राकेश अस्थाना बने दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार को आईपीएस अधिकारी राकेश अस्थाना को दिल्ली पुलिस कमिश्नर के रूप में नियुक्त करने का फैसला किया है.

लाइव कवरेज

अनंत प्रकाश, कमलेश मठेनी and अपूर्व कृष्ण

  1. कंगना रनौत को अदालत ने दिया 'आख़िरी मौक़ा', नहीं मानने पर हो सकती है गिरफ़्तारी

    कंगना रनौत

    इमेज स्रोत, ANI

    मुंबई की एक अदालत ने फ़िल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को एक अवमानना मामले में पेशी से बचने का आख़िरी मौक़ा देते हुए उन्हें अगली तारीख़ को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया है.

    उनके ख़िलाफ़ गीतकार और शायर जावेद अख़्तर ने अवमानना का मामला दायर किया था और उनकी गिरफ़्तारी की माँग की थी जिसे अदालत ने ख़ारिज कर दिया.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट आरआर ख़ान ने साथ ही ये कहा कि यदि कंगना रनौत अगली पेशी में नहीं आती हैं तो उनके ख़िलाफ़ गिरफ़्तारी वारंट जारी करने के लिए याचिका दी जा सकती है.

    अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 1 सितंबर की तिथि रख दी है.

    मंगलवार को मामले की सुनवाई थी जिसमें कंगना रनौत के वकील ने अपने मुवक्किल की पेशेवर वायदों को वजह बताकर उन्हें निजी तौर पर उपस्थित रहने से छूट देने का आग्रह किया.

    इसे स्वीकार करते हुए अदालत ने कहा, "अभियुक्त के वकील की छूट की अर्ज़ी को आज अंतिम मौक़े के तौर पर स्वीकार किया जाता है. अभियुक्त के वकील को ये निर्देश दिया जाता है कि अभियुक्त अगली तारीख़ को बिना किसी चूक के उपस्थित रहें."

    जावेद अख़्तर ने पिछले वर्ष नवंबर में कंगना के ख़िलाफ़ ये दावा करते हुए मामला दर्ज़ करवाया था कि उन्होंने एक टीवी इंटरव्यू में उनके ख़िलाफ़ ऐसे बयान दिए जिनसे उकी प्रतिष्ठा को नुक़सान पहुँचा है.

    उन्होंने अपनी शिकायत में कहा था कि कंगना ने पिछले वर्ष सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या के बाद बॉलीवुड में एक 'मंडली' के होने की बात करते हुए उनका नाम लिया था.

  2. राज कुंद्रा पहुँचे हाई कोर्ट, पर अदालत ने राहत देने से किया इनकार

    राज कुंद्रा को 19 जुलाई को गिरफ़्तार किया गया था

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, राज कुंद्रा को 19 जुलाई को गिरफ़्तार किया गया था

    बॉम्बे हाईकोर्ट ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और व्यवसायी राज कुंद्रा की रिहाई के बारे में कोई तत्काल आदेश जारी करने से मना कर दिया है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार राज कुंद्रा के वकीलों ने हाईकोर्ट में ये दलील दी थी कि पुलिस ने क़ानूनी प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया और उनके मुवक्किल को गिरफ़्तार करने से पहले उन्हें उनको नोटिस देना चाहिए था.

    सरकारी वकील ने उनकी इस दलील को चुनौती देते हुए कहा कि गिरफ़्तारी से पहले कुंद्रा को नोटिस दिया गया था.

    हाई कोर्ट ने इसपर सरकारी वकील से इस संबंध में एक शपथ पत्र दाखिल करने के लिए कहा.

    इसके बाद कुंद्रा के वकील ने अदालत से अंतरिम राहत देने की गुहार की जिसे न्यायाधीश गडकरी ने ये कहते हुए ख़ारिज कर दिया कि वो पहले अभियोजन पक्ष को याचिका का जवाब देने का मौक़ा देंगे.

    मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा को 19 जुलाई को इस वर्ष फ़रवरी में दर्ज एक पोर्न फ़िल्म मामले में गिरफ़्तार किया था.

    इसके बाद से वो पुलिस हिरासत में थे. मंगलवार को एक मजिस्ट्रेट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया और कहा कि उनकी याचिका पर बुधवार को विचार किया जाएगा.

    मुंबई पुलिस ने कहा है कि कुंद्रा इस मामले में मुख्य साज़िशकर्ता हैं. पुलिस ने ये भी दावा किया है कि उनेक दफ़्तर की जाँच में 51 अश्लील वीडियो बरामद हुए हैं.

  3. प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं ममता बनर्जी, बताया क्या हुई बात

    ममता बनर्जी और नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, @PMOIndia

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाक़ात की है. विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद ममता बनर्जी का ये पहला दिल्ली दौरा है.

    प्रधानमंत्री आवास से बाहर आकर ममता ने कहा कि वो उनसे शिष्टाचार के नाते मिलने गई थीं और ये एक प्रोटोकॉल मुलाक़ात थी.

    ममता बनर्जी ने बताया कि उन्होंने इस मुलाक़ात में अपने राज्य में वैक्सीन की आपूर्ति का मुद्दा भी रखा.

    उन्होंने कहा,"हमें और वैक्सीन मिले इसके लिए प्रधानमंत्री से बात की. हमारे राज्य को आबादी के हिसाब से दूसरे राज्यों से बहुत कम वैक्सीन मिली है."

    ममता ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री से बंगाल राज्य का नाम बदलने को लेकर भी चर्चा की और प्रधानमंत्री ने कहा कि वो इसे देखेंगे.

    ममता बनर्जी ने जानकारी दी कि वो बुधवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने जाएँगी. मंगलवार को उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं कमल नाथ और आनंद शर्मा से मुलाक़ात की.

    प्रधानमंत्री आवास के बाहर पत्रकारों के सवाल के जवाब में उन्होंने एक बार फिर पेगासस मामले की जाँच का मुद्दा उठाया.

    उन्होंने कहा," मैं चाहती हूं कि पेगासस पर प्रधानमंत्री सर्वदलीय बैठक बुलाएं. सुप्रीम कोर्ट से इसकी जांच होनी चाहिए."

    ममता बनर्जी ने एक दिन पहले पेगासस मामले की जाँच के लिए दो सदस्यों वाले एक आयोग का गठन किया था.

    दो सदस्यों वाले आयोग का नेतृत्व कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश ज्योतिर्मय भट्टाचार्य करेंगे.

    सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश एमबी लोकुर इसके दूसरे सदस्य होंगे.

    आयोग को छह महीने के भीतर इसराइली स्पाइवेयर पेगासस के ज़रिए कथित तौर पर राजनेताओं व अन्य लोगों की जासूसी की जाँच पर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  4. असम-मिज़ोरम की तरह राज्यों के बीच ऐसे और भी हैं सात विवाद, बताया केंद्र ने

    मिज़ोरम सीमा

    इमेज स्रोत, ANI

    केंद्र सरकार ने कहा है कि दो राज्यों के बीच सीमा विवाद “सिर्फ”संबंधित राज्य सरकारों के आपसी सहयोग से सुलझ सकता है और केंद्र सरकार ऐसे मामलों में बातचीत के लिए बस एक मंच दे सकती है.

    असम-मिज़ोरम के बीच भड़के सीमा विवाद के बीच गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में दोनों राज्यों के बीच सीमा विवाद सुलझाने में केंद्र सरकार की भूमिका से जुड़े एक सवाल का लिखित जवाब देते हुए ये बात कही.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, राय ने कहा, “केंद्र सरकार का रुख़ लगातार ये रहा है कि राज्यों के बीच मनमुटाव का समाधान संबंधित राज्यों की सरकारों के बीच सहयोग से निकल सकता है. केंद्र सरकार आपसी समझ की भावना के साथ विवाद के सौहार्दपूर्ण समझौते के लिए सिर्फ एक समन्वयक या फ़ैसिलिटेटर के रूप में काम कर सकती है.”

    उन्होंने अलग-अलग राज्यों में जारी ऐसे सात सीमा विवादों का उदाहरण दिया जिनमें से चार विवादों में असम शामिल है.

    राय ने बताया कि उपलब्ध जानकारी के मुताबिक़, इस समय सीमा-विवाद से जुड़े मामले हरियाणा – हिमाचल प्रदेश, लद्दाख़ केंद्र शासित प्रदेश-हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र-कर्नाटक, असम-अरुणाचल प्रदेश, असम-नगालैंड, असम-मेघालय और असम-मिज़ोरम है.

    राय ने कहा कि “कुछ विवादित जगहों से कभी-कभी विरोध प्रदर्शन या हिंसक घटनाओं की ख़बरें आती हैं.”

    असम और मिजोरम के मुख्यमंत्री

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, मिज़ोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरामथांगा और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा

    सोमवार को असम और मिज़ोरम के बीच सीमा विवाद को लेकर हुए झगड़े में असम पुलिस के पाँच जवानों की मौत हो गयी है.

    इस मुद्दे को विस्तार से पढ़ने के लिएक्लिक करें.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  5. ब्रेकिंग न्यूज़, क्रुणाल पांड्या कोरोना संक्रमित, भारत-श्रीलंका दूसरा टी-20 स्थगित

    क्रुणाल पंड्या

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, टीम इंडिया के खिलाड़ी क्रुणाल पंड्या

    श्रीलंका टीम के साथ वनडे और T20 मैचों की सिरीज़ खेलने के लिए श्रीलंका पहुंची भारतीय टीम के खिलाड़ी क्रुणाल पांड्या कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं.

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बताया है कि आज सुबह मैच से पहले हुए कोरोना टेस्ट में पांड्या पॉज़िटिव पाए गए.

    बीसीसीआई के मुताबिक़ मेडिकल टीम ने आठ ऐसे सदस्यों की पहचान की है जो पांड्या के नज़दीकी संपर्क में आए थे.

    इसके बाद पूरी टीम और उनके साथ गए लोगों का आरटी-पीसीआर टेस्ट किया जा रहा है.

    बोर्ड ने बताया कि इस वजह से कोलंबो में भारत और श्रीलंका के बीच आज खेले जाने वाले टी20 मैच को स्थगित कर दिया गया है. ये मैच अब कल बुधवार को खेला जाएगा.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  6. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस में कलह, अपने ही विधायक से नाराज़ स्वास्थ्य मंत्री ने सदन छोड़ा

    टीएस सिंह देव

    इमेज स्रोत, @TS_SinghDeo

    इमेज कैप्शन, टीएस सिंह देव

    छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव मंगलवार को ये कहते हुए विधानसभा से निकल गए कि जब तक राज्य सरकार उनके बारे में एक सत्ताधारी विधायक के लगाए आरोप का जवाब नहीं देती वो सदन में नहीं लौटेंगे.

    छत्तीसगढ़ में कांग्रेस में दो विधायकों बृहस्पति सिंह और टीएस सिंह देव (स्वास्थ्य मंत्री) के बीच रविवार से आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला चल रहा है.

    बृहस्पति सिंह ने आरोप लगाया है कि बघेल सरकार में मंत्री टीएस सिंह देव के इशारे पर रविवार को उनके क़ाफ़िले पर हमला किया गया. सिंह ने ये भी कहा है कि उनकी जान को मंत्री टीएस सिंह देव से ख़तरा है.

    छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को इसे लेकर सदन में काफ़ी हंगामा मचा. बीजेपी ने इस मामले में जाँच किए जाने की माँग की. इस मामले में सरकार की ओर से बयान दिया गया जिससे बीजेपी विधायक संतुष्ट नहीं हुए.

    इसके बाद मंगलवार सुबह राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ये कहते हुए विधानसभा से निकल गए हैं कि जब तक उनके ख़िलाफ़ लगाए गए आरोप पर सरकार की ओर से स्पष्ट जवाब नहीं आता है तब वह सदन में कदम नहीं रखेंगे.

    प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने इस विवाद के बाद बघेल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि जब उनके ही मंत्री का सरकार पर से भरोसा उठ गया है तो छत्तीसगढ़ की जनता सरकार पर भरोसा क्यों करेगी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  7. असम-मिज़ोरम का सीमा विवाद कितना पुराना?

    असम-मिज़ोरम विवाद में क्या, कब, कैसे हुआ, पढ़ें इस विवाद की कहानी...

    असन-मिज़ोरम विवाद
    असन-मिज़ोरम विवाद
    असन-मिज़ोरम विवाद
    असन-मिज़ोरम विवाद
    असन-मिज़ोरम विवाद
    असन-मिज़ोरम विवाद
    असन-मिज़ोरम विवाद
    असन-मिज़ोरम विवाद
  8. एक और खिलाड़ी ने इसराइल के प्रतियोगी से लड़ने से किया इनकार, छोड़ा ओलंपिक

    इसराइल के तोहार बत्बल से दो खिलाड़ियों ने लड़ने से किया इनकार

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, इसराइल के तोहार बत्बल से दो खिलाड़ियों ने लड़ने से किया इनकार

    टोक्यो ओलंपिक में सूडान के एक जूडो खिलाड़ी ने इसराइल के खिलाड़ी से लड़ने से इनकार कर दिया है और ओलंपिक से ख़ुद ही बाहर हो गया है.

    मोहम्मद अब्दुलरसूल को इसराइल के तोहार बत्बल का सामना करना था मगर उन्होंने इससे इनकार कर दिया.

    वैसे अब्दुलरसूल को पहले राउंड में अल्जीरिया के खिलाड़ी फ़ेतही नूरीन का सामना करना था मगर फ़ेतही ने भी इसराइली खिलाड़ी से लड़ने की संभावना के बाद अपना नाम वापस ले लिया.

    अल्जीरियाई मीडिया में उन्हें ये कहते बताया गया- "हमने इस प्रतियोगिता के लिए बहुत तैयारी की है मगर फ़लस्तीनियों का मुद्दा इससे बड़ा है."

    अफ़्रीकी विजेता को इसके बाद अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने बैन कर दिया और वापस भेज दिया.

    अभी ये पता नहीं है कि अब्दुलरसूल ने ओलंपिक क्यों छोड़ा. सूडान के इसराइल के साथ कूटनीतिक रिश्ते हैं.

    नूरीन 2019 में ओलंपिक चैंपियन बने थे और इसके बाद उसी वर्ष जापान में वर्ल्ड चैंपियनशिप में खेलने पहुँचे.

    मगर वहाँ भी पहले राउंड में जीत के बाद उन्होंने इसराइली खिलाड़ी से लड़ने से इनकार कर दिया और प्रतियोगिता छोड़ दी.

  9. ब्रेकिंग न्यूज़, शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी

    फ़िल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति व व्यवसायी राज कुंद्रा को मुंबई की एक अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

    राज कुंद्रा को पिछले सप्ताह सोमवार 22 जुलाई को गिरफ़्तार किया गया था जिसके बाद वो पुलिस हिरासत में थे.

    उनके साथ गिरफ़्तार एक और व्यक्ति रायन थार्प को भी 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

    मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफ़िक फ़िल्में बनाने और उसे किसी ऐप के ज़रिए मुहैया कराने के आरोप में गिरफ़्तार किया था.

    मुंबई पुलिस के मुताबिक क्राइम ब्रांच के पास फरवरी, 2021 में एक मामला दर्ज हुआ था. राज कुंद्रा को इसी मामले की जांच के सिलसिले में गिरफ़्तार किया गया है.

    पुलिस ने दावा किया है कि मामले में राज कुंद्रा के शामिल होने के पर्याप्त सबूत हैं.

    राज कुंद्रा के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए नीचे दिए गए रिपोर्ट के लिंक पर क्लिक करें.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  10. लवलीना बरगोहाईं बॉक्सिंग के क्वार्टरफ़ाइनल में, जर्मनी की दिग्गज खिलाड़ी को दी मात

    भारतीय बॉक्सर लवलीना बरगोहाईं

    इमेज स्रोत, Ramsey Cardy/Sportsfile via Getty Images

    इमेज कैप्शन, भारतीय बॉक्सर लवलीना बरगोहाईं

    भारतीय बॉक्सर लवलीना बरगोहाईं महिलाओं की 69 किलोग्राम वर्ग की बॉक्सिंग स्पर्धा के क्वार्टरफ़ाइनल में पहुँच गई हैं.

    उन्होंने जर्मनी की ख़ुद से 12 वर्ष अनुभवी खिलाड़ी नेडीन अपेट्ज़ को 3-2 से मात देकर अंतिम आठ खिलाड़ियों के राउंड में जगह बनाईं.

    23 साल की लवलीना नौ लोगों की महिला मुक्केबाज़ी टीम से क्वार्टरफाइनल में जगह बनाने वाली पहली खिलाड़ी बनी हैं.

    लवलीना दो बार वर्ल्ड और एशियाई चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता रह चुकी हैं.

  11. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन के अनजान पहलुओं पर नजर...

    एपीजे अब्दुल कलाम ने दिखाया था कि रबर स्टैम्प कहलाने वाला राष्ट्रपति कैसे पूरे देश की जनता पर अमिट छाप छोड़ सकता है.

    1960 के दशक में मवेशियों के तबेले में लैब बनाने और साइकिल पर रॉकेट ढोने वाले शख़्स की ही विरासत है कि भारत नासा से सैकड़ों गुना सस्ते मंगल अभियान पर गर्व कर रहा है.

    एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर उनके जीवन के अनजान पहलुओं पर नज़र डाल रहे हैं रेहान फ़ज़ल.

    वीडियो प्रोडक्शन: काशिफ़ सिद्दीक़ी

  12. टोक्यो ओलंपिक में बड़ा उलटफेर, नाओमी ओसाका अपने घर में हारीं

    नाओमी ओसाका

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, नाओमी ओसाका

    जापान की स्टार टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका एक बड़े उलटफेर में ओलंपिक से बाहर हो गई हैं. दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी को 42वें नंबर की चेक खिलाड़ी ने सीधे सेटों में मात देकर सबको हैरान कर डाला.

    23 वर्षीय ओसाका टोक्यो ओलंपिक के मेज़बान देश का एक चेहरा थीं और पिछले सप्ताह खेलों के उद्घाटन के मौक़े पर उन्होंने ही ओलंपिक मशाल जलाई थी.

    चार बार की ग्रैंड स्लैम विजेता नाओमी से जापान को पदक की उम्मीद थी मगर मार्केटा वोन्द्रूसोवा ने उन्हें बड़ी आसानी से 6-1 6-4 से हराकर उम्मीदों पर पानी फेर दिया.

    नाओमी ओसाका इस वर्ष जून में भी ख़बरों में आई थीं जब उन्होंने फ्रेंच ओपन से अपना नाम बाहर कर लिया था. उन्होंने तब बताया कि 2018 में पहला ग्रैंड स्लैम जीतने के बाद से उन्हें लंबे डिप्रेशन से गुज़रना पड़ा.

    इस वर्ष फ़्रेंच ओपन में मैच के बाद प्रेस कॉन्फ़्रेंस में नहीं आने के लिए नाओमी पर 15,000 डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया था जिसके बाद ही उन्होंने प्रतियोगिता से नाम वापस ले लिया.

  13. कोरोना: पिछले 24 घंटों में 29 हज़ार से ज़्यादा मामले, 415 की मौत

    कोरोना कार्ड

    भारत में एक दिन में कोरोना संक्रमण के 29,689 मामले सामने आए हैं और 415 लोगों की मौत हो गई है.

    इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या तीन करोड़ 14 लाख के पार पहुंच गई है. देश में मौत के कुल मामले 4,21,382 हो गए हैं.

    कोरोना से ठीक होने वालों की बात करें तो एक दिन में 42,363 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं.

    वैक्सीनेशन के मामले में भारत ने 44 करोड़ से ज़्यादा का आंकड़ा छू लिया है. पिछले 24 घंटों में 66,03,112 लोगों को वैक्सीन दी गई है.

  14. पेगासस मामले पर वरिष्ठ पत्रकार पहुँचे सुप्रीम कोर्ट

    एन राम

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, एन राम

    पेगासस मामले पर वरिष्ठ पत्रकार एन राम और शशि कुमार के अलावा कुछ अन्य पत्रकारों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया है.

    सुप्रीम कोर्ट के बारे में ख़बर देनेवाले बीबीसी के सहयोगी पत्रकार सुचित्र मोहंती के अनुसार उन्होंने अदालत से मामले की जाँच के लिए सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा या रिटायर्ड जज के नेतृत्व में एक जाँच आयोग गठित करने की अपील की है.

    याचिका में केंद्र सरकार को ये निर्देश देने की भी माँग की है कि वो ये बताए कि सरकार या उसकी किसी एजेंसी ने किसी भी तरह की कोई निगरानी के लिए पेगासस का प्रत्यक्ष या परोक्ष इस्तेमाल किया है.

    इसके एक दिन पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पेगासस मामले की जाँच के लिए दो सदस्यों वाले एक आयोग का गठन किया था.

    दो सदस्यों वाले आयोग का नेतृत्व कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश ज्योतिर्मय भट्टाचार्य करेंगे.

    सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश एमबी लोकुर इसके दूसरे सदस्य होंगे.

    आयोग को छह महीने के भीतर इसराइली स्पाइवेयर पेगासस के ज़रिए कथित तौर पर राजनेताओं व अन्य लोगों की जासूसी की जाँच पर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है.

  15. टोक्यो ओलंपिक: टेबल टेनिस में चीन के मा लॉन्ग से हारे भारत के शरत कमल

    भारतीय टेबिल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत कमल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, भारतीय टेबिल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत कमल

    भारत के टेबिल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत कमल पुरुष सिंगल के तीसरे दौर में चीन के मा लॉन्ग से 4-1 से हार गए हैं.

    तीन बार ओलंपिक चैम्पियन रह चुके मा लॉन्ग ने शरत कमल को 11-7, 8-11, 13-11, 11-4, 11-4 से हराया.

    दोनों ही खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, लेकिन मा लॉन्ग ने पहले गेम में बाजी मार ली. दूसरे गेम में 39 साल के अचंत शरत कमल आगे रहे, लेकिन इसके बाद तीनों गेम में मा लॉन्ग ही जीतते चले गए.

    इसके साथ ही भारत टोक्यो ओलंपिक में टेबल टेनिस से बाहर हो गया है.

    इससे पहले मनिका बत्रा और सुतीर्थ मुखर्जी सोमवार को ओलंपिक से बाहर हो गए थे. जी साथियान दो दिन पहले ही बाहर हो चुके हैं.

    शरत कमल और मनिका बत्रा की जोड़ी को भी मिक्स्ड डबल के पहले राउंड में हार का सामना करना पड़ा था.

  16. उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच फिर से शुरू हुई हॉटलाइन

    उत्तर और दक्षिण कोरिया के प्रमुख

    इमेज स्रोत, GETTY IMAGES

    उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच हॉटलाइन फिर से शुरू हो गई है.

    उत्तर कोरिया ने पिछले साल जून में दोनों देशों के बीच हॉटलाइन बंद कर दी थी.

    दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय के मुताबिक दोनों देशों के प्रमुखों ने फिर से भरोसा बनाने और संबंध सुधारने पर सहमति जताई है.

    राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया कि दोनों देशों के प्रमुखों के बीच अप्रैल से कई बार पत्रों का आदान-प्रदान हुआ है.

    उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच एक बैठक असफल रहने के बाद दोनों देशों के संबंध ख़राब हो गए थे. इसके बाद उत्तर कोरिया ने जून 2020 में हॉटलाइन बंद करने का फ़ैसला ले लिया.

    दोनों देशों के बीच 2018 में संबंधों में सुधार होना शुरू हुआ था. उस समय दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मून जे-इन और उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग-उन की तीन बार मुलाक़ात हुई थी.

    लेकिन, किम जोंग-उन और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दूसरी बैठक विफल रहने के बाद उत्तर और दक्षिण कोरिया के संबंधों में भी गिरावट आने लगी थी.

  17. टोक्यो ओलंपिक: स्पेन से मुक़ाबले में भारतीय हॉकी टीम की बड़ी जीत

    भारतीय हॉकी टीम

    इमेज स्रोत, HINDUSTAN TIMES/GETTY IMAGES

    टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने स्पेन को 3-0 से हराकर एकतरफ़ा जीत दर्ज की है.

    मैच के पहले क्वार्टर में सिमरनजीत सिंह ने पहला गोल किया. इसके बाद रुपिंदर सिंह ने दूसरा गोल दागकर भारत की स्थिति को और मजबूत कर दिया.

    पहले क्वार्टर में ही भारतीय टीम ने दो गोल किए. इसके बाद चौथे क्वार्टर में रुपिंदर पाल सिंह ने पैनल्टी कॉर्नर से तीसरा गोल दागकर भारत को जीत दिला दी.

    ओलंपिक में हुए भारत के तीन हॉकी मैचों में ये दूसरी जीत है.

    ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद भारतीय टीम ने फिर से जीत की ओर कदम बढ़ाया है.

    भारतीय पुरुष हॉकी टीम को रविवार को हुए टोक्यो ओलंपिक के दूसरे पूल मैच में क़रारी हार का सामना करना पड़ा था. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इस मैच में दमदार खेल दिखाते हुए भारत को 7-1 से हराया.

    बीबीसी से ख़ास बातचीत में हॉकी टीम के प्रमुख सदस्य मनप्रीत सिंह ने कहा था, "हमारी टीम, टीम की ग़लतियों से हारी. यह हार किसी एक या दो बंदों की ग़लती से नहीं है. इससे हमें बड़ा सबक मिला है. हालांकि, हमारे पास वापसी करने के अभी भी कई मौक़े हैं."

    अब भारत का अगला मुक़ाबला अर्जेंटीना के साथ है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  18. इस साल के अंत तक अमेरिकी सेना की इराक़ से होगी वापसी

    अमेरिकी सेना

    इमेज स्रोत, ANADOLU AGENCY

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि इस साल के अंत तक इराक़ में मौजूद अमेरिकी सेना को वापस बुला लिया जाएगा. हालांकि, सैनिक इराक़ी की सेना को प्रशिक्षण और सलाह देना जारी रखेंगे.

    इराक़ के प्रधानमंत्री मुस्तफ़ा अल-कधीमि से व्हाइट हाउस में जो बाइडन की बातचीत के बाद ये घोषणा की गई है.

    इराक़ में इस समय 2500 अमेरिकी सैनिक मौजूद हैं जो स्थानीय सुरक्षा बलों की चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट से लड़ाई में मदद कर रहे हैं.

    अमेरिकी सैनिकों की संख्या इतनी ही बने रहने की संभावना है लेकिन इस कदम को इराक़ के प्रधानमंत्री की मदद के तौर पर देखा जा रहा है.

    पिछले साल इराक़ की राजधानी बगदाद में एक अमेरिकी ड्रोन हमले में ईरान की क़ुद्स फ़ोर्स के प्रमुख जनरल क़ासिम सुलेमानी की हत्या के बाद से इराक़ में अमेरिकी सेना की मौजूदगी एक बड़ा मसला बन गई है.

    ईरान की तरफ़ झुकाव रखने वाले राजनीतिक दलों ने इस्लामिक स्टेट के ख़तरे के बावजूद अमेरिकी और उसकी सहयोगी सेनाओं की वापसी की मांग की है.

    अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए ये घोषणा पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के दौरान शुरू की गई एक और जंग का अंत है. इस साल अमेरिका अफ़ग़ानिस्तान से भी अपनी फौज वापस बुला रहा है.

    व्हाइट हाउस में बोलते हुए जो बाइडन ने कहा, "इस नए चरण में जाने के बावजूद भी हमारा आतंकवाद विरोधी सहयोग जारी रहेगा."

    इस बैठक के बाद प्रधानमंत्री कधीमि ने कहा, “आज हमारा रिश्ता पहले से कहीं ज़्यादा मजबूत है. हमारा सहयोग अर्थव्यवस्था, पर्यावरण, स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कृति आदि के लिए है.”उन्होंने जोर देकर कहा है कि इराक़ में किसी विदेशी सेना की ज़रूरत नहीं है.

  19. नमस्कार! बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया. हम आपको यहाँ सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. 26 जुलाई, सोमवार के अपडेट्स के लिए आप यहाँ क्लिककर सकते हैं.