You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

लखीमपुर खीरी में मृतक किसानों के परिवार से मिले प्रियंका-राहुल

बुधवार देर रात कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए किसानों के परिवार से मिले.

लाइव कवरेज

कीर्ति दुबे, पवन सिंह अतुल and कमलेश मठेनी

  1. 'रामायण' में रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी का निधन

    दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले पौराणिक कार्यक्रम 'रामायण' में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी का मंगलवार देर रात निधन हो गया.

    80 के दशक में दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले रामानंद सागर के बेहद लोकप्रिय धारावाहिक 'रामायण' में रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी निधन हो गया है. वो 83 साल के थे.

    मंगलवार की रात 11 बजे अपने घर पर ही उन्होंने अंतिम सांसें लीं. बीबीसी को इस बात की जानकारी उनकी बेटी एकता ने दी है. वह लंबे वक्त से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे.

    रामायण में रावण का किरदार निभाने के अलावा त्रिवेदी ने धारावाहिक ‘विक्रम और बेताल‘ में भी अहम भूमिका निभाई थी. इसके अलावा वह गुजराती सिनेमा जगत में भी जाना-पहचाना नाम थे.

    इसी साल मई महीने में उनकी मौत को लेकर सोशल मीडिया पर अफ़वाहें उड़ाई गई थीं और उस वक़्त ‘रामायण’ में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने इस अफ़वाह को ख़ारिज करते हुए बताया था कि अरविंद त्रिवेदी जीवित हैं.

  2. , नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. हम यहाँ आपको दिन भर की बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. 5 अक्टूबर, मंगलवार के अपडेट्स के लिए आप यहाँ क्लिककर सकते हैं.