कोरोना वायरस के ख़तरनाक वैरिएंट्स आ सकते हैं- WHO की चेतावनी

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा दुनिया में कोरोना महामारी को रोकना मुश्किल हो सकता है.

लाइव कवरेज

अनंत प्रकाश, प्रशांत चाहल and अपूर्व कृष्ण

  1. ब्रेकिंग न्यूज़, कोरोना अपडेट: पिछले 24 घंटे में क़रीब 42 हज़ार नये मामले, 581 की कोविड-19 से मौत

    बीबीसी

    इमेज स्रोत, बीबीसी

  2. तालिबान का फरमान: महिलाएं पुरुषों के साथ बाज़ार ना जायें, पुरुष दाढ़ी ना कटवायें

    रॉयटर्स

    इमेज स्रोत, रॉयटर्स

    समाचार एजेंसी एएफ़पी के अनुसार, उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान के एक सुदूर क्षेत्र पर कब्ज़ा करने के बाद कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन तालिबान ने अपना पहला आदेश जारी किया जिसमें कहा गया है कि ‘महिलाएं किसी पुरुष के साथ बाज़ार नहीं जा सकतीं, पुरुष दाढ़ी नहीं काट सकते और ना ही धुम्रपान कर सकते हैं.’

    एजेंसी ने कुछ स्थानीय लोगों के हवाले से यह ख़बर दी है. इन लोगों का कहना है कि तालिबान ने स्थानीय इमाम को ये सभी शर्तें एक पत्र में लिखकर दी हैं. साथ ही कहा गया है कि इस आदेश को ना मानने वालों से सख़्ती से निपटा जायेगा.

    नेटो सैनिकों के लौटने के साथ ही अफ़ग़ान तालिबान ने अफ़ग़ानिस्तान में बढ़त बनानी शुरू की थी. तालिबान का दावा है कि अब उसके कब्ज़े में अफ़गान सरकार से ज़्यादा बड़ा क्षेत्र और कहीं अधिक संसाधन हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पड़ोसी देशों से लगने वाली सीमाओं पर स्थित कुछ प्रमुख चौकियों पर तालिबान ने कब्ज़ा कर लिया है.

    साथ ही अफ़ग़ान सरकार से कहा गया है कि “वो अपने सैनिकों से आत्मसमर्पण करने को कहे” क्योंकि तालिबान शहरों में लड़ाई नहीं लड़ना चाहता.

    पिछले महीने, अफ़ग़ानिस्तान के शेर ख़ाँ बांदेर क्षेत्र पर कब्ज़ा करने के बाद तालिबान ने स्थानीय लोगों को आदेश दिया था कि ‘महिलाएं घर से बाहर ना निकलें.’

    इसके बाद कई रिपोर्टें आईं जिनमें कहा गया कि शेर ख़ाँ बांदेर क्षेत्र की बहुत सी महिलाएं कशीदाकारी, सिलाई-बुनाई और जूते बनाने के काम में शामिल हैं, लेकिन सभी को तालिबान के डर से काम बंद करना पड़ा है.

    हालांकि, कुछ जानकार बताते हैं कि अफ़ग़ानिस्तान मूल रूप से ही एक रूढ़िवादी देश है जिसके कुछ ग्रामीण हिस्सों में बिना तालिबान की मौजूदगी के ही ऐसे नियम माने जाते हैं.

  3. नमस्कार,

    बीबीसी हिन्दी के इस लाइव पेज पर आपका स्वागत है. हम यहाँ आपको दिन भर की बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. 14 जुलाई के सभी बड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें.