कश्मीर में चरमपंथियों ने एक कश्मीरी पंडित समेत तीन लोगों की हत्या की

कश्मीर में संदिग्ध चरमपंथियों ने मंगलवार की शाम तीन लोगों की हत्या कर दी. चरमपंथियों ने जिन लोगों की हत्या की है, उनमें एक स्थानीय कश्मीरी पंडित भी शामिल हैं.

लाइव कवरेज

मोहम्मद शाहिद, पवन सिंह अतुल and विभुराज

  1. सिद्धू ने की प्रियंका गांधी को रिहा करने की मांग, लखीमपुर कूच करने की चेतावनी

    नवजोत सिंह सिद्धू

    इमेज स्रोत, Getty Images

    लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा पर पंजाब कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने यूपी सरकार को एक ढंग से अल्टीमेटम दिया है.

    सिद्धू ने ट्वीट कर कहा है कि अगर कल तक लखीमपुर हिंसा मामले में केंद्रीय मंत्री के बेटे गिरफ़्तार नहीं हुए और प्रियंका गांधी रिहा नहीं हुईं तो पंजाब कांग्रेस लखीमपुर खीरी की ओर मार्च करेगी.

    उत्तर प्रदेश में सोमवार को लखीमपुर हिंसा मामले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी के पुत्र आशीष मिश्र पर एक एफ़आईआर दर्ज की गई है.

    लेकिन फ़िलहाल इस मामले में कोई गिरफ़्तारी नहीं हुई है. कल ही किसानों के ख़िलाफ़ भी एक क्रॉस एफ़आईआर दर्ज की गई है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    सिद्धू पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष थे लेकिन हाल में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की नियुक्तियों पर आपत्ति जताते हुए, उन्होंने अपना इस्तीफ़ा कांग्रेस को भेज दिया था.

    सिद्धू के अलावा पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और विधायकों ने कल उत्तर प्रदेश की ओर कूच किया था लेकिन उन्हें सरसावा के पास हरियाणा-उत्तर प्रदेश सीमा पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने रोक दिया था.

    उत्तर प्रदेश के तराई इलाके में ख़ासी संख्या में सिख किसान रहते हैं. इनमें कई परिवार विभाजन के बाद पश्चिमी पंजाब से तराई क्षेत्र में बसाए गए थे. इसी वजह से लखीमपुर हिंसा पर पंजाब के राजनीतिक दल भी सक्रिय हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इससे पहले आज मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अपने कैबिनेट के सहयोगियों और कांग्रेस विधायकों के साथ लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध में चंडीगढ़ के महात्मा गांधी स्मारक में धरने पर बैठे थे.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  2. कोयंबटूर रेप मामले में नहीं किया गया टू-फ़िगर टेस्ट: वायुसेना प्रमुख

    वायुसेना प्रमुख एयर चीफ़ मार्शल वीआर चौधरी

    इमेज स्रोत, Ravi Kumar/Hindustan Times via Getty Images

    इमेज कैप्शन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ़ मार्शल वीआर चौधरी

    वायुसेना प्रमुख एयर चीफ़ मार्शल वीआर चौधरी ने आईएएफ ट्रेनिंग अकेडमी में एक रेप मामले में टू-फिंगर टेस्ट किए जाने से इनकार किया है.

    ये मामला कोयंबतूर स्थित आईएएफ ट्रेनिंग अकेडमी का है जहां एक महिला कर्मचारी ने एक अधिकारी पर रेप का आरोप लगाया है.

    भारतीय वायु सेना की सालाना प्रेस कांफ्रेंस में वायुसेना प्रमुख ने कहा, “कोई टू-फिंगर टेस्ट नहीं किया गया था.”

    उन्होंने कहा कि कथित रेप मामले में दोषी के ख़िलाफ़ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

    एक स्थानीय अदालत ने वायुसेना को इस मामले की जांच करने की अनुमति दी है. इससे पहले तमिलनाडु पुलिस ने मामले की शुरुआती जांच की थी.

    क्या है मामला

    एक वायुसेना अधिकारी पर 10 सितंबर को एक महिला सहकर्मी का यौन शोषण करने का आरोप लगाया गया है.

    28 साल की महिला ने वायुसेना के ख़िलाफ़ गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला ने उनका टू-फिंगर टेस्ट किए जाने और शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप भी लगाया है.

  3. ‘जीप से किसानों को कुचलने’ का वीडियो वायरल, प्रियंका गांधी के सवाल

    वीडियो कैप्शन, जीप से किसानों को कुचलने का वीडियो वायरल

    लखीमपुर में मंगलवार को दिन की शुरुआत तिकुनिया घटना के बताए जा रहे दर्दनाक वायरल वीडियो से हुई.

    कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक वीडियो ट्वीट किया जो कि पहले से भी वायरल हो रहा है.

    उन्होंने ट्वीट में लिखा है, “नरेंद्र मोदी जी आपकी सरकार ने बग़ैर किसी ऑर्डर और एफ़आईआर के मुझे पिछले 28 घंटे से हिरासत में रखा है. अन्नदाता को कुचल देने वाला ये व्यक्ति अब तक गिरफ़्तार नहीं हुआ. क्यों?”

    घटनास्थल के बताए जा रहे इस कथित वीडियो में साफ़ नज़र आ रहा है कि एक थार जीप बड़ी तेज़ी से सड़क पर लोगों को रौंदते हुए निकल रही है.

    वीडियो में जीप में कई लोग भी बैठे नज़र आ रहे हैं. जीप के पीछे एक फ़ॉर्च्यूनर गाड़ी भी आ रही है. किसानों का कहना है कि उनके दावों की इस वीडियो से पुष्टि होती है. हालांकि, अब देखना यह है कि पुलिस इस वीडियो को अपनी जाँच में शामिल करती है या नहीं.

  4. ममता और राज्याल एक बार फिर आमने-सामने, अब शपथ ग्रहण के मुद्दे पर राजभवन और सरकार में ठनी

    ममता बनर्जी और जगदीप धनखड़

    इमेज स्रोत, SANJAY DAS/BBC

    पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ और राज्य सरकार के आपसी रिश्तों की तल्ख़ी तो जगज़ाहिर है.

    विधानसभा चुनावों के बाद दोनों ओर की चुप्पी से युद्ध विराम की स्थिति बनती नज़र आ रही थी.

    लेकिन अब राज्यपाल ने अपने संवैधानिक अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए विधानसभा अध्यक्ष से नए चुने विधायकों को शपथ दिलाने की अनुमति वापस ले ली है.

    इससे राजभवन और राज्य सरकार के बीच एक बार फिर ठन गई है.

    हालत ये हो गई है कि अगर शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में आयोजित किया जाता है तो विधानसभा अध्यक्ष और संसदीय कार्य मंत्री इसमें शामिल नहीं भी हो सकते हैं.

  5. दिल्ली में अफ़ग़ानिस्तान के नागरिकों से बात कर रहे हैं बीबीसी के सलमान रावी

    तालिबान का डर और अफ़ग़ानिस्तान लौटने का सपना.

    दिल्ली के लाजपत नगर में अफ़ग़ानिस्तान के नागरिकों से बात कर रहे हैं बीबीसी के सलमान रावी.

  6. प्रियंका को हिरासत में रखा जाना अवैध, यूपी में क़ानून का शासन नहीं: पी चिदंबरम

    प्रियंका गांधी

    इमेज स्रोत, HINDUSTAN TIMES

    कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की हिरासत को अबैध बताया है.

    एक बयान में पी चिदंबरम ने कहा कि उनको हिरासत में लिए जाने से ये पूरी तरह से साबित हो गया है कि उत्तर प्रदेश में क़ानून का शासन नहीं है.

    उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि हालिया घटनाक्रम से लगता है कि राज्य पुलिस योगी आदित्यनाथ के क़ानून और सिर्फ़ उन्हीं के आदेस का पालन कर रही है.

    प्रियंका गांधी को लखीमपुर खीरी जाते समय सीतापुर में हिरासत में लिया गया था. जहां रविवार को आठ लोगों की एक हिंसक घटना में मौत हो गई थी. रविवार को हुई हिंसक घटना में जिन आठ लोगों की मौत हुई है उनमें चार किसान थे, जिन्हें कथित तौर पर वाहनों से कुचल दिया गया.

    दावा किया जा रहा है कि मारे गए अन्य लोग भाजपा कार्यकर्ता और उनके ड्राइवर थे.

    पी चिदंबरम ने कहा, "सीतापुर में प्रियंका गांधी की नज़रबंदी से संबंधित तथ्य और परिस्थितियां यह साबित करती हैं कि यूपी में कानून का शासन नहीं है."

    उन्होंने कहा,"उन्हें सोमवार, 4 अक्टूबर को सुबह 4.30 बजे 'हिरासत' में लिया गया. उन्हें सीतापुर में पीएसी गेस्ट हाउस में हिरासत में रखा गया है. संबंधित ज़िला कलेक्टर और न्यायिक मजिस्ट्रेट दोनों सीतापुर में तैनात हैं. उनको हिरासत में लिया जाना पूरी तरह से अवैध है और सत्ता का दुरुपयोग है."

    चिदंबरम ने आगे कहा, "उन्हें हिरासत में लेने वाले पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें सीआरपीसी की धारा 151 के तहत हिरासत में लिया गया है. लेकिन एस151 के तहत हिरासत में लिए गए किसी भी व्यक्ति को 24 घंटे से अधिक समय तक हिरासत में नहीं रखा जा सकता है. जब तक कि क़ानून के किसी अन्य प्रावधान के तहत न्यायिक मजिस्ट्रेट का आदेश न हो."

    उन्होंने कहा कि वह 30 घंटे से अधिक समय से हिरासत में है और उन्हें न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश नहीं किया गया है.

    उन्होंने कहा, "किसी न्यायिक मजिस्ट्रेट का कोई आदेश नहीं है. अनुच्छेद 19 और 21 के तहत उनके संवैधानिक अधिकारों का घोर उल्लंघन किया गया है. उनको हिरासत में रखना सीआरपीसी के कई प्रावधानों का उल्लंघन है."

    चिदंबरम ने क़ानून के तथ्यों का हवाला देते हुए कहा कि सूर्यास्त के बाद या सूर्योदय से पहले किसी भी महिला को हिरासत नहीं लिया जा सकता है और प्रियंका गांधी को सुबह 4.30 बजे हिरासत में लिया गया, जोकि "अवैध है."

    उन्होंने आरोप लगाया, "यूपी में क़ानून व्यवस्था का मतलब योगी आदित्यनाथ के क़ानून और आदेश से है. जहां पुलिस उन्हीं के आदेश का पालन भी कर रही है."

  7. लोजपा: चिराग पासवान और पशुपति पारस के गुटों को नए चुनाव चिह्न और नाम आवंटित

    चिराग पासवान

    इमेज स्रोत, FACEBOOK/ANI

    लोक जनशक्ति में मचे घमासान और क़ानूनी लड़ाई के बीच चुनाव आयोग ने चिराग पासवान और उनके चाचा पशुपति पारस को नए नाम और चुनाव चिह्न आवंटित किए हैं.

    दोनों नेताओं के बीच कई महीनों से विवाद चल रहा है.

    चिराग पासवान को लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) और चुनाव चिह्न हेलीकॉप्टर मिला है. वहीं, उनके चाचा पशुपति पारस को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी और चुनाव चिह्न सिलाई मशीन मिला है.

    इससे पूर्व चुनाव आयोग ने उनके लोक जनशक्ति पार्टी का नाम और चुनाव चिह्न 'बंगला' इस्तेमाल करने से मना कर दिया था.

    चुनाव आयोग पशुपति पारस से कहा कि आपके अनुरोध पर विचार करने के बाद आयोग ने आपके समूह के लिए 'राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी' नाम आवंटित किया है और प्रतीक 'सिलाई मशीन' आवंटित किया है.

    2 अक्टूबर को एक अंतरिम आदेश में, चुनाव आयोग ने दोनों समूहों को लोक जनशक्ति पार्टी या उसके प्रतीक 'बंगले' के नाम का उपयोग करने से रोक दिया था.

    चुनाव चिह्न (आरक्षण और आवंटन) आदेश, 1968 के प्रावधानों के अनुसार, यह आदेश मामले में अंतिम फ़ैसला आने तक जारी रहेगा.

    चुनाव आयोग ने कहा था कि दोनों समूह अपनी पसंद के नाम चुनने के लिए स्वतंत्र हैं, जिसमें वे चाहें तो अपनी मूल पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी के साथ जोड़कर भी कोई नाम ले सकते हैं.

  8. लखनऊ पहुंचे पीएम मोदी को प्रियंका गांधी का संदेश- लखीमपुर आइए!

    प्रियंका गांधी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ में हैं. वह यहां तीन दिवसीय राष्ट्रीय 'न्यू अर्बन इंडिया कॉन्क्लेव' का उद्घान करने पहुंचे हैं.

    यूपी के सीतापुर में पुलिस हिरासत में बंद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी से सवाल पूछा है कि वह लखीमपुर में मरने वाले किसानों के पीड़ित परिवारों से क्यों मिलने नहीं आ रहे हैं? साथ ही उन्होंने केंद्रीय मंत्री के बेटे की गिरफ़्तारी क्यों नहीं हुई ये सवाल भी पूछा है.

    लगभग 2 मिनट का वीडियो ट्विटर पर जारी कर प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री से कई सवाल पूछे हैं

    वीडियो में वह कह रही हैं, "मैंने सुना है आज आज़ादी का अमृत उत्सव मनाने के लिए आप लखनऊ आ रहे हैं. मैं आपसे ये पूछना चाहती हूं क्या आपने ये वीडियो देखा है? ये वीडियो आपके मंत्री के एक बेटे को किसानों को अपनी गाड़ी के नीचे कुचलते हुए दिखाता है.’’

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    “इस वीडियो को देखिए और देश को बताइए की इस मंत्री को बर्ख़ास्त क्यों नहीं किया गया है और इस लड़के को गिरफ़्तार क्यों नहीं किया गया है.’’

    “मेरे जैसे विपक्ष के नेताओं को आपने बिना किसी ऑर्डर के हिरासत में रखा है मैं जानना चाहती हूं, ये आदमी आज़ाद क्यों है? आज जब आप आज़ादी के अमृत उत्सव के मंच पर बैठे रहेंगे मोदी जी तो आप याद करिए कि आज़ादी किसानों ने दिलाई. आज भी सीमा पर हमारी रक्षा किसानों के बेटे कर रहे हैं. आज किसान त्रस्त है.”

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    "आपसे आग्रह करती हूं लखीमपुर आइए ना. जो अन्नदाता हैं इस देश का, उसकी पीड़ा सुनिए समझिए, उनकी सुरक्षा करना आपका धर्म है. जिस संविधान की आपने शपथ ली उसका धर्म है और उसके प्रति आपका कर्तव्य है. जय हिंद!’’

    यूपी में प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव सहित विपक्ष के सभी नेताओं को लखीमपुर पहुंचने से रोका गया है और उन्हें हिरासत में रखा गया है.

  9. ब्रेकिंग न्यूज़, पीएम मोदी ने बताया- इस योजना से 3 करोड़ परिवार लखपति बने

    मोदी

    इमेज स्रोत, ANI

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लखनऊ में शहरी विकास की परियोजनाओं से जुड़ी 75 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया.

    पीएम मोदी ने इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना-अर्बन के तहत राज्य के 75,000 लाभार्थियों को घर सौंपे.

    उन्होंने कहा, “हमारे यहां कुछ महानुभाव कहते हैं कि मोदी ने क्या किया? आज पहली बार मैं ऐसी बात बताना चाहता हूं जिसके बाद बड़े-बड़े विरोधी, जो दिन रात हमारा विरोध करने में ही अपनी ऊर्जा खपाते हैं, वो मेरा ये भाषण सुनने के बाद टूट पड़ेंगे.”

    “मेरे जो साथी झुग्गी-झोपड़ी में ज़िंदगी जीते थे, उनके पास पक्की छत नहीं थी, ऐसे तीन करोड़ परिवारों को लखपति बनने का अवसर मिला है. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत देश में जो करीब-करीब 3 करोड़ घर बने हैं, आप उनकी कीमत का अंदाज़ा लगाइए. ये लोग अब लखपति हैं.”

    “मुझे वो दिन भी याद आते हैं जब तमात प्रयासों के बावजूद यूपी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घरों के निर्माण में आगे नहीं बढ़ रहा था.”

    मोदी

    इमेज स्रोत, ANI

    “2017 से पहले यूपी में जो सरकार थी वो ग़रीबों के लिए घर बनवाना ही नहीं चाहती थी. ग़रीबों के लिए घर बनवाने के लिए हमें यहां की सरकार से मिन्नतें करनी पड़ती थीं. 18,000 घरों की स्वीकृति केंद्र सरकार ने पिछली सरकार को दी थी लेकिन उन्होंने 18 घर भी बनाकर नहीं दिए.”

    वहीं, योगी सरकार में बिजली की स्थिति पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2017 से पहले के यूपी में और आज के यूपी में बहुत फर्क है, तब बिजली आती कम थी और जाती ज़्यादा थी और बिजली सिर्फ़ नेता की सिफ़ारिश पर आती थी लेकिन अब हर समय बिजली रहती है.

    आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस दौरान बताया कि यूपी में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 17.3 लाख घर की स्वीकृति दी गई थी जिसमें से 8.8 लाख लाभार्थियों को दे दिए गए हैं.

  10. उत्तर कोरिया ने 2018 में अपने परमाणु संयंत्र क्या सच में नष्ट कर दिए थे?

    किम जोंग उन

    इमेज स्रोत, Reuters

    उत्तर कोरिया ने पिछले हफ़्ते कई मिसाइलों का परीक्षण किया. इन परीक्षणों से साफ़ होता है कि प्रतिबंधों के बाद भी वो अपने हथियार कार्यक्रम को मज़बूती से आगे बढ़ा रहा है. हालांकि उत्तर कोरिया का दावा है कि अमेरिका के संभावित हमले से ख़ुद को बचाने के लिए ये परीक्षण किए गए हैं.

    उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया के अनुसार, 'सितंबर में ही नई हाइपरसोनिक मिसाइल के परीक्षण के अलावा एक ट्रेन से छोड़ी जाने वाली बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया गया. साथ ही, लंबी दूरी की एक क्रूज़ मिसाइल का भी परीक्षण किया गया.'

    आख़िर किम जोंग उन इन परीक्षणों से क्या हासिल करना चाहते हैं और दुनिया से उन्होंने जो वादा किया था उसका क्या हुआ. नीचे लिंक पर क्लिक करके पढ़ें पूरी ख़बर.

  11. प्रियंका गांधी को कांग्रेस यूपी में अपना चेहरा क्यों नहीं घोषित करती?

  12. ताइवान चीन के कब्ज़े में गया तो एशिया की शांति पर विनाशकारी परिणाम - ताइवान की राष्ट्रपति

    ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ताइवान की राष्ट्रपति ने कहा है कि अगर उनके देश पर चीन का कब्ज़ा हो गया तो इसके एशिया में शांति और लोकतंत्र पर विनाशकारी परिणाम होंगे. फॉरेन अफ़ेयर्स पत्रिका में राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन ने लिखा है कि ताइवान सैन्य टकराव नहीं चाहता, लेकिन अपनी रक्षा के लिए जो कुछ भी करना पड़ेगा, किया जाएगा.

    उनका ये लेख ऐसे वक़्त में आया है जब ताइवान पर चीन का दबाव बढ़ता जा रहा है. चीन इस द्वीप को अपना हिस्सा मानता है.

    पिछले चार दिनों में लगभग डेढ़ सौ चीनी फ़ाइटर जेट ताइवान के वायु रक्षा क्षेत्र में उड़ान भर चुके हैं.

    इससे क्षेत्र के दूसरे देश भी चिंतित हैं. टोक्यो में एक संवाददाता सम्मेलन में जापान के विदेश मंत्री, तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा कि जापान को उम्मीद है कि ये विवाद कूटनीति से सुलझाने में मदद मिलेगी.

    मोतेगी ने कहा, "हम आशा करते हैं कि दोनों पक्ष इस मामले को सीधी बातचीत के ज़रिए शांति से सुलझा लेंगे. यही हमेशा हमारी नीति रही है. हम इस घटनाक्रम पर कड़ी नज़र रखते रहेंगे. साथ ही हम क्षेत्र में पैदा होने वाले हालात पर अपने विकल्पों पर भी विचार करेंगे ताकि हम हर स्थिति के लिए तैयार रहें."

    लेकिन चीन इस क्षेत्र में अमेरिका और उसके सहयोगियों के युद्धपोतों की मौजूदगी को बढ़ते तनाव के लिए जिम्मेदार ठहरा रहा है.

  13. लखीमपुर हिंसा में जिस बीजेपी कार्यकर्ता की मौत हुई वो कौन है?

    बीजेपी कार्यकर्ता शुभम मिश्रा

    इमेज स्रोत, Anant Zanane/BBC

    इमेज कैप्शन, बीजेपी कार्यकर्ता शुभम मिश्रा की लखीमपुर हिंसा में मौत हुई है

    अनंत झणाणे

    लखीमपुर खीरी से, बीबीसी हिंदी के लिए

    लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में रविवार को हुई हिंसा के दौरान 25 वर्षीय बीजेपी कार्यकर्ता शुभम मिश्रा की भी मौत हुई है.

    लखीमपुर शहर के शिवपुरी के रहने वाले शुभम कथित तौर पर उन तीन गाड़ियों के क़ाफ़िले में था जिस पर किसानों को रौंदने का आरोप है.

    बीबीसी से बात करते हुए शुभम के पिता विजय कुमार मिश्रा ने कहा की वो ज़्यादा बात करने की हालत में नहीं हैं, जिस बेरहमी से शुभम की हत्या हुई वो उस पल को याद नहीं करना चाहते हैं.

    शुभम के पिता विजय के मुताबिक़ शुभम बीजेपी का बूथ इन्चार्ज था और स्थानीय लोगों में काफ़ी लोकप्रिय था. उसके अंतिम संस्कार में भारी संख्या में शिवपुरी के लोग शामिल हुए.

    अजय मिश्र टेनी ने सभी सहायता दिलाने का किया वादा

    केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी

    इमेज स्रोत, Twitter

    इमेज कैप्शन, केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी

    शुभम के चाचा अनूप मिश्रा सांसद अजय मिश्र टेनी के गाँव बनवीरपुर में उस कार्यक्रम में थे जिसमें उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जाने वाले थे.

    अनूप मिश्रा बताते हैं कि शुभम का उनको फ़ोन आया था जिसमें वो कह रहे थे कि “चाचा कार्यक्रम में आ जाओ.” इतना कह कर अनूप रो पड़ते हैं.

    वो कहते हैं कि बनवीरपुर गाँव पहुँच कर वो मंत्री जी की दंगल प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण वाले कार्यक्रम स्थल पर ही थे और उन्हें तिकुनिया में घटी घटना के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं है.

    शुभम उन तीन गाड़ियों के क़ाफ़िले में थे जो उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के स्वागत के लिए तिकुनिया के रास्ते क़रीब कि रेलवे लाईन के लिए रवाना हुआ था.

    केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टैनी ने शुभम के परिवार वालों को सरकार से मिलने वाली सारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है. शुभम की लगभग एक साल की बेटी है जिसका नाम एंजल है.

    शुभम का संयुक्त परिवार है. उनके दादा गांव के प्रधान रह चुके हैं. पिता विजय मिश्रा जवान बेटे की मौत से सदमें हैं.

    शुभम फ़ैजाबाद से साइंस ग्रेजुएट थे. पढ़ाई के बाद शुभम इन दिनों पार्टनरशिप में एक केमिकल का कारखाना चला रहे थे.

    तीन साल पहले ही शुभम की शादी हुई थी. उनकी एक साल की बेटी भी है. शुभम के परिजनों का आरोप है कि उन्हें पीट पीटकर गया है.

  14. फ़ेसबुक को तकनीकी ख़ामी के कारण हर घंटे कितने करोड़ का हुआ नुक़सान?

    फ़ेसबुक

    इमेज स्रोत, EPA

    फ़ेसबुक, इंस्टाग्राम, मैसेंजर और व्हाट्सऐप में आई तकनीकी ख़ामी को छह घंटे के बाद आख़िरकर दूर कर लिया गया है.

    एक अनुमान के मुताबिक़ इस ख़ामी के कारण इन सभी प्लेटफ़ॉर्म के दुनियाभर में 3.5 अरब लोग प्रभावित हुए हैं.

    इन सभी की मालिकाना कंपनी फ़ेसबुक ने इस ख़ामी के लिए माफ़ी मांगी है. हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया है कि इसके पीछे क्या कारण था.

    विश्लेषकों का मानना है कि फ़ेसबुक और उसके दूसरे सोशल मीडिया प्लटेफ़ॉर्म पर आई ख़ामी के कारण कंपनी को विज्ञापन से होने वाली कमाई में ख़ासा नुक़सान हुआ है. कंपनी को हर घंटे तक़रीबन 1 मिलियन डॉलर (7.45 करोड़ रुपये) के क़रीब नुक़सान हुआ है.

    इससे उसे शेयर मार्केट में भी ख़ासा नुक़सान उठाना पड़ा है और न्यूयॉर्क में उसके शेयर पांच फ़ीसदी तक नीचे आ गए हैं.

    फ़ेसबुक को इस समस्या का तब सामना करना पड़ा है जब एक दिन पहले एक व्हिसलब्लोअर ने अमेरिकी टीवी पर सामने आकर यह बात बताई थी कि फ़ेसबुक के दस्तावेज़ लीक करने वाली वही थीं.

    इन दस्तावेज़ों के ज़रिए फ़ेसबुक कंपनी पर आरोप लगाए गए थे कि वो सार्वजनिक सुरक्षा से अधिक अपने मुनाफ़े को तवज्जो देती है.

  15. COVER STORY: पैंडोरा पेपर्स लीक में किन नेताओं और अरबपतियों के नाम

  16. म्यांमार: गृह युद्ध की आशंका

  17. राहुल गांधी का ट्वीट- प्रियंका डरती नहीं है, सच्ची कांग्रेसी है

    राहुल गांधी और प्रियंका गांधी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    लखीमपुर खीरी जाने को लेकर हिरासत में ली गईं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा पर पार्टी ने ता राहुल गांधी ने कहा है कि प्रियंका गांधी सच्ची कांग्रेसी हैं और वो डरेंगी नहीं.

    उन्होंने ट्वीट किया, “जिसे हिरासत में रखा है, वो डरती नहीं है- सच्ची कांग्रेसी है, हार नहीं मानेगी!सत्याग्रह रुकेगा नहीं.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    वहीं, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लखनऊ पहुँचे हैं और उनके थोड़ी देर में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचने की संभावना है.

    बघेल ने कल लखनऊ एयरपोर्ट पर अपने विमान को उतारने की अनुमति मांगी थी लेकिन यूपी प्रशासन ने एयरपोर्ट को बघेल के विमान की लैंडिंग की अनुमति न देने का निवेदन किया था.

  18. ब्रेकिंग न्यूज़, कोरोना: मार्च के बाद पहली बार एक दिन में सबसे कम मामले

    छात्र

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत में मंगलवार को बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 18,346 नए मामले पाए गए हैं जो कि 209 दिनों में सबसे कम हैं. इतने कम मामले मार्च 2020 में ही पाए गए थे.

    देश में इस समय सक्रिय मामलों की संख्या 2,52,902 है जबकि रिकवरी रेट 97.93% है.

    वहीं देश में बीते 24 घंटों के दौरान 29,639 लोग इस बीमारी से ठीक हुए हैं.

  19. लखीमपुर खीरी और यूपी के क्या हैं हालात, कैसा वीडियो हो रहा है वायरल

    लखीमपुर

    इमेज स्रोत, Anant Zanane/BBC

    अनंत झणाणे

    बीबीसी हिंदी के लिए

    लखीमपुर में मंगलवार को दिन की शुरुआत तिकुनिया घटना के बताए जा रहे दर्दनाक वायरल वीडियो से हुई.

    कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक वीडियो ट्वीट किया है जो कि पहले से भी वायरल हो रहा है.

    उन्होंने ट्वीट में लिखा है, “नरेंद्र मोदी जी आपकी सरकार ने बग़ैर किसी ऑर्डर और एफ़आईआर के मुझे पिछले 28 घंटे से हिरासत में रखा है. अन्नदाता को कुचल देने वाला ये व्यक्ति अब तक गिरफ़्तार नहीं हुआ. क्यों?”

    घटनास्थल के बताए जा रहे इस कथित वीडियो में साफ़ नज़र आ रहा है कि एक थार जीप बड़ी तेज़ी से सड़क पर लोगों को रौंधते हुए निकल रही है. वीडियो में जीप में कई लोग भी बैठे नज़र आ रहे हैं.

    जीप के पीछे एक फॉर्च्यूनर गाड़ी भी आ रही है. किसानों का कहना है कि उनके दावों की इस वीडियो से पुष्टि होती है. हालांकि, अब देखना यह है की पुलिस इस वीडियो को अपनी जाँच में शामिल करती है या नहीं.

    सोमवार रात को व्हाट्सऐप और फ़ेसबुक डाऊन होने की वजह से यह वीडियो वायरल नहीं हो पाया था लेकिन सुबह से ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैल रहा है.

    इसके साथ ही लखीमपुर खीरी में इंटरनेट सेवा अभी फ़िलहाल बंद है.

    लखीमपुर और बहराइच में होगा युवा किसानों का अंतिम संस्कार

    लखीमपुर

    इमेज स्रोत, Anant Zanane/BBC

    मंगलवार को लखीमपुर के पलिया में 19 वर्षीय लवप्रीत का दाह संस्कार किया जाएगा.

    बीबीसी ने सोमवार को लवप्रीत के पिता सतपाल सिंह से बात की थी तो वो बता रहे थे कि उनका बेटा ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई करने की तैयारी कर रहा था. वो लखीमपुर में IELTS की कोचिंग कर रहा था.

    वहीं, 18 वर्षीय गुरजिन्दर के परिवार वाले सोमवार देर रात उसका शव बहराइच के नानपारा लेकर लौट गए. गुरजिन्दर की बहन रोते-रोते इंसाफ़ की गुहार लगा रही थीं.

    बीबीसी से बात करते हुए उन्होंने बताया था कि गुरजिंदर गुरुद्वारे में ग्रंथी थे और धर्म के कामकाज से जुड़े थे.

    लखनऊ, लखीमपुर और सीतापुर- सियासी सिलसिला जारी

    मोदी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    उत्तर प्रदेश के इस गर्माए हुए सियासी माहौल में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ के दौरे पर हैं जहां वो अयोध्या में बनाए जा रहे राम मंदिर के मास्टर प्लान का रिव्यू करने पहुँच रहे हैं.

    साथ ही वो न्यू अर्बन इंडिया की मुहिम के तहत 75 प्राजेक्ट्स को लॉन्च करेंगे.

    लखनऊ से कुछ दूर सीतापुर ज़िले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को रोक रखा है.

    पीएसी के गेस्ट हाउस के बाहर पार्टी कार्यकर्ता प्रियंका के समर्थन में जमा हैं और उनकी रिहाई की मांग कर रहे हैं.

    प्रियंका गांधी ने सोमवार को एक बयान जारी किया था कि उन्हें गिरफ़्तार किया गया है लेकिन गिरफ़्तारी केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्र की होनी चाहिए.

    लखनऊ से मंगलवार सुबह प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख शिवपाल यादव भी लखीमपुर के लिए रवाना हुए और लखनऊ प्रशासन ने उन्हें रास्ते में कई जगह रोका.

  20. भारत ने UN में पाकिस्तान को फिर दिया कड़ा जवाब, इमरान ख़ान के बयान का भी दिया हवाला

    ए अमरनाथ

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, ए अमरनाथ

    संयुक्त राष्ट्र में एक बार फिर भारत ने पाकिस्तान पर सवाल उठाए हैं. संयुक्त राष्ट्र की फ़र्स्ट कमिटी जनरल डिबेट में राइट ऑफ़ रिप्लाई के तहत भारत ने कहा है कि पाकिस्तान और उसके नेता आतंकियों को पनाह देते रहे हैं.

    संयुक्त राष्ट्र महासभा में सोमवार को 76वें सत्र के दौरान भारत ने यह बात कही है.

    संयुक्त राष्ट्र के स्थाई मिशन में भारत के काउंसलर ए अमरनाथ ने कहा, “वैश्विक आतंकवाद के केंद्र के रूप में, संयुक्त राष्ट्र के सिद्धांतों की परवाह किए बिना पाकिस्तानलगातार अपने पड़ोसियों के ख़िलाफ़ सीमापार आतंकवाद में शामिल है.”

    अमरनाथ ने कहा कि पाकिस्तान के प्रतिनिधि ने शांति और सुरक्षा की अपनी बात पर यहां ज़ोर दिया है जबकि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का ज़ोर ‘ओसामा बिन लादेन जैसे वैश्विक आतंकवादी का शहीद के रूप महिमामंडन’ करने पर होता है.

    संयुक्त राष्ट्र महासाभ की फ़र्स्ट कमिटी निरस्त्रीकरण और शांति के लिए वैश्विक चुनौतियों और ख़तरों के मामलों को देखती है जो कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को प्रभावित करते हैं. इसके साथ ही वो अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा व्यवस्था में चुनौतियों का समाधान तलाशती है.

    कश्मीर पर भी दिया जवाब

    संयुक्त राष्ट्र

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत के काउंसलर ने पाकिस्तान को लेकर कहा कि इस तरह की हरकतों की सामूहिक तौर पर निंदा होनी चाहिए. इसके साथ ही अमरनाथ ने इस बात को भी रेखांकित किया कि पाकिस्तान बहुपक्षीय मंचों पर झूठ को फैलाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है.

    उन्होंने कहा, “जम्मू-कश्मीर और लद्दाख़ के साथ-साथ पाकिस्तान ने भारत पर कई बेबुनियाद आरोप लगाए हैं. ये मामले प्रतिक्रिया के योग्य नहीं हैं क्योंकि ये भारत के आंतरिक मामलों से संबंधित हैं.”

    इसके साथ ही उन्होंने कहा, “मैं यहां दोहराना चाहता हूं कि जम्मू और कश्मीर का पूरा क्षेत्र भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा था, है और रहेगा. इसमें वह क्षेत्र भी शामिल है जो पाकिस्तान के अवैध कब्ज़े में है.”

    अमरनाथ ने कहा, “हम पाकिस्तान से अपने अवैध कब्ज़े वाले इन सभी क्षेत्रों को तुरंत खाली करने का आह्वान करते हैं.”