कोविड से निपटने के लिए 23000 करोड़ रुपये खर्च करेगी सरकार: स्वास्थ्य मंत्री

इमेज स्रोत, ANI
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कार्यभार संभालने के बाद गुरुवार शाम मीडिया से बात करते हुए स्वास्थ्य के क्षेत्र में नये स्तर पर निवेश किए जाने की सूचना दी.
उन्होंने कहा, “आज कैबिनेट बैठक में स्वास्थ्य के संदर्भ में महत्वपूर्ण फ़ैसला किया गया. अप्रैल 2020 में कोविड के लिए पहले पैकेज में 15 हज़ार करोड़ रुपए दिए गए. कोविड अस्पताल 163 से बढ़कर 4,389 हो गए. ऑक्सीजन बेडों को 50,000 से बढ़ाकर 4,17,396 कर दिए गए.”
भविष्य की तैयारियों को लेकर उन्होंने कहा -
- भविष्य में कोविड से निपटने के लिए 23 हज़ार करोड़ रुपए का पैकेज़ लाया जाएगा.
- केंद्र सरकार 15,000 करोड़ रुपए देगी और राज्य सरकारें 8,000 करोड़ रुपए देगी.
- 736 ज़िलों में पीडिएट्रिक यूनिट बनाए जाएंगे.
- 20,000 ICU बेड तैयार किए जाएंगे
- हर ज़िले में 10,000 लीटर ऑक्सीजन स्टोरेज की व्यवस्था की जाएगी.
- हर ज़िले में एक करोड़ रुपए की दवाईयों का बफर स्टॉक किया जाएगा.
- 23,000 करोड़ रुपए के इस पैकेज की सारे प्रावधानों को अगले 9 महीनों में अमल में लाया जाएगा
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त






































