ट्रंप ने कहा- वो राष्ट्रपति होते तो अमेरिका की वापसी अलग होती

अफ़ग़ानिस्तान को लेकर चौतरफ़ा आलोचनाओं से घिरे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्तीफ़े की मांग की है.

लाइव कवरेज

  1. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भारत मना रहा है अपना 75वें स्वतंत्रता दिवस

    भारत का मानचित्र

    इमेज स्रोत, REUTERS/Amit Dave

    इमेज कैप्शन, गुजरात के अहमदाबाद में लोनों ने 75 फीट लंबा भारत का मानचित्र बनाया है.

    भारत रविवार को अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे और ओलंपिक खेलों से जीत कर लौटे भारतीय खिलाड़ियों का स्वागत करेंगे.

    ये लगातार दूसरी बार है जब कोरोना महामारी के कारण स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां बेहद संभल कर की गई हैं ताकि अधिक लोग एक जगह पर इकट्ठा न हों. बीते साल भी स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर लाल किले पर कम लोग ही मौजूद थे.

    पहली बार एक तरफ जब प्रधानमंत्री तिरंगा फहरा रहे होंगे, उस वक्त भारतीय एयरफोर्स के दो एमआई-17 1वी आकाश से फूलों की बरसात करेंगे. इसके बाद सवेरे 7.30 को प्रधानमंत्री मोदी देश को संबोधित करेंगे.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    प्रधानमंत्री मोदी से आज सवेरे राजघाट पर महात्मा गांधी की समाधी पर फूल चढ़ाए.

    इमेज स्रोत, BJP4India@Twitter

    इमेज कैप्शन, प्रधानमंत्री मोदी से आज सवेरे राजघाट पर महात्मा गांधी की समाधी पर फूल चढ़ाए.

    दिल्ली के पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने कहा है कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी की गई है और संवेदनशील इलाक़ों में एंटी-ड्रोन सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है.

    समारोह से पहले लाल किले पर भी सुरक्षा व्यव्सथा कड़ी की गई है और पुलिस ने इलाक़े के आसपास मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादियों की तस्वीरें लगाई हैं.

    लाल किले पर प्रधानमंत्री के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट और रक्षा सचिव अजय कुमार होंगे.

    इस साल प्रधानमंत्री के गार्ड ऑफ़ ऑनर के दस्ते में जल, थल और वायु सेना के अलावा दिल्ली पुलिस के एक-एक अधिकारी और बीस अन्य लोग होंगे. इस साल गार्ड ऑफ़ ऑनर दस्ते की अगुवाई भारतीय जल सेना कर रहा है.

    इसके बाद 21 तोपों की सलामी होगी और तिरंगा फहराया जाएगा जिस दौरान थल सेना के 16 जवानों का दस्ता राष्ट्रगान की धुन बजाएगा. इसके बाद प्रधानमंत्री का भाषण होगा जिसके ख़त्म होने पर नैशनल केडेट क़ॉर्प्स के 500 बच्चे राष्ट्रगान गाएंगे.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    ओलंपिक खिलाड़ियों का किया जाएगा सम्मान

    रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि इस मौक़े पर लाल किले पर होने वाले समारोह में हिस्सा लेने के लिए टोक्यो ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेने वाले एथलीटों और स्पोट्र्स ऑथोरिटी ऑफ़ इंडिया के दो अधिकारियों को भी आमंत्रण भेजा गया है.

    इन एथलीटों में नीरज चोपड़ा भी शामिल हैं जिन्होंने ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीत कर इतिहास रच दिया था. हालांकि बताया जा रहा है कि तेज़ बुखार के कारण वो समारोह में शामिल नहीं हो सकेंगे.

    रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा है, "ओलंपिक में जाने वाले क़रीब 240 खालाड़ी, सपोर्ट स्टाफ और स्पोट्र्स ऑथोरिटी और स्पोट्र्स फेडेरेशन के अधिकारियों को लाल किले पर होने वाले समारोह के लिए बुलाया गया है."

    टोक्यो ओलंपिक में भारत ने अब तक के अपने सबसे बेहतर प्रदर्शन में एक गोल्ड, दो सिल्वर और चार ब्रॉन्ज़ मेडल जीते हैं.

    मंत्रालय ने कहा है कि इसके अलावा महामारी से लड़ने में स्वास्थ्यकर्मियों के अहम योगदान का सम्मान करने के लिए कोविड वॉ़रियर्स के लिए भी एक अलग ब्लॉक बनाया गया है.

    रक्षा मंत्रालय का कहना है कि इस साल भारत 75 स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर 'आज़ादी का अमृत महोत्सव' का पालन कर रहा है जिसके तहत देश भर में कई तरह के समारोह आयोजित किए जाएंगे.

    भारत का स्वतंत्रता दिवस

    इमेज स्रोत, EPA/IDREES MOHAMMED

    संसद गणतंत्र का मंदिर - राम नाथ कोविंद

    इससे पहले राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने राष्ट्र के नाम जारी एक संदेश में कहा था कि "संसद गणतंत्र का मंदिर है," जो देश में चर्चा का सबसे बड़ा मंच है और लोगों के हित के लिए काम करती है.

    उन्होंने कहा, "जब भारत आज़ाद हुआ कई लोगों को ये शक़ था कि देश में गणतंत्र नहीं चल पाएगा. लेकिन उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि प्राचीन काल से हमारे गणतंत्र हमारे यहां है और आज के आधुनिक दौर में बिना किसी भेदभाव के युवाओं को सरकार चुनने का हक देने में भारत कई पश्चिमी देशों से आगे है."

    उन्होंने अपने संदेश में संसद के नए भवन का ज़िक्र किया और कहा कि "सभी भारतीयों के लिए ये गर्व की बात है कि संसद के नए भवन का उद्घाटन देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर होगा."

    प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद के साबरमति आश्रम से मार्च 2021 को देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न 'आज़ादी का अमृति महोत्सव' मनाने की शुरूआत की थी. इसके तहत 15 अगस्त 2023 तक कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं.

    सेना के जवानों का सम्मान

    इस मौक़े पर प्रधानमंत्री सेना के नौ जवानों को सेना की तीसरे सबसे बड़े सम्मान शौर्य चक्र से नवाजेंगे. वहीं सुबेदार मेजर (हॉनोररी लेफ्टिनेन्ट) योगेन्द सिंह यादव को स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्रपति ने हॉनोररी कैप्टन के पद से नवाज़ा है.

    रक्षा मंत्रालय ने कहा है, "75वें स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर देश की सेना के सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने सेना, पुलिस और पैरामिलिटरी में शामिल 144 लोगों को वीरता पुरस्कार का फ़ैसला किया है. इनमें एक को अशोक चक्र, एक को कीर्ति चक्र, 15 लोगों को शौर्य चक्र, 120 लोगों को सेना मेडल और दो लोगों को वायु सेना मेडल दिए जाएंगे."

    इसके अलावा तटरक्षक सेना के जवानों के योगदान का सम्मान करके हुए वीरता के लिए एक जवान को तटरक्षक मेडल और बेहतर काम के लिए तीन जवानों को तटरक्षक मेडल देने का फ़ैसला किया गया है.

  2. 75वाँ स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन देखिए

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

    नमस्कार! बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज पर आपका स्वागत है.

    हम यहाँ आपको दिन भर की बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. शनिवार 14 अगस्त के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.