तालिबान ने अफ़ग़ानिस्तान की प्रांतीय राजधानी पर किया कब्ज़ा

तालिबान के लड़ाकों ने अफ़ग़ानिस्तान के दक्षिण पश्चिमी हिस्से में देश की पहली प्रांतीय राजधानी पर कब्जा कर लिया है.अफ़ग़ानिस्तान सरकार के अधिकारियों ने बीबीसी से बात करते हुए इसकी पुष्टि की है.

लाइव कवरेज

पवन सिंह अतुल, सिंधुवासिनी and अनंत प्रकाश

  1. ब्रिटेन की ओर से दूसरा गोल, भारत के ख़िलाफ़ 2-0 की बढ़त

    ब्रिटेन की टीम ने दूसरा गोल दागा. भारतीय टीम पर बनाई 2-0 की बढ़त.

    इससे पहले भारत की निशा को ग्रीड कार्ड दिखा दिया गया था. उन्हें कम से कम 2 मिनट के लिए मैच से बाहर बैठना होगा.

  2. भारतीय टीम में खेल रहीं सलीमा टेटे के घर कुछ ऐसा है माहौल

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    ब्रिटेन के साथ ब्रॉन्ज़ मेडल के लिए हो रहे मुकाबले में खेल रहीं भारतीय हॉकी टीम की सलीमा टेटे का घर. सलीमा झारखंड से ताल्लुक़ रखती हैं.

  3. ब्रिटेन की टीम ने किया गोल, ब्रिटेन 1-0 से आगे

    हॉकी टीम

    इमेज स्रोत, Clive Mason/Getty Images

    अभी-अभी ब्रिटेन की टीम ने गोल कर दिया है और इसी के साथ ब्रिटेन 1-0 से भारत से आगे हो गया है.

  4. वीडियो: महिला हॉकी टीम की निशा के घर कैसा है माहौल?

    “ख़ुशी है जी, आज लड़की हमारी मैच जीतेगी.”

    इसी उम्मीद और विश्वास के साथ भारतीय हॉकी टीम की निशा वारसी के घर पर लोग टीम की जीत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.

  5. 1980 से हुई शुरुआत, आज इतिहास रचने से एक कदम दूर है महिला हॉकी टीम

    भारतीय महिला हॉकी टीम

    इमेज स्रोत, Alexander Hassenstein/Getty Image

    भारत की महिला हॉकी टीम तीसरी बार ओलंपिक में हिस्सा ले रही है. साल 1980 में सबसे भारत की टीम ने ओलंपिक में कदम रखा था.

    1980 के बाद साल 2016 में भारतीय टीम ने रियो ओलंपिक के क्वालिफ़ाई किया था.

    हालाँकि तब टीम का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा था लेकिन आज वो इतिहास रचने से महद एक कदम दूर है.

  6. टोक्यो ओलंपिक: भारतीय महिला टीम कांस्य पदक के लिए ब्रिटेन के सामने, बन सकता है इतिहास

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    भारतीय महिला हॉकी टीम टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज़ मेडल के लिए ग्रेट ब्रिटेन का मुकाबला कर रही है.

    अगर टीम आज ये मैच जीत जाएगी तो यह अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि होगी.

    इससे पहले भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक जीता था.

    1980 के बाद ओलंपिक हॉकी में भारत का पहला मेडल है.

  7. नमस्कार! बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया. यहाँ हम आपको दिन भर की बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे के लिए उपलब्ध है. 5 अगस्त, गुरुवार के अपडेट के लिए आप यहाँ क्लिक कर सकते हैं.