अमन के लिए अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति को पद छोड़ना होगा: तालिबान

समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस को दिए इंटरव्यू में तालिबान के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने अफ़ग़ानिस्तान के भविष्य को लेकर तालिबान का स्टैंड स्पष्ट किया है.

लाइव कवरेज

विभुराज and प्रशांत चाहल

  1. ओलंपिक में भारत: निशानेबाजी में निराशा, तीरंदाज़ी में आस और हॉकी के मैदान से ख़ुशख़बरी

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    टोक्यो में ओलंपिक के दूसरे दिन भारत की शुरुआत मिलीजुली रही.

    भारत की इलावेनिल वलारिवन महिलाओं के 10 मीटर राइफ़ल क्वालिफ़िकेशन में असफल रहीं.

    हालाँकि इसके बाद तीरंदाज़ी के लिए भारतीय मिक्स्ड टीम ने क्वॉर्टर फ़ाइनल में जगह बना ली. भारत की दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव अब क्वार्टर फ़ाइनल में निशाना लगाएंगे.

    एक अच्छी ख़बर हॉकी के मैदान से भी आई. भारतीय पुरुष टीम ने न्यूज़ीलैंड को 3-2 से हरा दिया.

    इसके अलावा, आज भारत के खिलाड़ी भारोत्तोलन, टेनिस, टेबल टेनिस और बॉक्सिंग में हिस्सा लेंगे.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  2. अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन का भारत दौरा अगले हफ़्ते, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

    एंटनी ब्लिंकन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन 27 जुलाई को भारत दौरे पर आएंगे.

    इस दौरान वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से मुलाकात करेंगे.

    एंटनी ब्लिंकन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है.

    उन्होंने लिखा, “26 जुलाई को मैं नई दिल्ली और कुवैत के दौरे पर निकलूँगा. यह दौरा कोरोना महामारी से निबटने के प्रयासों, सुरक्षा हितों और जलवायु परिवर्तन जैसे अहम मुद्दों पर हमारे पारस्परिक सहयोग को रेखांकित करेगा.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    अफ़गानिस्तान पर होगी बात?

    भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन का दौरा भारत और अमेरिका की वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी को मज़बूत बनाने और दोनों देशों के बीच उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बातचीत को जारी रखने का एक अवसर है.”

    अंतरराष्ट्रीय मामलों के जानकारों का मानना है कि इस दौरान दोनों पक्ष अफ़गानिस्तान में जारी संकट को लेकर भी बातचीत कर सकते हैं.

    अमेरिकी राष्ट्रपति ने अफ़गानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी का ऐलान किया है. ऐसे में अफ़गानिस्तान में तालिबान का वर्चस्व एक बार फिर बढ़ रहा है.

    अफ़गानिस्तान सरकार का समर्थन करने वाले भारत ने हाल ही में भारत ने सुरक्षा कारणों से कंधार स्थित दूतावास से राजदूतों समेत 50 कर्मचारियों को वापस बुला लिया था.

  3. नमस्कार! बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया. हम आपको यहाँ दिनभर की बड़ी ख़बरें और अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. 23 जुलाई, शुक्रवार के अपडेट्स के लिए आप यहाँ क्लिक कर सकते हैं.