पुतिन के विरोधी नवेलनी पर रूस के इस क़दम से नाराज़ उनके समर्थक

इमेज स्रोत, Getty Images
गूगल के प्ले स्टोर और एप्पल के एप्प स्टोर ने रूस में विपक्षी नेता और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के धुर विरोधी एलेक्सी नवेलनी की ऐप 'स्मार्ट वोटर' को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है.
ऐसा रूस की सरकार की मांग के बाद किया गया है. नवेलनी इस समय रूसी जेल में हैं. गौरतलब है कि रूस में आज से तीन दिन के संसदीय चुनावों में मतदान शुरू हुआ है.
नवेलनी की 'स्मार्ट वोटर' एप का प्रयोग उनके सहयोगी और समर्थक अपना विचार शेयर करने के लिए करते थे.
नवेलनी के प्रमुख सहयोगी इवान ज़डानोव ने ट्वीटर पर गूगल और एप्पल के इस क़दम को शर्मनाक बताया है. ज़डानोव ने लिखा, “नवेलनी एप्प को हटाना राजनीतिक सेंसरशिप की एक शर्मनाक कार्रवाई है.”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
गूगल और एप्पल ने ये कार्रवाई रूस के टेलिकॉम रेग्यूलेटर रोसकोम्नाडज़ोर की मांग के बाद की थी. टेलिकॉम रेग्यूलेटर की मांग के बारे में इंटरफ़ैक्स न्यूज़ एजेंसी ने ख़बर छापी है.
रेग्लूलेटर ने एक रूसी अदालत का हवाला दिया था जिसने एलेक्सी नवेलनी की भ्रष्टाचार विरोधी संस्था को एक चरमपंथी संगठन बताकर, बैन कर दिया था.
नवेलनी के सहयोगी उनकी इस एप्प पर ख़बरें और ब्लॉग छाप रहे थे क्योंकि रूसी रेग्लूलेटर ने पहले ही उनकी तमाम वेबसाइट्स को पहले बैन कर दिया था.
नवेलनी राष्ट्रपति पुतिन के नीतियों के विरोधी हैं और वे इस समय जेल में बंद हैं. उन्हें पिछले साल अगस्त में जहर दिया गया था लेकिन बेहतर इलाज के बाद वे बचने में सफल रहे.

















