लक्षद्वीप के मुसलमानों की देशभक्ति पर सवाल उठाने की किसी में हिम्मत नहीं: राजनाथ सिंह
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महात्मा गांधी की 152वीं जयंती के मौके पर केंद्र शासित प्रदेश लश्रद्वीप में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया.
इस मौके पर उन्होंने कहा, "लक्षद्वीप के लोग महात्मा गांधी के सच्चे अनुयायी हैं. यहां के मुसलमानों की देशभक्ति पर सवाल उठाने की कोई हिम्मत नहीं कर सकता है."
राजनाथ सिंह ने कहा कि लक्षद्वीप को चरमपंथ की ओर धकेलने की कोशिश कर रहे थे लेकिन लोगों ने ऐसे तत्वों और उनकी विचारधारा का कभी स्वागत नहीं किया. यहां के लोग हमेशा महात्मा गांधी की दिखाई राह पर चले.
प्रतिमा के अनावरण के बाद राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, "कावारत्ती में महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर प्रतिमा का अनावरण किया गया. पूज्य बापू को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि."
स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों के योगदान को याद करने के लिए लक्षद्वीप में ये पहली प्रतिमा स्थापित की गई है. रक्षा मंत्री दो दिनों की सरकारी यात्रा पर लक्षद्वीप में थे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2