ओलंपिक पदक विजेताओं का भारत में भव्य स्वागत

भारत के ओलंपिक पदक विजेताओं का केंद्र सरकार ने सोमवार को भव्य स्वागत किया. इस मौके पर मौजूद खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और विधि मंत्री किरेन रिजीजू भी वहां मौजूद थे.

लाइव कवरेज

संदीप सोनी, विभुराज, सिंधुवासिनी and अपूर्व कृष्ण

  1. बीबीसी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया. यह लाइव पेज अब यहीं बंद हो रहा है. 10 अगस्त, मंगलवार के अपडेट्स के लिए आप यहाँ क्लिक कर सकते हैं.

  2. ओलंपिक पदक विजेताओं का भारत में भव्य स्वागत

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    भारत के ओलंपिक पदक विजेताओं का केंद्र सरकार ने सोमवार को भव्य स्वागत किया.

    इस मौके पर मौजूद खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और विधि मंत्री किरेन रिजीजू भी वहां मौजूद थे.

    वहां गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा सबकी नज़र थी.

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

    कांस्य पदक जीतने वाली हॉकी टीम और चौथे स्थान पर रही महिला हॉकी टीम के खिलाड़ियों ने समारोह स्थल पहुंचने पर केक काटा.

    भारत की पदक तालिका में जहां नीरज चोपड़ा का नाम सुनहले अक्षरों में लिखा गया है, वहीं वेट लिफ्टर मीराबाई चानू और कुश्ती खिलाड़ी रवि कुमार दाहिया ने भारत की झोली में रजत पदक दिलाए.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    पुरुषों की हॉकी टीम के अलावा कांस्य पदक बॉक्सर लोवलिना, बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और रेसलर बजरंग पुनिया ने हासिल किए.

    सिंधु और चानू इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए क्योंकि वे पहले भारत लौट चुके थे और अपने घरों में हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    इस मौके पर अनुराग ठाकुर ने कहा, "टोक्यो 2020 एक ऐसा ओलंपिक गेम रहा जहां कई चीज़ें भारत के लिए पहली बार हुई. ओलंपिक में टीम इंडिया की सफलता ये दिखलाती है कि नया भारत कैसे सोचता है और दुनिया पर अपना प्रभाव छोड़ना चाहता है."

  3. अफ़ग़ानिस्तान की लड़ाई में तीन दिन में 27 बच्चों की मौत

    अफ़ग़ान महिला

    इमेज स्रोत, UNICEF AFGHANISTAN

    संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान लड़ाकों और सरकारी सुरक्षाबलों के बीच भीषण लड़ाई के दौरान तीन दिन में कम से कम 27 बच्चे मारे गए हैं.

    यूनिसेफ का कहना है कि अफ़ग़ानिस्तान में बच्चों के ख़िलाफ़ बढ़ती हिंसा से उसे बेहद हैरानी हुई है.

    विदेशी सैनिकों की वापसी के साथ ही अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान को बढ़त हासिल होती जा रही है जहां बीते शुक्रवार से अब तक तालिबान ने कम से कम पांच प्रांतों की राजधानियों पर क़ब्ज़ा कर लिया है

    तालिबान ने संघर्षविराम के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के आह्वान को भी नकार दिया है.

    अफ़ग़ानिस्तान

    इमेज स्रोत, Reuters

    सोमवार को एक बयान जारी करके यूनिसेफ ने कहा है कि बच्चों के ख़िलाफ़ हिंसा दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है.

    यूनिसेफ का कहना है कि तीन दिन में कंधार, ख़ोस्त और पक्तिया में 27 बच्चे संघर्ष में मारे गए हैं जबकि 136 से अधिक बच्चे इस दौरान घायल हुए हैं.

    यूनिसेफ का मानना है कि बच्चों की मौत के ये मामले सिर्फ आंकड़े नहीं हैं बल्कि शारीरिक पीड़ा का हर मामला एक व्यक्तिगत त्रासदी भी है.

    यूनिसेफ ने इस बात को भी ज़ोर दिया है कि अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के तहत इन सभी बच्चों को संरक्षण का अधिकार हासिल था. यूनिसेफ ने सभी पक्षों से बच्चों को बचाने की अपील की है.

  4. बिरसा मुंडा ने क्यों शुरू किया था नया धर्म, क्या आज भी हैं उसको मानने वाले

    बिरसा मुंडा

    इमेज स्रोत, rajyasabha.nic.in

    बिरसा मुंडा आदिवासी समाज के ऐसे नायक रहे, जिनको जनजातीय लोग आज भी गर्व से याद करते हैं. आदिवासियों के हितों के लिए संघर्ष करने वाले बिरसा मुंडा ने तब के ब्रिटिश शासन से भी लोहा लिया था.

    उनके योगदान के चलते ही उनकी तस्वीर भारतीय संसद के संग्रहालय में लगी हुई है. ये सम्मान जनजातीय समुदाय में केवल बिरसा मुंडा को ही अब तक मिल सका है. बिरसा मुंडा का जन्म झारखंड के खूंटी ज़िले में हुआ था.

    उनके जन्म के साल और तिथि को लेकर अलग-अलग जानकारी उपलब्ध है, लेकिन कई जगहों पर उनकी जन्म तिथि 15 नवंबर, 1875 का उल्लेख है. हालांकि भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रहे कुमार सुरेश सिंह ने बिरसा मुंडा पर एक शोध आधारित पुस्तक लिखी थी, 'बिरसा मुंडा और उनका आंदोलन.'

    कुमार सुरेश सिंह छोटानागपुर के कमिश्नर रहे और उन्होंने आदिवासी समाज का विस्तृत अध्ययन किया था. उनको गुज़रे 15 साल होने को हैं, लेकिन बिरसा मुंडा पर उनकी किताब प्रमाणिक किताबों में गिनी जाती है.

  5. ओलंपिक खेलों में क्रिकेट के मुक़ाबले आख़िर क्यों नहीं होते?

    विराट कोहली

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ओलंपिक खेलों के दौरान आप सबने महसूस किया होगा कि किस तरह से भावनाओं का उफ़ान ज़ोर लगाता है. खिलाड़ी अपने देश की प्रतिष्ठा के लिए हर मुक़ाबले में जी जान लगा देते हैं और जो लोग वहां तक नहीं पहुंचते वे भी टीवी पर नज़रें जमाए होते हैं.

    टोक्यो ओलंपिक के दौरान भारतीय खिलाड़ियों के मुक़ाबले के दौरान ऐसा हर भारतीय खेल प्रेमी ने महसूस किया होगा. साथ ही एक सवाल कई भारतीय खेल प्रेमियों के मन में रह रहकर उमड़ा होगा.

    अगर गूगल पर ओलंपिक लिखें तो उन सवालों की सूची उभर आती है जिन्हें भारतीय सर्च कर रहे थे. उनमें से एक बड़ा सवाल यही है कि ओलंपिक में अब तक क्रिकेट को क्यों नहीं शामिल किया गया है?

    टोक्यो ओलंपिक में इस साल कराटे जैसे कुछ नए खेलों को शामिल किया गया और इसके बाद से ही ओलंपिक खेलों में क्रिकेट की प्रतियोगिताओं की गै़र मौजूदगी की चर्चा शुरू हो गई.

  6. ईरान और सऊदी अरब की मीटिंग में क्या हुई बात?

    ईरान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, ईरान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी

    ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सईद खतीबज़ादेह ने कहा है कि ईरान और सऊदी अरब के बीच द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर कई दौर की बातचीत हुई है.

    ईरान की सरकारी न्यूज़ एजेंसी आईआरएनए के मुताबिक़ सईद खतीबज़ादेह ने सोमवार को अपनी साप्ताहिक ब्रीफिंग में बताया, "सऊदी अरब के साथ द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर कई दौर की बातचीत हुई है. ये मुद्दे दोनों ही पक्षों के लिए महत्वपूर्ण थे. हम इन मुद्दों को सुलझाने के लिए एक नज़रिये पर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं."

    उन्होंने कहा, "असहमति के हर मुद्दे को सुलझाना ज़रूरी नहीं है. लेकिन हमारा मानना है कि अगर सऊदी अरब ईरान के संदेश पर ध्यान देता है तो हमारा क्षेत्र एक ऐसा क्षेत्र है जहां क्षेत्रीय देशों के बीच सहयोग से एक समाधान निकाला जा सकता है."

    इससे पहले दस मई को सईद खतीबज़ादेह ने इस बात की पुष्टि की थी कि सऊदी अरब और ईरान के बीच बैठके हुई हैं. उन्होंने कहा था कि ईरान ऐसी बातचीत का हमेशा स्वागत करता है.

  7. अज़रबैजान-आर्मीनिया सीमा पर फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन

    अज़रबैजान और आर्मीनिया

    इमेज स्रोत, GETTY IMAGES / BULENT KILIC

    अज़रबैजान और आर्मीनिया के बोर्डर पर संघर्ष विराम के उल्लंघन की रिपोर्टें मिल रही हैं.

    अज़रबैजान ने आर्मीनिया पर नखचिवन के इलाके में संघर्ष विराम तोड़ने का आरोप लगाया है.

    बीबीसी की अज़ेरी सेवा के मुताबिक़ अज़रबैजान के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि आर्मीनियाई सैनिकों ने उसकी चौकियों पर गोलीबारी की है.

    हालांकि आर्मीनिया की ओर से अज़रबैजान के आरोपों पर अभी तक कोई जवाब नहीं आया है.

    अज़रबैजान के गृह मंत्रालय का कहना है कि नौ अगस्त की रात नखचिवन के सदारक ज़िले में आर्मीनिया के वेदी क्षेत्र की ओर से गोलीबारी की गई.

    अज़रबैजान का कहना है कि आर्मीनिया की ओर से की गई इस गोलीबारी में उसका कोई सैनिक हताहत नहीं हुआ है और जवाबी गोलीबारी में विरोधी पक्ष को खामोश कर दिया गया था.

    हाल के दिनों में अज़रबैजान-आर्मीनिया की सीमा पर गोलीबारी की घटनाएं बढ़ गई हैं. दोनों ही देश एक दूसरे पर संघर्ष विराम के उल्लंघन का आरोप लगाते रहे हैं.

  8. आज का कार्टून: अब ये भी करना पड़ेगा?

    कार्टून

    जंतर मंतर पर भड़काऊ नारों पर आज का कार्टून.

  9. जसप्रीत बुमराह का ट्वीट क्यों है चर्चा में और किस पर है निशाना

    जसप्रीत बुमराह

    इमेज स्रोत, PAUL ELLIS

    भारत के तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह का एक ट्वीट इस समय ख़ूब वायरल हो रहा है. आम तौर पर कम बोलने वाले बुमराह ने इस ट्वीट में भी कम शब्दों में कुछ ऐसा कहने की कोशिश की है, जिसका मतलब निकालने में क्रिकेट के जानकार जुटे हैं.

    बुमराह ने अपने ट्वीट में अपनी दो तस्वीरें लगाई हैं, जो इंग्लैंड के ख़िलाफ़ ट्रेंटब्रिज में हुए पहले टेस्ट की है. इस तस्वीर का कैप्शन उन्होंने लिखा है- स्टिल डॉन्ट नीड यू यानी अब भी आपकी ज़रूरत नहीं.

    ट्रेंटब्रिज के पहले टेस्ट में भारत की जीत के रास्ते में बारिश आ गई. उस समय भारत काफ़ी मज़बूत स्थिति में था. भारत को दूसरी पारी में जीत के लिए 209 रनों की आवश्यकता थी और भारत ने एक विकेट के नुक़सान पर 52 रन बना लिए थे.

    लेकिन पाँचवें दिन का खेल बारिश के कारण नहीं हो सका और आख़िरकार मैच रद्द करना पड़ा. भारत को निराशा हाथ लगी, क्योंकि भारत की जीत तय मानी जा रही थी.

  10. पाकिस्तान किस बात पर है ब्रिटेन से नाराज़, भारत पर भी सवाल

    पाकिस्तान की मानवाधिकार मामलों की मंत्री शिरीन मज़ारी

    इमेज स्रोत, FABRICE COFFRINI/AFP via Getty Images

    इमेज कैप्शन, पाकिस्तान की मानवाधिकार मामलों की मंत्री शिरीन मज़ारी

    इमरान ख़ान कैबिनेट में मानवाधिकार मामलों की मंत्री शिरीन मज़ारी ने ब्रिटेन आने वाले पाकिस्तानियों के लिए निर्धारित कोविड प्रोटोकोल को लेकर नाराज़गी जाहिर की है.

    उनकी शिकायत है कि ब्रिटेन ने भारत को रेड लिस्ट से हटा लिया है लेकिन पाकिस्तान को नहीं.

    दरअसल, ब्रिटेन ने संयुक्त अरब अमीरात, क़तर, भारत और बहरीन को रेड लिस्ट से हटाकर अंबर लिस्ट में रखा है.

    इसका मतलब ये हुआ कि इन देशों से आने वाले लोगों को ब्रिटेन में अपना कोरोना टेस्ट कराना होगा और निगेटिव पाए जाने की सूरत में उन्हें क्वारंटीन में नहीं रहना होगा. उन्हें ब्रिटेन से मान्यता प्राप्त वैक्सीन पूरी खुराक भी दी जाएगी.

  11. पेगासस विवाद पर सरकार ने कहा, स्पाईवेयर बनाने वाली कंपनी के साथ कोई लेनदेन नहीं

    मोबाइल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि जासूसी साफ्टवेयर पेगासस को बनाने वाले एनएसओ ग्रुप के साथ उसने किसी तरह का लेनदेन नहीं किया है.

    पेगासस वही जासूसी साफ्टवेयर है जिसके कथित ग़लत इस्तेमाल की वजह से काफी राजनीतिक विवाद हुआ है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, राज्यसभा में एक सवाल के जबाव में रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कहा, ''रक्षा मंत्रालय ने एनएसओ ग्रुप टेक्नॉलॉज़ीस के साथ किसी तरह का लेनदेन नहीं किया है.''

    एनएसओ ग्रुप, इसराइल की एक सर्विलांस सॉफ्टवेयर कंपनी है. आरोप हैं कि उसके बनाए पेगासस फोन स्पाइवेयर का इस्तेमाल भारत समेत कई देशों में पत्रकारों, कार्यकर्ताओं और नेताओं की जासूसी करने के किया गया. हालांकि एनएसओ ने कहा है कि उसने कोई ग़लत काम नहीं किया है.

    हैकर की फाइल फोटो

    इमेज स्रोत, SERGEI KONKOV/GETTY IMAGES

    भारत में संसद के मॉनसून सत्र में इसी मुद्दे पर बहुत हंगामा हुआ है. विपक्षी दलों ने मोदी सरकार से मांग की है कि संसद में इस मामले पर चर्चा कराई जाए.

    लेकिन केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस तरह की किसी भी जासूसी की ख़बरों को ग़लत बताया है.

  12. बीबीसी हिंदी का डिजिटल बुलेटिन 'दिनभर', 09 अगस्त 2021, सुनिए फ़ैसल मोहम्मद अली के साथ

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  13. कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए भारत क्या-क्या कर रहा है?

  14. 'अफ़ग़ानिस्तान का भविष्य बेच डाला, सेेना वापसी भारी भूल'- पूर्व जनरल ने दी चेतावनी

    अफ़ग़ानिस्तान

    इमेज स्रोत, BEN BIRCHALL/PA WIRE

    ब्रिटेन के एक वरिष्ठ रिटायर्ड अधिकारी ने चेतावनी दी है कि अफ़ग़ानिस्तान से विदेशी सेना की वापसी एक भारी ग़लती है जिससे वहाँ आतंकवाद के फिर से पाँव जमाने का ख़तरा खड़ा हो गया है.

    ब्रिटेन की ज्वाइंट फ़ोर्सेज़ कमांड के प्रमुख रह चुके जेनरल सर रिचर्ड बैरन्स ने बीबीसी से कहा कि ब्रिटेन और उसके पश्चिम के सहयोगियों ने अफ़ग़ानिस्तान के 'भविष्य को बेच दिया है'.

    अफ़ग़ानिस्तान में मौजूद अधिकतर ब्रिटिश सैनिक पिछले महीने वापस चले आए थे. इस बीच तालिबान वहाँ लगातार मज़बूत होता जा रहा है.

    जेनरल बैरन्स ने बीबीसी के रेडियो 4 के एक कार्यक्रम में कहा, ये वापसी एक रणनीतिक भूल है. मुझे नहीं लगता ये हमारे हित में है.

    उन्होंने कहा कि इस फ़ैसले ने अफ़ग़ानिस्तान के भविष्य को बेचकर उसे एक बहुत ही मुश्किल जगह पर ला दिया है. साथ ही इसने एशिया, अफ़्रीका और मध्य पूर्व में ब्रिटेन के सहयोगियों को एक "बहुत ही दुर्भाग्यजनक संदेश" दिया है.

    उन्होंने कहा,"हमारे सामने अब ये ख़तरा आ जाएगा कि आतंकवादी कहीं अफ़ग़ानिस्तान में दोबारा पैठ ना बना लें, और यूरोप और दूसरी जगहों को नुक़सान ना पहुँचाएँ. मेरे ख़याल से रणनीतिक तौर पर ये बहुत ही ख़राब नतीजा है."

    ब्रिटेन सरकार ने वहाँ से अपने सभी नागरिकों को इस सप्ताह देश से बाहर निकल जाने की सलाह दी है.

    लेकिन जेनरल बैरन्स का कहना है कि हालात बिगड़ने पर अच्छे समय में साथ निभानेवाले अंतरराष्ट्रीेय समुदाय के दोस्तों और उसके बाद वहाँ के रसूख़दार लोगों के देश छोड़ देने से वहाँ की सरकार और उसकी सेना का हाथ और कमज़ोर होगा जिससे संकट और बढ़ेगा.

    उन्होंने कहा कि उन्हें चिंता है कि अगर राजनीतिक वार्ताएँ शुरू नहीं होतीं तो देश कहीं दो हिस्से में ना बँट जाएगा या फिर दशकों तक गृहयुद्ध में उलझ जाएगा.

  15. प्रधानमंत्री मोदी ने वैधानिक समुद्री व्यापार से बाधाएं हटाने पर ज़ोर दिया

    नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, Twitter

    भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समुद्री सुरक्षा बढाने पर संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद की एक उच्‍च स्‍तरीय बैठक की अध्‍यक्षता करते हुए वैधानिक समुद्री व्यापार से बाधाएं हटाने पर ज़ोर दिया है.

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''समंदर हमारी साझा धरोहर है, हमारे समुद्री रास्ते इंटरनेशनल ट्रेड की लाइफलाइन है और सबसे बड़ी बात ये है कि समंदर हमारी धरती के भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है.''

    उन्होंने कहा कि ''समुद्री विवादों का समाधान शांतिपूर्ण और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के आधार पर ही होना चाहिए, आपसी भरोसे के लिए ये अति आवश्यक है. इससे हम वैश्विक शांति और स्थिरता सुनिश्चित कर सकते हैं.''

    उन्होंने समुद्री पर्यावरण और संसाधनों को संजोकर रखने पर ज़ोर देते हुए इस बात को भी रेखांकित किया कि समुद्रों से जलवायु सीधे प्रभावित होती है. इसलिए समुद्रों को प्लास्टिक और तेल रिसाव से प्रदूषण से मुक्त रखने की आवश्यकता है.

  16. नीरव मोदी को ख़ुदकुशी और डिप्रेशन के नाम पर अदालत से 'थोड़ी राहत'

    नीरव मोदी

    इमेज स्रोत, ANI

    लंदन के एक हाई कोर्ट जज ने सोमवार को नीरव मोदी को अपने भारत प्रत्यर्पण के ख़िलाफ़ अपील की इजाज़त दे दी.

    इससे पहले एक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने भारत में धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों का सामना कर रहे नीरव मोदी को प्रत्यर्पित किए जाने के पक्ष में फ़ैसला दिया था.

    लंदन के हाई कोर्ट जज के सामने नीरव मोदी ने अपील की इजाजत अपने मानसिक स्वास्थ्य और मानवाधिकारों की बुनियाद पर मांगी थी.

    नीरव मोदी के वकीलों ने जस्टिस मार्टिन चैम्बरलेन के कोर्ट को बताया कि उनके मुवक्किल 'गहरे डिप्रेशन' में हैं और वे 'खुदकुशी भी कर सकते' हैं.

    इस मामले में भारत सरकार की पैरवी कर रहे इंग्लैंड के क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस ने नीरव मोदी की चिंताओं को खारिज करते हुए हाई कोर्ट से कहा कि उनकी याचिका खारिज कर दी जानी चाहिए.

    नीरव मोदी के वकील ने कोर्ट से कहा था कि उनके मुवक्किल को मुंबई के आर्थर रोड जेल में रखा जाएगा जहां कोविड संक्रमण की खराब स्थिति है और अगर ऐसा हुआ तो उनके मुवक्किल की मानसिक स्थिति बिगड़ जाएगी.

  17. उत्तर प्रदेश में महिला शिक्षकों के लिए तीन दिन के माहवारी अवकाश की मांग

  18. जम्मूृ-कश्मीर में बीजेपी सरपंच और पत्नी की चरमपंथियों ने की हत्या

    सरपंच और उनकी पत्नी को अस्पताल ले जाया गया पर उन्हें बचाया नहीं जा सका

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, सरपंच और उनकी पत्नी को अस्पताल ले जाया गया पर उन्हें बचाया नहीं जा सका

    जम्मू और कश्मीर की पुलिस का कहना है कि अनंतनाग ज़िले में चरमपंथियों ने भारतीय जनता पार्टी के एक सरपंच और उनकी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार दक्षिण कश्मीर में चरमपंथियों ने ग़ुलाम रसूल डार और उनकी पत्नी पर गोलियाँ बरसाईं जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जा गया जहाँ उनकी मृत्यु हो गई.

    डार कुलगाम ज़िले में बीजेपी की किसान मोर्चा शाखा के भी ज़िला अध्यक्ष थे और बीजेपी से संबद्ध सरपंच थे.

    उन्होंने पिछले वर्ष ज़िला विकास परिषद का चुनाव भी लड़ा था मगर जीत नहीं सके थे.

    वो अभी अनंतनाग में एक किराये के घर में रह रहे थे.

    जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस हत्या की निंदा करते हुए ट्वीट किया है कि 'ये एक कायरतापूर्ण हरकत है और इस हिंसा के ज़िम्मेदार लोगों को बहुत जल्द न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाएगा.'

    पीडीपी अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती ने भी बीजेपी सरपंच और उनकी पत्नी की हत्या पर अफ़सोस जताया है.

    नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह ने भी उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा है कि 'वे भी वहाँ की मुख्यधारा के उन राजनेताओं की सूची में शामिल हो गए जिन्हें उनकी राजनीतिक आस्था की वजह से मार डाला गया.'

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  19. मोदी पर राहुल गांधी का तंज़, खिलाड़ियों को बधाई के साथ उनका हक़ भी मिले

  20. नीरव मोदी को भारत प्रत्यर्पण के ख़िलाफ़ अदालत से 'थोड़ी राहत'

    नीरव मोदी

    इमेज स्रोत, ANI

    लंदन के एक हाई कोर्ट जज ने सोमवार को नीरव मोदी को अपने भारत प्रत्यर्पण के ख़िलाफ़ अपील की इजाजत दे दी.

    इससे पहले एक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने भारत में धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों का सामना कर रहे नीरव मोदी को प्रत्यर्पित किए जाने के पक्ष में फ़ैसला दिया था.

    लंदन के हाई कोर्ट जज के सामने नीरव मोदी ने अपील की इजाजत अपने मानसिक स्वास्थ्य और मानवाधिकारों की बुनियाद पर मांगी थी.

    नीरव मोदी के वकीलों ने जस्टिस मार्टिन चैम्बरलेन के कोर्ट को बताया कि उनके मुवक्किल 'गहरे डिप्रेशन' में हैं और वे 'खुदकुशी भी कर सकते' हैं.

    इस मामले में भारत सरकार की पैरवी कर रहे इंग्लैंड के क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस ने नीरव मोदी की चिंताओं को खारिज करते हुए हाई कोर्ट से कहा कि उनकी याचिका खारिज कर दी जानी चाहिए.

    नीरव मोदी के वकील ने कोर्ट से कहा था कि उनके मुवक्किल को मुंबई के आर्थर रोड जेल में रखा जाएगा जहां कोविड संक्रमण की खराब स्थिति है और अगर ऐसा हुआ तो उनके मुवक्किल की मानसिक स्थिति बिगड़ जाएगी.