पंजाब: हरीश रावत ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह आलाकमान का हर फ़ैसला मानने को तैयार

हरीश रावत ने चंडीगढ़ में कैप्टन अमरिंदर से मुलाक़ात की जिसके बाद उन्होंने कहा कि अमरिंदर सिंह ने कहा है वो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्णय का सम्मान करेंगे.

लाइव कवरेज

शुभम किशोर

  1. इमरान ख़ान के सामने ही अफ़ग़ान राष्ट्रपति बोले- अभी 10 हज़ार जिहादी पाकिस्तान से आए

  2. पाकिस्तान में अपने 9 नागरिकों की मौत के बाद चीन ने स्थगित की अहम बैठक

    चीन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    चीन और पाकिस्तान के रिश्तों में पिछले चार दिनों में असहजता सी आ गई है.

    रेडियो पाकिस्तान के अनुसार पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने शुक्रवार को चीन को आश्वस्त किया है कि ख़ैबर पख़्तूनख़्वा प्रांत के डासू में नौ चीनी नागरिकों की मौत की जांच में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी.

    रेडियो पाकिस्तान के अनुसार इमरान ख़ान और चीनी प्रीमियर ली केचियांग के बीच टेलिफ़ोन पर बात हुई है. इस वार्ता में इमरान ख़ान ने पाकिस्तान में चीनी नागरिकों, कामगारों, परियोजनाओं और संस्थानों की सुरक्षा को लेकर आश्वस्त किया है और कहा है कि यह उनकी ऊपरी प्राथमिकता है.

    ख़ैबर पख़्तूनख़्वा प्रांत के डासू में 14 जुलाई को एक बस में सवार 13 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें 9 चीनी नागरिक थे.

    TWITTER: ADRADIOPAKISTAN

    इमेज स्रोत, TWITTER: ADRADIOPAKISTAN

    चीन का कहना है कि इस बस में धमाका किया गया है जबकि पाकिस्तान पहले कह रहा था कि बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी लेकिन अब उसने भी बयान बदल दिया है और कहा है कि हादसे स्थल पर विस्फोस्टकों के सबूत मिले हैं.

    इसमें कई चीनी नागरिक ज़ख़्मी भी हुए हैं. इमरान ख़ान ने घायलों के अच्छे इलाज को लेकर भी भरोसा दिलाया है.

    डासू बस त्रासदी में कुल 13 लोगों की मौत हुई, जिनमें 9 चीनी नागरिक, दो पाकिस्तानी सुरक्षा बल और दो स्थानीय लोग शामिल थे. कुल 28 लोग इस घटना में ज़ख़्मी हुए, जिनमें ज़्यादातर चीनी नागरिक हैं.

    ये बस इसी हफ़्ते बुधवार को 4,300 मेगावॉट के डासू हाइड्रोकार्बन प्रोजेक्ट के निर्माणाधीन टनल से लोगों को लेकर जा रही थी, तभी ऊपरी कोहिस्तान की एक घाटी में गिर गई.

    कहा जा रहा है कि गिरने से पहले एक धमाका हुआ था. पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने कहा था कि तकीनीकी ख़राबी के कारण गैस लीक हुई थी और इसी से धमाका हुआ था. लेकिन चीन ने इसे बम धमाका बताया था.

    पाकिस्तान चीन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बाद में पाकिस्तान के सूचना मंत्री फ़वाद चौधरी ने कहा कि बस हादसे में आतंकवादी हमले की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता.

    उन्होंने ये भी कहा कि शुरुआती जाँच में विस्फोटक होने के सबूत मिले हैं.

    दुर्घटनास्थल पर चीन ने पाकिस्तान में चीनी राजदूत नोंग रोंग के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल भेजा था. इसके साथ ही चीन ने पाकिस्तान में 60 अरब डॉलर की अपनी महत्वाकांक्षी योजना चाइना पाकिस्तान इकनॉमिक कॉरिडोर के संयुक्त समन्यव समिति की बैठक को भी स्थगित करने का फ़ैसला किया है.

    यह बैठक शुक्रवार को ही होनी थी. पाकिस्तान में सीपीईसी अथॉरिटी के चेयरमैन लेफ़्टिनेंट जनरल असीम बाजवा ने इसकी घोषणा ट्विटर पर की.

    उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, ''सीपीईसी पर जेसीसी की बैठक 16 जुलाई को होनी थी, जिसे स्थगित कर दिया गया है. अब यह बैठक ईद के बाद होगी. बैठक की नई तारीख़ तय होने के बाद बताई जाएगी. हालाँकि इसकी तैयारी जारी है.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  3. नमस्कार,

    बीबीसी हिन्दी के इस लाइव पेज पर आपका स्वागत है. हम यहाँ आपको दिन भर की बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. 16 जुलाई के सभी बड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें.