लखीमपुर हिंसा के बाद सोमवार को लखनऊ से तिकुनिया तक का हाल

योगी आदित्यनाथ सरकार ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र के बेटे आशीष मिश्र के ख़िलाफ़ केस दर्ज कर लिया है. इसके साथ ही राज्य सरकार ने रिटायर्ड हाई कोर्ट जज के नेतृत्व में घटना की जांच करवाने का वादा भी किया है.

लाइव कवरेज

मोहम्मद शाहिद, पवन सिंह अतुल and विभुराज

  1. चन्नी ने लखीमपुर खीरी जाने के लिए यूपी सरकार से विमान लैंडिंग की अनुमति मांगी

    चरणजीत सिंह चन्नी

    इमेज स्रोत, ANI

    पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा है कि वो मारे गए किसानों के परिजनों को सांत्वना देने के लिए लखीमपुर खीरी जा रहे हैं.

    उन्होंने कहा है कि उन्होंने अपने विमान के उतरने और वहां से उड़ान भरने के लिए यूपी सरकार से अनुमति मांगी है.

    हालांकि, सोमवार को दिन में ही उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने लखनऊ एयरपोर्ट को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश सिंह बघेल और पंजाब के उप-मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के विमान को लैंड न करने देने का निवेदन किया था.

    पत्र में कहा गया है कि लखीमपुर खीरी में कानून व्यवस्था के मद्देनज़र धारा 144 लागू है.

    बघेल

    इमेज स्रोत, ANI

    इस पत्र के सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश सिंह बघेल ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि ‘लोगों को लखीमपुर खीरी जाने से क्यों रोका जा रहा है? लखीमपुर खीरी में धारा 144 लागू है तो लखनऊ में उतरने की अनुमति क्यों नहीं दी गई? क्या यूपी में लोगों के पास अधिकार नहीं बचे हैं? क्या यूपी जाने के लिए अब लोगों को वीज़ा लेना होगा?’

    सीएम बघेल ने कहा, “जिस तरह से किसानों के साथ व्यवहार किया गया है वो इनकी मानसिकता को दिखाता है. यह दिखाता है कि अगर आप उनके ख़िलाफ़ खड़े होंगे तो आपको कुचल दिया जाएगा.”

  2. ब्रेकिंग न्यूज़, केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे के ख़िलाफ़ FIR, किसानों पर भी मामला दर्ज

    केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी

    इमेज स्रोत, @ajaymishrteni

    इमेज कैप्शन, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा और कुछ अन्य लोगों के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज की है.

    एजेंसी के मुताबिक एक और एफ़आईआर किसानों के ख़िलाफ़ भी की गई है.

    लखीमपुर खीरी में प्रशासन से बातचीत कर रहे किसानों की कई मांगों में एक मांग ये भी है कि आशीष मिश्रा को गिरफ़्तार किया जाए.

    किसानों का दावा है कि रविवार को प्रदर्शनकारी किसानों पर गाड़ी आशीष मिश्रा ने ही चढ़ाई थी जबकि उनके पिता और केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने कहा है कि उनका बेटा घटनास्थल पर नहीं बल्कि कार्यक्रम स्थल पर था.

    कार

    इमेज स्रोत, ANANT ZANANE/BBC

    उन्होंने कहा कि इस घटना में मारे गए चार अन्य लोगों में बीजेपी कार्यकर्ता और एक कार ड्राइवर शामिल है. उनका दावा है कि किसानों के बीच मौजूद लोगों ने धारदार हथियारों और डंडों से उन पर हमला किया था.

    लखीमपुर खीरी में रविवार को यह घटना केशव प्रसाद मौर्य के आने के लिए बनाए गए हैलीपेड के नज़दीक हुई थी. किसान टेनी के एक पुराने बयान से नाराज़ थे और वो मौर्य के कार्यक्रम का विरोध कर रहे थे.

    इस घटना में 8 लोगों की मौत हुई है जिनमें 4 किसान और 4 आम लोग शामिल हैं.

    दूसरी ओर किसानों के ख़िलाफ़ भी एक एफ़आईआर दर्ज की गई है.

    लखीमपुर खीरी में इस वक़्त क्या हो रहा है, देखिए अनंत झणाणे की ग्राउंड से ये रिपोर्ट

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  3. लखीमपुर खीरी में इस वक़्त क्या हो रहा है? ग्राउंड से अनंत झणाणे की रिपोर्ट देखिए

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  4. लखीमपुर खीरी में किसानों की प्रशासन से चौथे स्तर की हुई बातचीत

    लखीमपुर खीरी

    इमेज स्रोत, ANANT ZANANE/BBC

    लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में किसानों और प्रशासन के बीच चौथे स्तर की बातचीत हुई है.

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, इस दौरान कई मांगों पर सहमति बनते दिख रही है. किसानों ने चार बड़ी मांगें प्रशासन के आगे रखी थीं.

    लखीमपुर खीरी

    इमेज स्रोत, ANANT ZANANE/BBC

    इन मांगों में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को बर्ख़ास्त करना, उनके बेटे को गिरफ़्तार करना, पीड़ित परिजनों को 1-1 करोड़ रुपये का मुआवज़ा देना और उनको सरकारी नौकरी देना शामिल है.

    लेकिन इनमें से अधिकतर मांगों पर सहमति बनती दिख रही है.

    वहीं इस घटना में कुल 8 लोगों की मौत हुई है जिनमें 4 किसान और 4 आम लोग शामिल हैं.

    लखीमपुर खीरी

    इमेज स्रोत, ANANT ZANANE/BBC

    लखीमपुर खीरी

    इमेज स्रोत, ANANT ZANANE/BBC

    मारे गए किसानों की पहचान बहराइच के नानपारा के 35 वर्षीय दलजीत सिंह, नानपारा के ही 18 वर्षीय गुरवेन्द्र सिंह,फार्म पलिया के 20 वर्षीय लवप्रीत सिंह और धौरहरा के 55 वर्षीय नक्षत्र सिंह के रूप में हुई है.

    लखीमपुर खीरी

    इमेज स्रोत, ANANT ZANANE/BBC

    लखीमपुर खीरी

    इमेज स्रोत, ANANT ZANANE/BBC

    लखीमपुर खीरी

    इमेज स्रोत, ANANT ZANANE/BBC

  5. ब्रेकिंग न्यूज़, लखीमपुर खीरी जाने के लिए धरने पर बैठे अखिलेश यादव को हिरासत में लिया गया

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    लखीमपुर खीरी हिंसा मामले को लेकर लखनऊ में अपने घर के बाहर धरने पर बैठे यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

    इस घटना के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने काफ़ी हंगामा किया जिसके बाद अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को पुलिस के काम में बाधा न डालने को कहा.

    उनके अलावा सपा नेता प्रोफ़ेसर रामगोपाल यादव और तक़रीबन 150 से 200 सपा कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है.

    सोमवार की सुबह 9 बजे के क़रीब अखिलेश यादव लखीमपुर खीरी जाने के लिए अपने घर से निकले थे लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया जिसके बाद वो घर के बाहर ही धरने पर बैठ गए.

  6. ब्रेकिंग न्यूज़, अखिलेश यादव बोले- इतना ज़ुल्म अंग्रेज़ों के राज में भी नहीं हुआ

    अखिलेश यादव

    इमेज स्रोत, Getty Images

    लखीमपुर खीरी जाने से रोके गए सपा प्रमुख और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि बीजेपी सरकार में जितना ज़ुल्म हो रहा है उतना अंग्रेज़ों के राज में भी नहीं हुआ होगा.

    अखिलेश यादव अपने घर के बाहर ही धरने पर बैठ गए हैं और उन्होंने मारे गए लोगों के परिजनों के लिए कई मांगें की हैं.

    उनके धरने पर बैठने के बाद यूपी के सभी ज़िलों में सपा कार्यकर्ताओं ने धरने पर बैठना शुरू कर दिया है.

    अखिलेश यादव ने कहा, “अंग्रेज़ों से भी ज़्यादा ज़ुल्म किया गया है किसानों पर. भारतीय जनता पार्टी किसानों पर अंग्रेज़ों से भी ज़्यादा क्रूर हुई है. अंग्रेज़ों के ज़माने में भी इतना ज़ुल्म नहीं हुआ होगा. हर कोई कह रहा है कि ये सरकार किसी की भी जान ले सकती है."

    अखिलेश यादव ने मांग की है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को इस्तीफ़ा देना चाहिए, जिन किसानों की जानें गई हैं उनके परिजनों को 2 करोड़ का मुआवज़ा और सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए.

    उन्होंने कहा कि ‘गृह राज्य मंत्री की जैसी भाषा है वो धमकाने वाली है. जिन्होंने गाड़ी से किसानों को रौंदा है उनको जेल में भेजना चाहिए, ऐसा तो हिटलरशाही में भी नहीं हुआ है कि किसी पर सामने से गाड़ी चढ़ाई गई हो.’

    अखिलेश यादव ने कहा कि ‘योगी सरकार को क्या डर है जो वो लखीमपुर खीरी में कुछ छिपाना चाह रही है? वो सच छिपाना चाहती है, ये सरकार किसानों, जनता और सच्चाई से घबराई हुई है.’

  7. लखीमपुर खीरी हिंसा के लिए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने किसानों के बीच शामिल उपद्रवियों को जिम्मेवार ठहराया

    किसान आंदोलन

    इमेज स्रोत, SKM

    उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी ज़िले में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के एक कार्यक्रम के विरोध में हुए प्रदर्शन के बाद आठ लोगों की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. वहां हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं.

    नीचे लिंक पर क्लिक करे पढ़ें पूरी ख़बर.

  8. प्रियंका, मैं जानता हूँ तुम पीछे नहीं हटोगी: राहुल गांधी

    राहुल और प्रियंका गांधी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    लखीमपुर खीरी जा रहीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को सीतापुर में हिरासत में लिए जाने के बाद पार्टी नेता और उनके भाई राहुल गांधी ने ट्वीट करके कहा है कि प्रियंका की हिम्मत से सरकार डर गई है.

    उन्होंने ट्वीट किया, “प्रियंका, मैं जानता हूँ तुम पीछे नहीं हटोगी- तुम्हारी हिम्मत से वे डर गए हैं.न्याय की इस अहिंसक लड़ाई में हम देश के अन्नदाता को जिताकर रहेंगे.”

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    दूसरी ओर बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने ट्वीट करके यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखीमपुर हिंसा मामले में दोषियों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्यवाही की मांग की है.

    उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री को लिखे गए पत्र को भी ट्वीट किया है और लिखा है कि वो ‘लखीमपुर खीरी की हृदय-विदारक घटना में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित’ करते हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  9. ब्रेकिंग न्यूज़, लखीमपुर खीरी जाने से रोके गए अखिलेश यादव, घर के बाहर धरने पर बैठे

    अखिलेश यादव

    इमेज स्रोत, Getty Images

    उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को लखीमपुर खीरी के लिए लखनऊ स्थित अपने आवास से निकले लेकिन पुलिस ने उन्हें वहां से आगे नहीं बढ़ने दिया जिसके बाद अखिलेश घर के आगे ही धरने पर बैठ गए.

    अखिलेश सोमवार सुबह जब लखीमपुर के लिए निकले तो इस दौरान उनके घर के बाहर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का मज़बूत बंदोबस्त किया हुआ था.

    वहीं दूसरी ओर भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता भी वहां इकट्ठा थे. यूपी पुलिस ने इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया.

    दूसरी ओर प्रियंका गांधी को सीतापुर में पुलिस ने हिरासत में लिया हुआ है और बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्र ने कहा है कि उन्हें नज़रबंद किया हुआ है.

  10. ब्रेकिंग न्यूज़, कोरोना: बीते 24 घंटों में 20 हज़ार से अधिक नए मामले, 180 की मौत

    टेस्ट

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत में सोमवार को बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 20,799 नए मामले सामने आए हैं. इसके अलावा 180 लोगों की मौत भी हुई है.

    वहीं बीते 24 घंटों में 26,718 लोग इस बीमारी से ठीक हुए हैं और अब तक इस बीमारी से कुल 4.48 लाख लोगों की मौत हो चुकी है.

    देश में अब तक कोरोना वायरस की 90 करोड़ से अधिक खुराक लोगों को दी जा चुकी हैं.

  11. लखीमपुर खीरी हिंसा मामले के बाद राजनीति हुई तेज़, कई नेता ‘नज़रबंद’

    अखिलेश यादव

    इमेज स्रोत, Getty Images

    लखीमपुर खीरी में हिंसा के बाद इस मामले में राजनीति तेज़ हो गई है. लगातार विपक्ष के नेता लखीमपुरखीरी पहुंचने की दौड़ में लगे हुए हैं.

    यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने घोषणा की है कि वो लखीमपुर खीरी जाएंगे. उनके घर के आगे सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और सड़कों को ब्लॉक किया गया है.

    कहा जा रहा है कि उनके कहीं भी जाने पर रोक लगा दी गई है. उनके घर के बाहर भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता भी जमा हो गए हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    प्रियंका गांधी हिरासत में

    उधर देर रात कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी लखीमपुर खीरी के लिए निकली थीं लेकिन उन्हें सुबह तड़के सीतापुर में रोककर हिरासत में ले लिया गया.

    इससे पहले उनकी पुलिस कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की भी हुई. कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने यह भी दावा किया कि ‘पुलिस कर्मियों ने प्रियंका गांधी पर हाथ उठाया है.’

    प्रियंका गांधी को सीतापुर के पीएसी के गेस्ट हाउस में रखा गया है.

    वहीं, दूसरी ओर बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्र को भी लखीमपुर जाने से रोक दिया गया है. उन्होंने लखनऊ में बताया कि उन्हें नोटिस दिया है कि वो कहीं नहीं जा सकते हैं.

    बसपा प्रमुख मायावती ने ट्वीट करके कहा है कि सतीश चंद्र मिश्र को नज़रबंद किया गया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    मायावती ने अगले ट्वीट में लिखा है कि ‘इस घटना में बीजेपी के दो मंत्रियों की संलिप्तता के कारण इस घटना की सही सरकारी जांच और पीड़ितों को न्याय मिलता नहीं दिखता है इसलिए इसकी न्यायिक जांच होनी चाहिए.’

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को देर रात महाराजगंज में रोक दिया गया था वो भी लखीमपुर खीरी जा रहे थे.

    लखीमपुर खीरी में रविवार को हुई हिंसा में 8 लोगों की मौत हुई है. उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लखीमपुर आ रहे थे और इसके ख़िलाफ़ किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे थे.

    इसी दौरान हिंसा हो गई और इसके लिए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे और किसानों के प्रदर्शन में शामिल उपद्रवी तत्वों को ज़िम्मेदार ठहराया जा रहा है.

    ज़िले में धारा-144 लगा दी गई है और इंटरनेट पर पाबंदी जारी है.

  12. लखीमपुर खीरी में किसानों की प्रशासन से बातचीत, क्या मांगें रखी गईं?

    किसान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    लखीमपुर खीरी में प्रदर्शनकारी किसानों ने आईजी लखनऊ रेंज लक्ष्मी सिंह के साथ 45 मिनट तक दूसरे दौर की बातचीत की है. इस बातचीत में कमिश्नर, ज़िले के डीएम, एसएसपी भी मौजूद थे.

    मीडिया से बातचीत में लक्ष्मी सिंह ने कहा है कि जल्द ही इस मामले का कोई हल निकल जाएगा और गतिरोध समाप्त होगा.

    किसानों ने प्रशासन के आगे चार बड़ी मांगे रखी हैं. इन मांगों में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को बर्ख़ास्त करना, उनके बेटे को गिरफ़्तार करना, पीड़ित परिजनों को 1-1 करोड़ रुपये मुआवज़ा देना और उनको सरकारी नौकरी देना शामिल है.

    इन चार बड़ी मांगों के अलावा किसानों ने प्रशासन के आगे कुछ और भी मांगें रखी हैं.

    किसान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    उन्होंने इस घटना की हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज से न्यायिक जांच कराने की मांग की है. इसके साथ ही एसडीएम को बर्ख़ास्त करने की मांग की है.

    दूसरी ओर अजय मिश्र टेनी के बेटे के ऊपर एफ़आईआर दर्ज करने की बात कही जा रही है.

    केंद्रीय मंत्री टेनी ने कहा है कि उनका बेटा इस घटना में शामिल नहीं था, केवल उनकी कार दुर्घटनास्थल पर थी और इस घटना में उनके समर्थकों की भी मौत हुई है.

    अजय मिश्र ने देर रात ट्वीट करते हुए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस मामले की जांच करने की मांग की थी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  13. दीपेंद्र हुड्डा का दावा- प्रियंका गांधी पर पुरुष पुलिसकर्मी ने हाथ उठाया

    प्रियंका गांधी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    लखीमपुर खीरी में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने जा रहीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को सीतापुर में हिरासत में लिया गया है. इससे पहले उनके साथ धक्का-मुक्की हुई.

    कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि ‘प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाते समय पुरुष पुलिस अधिकारी ने उन पर हाथ उठाया है.’

    वीडियो फ़ुटेज में हुड्डा को कहते सुना जा सकता है कि उन्होंने प्रियंका गांधी पर हाथ कैसे उठाया.

    यूपी पुलिस के अधिकारी जब प्रियंका गांधी को हिरासत में ले रहे थे तब उनकी उनसे ख़ासी बहस हुई.

    प्रियंका गांधी ने कहा कि उनकी गिरफ़्तारी का वॉरंट दिखाया जाए और वो सिर्फ़ दो लोग लखीमपुर जा रहे हैं और उनके साथ कोई भीड़ भी नहीं है.

    उन्होंने कहा कि उनको अगर ज़बरदस्ती हिरासत में लिया जाएगा तो वो किडनैपिंग का चार्ज लगाएंगी.

    दूसरी ओर लखीमपुर में किसान नेताओं की स्थानीय प्रशासन से बैठक चल रही है. कई राउंड की बैठक में प्रशासन से किसान चार मांगें कर रहे हैं.

    लखीमपुर में धारा-144 जारी है और इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं.

  14. ब्रेकिंग न्यूज़, प्रियंका गांधी सीतापुर में हिरासत में ली गईं, लखीमपुर खीरी में किसानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस

    प्रियंका गांधी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    लखीमपुर खीरी जा रहीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को सीतापुर में हिरासत में लिए जाने की ख़बर है.

    राज्य के कांग्रेस प्रमुख अजय कुमार लल्लू ने मीडिया से कहा है कि ‘प्रियंका गांधीजी को गिरफ़्तार किया गया है, क्या किसी के दुख में शामिल होना अपराध है.

    वहीं बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्र ने कहा है कि उन्हें लखीमपुर खीरी जाने से प्रशासन ने रोक दिया है. इसके अलावा यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी रोके जाने की ख़बर है.

    उन्होंने कहा कि प्रशासन ने उन्हें नोटिस दिया है और कहा है कि वो लखीमपुर नहीं जा सकते हैं, इसको लेकर वो आज दिन में प्रेस कॉन्फ़्रेंस करेंगे.

    आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह को भी देर रात लखीमपुर खीरी जाने से रोक दिया गया है.

    किसानों की प्रेस कॉन्फ़्रेंस

    राकेश टिकैत

    इमेज स्रोत, Getty Images

    यूपी के लखीमपुर खीरी में प्रदर्शनकारी किसानों की मौत के मामले में सोमवार सुबह किसानों ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस करके दावा किया है कि ‘केंद्रीय राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा टेनी के बेटे ने किसानों को गोली मारी है.’

    भारतीय किसान यूनियन नेता के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक का दावा है कि उन्होंने ‘एक घायल युवा को स्वस्थ रूप से पुलिस प्रशासन को सौंपा था लेकिन बाद में उसका शव बरामद हुआ है.’

    भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस करके तीन मांगें की है.

    किसानों ने क्या मांगें रखीं

    किसान प्रदर्शन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पहली मांग में किसानों ने अजय मिश्रा को मंत्री पद से बर्ख़ास्त करने को कहा है.

    दूसरी मांग में केंद्रीय मंत्री के पुत्र को गिरफ़्तार करने को कहा है.

    तीसरी मांग मारे गए लोगों के परिजनों को 1-1 करोड़ रुपये का मुआवज़े देना के लिए कहा गया है.

    चौथी मांग में कहा गया है कि मारे गए लोगों के परिजनों को सरकारी नौकरी दी जाए.

    किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि उनकी कमिटी ने यह फ़ैसला लिया है कि जब तक यह मांगें नहीं मानी जाएंगी तब तक मारे गए लोगों के शवों को लखीमपुर खीरी से नहीं उठाया जाएगा.

    उन्होंने कहा कि हर ज़िले की तहसील और मुख्यालयों में किसान प्रदर्शन के लिए तैयार हैं, अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन होंगे.

    लखीमपुर खीरी में रविवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के एक कार्यक्रम के विरोध में प्रदर्शन हो रहे थे जिस दौरान यह घटना हुई. इस घटना में पांच लोगों की मौत हुई है.

    प्रदर्शनकारी किसानों का आरोप है कि इस घटना के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा टेनी के बेटे ज़िम्मेदार हैं जबकि केंद्रीय मंत्री का कहना है कि उनके बेटे प्रदर्शन स्थल पर ही नहीं थे.

  15. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. हम यहाँ आपको दिन भर की बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. 3 अक्टूबर, रविवार के अपडेट्स के लिए आप यहाँ क्लिक कर सकते हैं.