पीएम मोदी से फोन कॉल के बाद कोच ने कहा - कांस्य पदक के लिए डटकर खेलेंगी भारतीय शेरनियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी रानी रामपाल और कोच शॉर्ड मारिन को फोन करके टीम के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बधाई दी.

लाइव कवरेज

अनंत प्रकाश, कमलेश मठेनी and अपूर्व कृष्ण

  1. अफ़ग़ानिस्तान ने भारत से की UN की आपातकालीन बैठक की गुज़ारिश

    अफ़ग़ानिस्तान के विदेश मंत्री और भारत के विदेश मंत्री

    इमेज स्रोत, Twitter/@MHaneefAtmar

    इमेज कैप्शन, अफ़ग़ानिस्तान के विदेश मंत्री मोहम्मद हनिफ़ अत्मार ने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से की बातचीत.

    अफ़ग़ानिस्तान के विदेश मंत्री मोहम्मद हनीफ़ अत्मार ने भारतीय विदेश मंत्री एस जयंशकर से अफ़ग़ानिस्तान के मामले पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का एक आपातकालीन सत्र आयोजित करने का अनुरोध किया है.

    उन्होंने कहा है कि अफ़ग़ानिस्तान में हिंसा में कमी और शांति प्रक्रिया को केंद्र में रखकर इस सत्र का आयोजन किया जाए.

    मोहम्मद हनीफ़ ने इस संबंध में ट्वीट करके जानकारी दी. उन्होंने लिखा, ''भारतीय विदेश मंत्री से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अफ़ग़ानिस्तान पर एक आपातकालीन सत्र आयोजित करने पर चर्चा के लिए फोन पर बात की. संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय तालिबान की हिंसा और अत्याचार को रोकने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    भारत को अगस्त महीने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता की ज़िम्मेदारी मिली है.

    संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता हर महीने बदलती है और यह अंग्रेज़ी के अल्फ़ाबेटिकल ऑर्डर में होता है. इसी के तहत फ़्रांस के बाद भारत की बारी आई है.

    संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक बैठक

    इमेज स्रोत, AFP

    संयुक्त राष्ट्र परिसर पर हमले की निंदा

    वहीं, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अफ़ग़ानिस्तान के हेरात शहर में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन के प्रांतीय मुख्यालय के नज़दीक हुए हमले की निंदा की है.

    सुरक्षा परिषद ने एक बयान जारी कर कहा है कि सुरक्षा परिषद के सदस्य 30 जुलाई, 2021 को हेरात में संयुक्त राष्ट्र परिसर में हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं. इस हमले में एक अफ़ग़ान सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे.

  2. टोक्यो ओलंपिक: जैवलीन थ्रो खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने फ़ाइनल में किया प्रवेश

    भारतीय जैवलीन थ्रो (भाला फेंक) एथलीट नीरज चोपड़ा

    इमेज स्रोत, WILLIAM WEST/AFP via Getty Images

    इमेज कैप्शन, फाइल फोटो

    टोक्यो ओलंपिक में बुधवार को दिन की शुरुआत में ही भारत के लिए उम्मीद जगाते हुए जैवलीन थ्रो (भाला फेंक) एथलीट नीरज चोपड़ा ने फ़ाइनल के लिए क्वालीफ़ाई कर लिया है.

    फ़ाइनल में क्वालीफ़ाई करने के लिए 83.50 मीटर दूर भाला फेंकना ज़रूरी था और नीरज ने अपने पहले ही थ्रो में 86.65 मीटर का थ्रो फेंककर ये सफलता हासिल कर ली.

    नीरज का निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 88.07 मीटर है. अब उनका फ़ाइनल मुक़ाबला सात अगस्त को होगा.

    आज ही एक अन्य भारतीय जैवलीन थ्रो एथलीट शिवपाल सिंह का भी मुक़ाबला है. नीरज चोपड़ा ग्रुप ए टीम में थे और शिवपाल ग्रुप बी में हैं.

  3. नमस्कार! बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया. हम यहाँ आपको दिन भर की बड़ी ख़बरें और अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. 3 अगस्त, मंगलवार के अपडेट्स के लिए यहाँक्लिककरें.