CBSE बोर्ड एग्ज़ाम, 2022: दो बार में होंगी परीक्षाएं, सिलेबस में भी बदलाव

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने साल 2021-22 के अकादमिक सत्र के लिए 10वीं और 12वीं के सिलेबस में महत्वपू्ण बदलाव किए हैं.

लाइव कवरेज

कमलेश मठेनी, विभुराज and अपूर्व कृष्ण

  1. स्टेन स्वामी का निधन, भीमा कोरेगाँव हिंसा मामले में लगा था यूएपीए

    स्टैन स्वामी

    इमेज स्रोत, PTI

    जाने-माने मानवाधिकार कार्यकर्ता फ़ादर स्टेन स्वामी का निधन हो गया है. 84 साल के स्टेन स्वामी भीमा कोरेगांव मामले में न्यायिक हिरासत में थे.

    स्वामी को सेहत ख़राब होने के बाद पिछले सप्ताह मुंबई के होली फैमिली अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

    वहाँ गत शनिवार को उन्हें दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ और डॉक्टरों ने सोमवार दोपहर 1.30 बजे उन्हें मृत घोषित किया.

    राष्ट्रीय जाँच एजेंसी एनआईए ने भीमा कोरगॉंव हिंसा मामले में स्टेन स्वामी को पिछले साल राँची से हिरासत में लिया था.

    उनपर यूएपीए यानी अनलॉफ़ुल एक्टिविटीज़ (प्रिवेंशन) एक्ट के तहत मुक़दमा चलाया जा रहा था.

  2. तृणमूल कांग्रेस ने की तुषार मेहता को हटाने की माँग, राष्ट्रपति से दख़ल की गुहार

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    तृणमूल कांग्रेस ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से सॉलिसिटर जनरल ऑफ़ इंडिया को पद से हटाए जाने की मांग की है. इस सिलसिले में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को राष्ट्रपति से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा है.

    तृणमूल कांग्रेस ने एक बयान जारी कर कहा, "सॉलिसिटर जनरल ऑफ़ इंडिया के पद की गरिमा को बरकरार रखने के लिए तुषार मेहता को पद से हटाना अत्यंत महत्वपूर्ण है. इस सिलसिले में हमने राष्ट्रपति से चिट्ठी लिखकर तुरंत दखल देने की मांग की है ताकि इस मामले में ज़रूरी कदम उठाए जाएं."

    तृणमूल कांग्रेस की सांसद मोहुआ मोइत्रा ने मीडिया को बताया, "हम राष्ट्रपति से मिले और सॉलिसिटर जनरल के ऑफ़िस के दुरुपयोग के मामले को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा है. हमने कदाचार और अनुचित व्यवहार के आधार पर सॉलिसिटर जनरल के फौरन इस्तीफे की मांग की है."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    तृणमूल कांग्रेस ने राष्ट्रपति को सौंपे गए अपने ज्ञापन में लिखा है, "कई न्यूज़ रिपोर्टों में भारतीय जनता पार्टी के नेता शुभेंदु अधिकारी और सॉलिसिटर जनरल ऑफ़ इंडिया की मुलाकात को लेकर ख़बरें छपी हैं. इस मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो आए हैं. शुभेंदु अधिकारी कई आपराधिक मामलों में अभियुक्त हैं."

    "ऐसा लगता है कि ये मुलाकात तुषार मेहता के आधिकारिक आवास पर हुई. देश के सबसे बड़े क़ानूनी अधिकारियों में से एक जो केंद्रीय जांच ब्यूरो के विशेष लोक अभियोजक भी हैं और एक ऐसे अभियुक्त की मुलाकात जिसकी जांच खुद सीबीआई कर रही है, से अनुचित व्यवहार का गंभीर संदेह पैदा होता है. हालात की गंभीर इस बात से बढ़ जाती है कि शुभेंदु अधिकारी तुषार मेहता से मिलने से ठीक पहले गृहमंत्री अमित शाह से मिलते हैं."

    इससे पहले तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी तुषार मेहता को इसी आधार पर हटाने के मुद्दे पर चिट्ठी लिखी थी.

  3. लालू यादव बोले, बहुत जल्दी लौटूँगा पटना, बिहार का दौरा करूँगा

    लालू यादव

    इमेज स्रोत, @RJDforIndia

    राष्ट्रीय जनता दल नेता लालू यादव ने कहा है कि उन्हें बहुत जल्दी अस्पताल से छुट्टी मिलेगी और वो बहुत जल्दी बिहार लौटेंगे.

    लालू यादव ने अपनी पार्टी की स्थापना की रजत जयंती पर अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित किया.

    दिल्ली में अपनी बेटी के सरकारी आवास से एक लाइव वीडियो संदेश में लालू यादव ने कहा," हम आएँगे बहुत जल्दी पटना, पटना ही नहीं, बिहार के हर ज़िला में आएँगे, हम अपनी उपस्थिति को दर्ज कराएँगे. हम आएँगे, आपलोग अपने धैर्य को रखिए. धैर्य टूटने नहीं पाए."

    उन्होंने अपने बेटों की तारीफ़ की और ख़ासतौर से तेजस्वी यादव के बारे में कहा, "इतनी कम उम्र में बिहार जैसे प्रदेश में नैया पार कराना, इतनी सीटें ग्रहण करना, इसकी हमको उम्मीद नहीं थी, पर पार्टी के हर नेता, हर कार्यकर्ता ने तेजस्वी यादव को स्वीकार किया है."

    लालू यादव ने कहा कि देश में अभी प्रलय जैसी स्थिति है, कोरोना महामारी के अलावा महँगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है.

    उन्होंने आरोप लगाया कि रेल और जहाज़ का औने-पौने दाम में निजीकरण किया जा रहा है.

    लालू यादव ने कहा कि उनकी सरकार में यदि पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें इतनी ऊपर गई होंती तो उनका चलना दूभर कर दिया जाता. उन्होंने कहा, "घी का दाम पेट्रोल-डीज़ल से पीछे छूट गया."

    लालू ने कहा, "आज हम पीछे जा रहे हैं, आर्थिक संकट तो है ही, सामाजिक ताने-बाने को भी खंडित किया जा रहा है. नारा लग रहा है अयोध्या के बाद मथुरा, ये क्या चाहते हैं देश में. सत्ता के लिए देश में लोगों को तबाह करना."

    "लोकसभा लगता ही नहीं कि लोकसभा की तरह है, संसद नियमित नहीं चल पाती, बहस भी नहीं हो पाती...हम विश्वास दिलाना चाहते हैं कि हम पीछे हटने वाले नहीं हैं, मिट जाएँगे, मगर हमलोग टूटने वाले नहीं हैं."

  4. बिहारः विश्वविद्यालय, कॉलेज, 11वीं-12वीं की कक्षाएँ 50% उपस्थिति के साथ होंगी शुरू

    बिहार सरकार ने एक महत्वपूर्ण फ़ैसले में प्रदेश में 11वीं कक्षा और इससे ऊपर के शिक्षण संस्थानों को खोले जाने की घोषणा की है.

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक ट्वीट कर बताया है कि प्रदेश के सभी कॉलेज, विश्वविद्यालय, तकनीकी शिक्षण संस्थान, सरकारी प्रशिक्षण संस्थान तथा 11वीं और12वीं कक्षा के विद्यालय खुलेंगे मगर उनमें आधे ही छात्र आ सकेंगे.

    साथ ही बताया गया है कि इन संस्थानों में 18 वर्ष से ज़्यादा उम्र के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए टीकाकण की व्यवस्था होगी.

    राज्य सरकार ने साथ ही सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालय को सामान्य रूप से खोलने का निर्णय लिया है.

    साथ ही रेस्टोरेंट एवं खाने की दुकानें 50% बैठने की क्षमता के साथ चल सकेंगी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  5. आमिर ख़ान और किरण राव की तरह है शिव सेना और बीजेपी का रिश्ता- संजय राउत

    आमिर ख़ान और किरण राव

    इमेज स्रोत, AFP

    इमेज कैप्शन, आमिर ख़ान और किरण राव

    शिव सेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने अपनी पार्टी और बीजेपी के रिश्तों के बारे में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फ़डनवीस के बयान पर प्रतिक्रिया करते हुए कहा है कि दोनों दलों के संंबंध आमिर ख़ान और किरण राव के जैसे हैं.

    मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, ''फ़डनवीस जी ने कहा कि शिव सेना और बीजेपी के बीच दुश्मनी नहीं है. हमारे बीच मतभेद निश्चित तौर पर हैं, मगर इसका मतलब ये नहीं कि हम दुश्मन हैं. हम भारत-पाकिस्तान नहीं हैं.''

    उन्होंने कहा कि हमारे बीच बैठक और चर्चा होती रहती है. बस हमारे राजनीतिक रास्ते अलग हैं.

    संजय राउत ने आगे आमिर ख़ान और किरण राव का उदाहरण गिनाया जिन्होंने 3 जुलाई को ये एलान कर सनसनी फैला दी थी कि वो तलाक़ ले रहे हैं.

    मगर एक दिन बाद दोनों ने अपने प्रशंसकों को एक वीडियो संदेश में ख़ुद को "एक ही परिवार" बताते हुए कहा कि "हमारे रिश्ते बदल गए हैं, पर वो एक-दूसरे के साथ ही हैं".

    संजय राउत का बयान

    संजय राउत ने सोमवार को आमिर और किरण के रिश्तों की तुलना शिव सेना और बीजेपी से करते हुए कहा, "दोनों ने अलग होने का फैसला किया, पर वो दोस्त हैं. हमारे साथ भी ऐसा ही है".

    मगर शिव सेना नेता ने साथ ही स्पष्ट किया कि दोनों दलों का फिर से साथ आने का कोई इरादा नहीं है.

    राउत ने कहा, "दोस्ती का मतलब ये नहीं है कि सेना और बीजेपी फिर साथ आ जाएँगे. महा विकास अघाड़ी की सरकार पाँच साल का कार्यकाल पूरा करेगी."

    महाराष्ट्र में पिछले कुछ समय से गठबंधन सरकार के तीनों सहयोगी दलों, शिव सेना, कांग्रेस और एनसीपी के बीच मतभेद होने की अटकलें लग रही हैं.

    हालाँकि, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार, एनसीपी प्रमुख शरद पवार समेत गठबंधन के कई नेताओं ने इसे अफ़वाह बताया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  6. तालिबान के बारे में क्या सोचते हैं भारत में रह रहे अफ़ग़ान शरणार्थी?

    FB Live: तालिबान के बारे में क्या सोचते हैं भारत में रह रहे अफ़ग़ान शरणार्थी? दिल्ली के खिड़की एक्सटेंशन इलाके से बीबीसी संवाददाता सलमान रावी.

  7. मोहन भागवत बनाम असदुद्दीन ओवैसी - आपकी राय

    मोहन भागवत और ओवैसी का बयान

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के लिंचिंग और हिंदुत्व को लेकर दिए गए बयान पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि 'ये नफ़रत हिंदुत्व की देन है'.

    मोहन भागवत ने रविवार को उत्तर प्रदेश के ग़ाज़ियाबाद में एक समारोहा में मॉब लिंचिंग के मुद्दे पर कहा था कि जो भी लोग ऐसे कामों में शामिल होते हैं वो हिंदुत्व के ख़िलाफ़ हैं.

    यदि आप भी इस बारे में कुछ कहना चाहते हैं तो आप हमसे बीबीसी हिंदी के फेसबुक पन्ने पर जुड़कर अपनी राय साझा कर सकते हैं.

    बीबीसी के फेसबुक पन्ने के लिए यहां क्लिक करें.

  8. भागवत ईमानदार हैं, तो मोदी और योगी को हटाएँः दिग्विजय सिंह

    मोहन भागवत

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, मोहन भागवत

    मुसलमानों और मॉब लिंचिंग पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयानों पर असदुद्दीन ओवैसी के बाद अब कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भी हमला बोला है.

    दिग्विजय सिंह ने सोमवार को कई ट्वीट किए जिनमें उन्होंने भागवत को सीधे-सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने की चुनौती दी है.

    उन्होंने लिखा है - ''यदि आप अपने व्यक्त किए गए विचारों के प्रति ईमानदार हैं तो भाजपा में वे सब नेता जिन्होंने निर्दोष मुसलमानों को प्रताड़ित किया है उन्हें उनके पदों से तत्काल हटाने का निर्देश दें। शुरूआत नरेंद्र मोदी व योगी आदित्यनाथ से करें.''

    मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इसके आगे लिखा - "मुझे मालूम है आप नहीं करेंगे क्योंकि आपकी कथनी और करनी में अंतर है."

    दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट में एक समाचार की रिपोर्ट को टैग किया जिसमें रविवार को उत्तर प्रदेश के ग़ाज़ियाबाद में एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में मोहन भागवत के इस बयान का उल्लेख है जिसमें उन्होंने कहा कि 'हिंदू और मुस्लिम अलग नहीं, सभी भारतीयों का डीएनए एक है'.

    दिग्विजय सिंह ने इस पर प्रतिक्रिया करते हुए सवाल किया है - "मोहन भागवत जी यह विचार क्या आप अपने शिष्यों, प्रचारकों, विश्व हिंदू परिषद/ बजरंग दल कार्यकर्ताओं को भी देंगे? क्या यह शिक्षा आप मोदीशाह जी व भाजपा मुख्यमंत्री को भी देंगे?"

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  9. मोदी बोले - 'दोस्त' रामविलास पासवान को 'मिस' करता हूँ, चिराग निकालने जा रहे यात्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रामविलास पासवान

    इमेज स्रोत, STRDEL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपनी सरकार में मंत्री रहे लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान की जयंती पर उन्हें याद किया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है.

    मोदी ने एक ट्वीट में लिखा है - "आज मेरे दोस्त स्वर्गीय राम विलास पासवान जी की जयंती है. मुझे उनकी कमी बहुत ज़्यादा महसूस होती है. वो भारत के सबसे अनुभवी सांसदों और प्रशासकों में से एक थे. जनसेवा में उनके योगदान और निचले तबक़े के लोगों को अधिकार दिलाने में उनके योगदान को सदा याद रखा जाएगा."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    सोमवार को रामविलास पासवान की जयंती पर उनके बेटे और सांसद चिराग पासवान बिहार में अपने पिता की संसदीय सीट रहे हाजीपुर में एक यात्रा निकालने जा रहे हैं.

    इस रैली को पार्टी पर अपनी पकड़ और शक्तिप्रदर्शन का एक प्रतीक भी माना जा रहा है.

    रामविलास पासवान के निधन के कुछ महीने बाद ही उनकी पार्टी में बेटे चिराग पासवान और भाई पशुपति कुमार पारस के बीच वर्चस्व का संघर्ष छिड़ गया है. दोनों ही नेता स्वयं को पार्टी का असल उत्तराधिकारी बता रहे हैं.

    चिराग ने सोमवार को एक ट्वीट में दिल्ली स्थित अपने घर पर समर्थकों के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट की हैं.

    इस ट्वीट में उन्होंने लिखा है - "आज पापाजी के जन्म दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में उनकी तस्वीर पर परिवार व साथियों संग पुष्प अर्पित किया और आने वाले संघर्ष के लिए आशीर्वाद माँगा."

  10. कोरोनाः भारत में 24 घंटे में लगभग 40 हज़ार नए मामले, 723 की मौत

    कोरोना कार्ड

    भारत में बीते एक दिन में कोरोना संक्रमण के 39,796 नए मामले सामने आए और 723 संक्रमित लोगों की मौत हो गई है.

    इसके साथ ही देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर तीन करोड़ पांच लाख से ज़्यादा हो गई है. कुल मौतों का आंकड़ा चार लाख दो हज़ार से ज़्यादा हो गया है.

    देशभर में अभी कुल सक्रिय मामलों की संख्या 4,82,071 है.

    भारत में अब तक 35 करोड़ 28 लाख से ज़्यादा लोगों को वैक्सीन लग चुकी है.

    चार चुलाई को एक दिन में 14,81,583 लोगों को वैक्सीन दी गई.

  11. भागवत के लिंचिंग वाले बयान पर बोले ओवैसी- ये नफ़रत हिंदुत्व की देन है

    एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी

    इमेज स्रोत, ANI

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के लिंचिंग और हिंदुत्व को लेकर दिए गए बयान पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने टिप्पणी की है.

    ओवैसी ने तीन ट्वीट कर मोहन भागवत के भाषण पर जवाब दिया और बीजेपी पर भी निशाना साधा.

    उन्होंने लिखा, ''आरएसएस के भागवत ने कहा 'लिंचिंग करने वाले हिंदुत्व विरोधी'. इन अपराधियों को गाय और भैंस में फ़र्क़ नहीं पता होगा लेकिन क़त्ल करने के लिए जुनैद, अख़लाक़, पहलू, रकबर, अलीमुद्दीन के नाम ही काफ़ी थे. ये नफ़रत हिंदुत्व की देन है, इन मुजरिमों को हिंदुत्ववादी सरकार की पुश्त पनाही हासिल है."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    ओवैसी ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ''केंद्रीय मंत्री के हाथों अलीमुद्दीन के कातिलों की गुलपोशी हो जाती है, अख़लाक़ के हत्यारे की लाश पर तिरंगा लगाया जाता है, आसिफ़ को मारने वालों के समर्थन में महापंचायत बुलाई जाती है, जहाँ भाजपा का प्रवक्ता पूछता है कि 'क्या हम मर्डर भी नहीं कर सकते?"

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    ओवैसी ने एक और ट्वीट में लिखा, ''कायरता, हिंसा और क़त्ल करना गोडसे की हिंदुत्व वाली सोच का अटूट हिस्सा है. मुसलमानों की लिंचिंग भी इसी सोच का नतीजा है."

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    क्या कहा था मोहन भागवत ने

    संघ प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा था कि सभी भारतीयों का डीएनए एक है, चाहे वे किसी भी धर्म के हों.

    उन्होंने कहा, "हिंदू-मुस्लिम एकता भ्रामक है क्योंकि वे अलग नहीं बल्कि एक हैं. पूजा करने के तरीक़े को लेकर लोगों के बीच भेदभाव नहीं किया जा सकता."

    राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत

    इमेज स्रोत, ANI

    इस दौरान मोहन भागवत ने मॉब लिंचिंग के मुद्दे पर कहा, "जो भी लोग ऐसे कामों में शामिल होते हैं वो हिंदुत्व के ख़िलाफ़ हैं."

    उन्होंने कहा, "अगर कोई हिंदू कहता है कि यहां मुसलमानों को नहीं रहना चाहिए तो वह व्यक्ति हिंदू नहीं है. गाय एक पवित्र जीव है लेकिन जो लोग इसके लिए दूसरों को मार रहे हैं वो हिंदुत्व के ख़िलाफ़ जा रहे हैं. क़ानून को बिना पक्षपात के उनके ख़िलाफ़ अपना काम करना चाहिए."

    पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव के सलाहकार रहे डॉक्टर इफ़्तिख़ार हसन की किताब "वैचारिक समन्वय- एक व्यावहारिक पहल" का विमोचन करने गाज़ियाबाद में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यक्रम में संघ प्रमुख ने ये बातें कहीं थीं.

  12. बीजेपी और शिवसेना में मतभेद लेकिन दोनों दुश्मन नहीं: देवेंद्र फडणवीस

    महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के शिवसेना को लेकर दिए गए हालिया बयान के बाद सियासी अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं.

    देवेंद्र फडणवीस ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बीजेपी और शिवसेना के बीच वैचारिक मतभेद हैं लेकिन वो कोई दुश्मन नहीं हैं.

    उनसे बीजेपी और शिवसेना के गठबंधन की संभावनाओं को लेकर सवाल पूछा गया था.

    जिसके जवाब में फडणवीस बोले, ''राजनीति में कोई किंतु-परंतु नहीं होते. मौजूदा परिस्थितियों के अनुसार ही फ़ैसले लिए जाते हैं. बीजेपी और शिवसेना में वैचारिक मतभेद हैं लेकिन वो दुश्मन नहीं हैं.''

    ''याद रखें कि शिवसेना ने हमारे साथ मिलकर चुनाव लड़ा और नतीजों के बाद कांग्रेस और एनसीपी से हाथ मिला लिए.''

    शिवसेना नेता संजय राउत की बीजेपी नेता से मुलाक़ात को लेकर उन्होंने कहा, ''संजय राउत किसी बीजेपी नेता से मिले हैं या नहीं, मुझे इसकी जानकारी नहीं है. वो सुबह कुछ और बोलते हैं और शाम को कुछ और.''

    महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है. देवेंद्र फडणवीस विधानसभा में विपक्ष के नेता भी हैं.

    इसे लेकर देवेंद्र फडणवीस का कहना था, ''मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है. राज्य सरकार छोटे से छोटा सत्र चलाने का रिकॉर्ड बनाना चाहती है यानी ऐसा इंतज़ाम किया गया है कि कोई भी सदस्य बोल ही ना पाए. ऐसी व्यवस्था आपातकाल के दौरान भी नहीं देखी गई थी.''

    महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए इस साल मानसून सत्र केवल दो दिनों का रखा जाएगा जिस पर विपक्ष ने आपत्ति जताई है.

  13. फिलीपीन्स में सैन्य विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 50 हुई, 49 घायल

    फिलीपीन्स में दुर्घटनाग्रस्त विमान

    इमेज स्रोत, REUTERS

    फिलीपीन्स में सेना के विमान की दुर्घटना की वजह से 50 लोगों की मौत हो गई है और 49 सैनिक घायल हुए हैं.

    लॉकहीड सी-130 विमान में 96 लोग सवार थे जिनमें अधिकतर सैनिक थे. ये विमान सुलु प्रांत के जोलो द्वीप पर लैंड करने की कोशिश के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

    रक्षा मंत्रालय के मुताबिक मरने वालों में अधिकतर सैनिक हैं लेकिन ग्राउंड पर मौजूद तीन आम नागरिकों की भी मौत हुई है.

    दुर्घटना के बाद पांच लोग लापता बताए जा रहे थे लेकिन अब सभी को ढूंढ लिया गया है.

    फिलीपीन्स में सुरक्षा बलों के एक प्रवक्ता ने न्यूज़ साइट एबीएस-सीबीएन को बताया कि वो फ्लाइट के डाटा रिकॉर्डर की तलाश कर रहे हैं ताकि विमान दुर्घटना का कारण पता चल सके.

    फिलीपीन्स में दुर्घटनाग्रस्त विमान

    इमेज स्रोत, Reuters

    मेजर जनरल एडगार्ड अरेवालो ने विमान पर किसी हमले की आशंका से इनकार किया है.

    सुरक्षा बलों के प्रमुख जनरल सोबजना ने मीडिया से कहा, ''वो रनवे से उतर गया था. उसने फिर से रनवे पर आने की कोशिश की लेकिन ऐसा नहीं हो पाया.''

    सुलु के मुख्य शहर जोलो में हवाई अड्डा एक पहाड़ी इलाके से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, यहां सेना अबू सय्यफ नाम के चरमपंथी गुट से लड़ाई लड़ रही है. इसमें से कुछ उग्रवादियों ने खुद को इस्लामिक स्टेट समूह से जोड़ लिया है.

    एएफ़पी के मुताबिक प्लेन में सवार कई यात्रियों ने हाल ही में सैन्य प्रशिक्षण में स्नातक की डिग्री ली थी और उन्हें मुस्लिम बहुल अशांत क्षेत्र में चरमपंथियों से लड़ने वाले एक टास्क फ़ोर्स के हिस्से के रूप में तैनात किया जा रहा था.

    दक्षिणी फिलीपीन्स में कई चरमपंथी गुट मौजूद हैं इसलिए वहां बड़ी संख्या में सैनिक तैनात रहते हैं.

  14. हाफ़िज़ सईद के घर के पास धमाके के लिए इमरान ख़ान ने भारत को बताया ज़िम्मेदार

  15. तालिबान ने कहा, तय वक़्त तक अफ़ग़ानिस्तान छोड़ें अमेरिकी फ़ौजें

    तालिबान

    इमेज स्रोत, REUTERS

    तालिबान ने बीबीसी से बातचीत में कहा कि सितंबर में नेटो सैनिकों की वापसी की समयसीमा के बाद अफ़ग़ानिस्तान में कोई भी विदेशी सेना नहीं रहनी चाहिए.

    तालिबान ने कहा कि सिंतबर के बाद बचे सैनिकों को 'कब्ज़ा करने वाला' माना जाएगा.

    इससे पहले ख़बरें आई थीं कि दूतावासों और काबुल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की सुरक्षा के लिए एक हज़ार अमेरिकी सैनिक सितंबर के बाद भी अफ़ग़ानिस्तान में ही रहेंगे.

    अफ़ग़ानिस्तान में नेटो का 20 साल पुराना अभियान ख़त्म होने वाला है.

    लेकिन देश में हिंसा जारी है और नए-नए इलाक़ों में तालिबान का कब्ज़ा बढ़ता जा रहा है.

    अफ़ग़ान सुरक्षा बलों के कंधों पर अकेले सुरक्षा की ज़िम्मेदारी आने से देश के भविष्य को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं.

    अफ़ग़ानिस्तान में अमेरिकी सेना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    तालिबान के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने कहा कि लड़ाकों के माध्यम से 'अफ़ग़ानिस्तान पर कब्ज़ा करना' तालिबान की नीति नहीं है.

    लेकिन, क़तर में तालिबान के कार्यालय से बीबीसी से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सैनिकों की वापसी की समयसीमा पूरी होने पर कोई भी विदेशी सेना शहर में नहीं रहनी चाहिए.

    सुहैल शाहीन ने कहा, ''अगर वो दोहा समझौते के ख़िलाफ़ अपनी सेनाएं छोड़कर जाते हैं तो हमारा नेतृत्व फ़ैसला लेगा कि आगे क्या करना है.''

    उन्होंने कहा कि राजनयिकों, गैर-सरकारी संस्थाओं और अन्य विदेशी नागरिकों को तालिबान निशाना नहीं बनाएगा और उनकी सुरक्षा के लिए अलग से सेना की ज़रूरत नहीं है.

    सुहैल शाहीन ने कहा, ''हम विदेशी सेना की नीति के ख़िलाफ़ हैं ना कि राजनयिकों, एनजीओ, कर्मचारियों और दूतावासों के. हमारे लोगों को इनकी ज़रूरत है. हम इनके लिए ख़तरा पैदा नहीं करेंगे.''

    उन्होंने पिछले हफ़्ते बगराम से अमेरिकी और नेटो सेना की वापसी को एक ऐतिहासिक पल बताया.

    तालिबान से एक समझौते के तहत अमेरिका और उसके नेटो सहयोगी अफ़ग़ानिस्तान से अपनी सेना वापस ले जा रहे हैं. इसके बदले तालिबान चरमपंथी संगठन अल-कायदा या किसी अन्य चरमपंथी गुट को अफ़ग़ानिस्तान से संचालित नहीं होने देगा.

  16. नमस्कार,

    बीबीसी हिन्दी के इस लाइव पेज पर आपका स्वागत है. हम यहाँ आपको दिन भर की बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. 4 जुलाई के सभी बड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिककरें.