले की हत्या, कश्मीर की लड़ाई नहीं हो सकती: माखन लाल बिंद्रू की बेटी

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

    पुलिस का कहना है कि मंगलवार शाम अज्ञात बंदूकधारियों ने श्रीनगर के एक जाने-माने केमिस्ट 68 साल के माखन लाल बिंद्रू की गोली मार हत्या कर दी.जब उनकी हत्या की गई तब वे श्रीनगर के इक़बाल पार्क में अपनी दुकान पर थे.

    उन्हें अस्पताल में भर्ती के लिए ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.

    अपने पिता की हत्या पर उनकी बेटी श्रद्धा बिंद्रू ने कहा कि ये कश्मीर की लड़ाई नहीं हो सकती क्योंकि इसमें कश्मीर की सेवा करने वाले को ही मार दिया गया.

    उन्होंने पूछा कि ज़िंदगी भर लोगों की सेवा करने वाले के साथ आखिर में ऐसा होना क्या सही है?

    पिता के अंतिम संस्कार के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, “वो बहुत ही बेहतरीन इंसान थे जिन्होंने कश्मीर की सेवा की. उनका शरीर नहीं रहा लेकिन उनकी आत्मा ज़िंदा है.’’

    ‘‘मैं ये कहना चाहती हूं कि उनका शरीर जल गया है, कल ही मिट्टी बन जाएगा. पर क्या आपका ज़मीर कभी ये जवाब नहीं देता कि जो हमने किया गलत किया. एक इंसान जिसने अपनी पूरी ज़िंदगी काम में लगा दी, सिर्फ़ मेहनत की, कश्मीर के लोगों की सेवा की, दिन-रात ये देखा कोई गलत दवा ना चली जाए, आखिर में उस इंसान का ये नतीज़ा हुआ. क्या उस इंसान के साथ सही हुआ?’’

    श्रद्धा बिंद्रू ने कहा, ‘‘जाना तो सभी ने ही है और सभी अल्लाह और भगवान को जवाब देंगे. जिसने भी ये किया है उसने अपने लिए जहन्नुम के दरवाजे खोल दिए हैं. ये कश्मीर की लड़ाई कैसे हुई क्योंकि आपने उस इंसान को मारा जिसने कश्मीरियों की सेवा की.’’

    श्रीनगर के मेयर जुनैद मट्टू ने एलान किया है कि माखन लाल बिंद्रू के समाज में योगदान को देखते हुए शहर की हफ़्त चिनार चौक से जहांगीर चौक तक की सड़क का नाम शहीद माखन लाल बिंद्रू किया जाएगा.

    संदिग्ध चरमपंथियों ने 68 साल के माखन लाल बिंद्रू की गोली मार हत्या कर दी थी.

    इमेज स्रोत, RIYAZ MASROOR

    इमेज कैप्शन, संदिग्ध चरमपंथियों ने 68 साल के माखन लाल बिंद्रू की गोली मार हत्या कर दी थी.
  9. लखीमपुर के लिए रवाना राहुल गांधी और चार कांग्रेस नेता, सीतापुर में प्रियंका गांधी से मुलाक़ात

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, ANI

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी चार कांग्रेस नेताओं के साथ लखनऊ हवाई अड्डे से लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हो गए हैं. सीतापुर पहुंच कर कांग्रेस नेताओं ने प्रियंका गांधी से मुलाक़ात की है.

    प्रियंका गांधी भी लखीमुपर जाना चाहती थीं लेकिन उन्हें पुलिस प्रशासन ने सीतापुर में रोक लिया था.

    राहुल गांधी आज लखनऊ पहुंचे थे लेकिन उन्होंने आरोप लगाया कि यूपी पुलिस उन्हें हवाई अड्डे से बाहर नहीं आने दे रही है. दरअसल लखनऊ एयरपोर्ट पर राहुल गांधी अपने वाहन से लखीमपुर जाएंगे या उत्तर प्रदेश सरकार की गाड़ियों से, इसपर विवाद हुआ था.

    पुलिस-प्रशासन के साथ विवाद सुलझाने के बाद, राहुल गांधी और उनके साथी अपनी गाड़ियों पर सवार हो कर निकल गए हैं.

    राहुल गांधी के साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला भी हैं.

    लखमीपुर खीरी में हुई हिंसा के बाद वहां किसी भी सियासतदान के आने पर रोक लगा दी गई थी. लेकिन उत्तर प्रदेश प्रशासन ने कहा था कि अब अधिकतम पांच लोगों का समूह लखीमपुर जा सकता है.

    इस घटना में आठ लोगों की जान चली गई जिनमें किसान, बीजेपी कार्यकर्ता और एक पत्रकार शामिल हैं.

    विपक्षी दलों के नेता घटना वाले दिन पीड़ितों से मिलने के लिए निकले थे लेकिन मामले को संवेदनशील बताते हुए उन्हें रोक दिया गया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  10. ब्रेकिंग न्यूज़, बेंजामिन लिस्ट और डेविड मैकमिलन को केैमिस्ट्री में मिला नोबल पुरस्कार

    वैज्ञानिक बेंजामिन लिस्ट और डेविड डब्ल्यू.सी. मैकमिलन

    इमेज स्रोत, JONATHAN NACKSTRAND/AFP via Getty Images

    इमेज कैप्शन, वैज्ञानिक बेंजामिन लिस्ट और डेविड डब्ल्यू.सी. मैकमिलन

    वैज्ञानिक बेंजामिन लिस्ट और डेविड डब्ल्यू.सी. मैकमिलन को केमिस्ट्री में नोबल पुरस्कार दिया गया है. उन्हें एसिमैट्रिक ऑर्गेनोकैटालिसिस के विकास के लिए ये पुरस्कार मिला है.

    दोनों वैज्ञानिकों ने अणु निर्माण के लिए एक नया और सरल उपकरण विकसित किया है, ऑर्गेनोकैटिलिसिस. नई दवाओं के अनुसंधान के लिए इसका उपयोग हो सकता है.

    शोधकर्ता लंबे समय से मानते थे कि केवल दो प्रकार के उत्प्रेरक मौजूद हैं: धातु और एंजाइम

    उत्प्रेरक एक ऐसा पदार्थ होता है जो बिना किसी स्थायी रासायनिक परिवर्तन के रासायनिक प्रतिक्रिया की दर को बढ़ाता है.

    नोबेल पुरस्कार विजेता बेंजामिन लिस्ट और डेविड मैकमिलन ने स्वतंत्र रूप से उत्प्रेरक का एक तीसरा प्रकार विकसित किया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  11. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा अमित शाह से मिले, कांग्रेस ने पूछा सवाल

    केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र

    इमेज स्रोत, ANI

    लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में चल रहे हंगामे के बीच केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा ने आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाक़ात की है.

    इस मुलाक़ात के बाद ही तरह-तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं क्योंकि लखीमपुर हिंसा के बाद अजय मिश्रा निशाने पर हैं.

    उनके बेटे आशीष मिश्रा के ख़िलाफ़ प्रदर्शनकारी किसानों पर गाड़ी चढ़ाने का आरोप है. उनके ख़िलाफ़ एफ़आईआर भी दर्ज कर ली गई है.

    हालांकि, आशीष मिश्रा घटना के जगह पर अपनी मौजूदगी से इनकार कर रहे हैं. अजय मिश्रा ने भी दावा किया है कि उनके बेटे घटना के वक़्त कहीं और उपस्थित थे.

    प्रदर्शनकारी किसान और विपक्षी पार्टिया मंत्री अजय मिश्रा के इस्तीफ़ा की मांग भी कर रहे हैं. इस मामले पर पहले दिन से ही सियासत भी तेज़ है.

    अब अजय मिश्रा की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाक़ात को लेकर कांग्रेस ने अजय मिश्रा के इस्तीफ़े को लेकर सवाल किया है.

    कांग्रेस ने ट्वीट करके पूछा है, “गृह मंत्री अमित शाह क्या गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा से इस्तीफ़ा मांगेंगे? अगर नहीं, तो क्यों?क्या अमित शाह अजय मिश्रा को अपने बेटे को पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहेंगे? अगर नहीं, तो क्यों?”

    वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार बीजेपी पर किसानों पर अत्याचार करने के आरोप लगा रहे हैं. राहुल गांधी लखीमपुर खीरी में पीड़ितों से मिलने के लिए लखनऊ भी पहुंचे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  12. छत्तीसगढ़ और पंजाब लखीमपुर हिंसा में मरने वाले किसानों के परिवार को देंगे 50-50 लाख

    भूपेश बघेल और चरणजीत सिंह चन्नी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कांग्रेस शासित राज्यों - छत्तीसगढ़ और पंजाब की सरकारें लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए किसानों के परिजनों को 50-50 लाख की सहायता राशि देंगी.

    पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने लखनऊ में पत्रकारों को बताया, “हम जिन किसानों की हत्या हुई है उनके परिवार के साथ हैं. पंजाब सरकार की तरफ़ से मैं मरने वाले हर व्यक्ति के परिवार को 50 लाख देने की घोषणा करता हूँ.”

    लखनऊ पहुँचकर लगभग ऐसा ही बयान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी दिया.

    उन्होंने कहा, “छत्तीसगढ़ की तरफ़ से हम पर मृतक के परिवार को 50 लाख की मदद देंगे. घटना में मारे गए पत्रकार के परिवार को भी 50 लाख रुपए दिए जाएंगे.”

    चन्नी और बघेल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के साथ लखीमपुर खीरी जा रहे हैं जहां बीते रविवार को हुई हिंसा में आठ लोग मारे गए थे.

    हिंसा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के कार्यक्रम के दौरान हुई थी. मंत्री के पुत्र पर किसानों पर गाड़ी चढ़ाने का आरोप है और उसके ख़िलाफ़ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है. घटना में एक पत्रकार और बीजेपी कार्यकर्ताओं की भी जान गई थी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  13. उत्तर प्रदेश सरकार: पांच लोगों के समूह में, जो भी लखीमपुर जाना चाहते हैं, जा सकते हैं.

    राहुल गांधी और प्रियंका गांधी बाड्रा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा है कि जो भी लोग लखीमपुर खीरी जाना चाहते हैं वो अब पांच लोगों के समूह में जा सकते हैं.

    इसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के अलावा तीन अन्य नेताओं का लखीमपुर खीरी जाने का रास्ता साफ़ हो गया है.

    राहुल गांधी चरणजीत सिंह चन्नी और भूपेश बघेल के साथ लखनऊ पहुंच गए हैं.

    राज्य के एडीजी प्रशांत कुमार ने कहा है कि अब पांच लोगों तक, एक साथ लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति दी जा रही है.

    उन्होंने कहा, "जो भी जाना चाहता है, अब जा सकता है. राज्य सरकार ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुछ पाबंदियां लगा रखी हैं पर ये आवाजाही को बाधित करने के लिए नहीं हैं."

    सीतापुर एसपी और डीएम प्रियंका गांधी से मिलने अभी पीएसी गेस्टहाउस पहुँचे हैं. लखीमपुर खीरी में पीड़ितों से मिलने की अनुमति दी गई, यूपी कांग्रेस का कहना है कि पाँच लोगों को जाने की अनुमति मिली है.

    इससे पहले समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए यूपी के गृह सचिव अविनीश अवस्थी ने कहा है कि हर राजनीतिक पार्टी को लखीमपुर जाने की अनुमति दे दी गई है और अधिकतम पांच लोग ही जा सकेंगे.

    उत्तर प्रदेश में नेपाल की सीमा से सटे ज़िले लखीमपुर खीरी में रविवार को हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगो की मौत हो गई थी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इससे पहले कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल लखीमपुर जाने की तैयारी में था लेकिन ऐसी ख़बरें आई थीं कि उन्हें जाने की अनुमति नहीं मिली है.

    फिर आज सुबह राहुल गांधी ने प्रेसवार्ता में कहा कि धारा 144 के कारण अगर पांच लोगों को जाने की इजाज़त नहीं है तो तीन लोग जाएंगे.

    रविवार से लखीमपुर पहुँचने की कोशिश कर रहीं प्रियंका गांधी

    प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार रात लखीमपुर खीरी जाने की कोशिश कर रही थीं, जब पुलिस ने सीतापुर में उन्हें हिरासत में ले लिया.

    हिरासत में लेने से पहले प्रियंका और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी बहस हुई थी. इस घटना के बाद उन्होंने अपने टिवटर हैंडल पर एक वीडियो भी पोस्ट किया था.

    हिरासत में रहते हुए प्रियंका गांधी ने लखनऊ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछा था कि- ‘’ मुझे तो हिरासत में ले लिया है लेकिन केंद्रीय मंत्री के बेटे की गिरफ़्तारी कब होगी? आप लखीमपुर किसानों के परिजनों से मिलने क्यों नहीं आ रहे हैं? ‘’

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पहले से ही सीतापुर में एक गेस्ट हाउस में नज़रबंद हैं.

  14. लखीमपुर हिंसा पर दोषी चाहे राजा हो या रंक उसके ख़िलाफ़ कार्रवाई होगी- बीजेपी

    योगी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ सिंह ने कहा है कि जो भी इस मामले में दोषी पाया जाएगा चाहे वह राजा हो या रंक उसके खिलाफ़ क़ानून के मुताबिक़ कार्रवाई की जाएगी.

    लखीमपुर खीरी में रविवार के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के एक कार्यक्रम के दौरान हुई हिंसा में चार किसान, एक पत्रकार और तीन अन्य लोगों की मौत हो गई थी.

    उत्तर प्रदेश सरकार का पक्ष रखते हुए सिद्धार्थ सिंह ने कहा, ‘’योगी सरकार सच सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध है. जो भी दोषी हो, चाहे वह राजा हो या रंक उसके ख़िलाफ़ वही सलूक किया जाएगा जो कानून कहता है.’’

    प्रियंका गांधी और राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा,‘’विपक्ष इस संवेदनशील माहौल में नकरात्मक रवैया दिखा रहे हैं. उनके लिए ये फोटो खिंचवाने का मौका है और यही उनका मक़सद है."

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी छत्तीसगढ़ और पंजाब के मुख्यमंत्रियों के साथ लखीमपुर के लिए रवाना हो गए हैं. प्रियंका गांधी को लखीमपुर जाते वक्त, पहले से ही सीतापुर में नज़रबंद कर दिया गया है.

    यूपी सरकार का कहना है कि जांच प्रक्रिया में कोई बाधा ना हो इसलिए सरकार ने उन्हें रोका और जिन्हें परिवार से मिलना है, कुछ दिन बाद मिलें लेकिन किसी को भी माहौल बिगाड़ने की इजाज़त नहीं दी जाएगी.

    सिद्धार्थ सिंह

    इमेज स्रोत, Getty Images

    राहुल गांधी पर तंज कसते हुए सिद्धार्थ सिंह ने कहा, "आज कांग्रेस के युवराज को जोश आया तो उन्हें लगा बहन है तो मैं भी हूं ना, और डेलीगेशन लेकर निकलने की बात कर रहे हैं."

    राहुल गांधी ने आज सुबह ये भी आरोप लगाया था कि लखीमपुर में पोस्ट मॉर्टम ठीक से नहीं हुआ है.

    इस पर सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि सभी मृतकों का पोस्टमॉर्टम किया गया है और तभी अंतिम संस्कार हुआ है. एक परिवार को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर ऐतराज़ था तो तुरंत चार सदस्यों की कमेटी से दोबारा कराया गया.

  15. एडिटर्स गिल्ड की मांग - लखीमपुर में मारे गए पत्रकार के मामले में कोर्ट की निगरानी में हो जांच

    लखीमपुर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत में संपादकों की संस्था एडिटर्स गिल्ड ऑफ़ इंडिया ने लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के दौरान मारे गए पत्रकार रमन कश्यप को लेकर दुख प्रकट किया है और साथ ही इस मामले की कोर्ट के नेतृत्व में विशेष जांच कराने की मांग की है.

    एक लिखित बयान जारी कर गिल्ड ने कहा,‘’एडिटर गिल्ड रमन कश्यप की मौत से सदमे में हैं. वह एक टीवी पत्रकार थे जो तीन अक्टूबर को लखीमपुर में किसानों के प्रदर्शन को कवर कर रहे थे. वो उन आठ लोगों में से एक हैं जिनकी गाड़ियों से रौंदने के कराण हुई हिंसा में मौत हो गई. कथित तौर पर ये हिंसा केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा और उनके बेटे के निर्देश पर हुई.‘’

    ‘’ कश्यप की मौत को लेकर कई वर्जन सामने आ रहे हैं जिनमें से एक है कि उनकी मौत गोली लगने के कारण हुई. एक बात जो साफ़ है वो ये कि कश्यप उस दिन प्रदर्शन की कवरेज के लिए वहां मौजूद थे जब मंत्री के काफ़िले की गाड़ियों ने लोगों को रौंद दिया. इसमें कुछ किसान और अन्य लोग मारे गए. एक स्वतंत्र जांच होनी चाहिए ताकी कश्यप की मौत कैसे हुई इसका पता लगाया जा सके.‘’

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    ‘’एडिटर्स गिल्ड ये मांग करता है कि कश्यप की मौत के मामले में कोर्ट की निगरानी में एक विशेष जांच की जाए और ये पता लगाया जाए की उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, साथ ही उनके कैमरे से ली गई फ़ुटेज को भी रिकवर करने की कोशिश किया जाए ताकि उनकी मौत के कारणों का पता लगाया जा सके.‘’

  16. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा नामजद, 15 अज्ञात लोगों पर भी एफ़आईआर

      • Author, अनंत झणाणे
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए, लखीमपुर खीरी से
    अजय मिश्रा और आशीष मिश्रा

    उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में गृह राज्य मंत्री के बेटे की जीप किसानों पर चढ़ाने के मामले में तिकोनियाँ कोतवाली में मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा समेत 15-20 अज्ञात लोगों पर मुक़दमा दर्ज किया गया है.

    ये मुकदमा हत्या,आपराधिक साजिश और अन्य गम्भीर धाराओं में दर्ज कर लिया गया है.

    किसानों की तहरीर में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा का भी नाम था पर एफआईआर में मंत्री का नाम नहीं है.

    पुलिस ने 147,148,149,279,338,304 A,302,और 120 B की धाराओं में एफ़आईआर दर्ज की है. तहरीर किसानों की तरफ से जगजीत सिंह ने दी है.

    इधर लखीमपुर खीरी जिले और आसपास के पीलीभीत,बहराइच,सीतापुर और शाहजहाँपुर की इंटरनेट सेवाएँ सरकार के आदेश पर बन्द कर दी गई हैं.

    केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र और उनके बेटे आशीष बुधवार रात को अपने पैतृक गाँव बनवीरपुर पहुँच गए हैं.

    कयास लगाए जा रहे हैं कि मंत्री का बेटा आशीष सरेंडर कर सकता हैं पर इसकी आधिकारिक पुष्टि न मंत्री ने की है न पुलिस ने.

    उधर राहुल गाँधी ने भी दो लोगों के साथ लखीमपुर जाने का ऐलान किया है वहीं प्रियंका गांधी अभी भी सीतापुर पीएसी गेस्टहाउस में नज़रबंद हैं.

  17. राहुल गांधी ने कहा धारा 144 पांच लोगों को रोकती है, तीन लोग जाएंगे लखीमपुर खीरी

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    उत्तर प्रदेश सरकार ने राहुल गांधी के नेतृत्व वाले कांग्रेस के प्रतिनिधित्व मंडल को लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति नहीं दी है. लेकिन राहुल गांधी ने आज सुबह कहा कि वे दो अन्य लोगों के साथ लखीमपुर खीरी के लिए निकलेंगे.

    राहुल गांधी पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ दिल्ली में एक प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे.

    राहुल गांधी ने कहा, “हम तीन लोग जा रहे हैं, धारा 144 पांच लोगों को रोकती है, 3 लोग धारा 144 में जा सकते हैं इसलिए हमने उन्हें चिठ्ठी लिख दी है.”

    साथ ही कांग्रेस नेता ने कहा कि भारत में किसानों को जीप के नीचे कुचला जा रहा है, उनकी हत्या की जा रही है, भाजपा के गृह राज्य मंत्री और उनके पुत्र की बात हो रही है लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है.

    रविवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के एक कार्यक्रम के दौरान लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में चार किसान, एक पत्रकार और तीन अन्य लोगों की मौत हो गई थी.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    ‘यूपी में अपराधी जो चाहें कर सकते हैं….’

    उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने आज कहा, “ये जो यूपी में हो रहा है; किसानों को मारा जा रहा है, मगर इससे पहले हाथरस में भी हुआ था; उत्तर प्रदेश में व्यवस्थित ढंग से ये एक नए तरीके की राजनीति हो रही है; अपराधी जो करना चाहें कर सकते हैं, फिर बलात्कार हो या किसानों की हत्या.”

    गांधी ने कहा कि किसानों को जीप के नीचे कुचला जा रहा है, उनकी हत्या की जा रही है, भाजपा के गृह राज्य मंत्री और उनके पुत्र की बात हो रही है लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  18. लखीमपुर हिंसाः रात भर चले दूसरे पोस्टमॉर्टम के बाद किसान गुरविंदर सिंह का हुआ अंतिम संस्कार

    किसान

    इमेज स्रोत, YUVRAJ VIRK

    अनंत झणाणे, लखीमपुर से

    लखीमपुर हिंसाः रात भर चले दूसरे पोस्ट मॉर्टम के बाद किसान गुरविंदर सिंह का अंतिम संस्कार लखीमपुर खीरी हिंसा में बहराइच के किसान गुरविंदर सिंह का रात भर चले दूसरे पोस्ट मॉर्टम के बाद बुधवार सुबह उनके परिवार की सहमति के साथ दाह संस्कार किया गया.

    गुरविंदर के परिजनों ने पहली पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट को ख़ारिज कर दिया था. उन्होंने पहली रिपोर्ट में बताए गए मौत के कारण पर नाराज़गी जताई थी. उसके बाद उन्हें मनाने के लिए किसान नेता राकेश टिकैत मंगलवार शाम लखीमपुर के पक्का से बहराइच के मोहरनिया गाँव पहुँचे और परिवार वालों को दूसरे पोस्ट मॉर्टम के लिए मनाया गया.

    मंगलवार शाम योगी आदित्यनाथ सरकार ने लखनऊ के पीजीआई अस्पताल से दो डॉक्टरों को हेलिकॉप्टर से बहराइच भेजा जहां ज़िला अस्पताल के दो अन्य डॉक्टर के साथ मिल कर रात एक बजे से सुबह पाँच बजे तक दोबारा पोस्ट मॉर्टम कराया गया. बहराइच प्रशासन के मुताबिक़ रिपोर्ट गुरविंदर के परिजनों के डॉक्टर को दिखाई गई और उनके संतुष्ट होने के बाद गुरविंदर का अंतिम संस्कार किया गया.

    सोमवार को बीबीसी से बात करते हुए किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा था कि उन्हें गुरविंदर के शरीर पर गोलियों के निशान दिख रहे हैं, जिसके बाद से परिवार ने लखीमपुर में हुए पोस्ट मॉर्टम को ख़ारिज कर दिया था.

  19. फ़ेसबुक लोगों को बांट और लोकतंत्र को कमज़ोर बना रहा है-कंपनी की पूर्व कर्मचारी

    फ़्रांसिस हॉगेन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    फ़ेसबुक की एक पूर्व कर्मचारी ने अमेरिकी सांसदों से कहा है कि कंपनी की साइटें और ऐप "बच्चों को नुकसान पहुंचाते हैं,विभाजन को बढ़ावा देते हैं और लोकतंत्र को कमज़ोर करते हैं".

    37 साल की फ़्रांसिस हॉगन फ़ेसबुक में बतौर प्रोजक्ट मैनेजर काम किया करती थी जो अब व्हिसलब्लोअर बन चुकी है.उन्होंने कैपिटल हिल में चल रही एक सुनवाई में फ़ेसबुक की भारी आलोचना की.

    इन दिनों फेसबुक को रेगुलेट करने को लेकर मांग तेज़ होती जा रही है.

    इन आरोपों पर कंपनी के संस्थापक मार्क ज़करबर्ग ने पलटवार करते हुए कहा कि हालिया मीडिया कवरेज ने कंपनी की "झूठी तस्वीर" चित्रित की.

    कर्मचारियों को लिखे एक पत्र में उन्होंने कहा कि ‘’कई दावों का ‘कोई मतलब नहीं है’. हम लोगों की सुरक्षा,भलाई और मानसिक स्वास्थ्य जैसे मुद्दों के बारे में गहराई से परवाह करते हैं,"

    उन्होंने अपनी चिट्ठी में कहा," ऐसी कवरेज देखना बेहद दुखद है जो हमारे काम और हमारे उद्देश्यों को ग़लत तरीके से पेश कर रहा है."

    हॉगेन ने रविवार को सीबीएस न्यूज़ को दिए इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने हाल ही में वॉल स्ट्रीट जर्नल के साथ कई फ़ेसबुक के आंतरिक दस्तावेज़ साझा किए थे.

    दस्तावेजों के आधार पर जर्नल ने मीडिया रिपोर्ट में बताया है कि इंस्टाग्राम की ओर से किए गए शोध से पता चला है कि एप लड़कियों के मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है.

    फेसबुक दुनिया की सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया साइट है. कंपनी का कहना है कि उसके 2.7 अरब मासिक सक्रिय यूजर्स हैं. करोड़ों लोग कंपनी के अन्य प्रोडक्ट व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते हैं

    लेकिन यूजर्स की प्राइवेसी बनाए रखने में असफ़ल रहने और फ़ेक न्यूज़, गलत जानकतारियों के प्रचार -प्रसारको रोकने के लिए पर्याप्त क़दम ना उठाने को लेकर फेसबुक की आलोचना होती रही है.

  20. लखीमपुर हिंसाः अब तक एक भी गिरफ़्तारी नहीं, राहुल गांधी आज जाएंगे लखीमपुर

    लखीमपुर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    सोशल मीडिया पर एक थार जीप का लोगों को रौंदता वीडियो वायरल हो चुका है. बताया जा रहा है कि ये वीडियो लखीमपुर खीरी का है. इस वीडियो को लेकर उत्तर प्रदेश में माहौल गरमाता दिख रहा है लेकिन अब तक हिंसा के मामले में एक भी गिरफ़्तारी नहीं हुई है. इस मामले में जगजीत सिंह के एक शख़्स की शिकायत पर एफ़आईआर दर्ज की जा चुकी है जिसमें घटना को ‘सोची समझी साजिश’ बताया गया है, साथ ही केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा और उनके बेटे को नामजद किया गया है.

    कांग्रेस ने बताया है कि बुधवार को राहुल गांधी पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ लखीमपुर खीरी के लिए रवाना होंगे.

    किसान नेता राकेश टिकैत ने केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा और उनके बेटे को जल्द से जल्द गिरफ़्तार करने की मांग की है. वहीं दूसरी ओर मंगलवार को लखनऊ में परियोजनाओं का उद्घाटन

    करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पूछा कि ‘’ आप लखीमपुर में पीड़ित परिवारों से मिलने क्यों नहीं आ रहे हैं?‘’

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    प्रियंका गांधी को इस वक़्त यूपी के सीतापुर में हिरासत में रखा गया है.

    मंगलवार को प्रियंका गांधी ने कहा,‘’नरेंद्र मोदी जी आपकी सरकार ने बग़ैर किसी ऑर्डर और एफ़आईआर के मुझे पिछले28घंटे से हिरासत में रखा है. अन्नदाता को कुचल देने वाला ये व्यक्ति अब तक गिरफ़्तार नहीं हुआ. क्यों?”

    “वीडियो को देखिए और देश को बताइए की इस मंत्री को बर्ख़ास्त क्यों नहीं किया गया है और इस लड़के को गिरफ़्तार क्यों नहीं किया गया है.’’

    "मैंआपसे आग्रह करती हूं लखीमपुर आइए ना. जो अन्नदाता हैं इस देश का,उसकी पीड़ा सुनिए समझिए,उनकी सुरक्षा करना आपका धर्म है. जिस संविधान की आपने शपथ ली उसका धर्म है और उसके प्रति आपका कर्तव्य है. जय हिंद!’’

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त