चीन के ऑस्ट्रेलिया में पढ़ने वाले छात्र किस बात से डरते हैं?

ऑस्ट्रेलिया के उच्च शिक्षा के संस्थान काफी हद तक चीन पर निर्भर रहने लगे हैं. कोविड-19 के पहले के दौर में ऑस्ट्रेलिया में पढ़ने वाले विदेशी छात्रों में से करीब 40 फ़ीसदी चीन के छात्र होते थे.

लाइव कवरेज

  1. तालिबान से भारत की ‘गुपचुप बात’ पर पाकिस्तान ने कहा- शर्म करो

    मोईद यूसुफ़

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, पाकिस्तान के NSA मोईद यूसुफ़

    भारतीय अधिकारियों की तालिबान नेताओं से कथित बातचीत के ऊपर पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) मोईद यूसुफ़ ने कहा है कि ‘भारत के आला अधिकारी किस मुंह से तालिबान नेताओं से मिलने गए, उन्हें शर्म नहीं आई.’

    डॉन न्यूज़ के कार्यक्रम ‘लाइव विद आदिल शाहज़ेब’ में बोलते हुए यूसुफ़ ने कहा, “इतना बड़ा देश, लोकतंत्र और धर्म निरपेक्षता की बातें करता रहा है.. कहता रहा है छोड़ेंगे नहीं.. लेकिन यह मरवाते रहे हैं तालिबानियों को उनके ख़िलाफ़ पैसे देते रहे हैं. आज वहां भी जाकर बैठ गए हैं. यह रणनीतिक नहीं बल्कि शर्म की बात है.”

    साथ ही यूसुफ़ ने कहा कि भारत के अधिकारी जिनसे मिलने गए थे वो भी बेवकूफ़ नहीं हैं.

    “किसी के ख़िलाफ़ आप 30 साल से कार्रवाइयां करा रहे हैं और आप तुरंत किसी से मुलाक़ात कर लें यह कहां तक ठीक है. शर्म करो.”

    हाल में द हिंदू अख़बार ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी जिसमें बताया गया था कि भारतीय अधिकारियों का क़तर की राजधानी दोहा में बड़ी ख़ामोशी से एक दौरा हुआ है.

    एस जयशंकर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अख़बार से क़तर के अधिकारियों ने कहा था कि यह दौरा तालिबान के नेताओं से बातचीत के लिए हुआ है.

    भारत से बातचीत पर भी बोले NSA

    मोईद यूसुफ़ से इसके अलावा ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में हाल ही में हुई शांघाई कॉपरेशन ऑर्गनाइज़ेशन के NSA की बैठक का भी ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस दौरान भारत के NSA से उनकी कोई बातचीत नहीं हुई.

    उन्होंने कहा, “अभी और पहले कोई बैक चैनल डायलॉग भारत और पाकिस्तान के बीच न ही हुआ है और न ही जारी है. हमने साफ़ कर दिया है कि बातचीत में कश्मीर का मसला शामिल रहेगा और कश्मीर के विशेष दर्जे को बहाल करने के बाद ही बातचीत होगी.”

    “हमारी नीति आम कश्मीरी की ज़िंदगी है और अगर भारत उनकी ज़िंदगी को अच्छा बनाता है तो हम बातचीत पर आगे बढ़ेंगे.”

  2. ट्विटर इंडिया के एमडी के ख़िलाफ़ भारत का ग़लत मैप दिखाने पर बुलंदशहर में एफ़आईआर

    ट्विटर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    समीरात्मज मिश्र

    बीबीसी हिंदी के लिए

    ट्विटर पर भारत का ग़लत नक्शा दिखाने के आरोप में ट्विटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष माहेश्वरी और ट्विटर की इंडिया हेड अमृता त्रिपाठी पर केस दर्ज किया गया है. यह एफ़आईआर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर ज़िले में बजरंग दल के एक नेता की शिकायत पर दर्ज किया गया है.

    ट्वविटर

    इमेज स्रोत, Samiratmaj Mishra

    बुलंदशहर के पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हरेंद्र कुमार ने बीबीसी को बताया कि केस खुर्जा कोतवाली में दर्ज करवाया गया है.

    उनके मुताबिक, “माहेश्वरी पर भारत का ग़लत नक्शा दिखाने के आरोप में दी गई तहरीर के आधार पर आईपीसी की धारा 505 (2) और आईटी (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 74 के तहत मामला दर्ज किया गया है. आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी.”

    बजरंग दल के प्रांत संयोजक प्रवीण भाटी की तहरीर पर बुलंदशहर पुलिस ने एफ़आईआर दर्ज किया है.

    प्रवीण भाटी का आरोप है कि दुनिया को भ्रमित करने के लिए ट्विटर ने जानबूझकर कर भारत के मानचित्र से छेड़छाड़ की है.

    मुरारी नगर निवासी अधिवक्ता प्रवीण भाटी के मुताबिक, "सोमवार दोपहर जब वो ट्विटर चला रहे थे तब उन्हें ये मानचित्र दिखा."

    प्रवीण भाटी ने तहरीर देते हुए देशद्रोह की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है.

    ट्विटर

    इमेज स्रोत, Samiratmaj Mishra

    ट्विटर की वेबसाइट पर करियर नाम का एक पेज है जिसके एक सेक्शन में कंपनी नक्शा बनाकर यह दर्शाती है कि ट्विटर की टीम दुनिया भर में मौजूद है.

    ट्विटर के इसी मैप में भारत भी है, लेकिन आरोप हैं कि भारत के नक्शे में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को दो अलग-अलग देशों के रूप में दर्शाया गया था.

    ट्विटर की ओर से भारत के ग़लत नक्शे को दिखाने पर केंद्र सरकार ने भी कड़ा ऐतराज] जताया था, जिसके बाद ट्विटर ने अपनी वेबसाइट से भारत का यह नक्शा हटा लिया.

    रविशंकर प्रसाद

    इमेज स्रोत, ANI

    भारत में ट्विटर इससे पहले भी विवादों में रहा है. पिछले दिनों ग़ाज़ियाबाद में बुज़ुर्ग से मारपीट का वीडियो ट्विटर पर वायरल होने के बाद ग़ाज़ियाबाद पुलिस ने ट्विटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष माहेश्वरी को नोटिस भी दिया है.

    इस मामले में मनीष माहेश्वरी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. मामले में कर्नाटक हाईकोर्ट ने ग़ाज़ियाबाद पुलिस को निर्देश देते हुए कहा है कि वे माहेश्वरी के ख़िलाफ़ कोई सख़्त क़दम न उठाए.

  3. कोरोना अपडेट- भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 37 हज़ार से अधिक नए मामले

    कोरोना

    भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 37,566 नए मामले दर्ज किये गए हैं.

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की जानकारी के अनुसार, बीते 24 घंटे में 56,994 लोग इलाज के बाद ठीक हुए हैं.

    हालांकि संक्रमण के कारण 907 लोगों की मौत भी हो गई है.

    भारत में कोरोना की स्थिति

    कुल केस: 3,03,16,897

    कुल ठीक हुए लोग: 2,93,66,601

    सक्रिय मामले: 5,52,659

    अब तक कुल मौतें: 3,97,637

  4. साक्षी महाराज के बैंक खाते से फ़र्ज़ी तरीक़े से 97,500 रुपये निकाले गए, दो गिरफ़्तार

    साक्षी महाराज

    इमेज स्रोत, PTI

    बीजेपी सांसद साक्षी महाराज के खाते से फ़र्जी चेक इस्तेमाल करके, पैसे निकालने के आरोप में दो लोगों को गिरफ़्तार किया गया है.

    दिल्ली पुलिस ने सोमवार को बताया कि फर्जी चेक का इस्तेमाल करके बीजेपी सांसद साक्षी महाराज के बैंक खाते से 97,500 रुपये निकाले गए थे.

    पुलिस ने बताया कि इस केस में बिहार के दिनेश राय (30) और निहाल सिन्हा (27) को गिरफ़्तार किया गया है.

    पुलिस ने बताया कि साक्षी महाराज की ओर से संसद मार्ग थाने में धोखाधड़ी और जालसाजी की शिकायत का मामला दर्ज करवाया गया था. शिकायत में कहा गया था कि किसी ने तीन फर्जी चेक इस्तेमाल करके सांसद साक्षी महाराज के बैंक खाते से 97,500 रुपये निकाले हैं.

    ओरिजनल चेक साक्षी महाराज के पास ही थे. इन जाली चेकों पर आरोपियों ने फर्जी हस्ताक्षर भी किये थे.

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

    पुलिस ने कहा है कि उन्हें जांच के दौरान शिकायतकर्ता के खाते से रकम निकलने और फर्जी चेक की एक प्रति भी मिली है.

    निहाल सिन्हा को पटना से गिरफ़्तार किया गया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनके पास से विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं.

    निहाल सिन्हा ने ही दिनेश राय का भी पता बताया, जिसके बाद उन्हें भी गिरफ़्तार कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि दिनेश के पास से एक नकली चेक और डेबिट कार्ड मिला है.

    पुलिस के मुताबिक़, जांच में पता चला है कि दिनेश राय ही इस रैकेट के प्रमुख हैं.

  5. कोरोना: डेल्टा प्लस वेरिएंट वैक्सीन के असर को प्रभावित करता है, इसके सुबूत नहीं- वीके पॉल

    वीके पॉल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कोविड टास्क फ़ोर्स के प्रमुख वीके पॉल ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस की कौन सी लहर किस दिन आएगी इस बारे में कोई एक तारीख़ देना अनुचित होगा.

    उन्होंने कहा कि इस वायरस का व्यवहार अप्रत्याशित है और ऐसे में किसी लहर को लेकर भविष्यवाणी करना सही नहीं होगा.

    उन्होंने कहा कि अनुशासित रहकर ही इस वायरस के प्रकोप से निपटा जा सकता है.

    कोरोना वायरस के डेल्टा वेरिएंट को लेकर उठी चिंताओं से जुड़े सवालों के जवाब देते हुए वीके पॉल ने कहा कि अभी तक इस बात के कोई सुबूत नहीं मिले हैं और न ही कोई वैज्ञानिक डेटा है जिसके आधार पर यह कहा जाए कि डेल्टा वेरिएंट अब तक का सबसे अधिक तेज़ी से फैलने वाला वेरिएंट है.

    उन्होंने कहा कि इस बात के भी कोई साक्ष्य अब तक नहीं मिले हैं जिसके आधार पर कहा जाए की डेल्टा वेरिएंट, वैक्सीन के प्रभाव पर नकारात्मक असर डालता है.

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

    उन्होंने कहा कि कोई भी लहर कब तक रहेगी और किस स्तर पर रहेगी ये कई कारकों पर निर्भर करता है.

    उन्होंने कहा कि वायरस का अप्रत्याशित व्यवहार, महामारी की गति को भी बदल सकता है. ऐसे में वायरस की उस समय की स्थिति आधार पर ही यह कहा जा सकता है कि हालात कितने गंभीर होंगे.

    डॉ वीके पॉल ने कहा, "किसी भी लहर का होना या न होना, हमारे अपने हाथ में है. मेरे विचार से किसी भी लहर के लिए कोई तारीख़ तय करना उचित नहीं है."

    पिछले कुछ हफ़्तों से कोरोना की दूसरी लहर के मामलों में कमी आयी है. जो आंकड़े एक समय में प्रतिदिन चार लाख के करीब रहते थे वे अब घटकर पचास हज़ार से कम हो गए हैं. इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

    वीके पॉल ने कहा कि अगर हम अनुशासित रहे और महामारी से निपटने की पूरी तैयारी रही तो तो हम किसी भी प्रकोप से निपट सकते हैं.

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मौजूदा समय में भारत में कोरोना वायरस के संकट को दूर करने के लिए और लोगों की सुरक्षा के लिए तीन तरह के टीके लगाये जा रहे हैं. भारत बायोटेक की वैक्सीन को-वैक्सीन, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडिया की कोविशील्ड और रूस की स्पुतनिक V.

    डेल्टा प्लस वेरिएंट के बारे में सवाल के जवाब में वीके पॉल ने कहा कि इसके बारे में वैज्ञानिक जानकारी अभी शुरुआती चरण में है.

    कोरोना वायरस के इस नए वेरिएंट डेल्टा प्लस की पहचान 11 जून को की गई थी और हर रोज़ कम ही संख्या में लेकिन इस वेरिएंट के मरीज़ों की बढ़ती संख्या ने महामारी की गंभीरता को और बढ़ा दिया है.

    कोरोना वायरस के डेल्टा वेरिएंट के ख़िलाफ़ को-वैक्सिन और कोविशील्ड की प्रभावशीलता के बारे में, वीके पॉल ने कहा कि आईसीएमआर द्वारा वैज्ञानिक मूल्यांकन के आधार पर दोनों टीके कोरोना वायरस के ख़िलाफ़ प्रभावी हैं, जिसमें डेल्टा वेरिएंट भी शामिल है.

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

  6. बीबीसी हिन्दी के इस लाइव पेज पर आपका स्वागत है. हम यहाँ आपको दिन भर की बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. 28 जून के सभी बड़े अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक करें.