कुवैत: सरकार ने आलोचक कवि को किया गिरफ़्तार, गहराया राजनीतिक संकट

कुवैती सरकार ने विपक्ष के साथ जारी संघर्ष के बीच ट्विटर पर सरकार की आलोचना करने वाले एक व्यापारी, राजनीतिक कार्यकर्ता और प्रसिद्ध कवि जमाल अल-सायर को गिरफ़्तार कर लिया है.

लाइव कवरेज

प्रशांत चाहल, अनंत प्रकाश, विभुराज and अपूर्व कृष्ण

  1. ब्रेकिंग न्यूज़, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने भी दिया इस्तीफ़ा, मंत्रिमंडल विस्तार से पहले कई मंत्रियों ने पद छोड़ा

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले एक के बाद एक कई मंत्री इस्तीफ़ा दे रहे हैं.

    स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने भी अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है.

    केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने भी पद से त्यागपत्र दे दिया है

    साथ ही मोदी सरकार में राज्य मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी ने भी इस्तीफ़ा दे दिया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इससे पहले मोदी सरकार में शिक्षा मंत्री रहे रमेश पोखरियाल निशंक भी इस्तीफ़ा दे चुके हैं.

    और श्रम मंत्री संतोष गंगवार भी कैबिनेट से त्यागपत्र देने की घोषणा कर चुके हैं.

    मोदी मंत्रिमंडल का आज बुधवार शाम छह बजे विस्तार होना है.

  2. ब्रेकिंग न्यूज़, मोदी के शिक्षा मंत्री निशंक ने भी दिया इस्तीफ़ा, संतोष गंगवार के बाद दूसरे मंत्री

    रमेश पोखरियाल निशंक

    इमेज स्रोत, RAMESH POKHRIYAL NISHANK

    केंद्रीय मंत्रिमंडल में विस्तार से पहले शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने भी इस्तीफ़ा दे दिया है.

    इससे पूर्व श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने भी कैबिनेट से त्यागपत्र देने की घोषणा की थी.

    मोदी मंत्रिमंडल का आज बुधवार शाम छह बजे विस्तार होना है.

    समाचार एजेंसी एएनआई ने ख़बर दी है कि 43 नेताओं को मंत्रिपद की शपथ दिलाई जा सकती है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  3. दिलीप कुमारः राजकीय सम्मान से दी जाएगी आख़िरी विदाई, उद्धव ने घर जाकर दी श्रद्धांजलि

    दिलीप कुमार को श्रद्धांजलि दे रहे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे

    इमेज स्रोत, @micnewdelhi

    इमेज कैप्शन, दिलीप कुमार को श्रद्धांजलि दे रहे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुंबई में अभिनेता दिलीप कुमार के घर जाकर उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि अर्पित की है.

    मुख्यमंत्री ने हिंदी फ़िल्म जगत के दिग्गज अभिनेता का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान से किए जाने का आदेश जारी किया है.

    दिलीप कुमार की अंत्येेष्टि शाम पाँच बजे मुंबई के सांताक्रूज़ इलाक़े में जुहू क़ब्रिस्तान में होगी.

  4. ममता बनर्जी पर कोलकाता हाईकोर्ट ने लगाया पाँच लाख रुपये का जुर्माना

    प्रभाकर मणि तिवारी

    कोलकाता से, बीबीसी हिंदी के लिए

    कलकत्ता हाईकोर्ट

    इमेज स्रोत, संजय दास

    इमेज कैप्शन, कलकत्ता हाईकोर्ट

    नंदीग्राम के चुनावी नतीजे को चुनौती देने वाली मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की याचिका पर सुनवाई कर रहे कलकत्ता हाईकोर्ट के जज कौशिक चांद ने ममता पर पाँच लाख रुपये का जुर्माना लगाते हुए ख़ुद को इस मामले से अलग कर लिया है.

    ममता ने जज पर एक खास राजनीतिक पार्टी (बीजेपी) से संबंध होने का आरोप लगाते हुए उनसे इस मामले से अलग होने की अपील की थी.

    मुख्यमंत्री के चुनावी एजंट शेख सुफियान ने जुर्माने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की बात कही है.

    टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने भी अपने एक ट्वीट में कहा है कि हम ऐसे देश में रह रहे हैं जहां सच बोलने के लिए पांच लाख रुपए देने होते हैं.

    अदालत ने ममता बनर्जी पर फाइन लगाते हुए कहा, “ममता बनर्जी ने अपनी इस मांग के जरिए न्यायपालिका की छवि को खराब करने का प्रयास किया है. जुर्माने की रकम राज्य बार काउंसिल में जमा करनी होगी. बाद में उसे कोरोना से प्रभावित वकीलों के परिवारों के कल्याण के लिए खर्च किया जाएगा.”

    अब कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश तय करेंगे कि यह मामला किसकी अदालत में भेजा जाएगा. न्यायमूर्ति कौशिक चांद ने अपने फैसले में कहा कि वे याचिकाकर्ता के आरोपों की वजह से इस मामले से खुद को अलग नहीं कर रहे हैं.

    मतदान के दिन नंदीग्राम में ममता

    इमेज स्रोत, संजय दास

    इमेज कैप्शन, मतदान के दिन नंदीग्राम में ममता

    इस मुद्दे पर विवाद पैदा होने की वजह से ही उन्होंने हटने का फैसला किया है.

    न्यायमूर्ति ने कहा, “मेरे साथ एक राजनीतिक पार्टी के संबंध हैं, इसलिए मुझे इस मामले से हट जाना चाहिए - इस आरोप का फैसला आम लोगों पर नहीं छोड़ा जा सकता. यह फैसला जज करेंगे. उनका कहना था कि इस देश में यह संभव नहीं है कि किसी की कोई राजनीतिक पसंद नहीं हो. न्यायाधीश भी विभिन्न दलों को वोट देते हैं."

    ध्यान रहे कि ममता ने नंदीग्राम में वोटों की गिनती में धांधली का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है. लेकिन इस मामले के न्यायमूर्ति कौशिक चांद की अदालत में जाने पर टीएमसी ने आपत्ति जताई थी.

    पार्टी और ममता के वकील का दावा था कि न्यायमूर्ति बीजेपी से जुड़े रहे हैं. ऐसे में उनसे निष्पक्ष फैसले का भरोसा नहीं किया जा सकता. पार्टी ने इस मामले को दूसरी पीठ में भेजने की अपील की थी.

    इस मांग में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश को भी पत्र भेजा गया था. 25 जून को इस मामले की वर्चुअल सुनवाई के दौरान ममता भी उपस्थित थीं. उनकी ओर से एडवोकेट मनु सिंघवी ने इस मामले में जिरह की थी. सिंघवी ने भी जज से इस मामले से खुद को अलग करने की अपील की थी.

  5. ब्रेकिंग न्यूज़, मोदी के मंत्री संतोष गंगवार ने दिया इस्तीफ़ा, आज मंत्रिमंडल विस्तार

    संतोष गंगवार

    इमेज स्रोत, PIB

    केंद्रीय मंत्रिमंडल में विस्तार से पहले श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने कहा है कि उन्होंने कैबिनेट से त्यागपत्र दे दिया है.

    मोदी मंत्रिमंडल का आज शाम छह बजे विस्तार होना है.

    समाचार एजेंसी एएनआई ने ख़बर दी है कि 43 नेताओं को मंत्रिपद की शपथ दिलाई जा सकती है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इस बार मोदी सरकार में बिहार की एनडीए की साझीदार जेडीयू को भी मंत्रिपद दिया जा सकता है जिसके लोकसभा में 16 सांसद हैं.

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को अपनी पार्टी के मंत्रिमंडल में शामिल होने के संकेत दिए थे.

  6. दिलीप कुमार पर अमिताभ बच्चन बोले, फ़िल्म इतिहास में इस दौर को ऐसे लिखा जाएगा

    अमिताभ दिलीप

    इमेज स्रोत, Saira Bano

    अभिनेता अमिताभ बच्चन ने दिलीप कुमार को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया है. अपने संदेश में अमिताभ ने लिखा है कि "एक संस्थान चला गया... जब भी भारतीय सिनेमा का इतिहास लिखा जाएगा, उसमें हमेशा 'दिलीप कुमार के पहले, और दिलीप कुमार के बाद' दर्ज होगा."

    उन्होंने यह भी लिखा है कि "एक महा-अध्याय का अंत हो गया... जो दोबारा नहीं होगा."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    अपने-अपने दौर के महानायक रहे अमिताभ बच्चन और दिलीप कुमार ने केवल एक बार 1982 में शक्ति फ़िल्म में साथ काम किया था.

    इस फ़िल्म में दिलीप कुमार ने एक ईमानदार पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई थी और अमिताभ बच्चन ने उनके बेटे की.

    पिता और बेटे के बीच आदर्शों के टकराव पर आधारित ये फ़िल्म सुपरहिट रही थी और दोनों ही अभिनेताओं ने इस फ़िल्म में अपने-अपने अभिनय का लोहा दिखाया था.

    एएनआई

    इमेज स्रोत, ANI

  7. तालिबान कौन हैं, उनका इतिहास क्या है और आख़िर वो क्या चाहते हैं?

    क़रीब दो दशक बाद, अमेरिका 11 सितंबर, 2021 तक अफ़ग़ानिस्तान से अपने सभी सैनिकों को हटाने की तैयारी कर रहा है. वहीं तालिबानी लड़ाकों का नियंत्रण क्षेत्र बढ़ता जा रहा है.

  8. तालिबान कौन हैं, उनका इतिहास क्या है और आख़िर वो क्या चाहते हैं?

  9. ओलंपिक में भारत को पहला गोल्ड मेडल मिलने की कहानी

    भारत ने साल 1928 के एम्सटरडम ओलंपिक खेलों में हॉकी का स्वर्ण पदक जीता था.

    हॉकी में भारत का यह पहला स्वर्ण पदक था. उस समय भारतीय टीम कमान जयपाल सिंह मुंडा के हाथों में थी.

    आज खेल के किस्सों में रेहान फ़ज़ल नज़र डाल रहे हैं जयपाल सिंह के जीवन पर. उनके साथ हैं बीबीसी संवाददाता सूर्यांशी पांडे्य.

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  10. ब्रेकिंग न्यूज़, दिलीप कुमार पर इमरान ख़ान बोले, मैं उनकी उस दरियादिली को कभी नहीं भूल सकता

    इमरान ख़ान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने अभिनेता दिलीप कुमार के देहांत पर शोक जताते हुए ट्वीट कर उनकी दरियादिली की तारीफ़ की है.

    इमरान ख़ान ने लिखा है, "मैं दिलीप कुमार के निधन से दुःखी हूँ. मैं उनकी उस दरियादिली को कभी नहीं भूल सकता जब उन्होंने एसकेएमटीएच प्रोजेक्ट के शुरू होने के समय फ़ंड जुटाने के लिए हमें समय दिया था."

    "ये सबसे मुश्किल समय होता है - शुरू का 10% फ़ंड जुटाना और पाकिस्तान व लंदन में उन्होंने अपनी मौजूदगी से बहुत रक़म जुटाने में मदद की."

    एसकेएमटीएच यानी शौकत ख़ान मेमोरियल ट्रस्ट हॉस्पिटल इमरान ख़ान ने अपनी माँ शौकत ख़ान की याद में बनवाया है.

    उन्होंने लिखा, "इसके अलावा, मेरी पीढ़ी के लिए दिलीप कुमार महानतम और सबसे बहुआयामी कलाकार थे."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  11. यूएपीए की धारा 43D(5) क्या है जिसके कारण स्टैन स्वामी को ज़मानत नहीं मिली

    JHARKHAND JANADHIKAR MAHASABHA

    इमेज स्रोत, JHARKHAND JANADHIKAR MAHASABHA

    जेल में बंद आदिवासी अधिकार कार्यकर्ता स्टैन स्वामी के निधन के बाद ये सवाल उठ रहा है कि 84 वर्ष की आयु के व्यक्ति को बार-बार मांगे जाने पर भी क्यों ज़मानत नहीं दी गई?

    अपनी मौत से दो दिन पहले ही स्वामी ने बॉम्बे हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी जिसमें उन्होंने ग़ैर-क़ानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत एक ऐसी धारा की संवैधानिक वैधता को चुनौती दी थी जो किसी अभियुक्त की ज़मानत की प्रक्रिया को बेहद मुश्किल बना देती है.

    यह चुनौती यूएपीए की धारा 43डी (5) को दी गई थी, स्वामी की याचिका में यही कहा गया था कि यह धारा यूएपीए के प्रावधानों के तहत किसी भी अभियु्क्त की ज़मानत को तकरीबन असंभव बना देती है.

  12. ब्रेकिंग न्यूज़, दिलीप कुमार के जन्मस्थान पेशावर की खै़बर सरकार ने जताया शोक, कहा- हमेशा याद रखेंगे

    पाकिस्तान में ख़ैबर पख़्तूनख़्वाह प्रांत की सरकार ने भारतीय अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर शोक जताते हुए एक बयान जारी किया है.

    प्रांत के मुख्यमंत्री के विशेष सूचना सलाहकार कामरान बंगश की ओर से जारी इस बयान में कहा गया है - "मरहूम दिलीप कुमार के मन में अपने जन्मस्थान पेशावर के लोगों के लिए बड़ा आदर और सम्मान था. पेशावर के लोगों के लिए उनके योगदान, प्रेम और स्नेह को हमेेेशा याद रखा जाएगा."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    कामरान बंगश ने एक ट्वीट में लिखा - "मैं दिलीप कुमार के इंतक़ाल की ख़बर से ग़मज़दा हैं. पेशावर के लोग उन्हें पेशावर के लिए उनके प्यार को सदा याद रखेंगे."

    दिलीप कुमार का जन्म 11 दिसंबर,1922 को पेशावर के क़िस्सा ख़्वानी बाज़ार इलाक़े में उनके पुश्तैनी घर में हुआ था.

  13. आख़िर मोदी सरकार के कैबिनेट विस्तार की ज़रूरत क्यों आन पड़ी?

    मोदी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    डीडी न्यूज़ ने ट्वीट कर यह सूचना दी है कि केंद्रीय मंत्रिमण्डल का विस्तार आज यानी बुधवार, शाम 6 बजे होगा.

    कई दिनों से मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में पहला कैबिनेट विस्तार होने की अटकलें लगाई जा रही थीं.

    मंगलवार को जिस तरह से चार राज्यों के राज्यपाल बदले गए और चार नए राज्यपाल बनाये गए, इससे कैबिनेट विस्तार की अटकलों को और बल मिला.

    केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है. इसके बाद कैबिनेट में एक और पद खाली हो गया है. वो राज्यसभा के सदस्य थे.

    इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन के बाद और अकाली दल के एनडीए से निकलने की वजह से कई कैबिनेट बर्थ खाली पड़ी थीं और कुछ मंत्री एक साथ दो मंत्रालयों का कार्यभार संभाल रहे हैं.

    कैबिनेट विस्तार के बाद ऐसे मंत्रियों के काम के बोझ को कम करने की संभावना जताई जा रही है.

  14. ब्रेकिंग न्यूज़, मोदी मंत्रिमंडलः आज शाम छह बजे होगा विस्तार

    भारत के राष्ट्रीय प्रसारक दूरदर्शन ने ट्वीट कर सूचना दी है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार आज शाम 6 बजे होगा.

    पिछले कई दिनों से इस बारे में क़यास लग रहे थे और कई नेताओं के दिल्ली का दौरा करने से ऐसी अटकलें लगने लगी थीं कि उन्हें मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है.

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी मंगलवार को इस बात के संकेत दिए थे कि उनकी पार्टी जेडीयू मोदी मंत्रिमंडल में शामिल हो सकती है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  15. दिलीप कुमार की कुछ अनदेखी तस्वीरों पर एक नज़र...

    SAIRA BANO

    इमेज स्रोत, SAIRA BANO

    'ट्रैजेडी किंग' के नाम से मशहूर और हिन्दी सिनेमा जगत के दिग्गज कलाकार दिलीप कुमार का बुधवार सुबह 98 साल की उम्र में निधन हो गया.

    दिलीप कुमार की याद में पेश हैं उनकी कुछ दुर्लभ तस्वीरें, जो बीबीसी को उनकी पत्नी सायरा बानो, उनके कुछ पुराने सहकर्मियों और कुछ पुस्तक प्रकाशकों ने उपलब्ध कराई हैं.

  16. छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  17. दिलीप कुमार का निधन, शाम 5 बजे दफ़्नाया जाएगा शव

    REUTERS

    इमेज स्रोत, REUTERS

    मशहूर फ़िल्म अभिनेता दिलीप कुमार का 98 वर्ष की आयु में बुधवार को निधन हो गया. बीबीसी हिंदी को हिंदूजा अस्पताल ने मशहूर फ़िल्म अभिनेता दिलीप कुमार के न रहने की पुष्टि की है.

    वे पिछले कई दिनों से अस्वस्थ थे और कई बार उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. सांताक्रूज़ मुंबई के जुहू क़ब्रिस्तान में शाम 5 बजे उनके शव को दफ़नाया जाएगा.

    दिलीप कुमार के ट्विटर हैंडल से सुबह 8 बजे उनके निधन की जानकारी ट्वीट की गई. यह ट्वीट उनके पारिवारिक मित्र फ़ैसल फ़ारूक़ी की ओर से किया गया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    ट्वीट में लिखा है, "भारी मन और गहरे दुख के साथ मैं यह घोषणा कर रहा हूं कि हमारे चहेते दिलीप साब कुछ देर पहले नहीं रहे. हम ख़ुदा की तरफ़ से आए हैं और उसी की ओर लौट जाना है.- फ़ैसल फ़ारूक़ी."

  18. कोरोना अपडेट: बीते 24 घंटे का हाल

    कोरोना अपडेट

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 43 हज़ार से ज़्यादा नये मामले दर्ज किये गए हैं.

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में रिकवरी रेट अब बढ़कर 97.18 प्रतिशत हो गया है.

    भारत में अब तक कोविड-19 के कारण चार लाख से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.

  19. ब्रेकिंग न्यूज़, दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री की पत्नी की हत्या, एक अभियुक्त गिरफ़्तार

    किटी कुमारमंगलम

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, किटी कुमारमंगलम

    दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री पी रंगाराजन कुमारमंगलम की पत्नी किटी कुमारमंगलम की हत्या की ख़बर सामने आयी है.

    दिल्ली पुलिस के डीसीपी (साउथ-वेस्ट) ने इस ख़बर की पुष्टि की है. उन्होंने बताया है कि बीती रात किटी कुमारमंगलम की उनके दिल्ली स्थित आवास पर हत्या कर दी गई.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पुलिस के अनुसार, इस मामले में एक अभियुक्त की गिरफ़्तारी हो चुकी है, जबकि दो अन्य अभियुक्त अभी फ़रार हैं. पुलिस के मुताबिक़, दोनों की तलाश जारी है.

    किटी कुमारमंगलम का घर दिल्ली के वसंत विहार इलाक़े में है. पुलिस ने उनकी नौकरानी के हवाले से बताया है कि एक धोबी, क़रीब साढ़े आठ बजे घर पर आया था, जिसके बाद दो और लोग घर में घुस आये और उन्होंने किटी कुमारमंगलम को बांधकर उनकी हत्या की.

  20. इटली, स्पेन को हराकर यूरो कप के फ़ाइनल में पहुँचा

    यूरो कप

    इमेज स्रोत, Reuters

    यूरो कप के पहले सेमीफ़ाइनल मुक़ाबले में इटली की फ़ुटबॉल टीम, स्पेन को हराकर टूर्नामेंट के फ़ाइनल में पहुँच गई है.

    दोनों टीमों के बीच जब खेल का अंतिम स्कोर 1-1 की बराबरी पर रहा, तो खेल का निर्णय पेनल्टी शूटआउट के आधार पर हुआ जिसमें इटली ने स्पेन को 4-2 से हराकर यूरो कप के फ़ाइनल में प्रवेश किया.

    यूरो कप का यह पहला सेमीफ़ाइनल बुधवार को खेला गया.

    यूरो कप

    इमेज स्रोत, Reuters

    इटली का फ़ाइनल मुक़ाबला अब दूसरे सेमीफ़ाइनल की विजेता टीम से होगा.

    यूरो कप का दूसरा सेमीफ़ाइनल मैच 7 जुलाई यानी आज, इंग्लैंड और डेनमार्क के बीच होना है.

    इंग्लैंड 1996 के बाद, पहली बार यूरो कप सेमीफ़ाइनल में पहुँचा है और अब घरेलू धरती पर फ़ॉर्म में चल रही डेनमार्क टीम से उसका आमना-सामना होना है.

    वहीं, इटली की फ़ुटबॉल टीम 10वीं बार किसी बड़े टूर्नामेंट के फ़ाइनल में पहुँची है और 10वीं बार ही किसी बड़े मुक़ाबले में स्पेन और इटली के बीच खेल का निर्णय पेनल्टी शूटआउट से हुआ.