सिद्धू पर कैप्टन का ज़ोरदार हमला, बोले- उनके ख़िलाफ़ मज़बूत प्रत्याशी खड़ा करेंगे
सीएम पद छोड़ने के बाद पहली बार सिद्धू पर जम कर बरसे कैप्टन अमरिंदर सिंह. राहुल-प्रियंका को बताया अनुभवहीन और बोले उनके सलाहकार उन्हें गुमराह कर रहे हैं.
लाइव कवरेज
भूमिका राय, पवन सिंह अतुल and अभिजीत श्रीवास्तव
भारत, कश्मीर और अफ़ग़ानिस्तान पर क्या बोले इमरान ख़ान? BBC Exclusive
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
तालिबान ने यूएन की महासभा को संबोधित करने की मांग की
इमेज स्रोत, Getty Images
तालिबान ने कहा है कि वे इस सप्ताह न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र की महासभा को संबोधित करना चाहते हैं.
तालिबान के विदेश मंत्री अमीर ख़ान मोत्तकी ने सोमवार को एक पत्र लिखकर ये अनुरोध किया है. अब संयुक्त राष्ट्र की एक समिति इस अनुरोध पर फ़ैसला करेगी.
तालिबान ने अपने प्रवक्ता सुहैल शाहीन को संयुक्त राष्ट्र में अफ़ग़ानिस्तान का दूत नियुक्त करने की भी घोषणा की है.
पिछले महीने अफ़ग़ानिस्तान पर नियंत्रण करने वाले तालिबान ने कहा है कि अपदस्थ सरकार के दूत अब यूएन में देश का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं.
संयुक्त राष्ट्र के एक प्रवक्ता के अनुसार, तालिबान के अनुरोध पर एक कमेटी विचार करेगी जिसके नौ सदस्यों में अमेरिका, चीन और रूस शामिल हैं.
लेकिन इस कमेटी का अगले सोमवार को महासभा की बैठक ख़त्म होने तक मिलने की संभावना नहीं है. ऐसे में तब तक ग़ुलाम इसाकज़ई ही यूएन में अफ़ग़ानिस्तान के दूत बने रहेंगे.
SC ने की श्री पद्मानाभस्वामी मंदिर की ऑडिट से छूट की अर्ज़ी ख़ारिज
इमेज स्रोत, Creative Touch Imaging Ltd./NurPhoto via Getty Images
सुप्रीम कोर्ट ने श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर ट्रस्ट को बीते 25 साल की विशेष ऑडिट से छूट देने की याचिका खारिज कर दी है.
अदालत ने न केवल श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर बल्कि मंदिर ट्रस्ट का भी, 2020 के फ़ैसले के अनुसार ऑडिट करने का आदेश दिया है.
अदालत ने कहा कि ये सारा ऑडिट तीन महीने में पूरा किया जाना चाहिए.
ऑडिट से छूट के लिए दायर ट्रस्ट की अपील पर न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च न्यायालय की तीन-न्यायाधीशों की पीठ ने 17 सितंबर को अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था.
केरल की राजधानी थिरुवाअनंतपुरम में स्थित प्रसिद्ध श्री पद्मानाभस्वामी मंदिर के ऑडिट का आदेश पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने दिया था.
ट्रस्ट ने अदालत में कहा था कि उसके सामने सिर्फ़ मंदिर का मुद्दा लाया गया है न कि ट्रस्ट का. ट्रस्ट का कहना था कि वो प्रशासनिक कमेटी के अधीन नहीं है. लेकिन प्रशासनिक कमेटी ने ऑडिट की मांग की थी.
वीडियो कैप्शन, पद्मनाभस्वामी मंदिर का रहस्य खुलेगा या नहीं?
सुप्रीम कोर्ट ने अपने 13 जुलाई, 2020 के फैसले में कहा था कि त्रावणकोर के शाही परिवार को मंदिर का प्रशासन संभालने का अधिकार है.
शाही परिवार के महाराजा ने केरल हाई कोर्ट के मंदिर का इंतज़ाम राज्य सरकार को देने आदेश को चुनौती दी थी.
इस मामले में कोर्ट की मदद कर रहे (एमिकस क्यूरी) वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल सुब्रमण्यम के सुझाव के अनुसार कोर्ट ने प्रशासनिक समिति को पिछले 25 वर्षों के मंदिर की आय और व्यय के ऑडिट कराने का आदेश दिया था.
17 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर की प्रशासनिक समिति ने कहा था कि मंदिर बहुत कठिन समय से गुज़र रहा है और मिल रहा दान खर्च को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं है.
पोस्टमॉर्टम के बाद महंत नरेंद्र गिरि को दी जाएगी समाधि
....में
Author, समीरात्मज मिश्रा
पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, NURPHOTO
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि के शव का आज
प्रयागराज में पोस्टमॉर्टम हो रहा है. पोस्टमॉर्टम के बाद उन्हें प्रयागराज के ही
बाघंबरी मठ में उस जगह समाधि दी जाएगी जिसका ज़िक्र उन्होंने अपने कथित सुसाइड नोट
में किया है.
महंत नरेंद्र गिरि के अंतिम संस्कार की वजह से शहर में भीड़-भाड़ को देखते
हुए प्रयागराज के शहरी इलाक़े के बारहवीं तक के सभी स्कूल-कॉलेज में आज छुट्टी कर
दी गई है.
इस बीच, महंत नरेंद्र गिरि के कथित सुसाइड नोट और उनके शिष्य अमर गिरि की
ओर से दर्ज कराई गई एफ़आईआर के आधार पर पुलिस ने आनंद गिरि और आद्या प्रसाद तिवारी
को गिरफ़्तार कर लिया है. आज इन दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा. वहीं आद्या
प्रसाद तिवारी के बेटे संदीप तिवारी को भी हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही
है.
इस बीच, नरेंद्र गिरि की मौत की जांच के लिए सरकार ने 18 सदस्यीय एसआईआटी
का गठन किया गया है.
WHO प्रमुख ने भारत को कहा- शुक्रिया
विश्व स्वास्थ्य संगठन प्रमुख डॉ टेड्रोस ऐढेनॉम गिब्रिएसस ने भारत के स्वास्थ्य मंत्री को वैश्विक टीकाकरण अभियान कोवैक्स के लिए कोविड19 वैक्सीन की शिपमेंट शुरू करने के लिए धन्यवाद दिया है.
उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''धन्यवाद स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडविया. यह घोषणा करने के लिए कि भारत अक्टूबर
में कोवैक्स के लिए कोविड19 वैक्सीन शिपमेंट फिर से शुरू करेगा.
यह वर्ष के अंत तक सभी देशों में चालीस फ़ीसद टीकाकरण लक्ष्य प्राप्त करने के लिए एक बहुत बड़ा योगदान है.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
क्या है कोवैक्स योजना
दुनिया के कई अमीर देश विश्व स्वास्थ्य संगठन या डब्ल्यूएचओ के तहत आगे आए हैं और ग़रीब देशों या कम आय वाले देशों में कोविड वैक्सीन पहुँचाने की ज़िम्मेदारी ली है.
कोवैक्स नाम के एक वैश्विक टीके की पहल की गई है, जिसमें डब्ल्यूएचओ, ग्लोबल वैक्सीन अलायंस और कई विकसित देश शामिल हैं.
कोवैक्स का उद्देश्य दान के माध्यम से 92 निम्न-मध्यम आय वाले देशों के लिए समान तरीक़े से कोविड -19 वैक्सीन पहुँचानी है. इस योजना के तहत वैक्सीन देने का काम फ़रवरी में शुरू किया गया है.
इस पहल के लिए सबसे अधिक दान देने का वादा अमेरिका ने किया है, उसके बाद जर्मनी और ब्रिटेन हैं.
तुर्की के राष्ट्रपति अर्दोआन इस बार यूएन महासभा में कश्मीर पर पड़े नरम
ऑकस तनाव के बीच अमेरिका की विदेश मंत्रियों के साथ बैठक रद्द
इमेज स्रोत, Getty Images
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान फ्रांस समेत यूरोपीय देशों और अमेरिका के बीच
होने वाली बैठक को फिलहाल रद्द कर दिया गया है.
अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि शेड्यूलिंग को लेकर कुछ मुद्दों के कारण इस
बहुपक्षीय मीटिंग को रद्द कर दिया गया है.
न्यूज़ एजेंसी रायटर्स की ख़बर के अनुसार, यह बैठक उन तीन मुलाकातों में से एक थी जो अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-यवेस ले
ड्रियन को दूसरे देशों के साथ एक मंच पर लाने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही थी.
बीता सप्ताह अमेरिका और फ्रांस के रिश्तों के लिए तनावभरा रहा. ऑस्ट्रेलिया,
अमेरिका और ब्रिटेन के बीच हुए सुरक्षा समझौते ऑकस को लेकर फ्रांस ने नाराज़गी
जतायी है.
इस समझौते के कारण ऑस्ट्रेलिया ने फ्रांस के साथ परंपरागत पनडुब्बियों के सौदे
को रद्द कर दिया है, जिसे लेकर फ्रांस ने नाराज़गी जतायी. फ्रांस ने नाराज़गी
जताते हुए अपने राजनयिकों को भी वापस बुला लिया है.
फ्रांस ने अमेरिका को लेकर भी नाराज़गी जतायी और फ्रांस के विदेश मंत्री ले
ड्रियन ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उनका
प्रशासन प्रशासन उनके पूर्ववर्ती राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ही तरह "एकतरफ़ा, अप्रत्याशित,क्रूर और अपने साथी का सम्मान नहीं करने" के रवैये का ही दोहराव है.
फ्रांस ने शुक्रवार को अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में अपने राजदूतों को वापस बुला
लिया है. गुप्त तरीक़े से हुए इस सुरक्षा समझौते पर फ्रांस के साथ जर्मनी ने भी अमेरिका
को फटकार लगाई है.
विदेश विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने पत्रकारों के साथ एक ब्रीफिंग में कहा कि
बुधवार को अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन के बीच एक बैठक होनी
थी लेकिन यह अब रद्द हो गई है.
हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि क्या
यह मीटिंग ऑकस डील की वजह से रद्द हुई है या फिर कारण कुछ और है.
ऑस्ट्रेलिया में 5.8 तीव्रता का भूकंप, अभी तक किसी बड़े नुकसान की ख़बर नहीं
इमेज स्रोत, EPA
ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण-पूर्व हिस्से में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया है, जिससे
कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है.
भूकंप स्थानीय समयानुसार 9:15 बजे बुधवार को आया. भूकंप
का केंद्र मैन्सफील्ड था.
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने भूकंप पर बयान जारी कर कहा, "अभी तक हमें किसी के गंभीर रूप से चोटिल होने या मारे
जाने की ख़बर नहीं मिली है, जो कि बहुत अच्छी ख़बर है."
भूकंप के झटके दक्षिण ऑस्ट्रेलिया और न्यू साउथ वेल्स में भी महसूस किये गए.
पहले तेज़ झटके के बाद दूसरा झटका 4.0 तीव्रता का और तीसरा झटका 3.1 तीव्रता का आया.
हालांकि हाल के सालों में आया यह ऑस्ट्रेलिया में सबसे अधिक तीव्रता वाला
भूकंप है. लेकिन अभी तक इस भूकंप से किसी बड़े नुकसान की पुष्टि नहीं की गई है.
मॉरिसन ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में भूकंप आना असामान्य है और यह बहुत परेशान करने
वाली घटना हो सकती है.
विक्टोरिया स्टेट इमरजेंसी सर्विस ने लोगों को संभावित झटकों के लिए सतर्क रहने
की चेतावनी दी है.
इमरजेंसी सर्विस ने कहा, "यदि आप विक्टोरिया में हैं तो आप ख़तरे में हैं. दोबारा भी झटके
आ सकते हैं. क्षतिग्रस्त इमारतों से दूर रहें. आपात स्थिति को छोड़कर ड्राइविंग से बचें."
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने क्यों कहा मुश्किल है भारत से बातचीत ?
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज होंगे अमेरिका रवाना, राष्ट्रपति बाइडन और क्वाड नेताओं से होगी पहली मुलाक़ात
इमेज स्रोत, Getty Images
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से अमेरिका की तीन दिन की यात्रा पर रवाना हो रहेह ैं
विदेश सचिव हर्षवर्धन
श्रृंगला ने मंगलवार को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन 24 सितंबर को वॉशिंगटन में मुलाक़ात करेंगे.
उन्होंने बताया कि यह
एक व्यक्तिगत मुलाक़ात होगी जिसमें व्यापार, निवेश और रक्षा-सुरक्षा जैसे मामलों में द्विपक्षीय संबंधों
को मज़बूत करने पर विचार-विमर्थ होने की उम्मीद है.
श्रृंगला ने
बताया कि पीएम मोदी बुधवार को अमेरिका रवाना होंगे और रविवार को लौटेंगे.
इमेज स्रोत, Getty Images
जो बाइडन के कार्यकाल में पहली बार अमेरिका जा रहे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रतिनिधिमंडल में विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश सचिव श्रृंगला सहित अन्य कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं.
मीडिया को इस संबंध में जानकारी देते हुए श्रृंगला ने कहा कि पीएम मोदी और राष्ट्रपति बाइडन के बीच द्विपक्षीय वार्ता में प्रमुख क्षेत्रीय मुद्दों के अलावा चरमपंथ और आतंकवाद से निपटने के उपायों और समाधान पर भी चर्चा होने की उम्मीद है.
उम्मीद की जा रही है कि इस बैठक के दौरान दोनों नेता अफ़ग़ानिस्तान के हालिया और मौजूदा घटनाक्रम पर भी चर्चा कर सकते हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान भारतीय मूल की अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से भी मुलाक़ात करेंगे.
अमेरिकी नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी 24 सितंबर को वॉशिंगटन में क्वाड में अपने पहले व्यक्तिगत शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगे. क्वाड शिखर सम्मेलन में वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है.
विदेश सचिव श्रृंगला ने कहा कि वॉशिंगटन में पीएम मोदी प्रमुख अमेरिकी कंपनियों के कई शीर्ष अधिकारियों से भी मिलेंगे.
इससे पहले पीएम मोदी तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में सितंबर 2019 में अमेरिका गए थे. उस समय उन्होंने ह्यूस्टन में हाउडी-मोदी कार्यक्रम को संबोधित किया था.
वॉशिंगटन में अपने कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी 25 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लेने के लिए न्यूयॉर्क जाएंगे.
प्रधानमंत्री मोदी 25 सितंबर को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र को संबोधित करेंगे.
नमस्कार!
बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया.
हम यहाँ आपको दिनभर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे.
यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है.
21 सितंबर, मंगलवार के अपडेट्स के लिए आप आप यहां क्लिक कर सकते हैं.