योगी आदित्यनाथ बोले- गोरखपुर की घटना के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि गोरखपुर में मारे गए कानपुर के कारोबारी के परिवार से मिलने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
लाइव कवरेज
रजनीश कुमार, पवन सिंह अतुल and शुभम किशोर
रूस ने बाताया- पाकिस्तान के साथ बढ़ेगा रक्षा सहयोग

इमेज स्रोत, Getty Images
रूस और पाकिस्तान के बीच क़रीबी बढ़ रही है. इसे भारत और रूस के रिश्तों में आई दूरियों के नतीजे के तौर पर भी देखा जा रहा है.
रूसी समाचार एजेंसी ताश के अनुसार रूसी और पाकिस्तानी रक्षा मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की है कि दोनों मुल्क रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए तैयार हैं. ताश के अनुसार बुधवार को रूसी उप-रक्षा मंत्री एलेक्जेंडर फ़ोमिन ने इस्लामाबाद में द्विपक्षीय सैन्य संपर्क समिति की एक बैठक में ये बात कही है.
फ़ोमिन ने कहा, ''वार्ता के दौरान दोनों पक्षों ने पारस्परिक हितों वाले संबंधों में हुई प्रगति की प्रशंसा की और सैन्य सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए हैं.''
ताश के अनुसार, रूस और पाकिस्तान में द्विपक्षीय रिश्तों को लेकर सरगर्मी बढ़ी है. फ़ोमिन ने कहा कि दोनों मुल्कों के बीच बढ़ते संबंध और रक्षा सहयोग क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए काफ़ी अहम है.
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान उन कुछ मुल्कों में से एक है, जहाँ ने महामारी के बावजूद पूर्व-नियोजित कार्यक्रमों में कोई कटौती नहीं की. फ़ोमिन ने कहा कि पिछले कुछ सालों में दोनों देशों के रिश्तों में काफ़ी गति आई है और रक्षा सहयोग को लेकर अहम सहमति बनी है.

इमेज स्रोत, Getty Images
इससे पहले 14सितंबर को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अफ़ग़ानिस्तान में बदलते हालात को लेकर फ़ोन पर बात की थी.
एक महीने से भी कम समय में दोनों नेताओं के बीच दो बार फ़ोन पर बात हुई थी.
इससे पहले 25अगस्त को दोनों नेताओं के बीच फ़ोन पर बात हुई थी. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने पुतिन से हुई बातचीत पर एक बयान जारी कर कहा था कि दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच एससीओ यानी शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइज़ेशन में सहयोग बढ़ाने को लेकर बात हुई है.
इमरान ख़ान ने कहा था कि पाकिस्तान रूस से रिश्तों में गर्मजोशी लाने के लिए प्रतिबद्ध है. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा था कि व्यापार और निवेश के मामले में दोनों देशों के बीच व्यापक संभावनाएं हैं और पाकिस्तान रूस के साथ गैस पाइप लाइन प्रोजेक्ट जल्द ही पूरा करना चाहता है.

इमेज स्रोत, Getty Images
इसी साल अप्रैल महीने में रूस के विदेश मंत्री सर्गेइ लावरोफ़ पाकिस्तान गए थे. वहीं पिछले साल पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने रूस का दौरा किया था. सर्गेइ लावरोफ का पाकिस्तान दौरा पिछले नौ सालों में पहली बार किसी रूसी विदेश मंत्री का दौरा था.
सर्गेइ लावरोफ और पाकिस्तान के विदेश मंत्री की ओर से इस दौरे में एक साझा बयान जारी किया गया था. बयान में कहा गया था कि रूस पाकिस्तान को सैन्य आपूर्ति में भी मदद करेगा. इसके अलावा दोनों देशों के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास पर भी सहमति बनी थी.
मिहिर भोज पर गुर्जरों और राजपूतों का विवाद योगी के लिए बना संकट

इमेज स्रोत, Getty Images
इतिहास के एक किरदार से उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार संकट में फँसी दिख रही है.
सम्राट मिहिर भोज की जाति को लेकर गुर्जर और राजपूत आमने-सामने हैं और यूपी सरकार किसी का पक्ष नहीं ले पा रही है.
नौवीं सदी में गुर्जर-प्रतिहार वंश के शासक मिहिर भोज को गुर्जर अपनी जाति का बता रहे हैं तो राजपूत अपनी जाति का.
राजपूतों का कहना है कि 'गुर्जर' जगह के नाम के संदर्भ में है न कि जाति को लेकर. उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव है और चुनाव विश्लेषकों का कहना है कि इस विवाद से बीजेपी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नुक़सान हो सकता है. यहाँ दर्जनों सीटों पर गुर्जर वोट निर्णायक हैं और बीजेपी को ये झटका दे सकते हैं.
22सितंबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दादरी में मिहिर भोज की 12फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया था. इस मूर्ति के नीचे एक शिलापट्ट पर मिहिर भोज को गुर्जर प्रतिहार सम्राट बताया गया था.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
इससे राजपूत संगठन नाराज़ हो गए. मुख्यमंत्री के उद्घाटन से पहले शिलापट्ट से गुर्जर शब्द हटा दिया गया था.
अपने भाषण में मुख्यमंत्री ने दोनों जातियों के बीच विवाद को ख़त्म करने की कोशिश की थी. लेकिन गुर्जरों बीच की नाराज़गी ख़त्म नहीं हुई. दादरी और पास के विधानसभा क्षेत्र जेवर में गुर्जर अच्छी-ख़ासी संख्या में हैं.
एक वक़्त था, जब यहाँ कांग्रेस नेता राजेश पायलट का अच्छा ख़ासा प्रभाव था लेकिन अभी यहाँ दोनों सीटों से विधायक बीजेपी के हैं. कहा जा रहा है कि राजपूत-गुर्जर विवाद में योगी आदित्यनाथ के लिए चुनाव से पहले मुश्किल स्थिति खड़ी हो गई है.
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, बीएसपी सुप्रीमो मायावती और लोकदल प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा है कि बीजेपी सरकार इतिहास के साथ छेड़छाड़ कर जाति की राजनीति कर रही है. दादरी में गुर्जरों ने 26 सितंबर को एक बड़ी महापंचायत की थी और मांग की थी कि मूर्ति के शिलापट्ट पर गुर्जर शब्द फिर से लिखा जाए. कहा जा रहा है कि युवा गुर्जरों के लिए यह भावुक मुद्दा हो गया है.
नमस्कार! बीबीसी हिंदी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. हम यहाँ आपको दिन भर की बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. 29 सितंबर, बुधवार के अपडेट्स के लिए आप यहाँ क्लिक कर सकते हैं.
