भारत को बदनाम कर रहा पाकिस्तान, बोकारो में नहीं मिला यूरेनियम: विदेश मंत्रालय
भारत के विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान पर बिना सबूतों के भारत को बदनाम करने की कोशिश का आरोप लगाया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि पाकिस्तान ने तथ्यों की जांच किए बिना ही आरोप लगा दिया कि बोकारो में यूरेनियम मिला है.
लाइव कवरेज
10 सेकेंड में धूल में मिल गए ये चार टावर
वीडियो कैप्शन, 10 सेकेंड में धूल में मिल गए ये चार टावर
रगले पावर स्टेशन के चार कूलिंग टावर गिरा दिए गए. ये टावर इंग्लैंड के स्टैफ़र्डशर में थे.
पुलिस ने कोरोना प्रतिबंधों की वजह से स्थानीय लोगों को इस जगह से दूर रहने की हिदायत दी है.
384 फ़ुट ऊंचे इन टावरों को गिराने की प्रक्रिया में रविवार को करीब 20 मिनट की देरी हुई. रगले पावर स्टेशन को साल 2016 में बंद कर दिया गया था.
हरियाणा का ये गांव ऐसी बदहाली में कोरोना से कैसे लड़ेगा?
वीडियो कैप्शन, हरियाणा का ये गांव ऐसी बदहाली में कोरोना से कैसे लड़ेगा?
हरियाणा के ग्रामीण इलाकों में राज्य सरकार ने कई जगह आइसोलेशन सेंटर बनाए हैं.
ये कदम ग्रामीण इलाकों में कोरोना के बढ़ते मामलों और उनसे लगातार होती मौतों को देखते हुए उठाया गया.
बीबीसी संवाददाता पीयूष नागपाल नूंह ज़िले के ऐसे ही एक गांव में पहुंचे और वहां एक हालात का जायज़ा लिया. देखिए यह रिपोर्ट.
परमाणु ऊर्जा कितनी फ़ायदेमंद, कितनी ख़तरनाक? - दुनिया जहान
इमेज स्रोत, Getty Images
इस साल नवंबर महीने में भारत समेत 200 से ज़्यादा देश 'जलवायु परिवर्तन' पर संयुक्त राष्ट्र के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे.
ब्रिटेन में होने जा रहे इस सम्मेलन में इस बात पर चर्चा होगी कि पृथ्वी को गर्म करने वाली ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन को तेज़ी से कैसे घटाया जाए.
बहुत से देश कई सारी कोशिशों के बावजूद जलवायु परिवर्तन के लिए ज़िम्मेदार हानिकारक गैसों में कमी नहीं ला पा रहे. क्या उनके लिए न्यूक्लियर एनर्जी यानी परमाणु ऊर्जा मददगार साबित हो सकती है?
इस समय दुनिया भर में 10 प्रतिशत बिजली न्यूक्लियर रिएक्टर्स में पैदा हो रही है. मगर एक दशक पहले जापान के फुकुशिमा में हुए परमाणु हादसे के बाद से न्यूक्लियर एनर्जी को लेकर सरकारें अब ज़्यादा सावधान हो गई हैं.
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
म्यांमार: सू ची के ख़िलाफ़ सबसे गंभीर भ्रष्टाचार का मामला दर्ज
इमेज स्रोत, Reuters
म्यांमार
के सैन्य प्रशासन ने अपदस्थ नेता आंग सान सू ची के ख़िलाफ़ अब तक का सबसे गंभीर
भ्रष्टाचार का मुक़द्दमा दर्ज किया है.
सू ची पर
रिश्वत के रूप में नक़द और सोना लेने के आरोप हैं जिस मामले में दोषी पाए जाने पर
उन्हें 15 साल की जेल हो सकती है.
इसके अलावा
उन पर छह और मामले दर्ज किए गए हैं जिनमें अवैध रूप से वॉकी-टॉकी आयात करने और
सार्वजनिक अशांति फैलाने के आरोप हैं.
1 फ़रवरी को
सैन्य तख़्तापलट के बाद पूर्व स्टेट काउंसलर सू ची को गिरफ़्तार कर लिया गया था.
तभी से वो
घर में नज़रबंद हैं और कभी-कभी ही कोर्ट में नज़र आती हैं.
सैन्य काउंसिल की ओर से गुरुवार को जारी की गई प्रेस रिलीज़
में कहा गया था कि सू ची ने 6 लाख डॉलर रिश्वत के रूप में और सात सोने के टुकड़े
लिए थे.
इसमें आरोप
लगाए गए हैं कि नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी की पिछली नागरिक सरकार ने ज़मीन सौदे में
काफ़ी पैसा बहाया है. सू ची के अलावा कई पूर्व अधिकारियों के ख़िलाफ़ भ्रष्टाचार
और रिश्वत के मुक़दमे दर्ज किए गए हैं.
इससे पहले सू ची के ख़िलाफ़ ऑफ़िशियल सिक्रेट एक्ट को
तोड़ने का मामला दर्ज किया गया था जिसमें 14 साल की जेल की सज़ा हो सकती है.
फ़िल्मकार बुद्धदेब दासगुप्ता का निधन, मोदी-ममता ने ट्वीट करके जताया दुख
इमेज स्रोत, Getty Images
मशहूर फ़िल्मकार बुद्धदेब
दासगुप्ता का गुरुवार को निधन हो गया. उनकी आयु 77 वर्ष थी और वो किडनी संबंधित
बीमारियों से जूझ रहे थे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट
करके उनकी मौत पर दुख जताया है.
उन्होंने लिखा, “श्री बुद्धदेब दासगुप्ता
के निधन से दुखी हूं. उनके विभिन्न कामों ने समाज के हर वर्ग को प्रभावित किया. वे
एक प्रसिद्ध विचारक और कवि थे. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों
के साथ हैं. ओम शांति.”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता
बनर्जी ने भी उनके निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया है.
उन्होंने लिखा है कि उनका निधन
फ़िल्म जगत के लिए एक बड़ी क्षति है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
मुक्केबाज़ डिंग्को सिंह का निधन, एशियन गेम्स में दिलाया था भारत को गोल्ड मेडल
इमेज स्रोत, @KirenRijiju
एशियन
गेम्स में गोल्ड मेडल विजेता मुक्केबाज़ डिंग्को सिंह की गुरुवार को लिवर कैंसर के
कारण मौत हो गई.
वो
42 वर्ष के थे, उनका संबंध मणिपुर
से था और
2017 से इस बीमारी से लड़ रहे थे.
खेल
एवं युवा मामलों के मंत्री किरण रिजीजू ने ट्वीट करके उनकी मौत पर दुख जताया है.
उन्होंने
लिखा, “मैं श्री डिंग्को सिंह की मृत्यु
से बेहद दुखी हूं. वो भारत के अब तक के सबसे बेहतर मुक्केबाज़ों में से एक थे, डिंग्को
के 1998 में एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने के बाद भारत में मुक्केबाज़ी को
लेकर एक लहर पैदा हुई. मैं शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता
हूं. RIP डिंग्को.”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
मुक्केबाज़ विजेंदर सिंह ने भी उनकी मौत पर दुख जताते हुए
ट्वीट किया है कि उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देने का काम करेगा और
उनकी प्रार्थनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
मुक्केबाज़ मैरीकॉम ने ट्वीट करके कहा है कि ‘आप इस देश के
असली हीरो थे, आप चले गए लेकिन आपकी विरासत हमारे बीच रहेगी.’
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
1998 में एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने के साथ ही उसी
साल उन्हें अर्जुन पुरस्कार दिया गया था.
2013 में उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था.
पुतिन के विरोधी एलेक्सी नवेलनी का संगठन प्रतिबंधित, बताया गया चरमपंथी
इमेज स्रोत, Reuters
मॉस्को की
एक कोर्ट ने राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के आलोचक एलेक्सी नवेनली के राजनीतिक
संगठन को प्रतिबंधित कर दिया है और इसे ‘चरमपंथी’ बताया है.
अगर इस
संगठन का कोई कार्यकर्ता काम करता है तो उसे जेल हो सकती है वहीं अगर कोई नवेलनी
के राजनीतिक नेटवर्क को समर्थन करता है तो उसे सार्वजनिक पद के लिए प्रतिबंधित भी
किया जा सकता है.
सोशल मीडिया
पर लिखते हुए नवेलनी ने वादा किया है कि वो ‘पीछे नहीं
हटेंगे.’
हालांकि,
उन्होंने अपने समर्थकों से यह भी कहा कि उन्हें अपने काम करने का तरीक़ा बदलना
होगा.
नवेलनी इस
समय जेल में हैं, उन पर आरोप है कि उन्होंने धोखाधड़ी के एक मामले में पैरोल का
उल्लंघन किया था. हालांकि, उनका कहना है कि यह आरोप राजनीतिक रूप से प्रेरित हैं.
रूस के संसदीय
चुनाव इस साल सितंबर में होने हैं और ओपिनियन पोल बता रहे हैं कि सत्तारुढ़ दल
समर्थन खो रहा है. नवेलनी के कुछ समर्थक चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं.
बुधवार को
जारी आदेश में कोर्ट ने कहा है कि नवेलनी के क्षेत्रीय नेटवर्क कार्यालयों और उनके
एंटी-करप्शन फ़ाउंडेशन को तुरंत प्रतिबंधित किया जा रहा है.
कोर्ट के
बाहर प्रवक्ता एलेक्सेई ज़ावयारोफ़ ने कहा, “यह पाया गया
है कि ये संगठन न केवल सरकारी अधिकारियों के ख़िलाफ़ सूचनाएं प्रसारित करके नफ़रत
और दुश्मनी पैदा कर रहा है बल्कि ये अतिवादी कार्रवाई करते हैं.”
नवेलनी के वकील ने कहा है कि वे इसके ख़िलाफ़ अपील दायर
करेंगे.
ब्रेकिंग न्यूज़, बिहार के आंकड़ों में बदलाव के कारण 24 घंटों में देश भर में 6,148 लोगों की मौत, लाख से कम केस
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते चौबीस घंटों में देश में कोरोना संक्रमण के 94,052 नए मामले दर्ज किए गए हैं.
वहीं कोविड-19 के कारण देश में बीते चौबीस घंटों में 6,148 लोगों की मौत हुई है. मौतों के मामले में एक दिन में ये अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है.
इसकी वजह बिहार सरकार द्वारा मौतों के आंकड़े को रिवाइज़ करना है.
बिहार में कोविड की पहली और दूसरी लहर में वायरस संक्रमण के कारण 9 जून तक 9429 मौतें हो चुकी हैं.
9 जून तक ये आंकड़ा 5478 का था जिसमें 3951 अतिरिक्त मौतों के मामलों को जोड़ा गया है. इसकी वजह से सारे देश में मौतों का आंकड़ा 6,148 हो गया है.
मंत्रालय का कहना है कि अब तक कोरोना के कारण देश में कुल 3,59,676 मौतें हो चुकी हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान जारी कर ये जानकारी दी है कि बुधवार शाम के सात बज़े तक देश में कोरोना वैक्सीन की 24 करोड़ से अधिक (24,24,79,167) डोज़ लोगों को दी जा चुकी है.
वहीं 18 से 44 साल की उम्र के 3.38 करोड़ से अधिक लोगों को (3,38,08,845) को अब तक कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है.
बिहार: कोरोना से हुई मौतों का आंकड़ा बदला, 9000 से अधिक हुईं मौतें
इमेज स्रोत, Seetu Tiwari/BBC
सीटू तिवारी
पटना से, बीबीसी हिन्दी के लिए
बिहार
में कोविड की पहली और दूसरी लहर में वायरस संक्रमण के कारण 9 जून तक 9429 मौतें हो चुकी हैं.
9
जून तक ये आंकड़ा 5478
का था जिसमें 3951 अतिरिक्त
मौतों के मामलों को जोड़ा
गया है.
बिहार
राज्य स्वास्थ्य विभाग के ट्वीट के मुताबिक राजधानी पटना में सबसे ज़्यादा 2303 मौतें हुई हैं, जो 8 जून तक 1229 थीं.
बता
दें बीती 17 मई को बक्सर में मौतों के मामले पर पटना हाईकोर्ट में पटना प्रमंडलीय आयुक्त और राज्य के
मुख्य सचिव के पेश आंकड़ों में बहुत ज़्यादा अंतर होने पर राज्य सरकार की बहुत
किरकिरी हुई थी जिसके बाद ही 18 मई को स्वास्थ्य विभाग ने सभी ज़िलों से कोविड से हुई मौत पर रिपोर्ट मांगी थी.
कोरोना
के कारण हुई मौतों को लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्तर पर प्राचार्य,
अधीक्षक और मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष की कमिटी बनाई
गई थी जबकि ज़िलों
में सिविल सर्जन, सहायक
सिविल सर्जन और सिविल सर्जन द्वारा
नामित मेडिकल ऑफिसर की एक कमेटी गठित की गई थी.
स्वास्थ्य
विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में ये जानकारी दी है.
उन्होने
बताया कि मृतकों की नई सत्यापित सूची में पोस्ट कोविड मरीज़ों को भी शामिल किया गया है. अब उनको भी
मुख्यमंत्री सहायता कोष से 4 लाख की राशि मिल पाएगी.अब तक 3737 मृतक के परिजनों को ये
सहायता राशि
मिल चुकी है.
पंजाब के दो गैंगस्टर कैसे कोलकाता में एनकाउंटर में मारे गए?
इमेज स्रोत, Sanjay Das/BBC
इमेज कैप्शन, इसी इमारत में रह रहे थे दोनों गैंगस्टर
प्रभाकर मणि तिवारी
कोलकाता से, बीबीसी हिंदी
के लिए
महानगर के न्यूटाउन इलाके में छिपे पंजाब के दो इनामी अपराधियों
की कोलकाता पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के साथ मुठभेड़ में मौत हुई है.
इस अभियान को ऑपरेशन जैक का नाम दिया गया था. इस
मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया. एसटीएफ के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी)
विनीत गोयल ने इसकी जानकारी दी.
एसटीएफ को पंजाब पुलिस से इन दोनों के बारे में
सूचना मिली थी. कुछ दिनों से एसटीएफ के जवान उनकी गतिविधियों पर निगाह रख रहे थे. उनकी
पहचान पुख्ता होने के बाद बुधवार शाम को एसटीएफ की दो टीमों ने आवासीय परिसर को घेर
लिया.
पंजाब पुलिस ने जयपाल सिंह भुल्लर (39) और जसप्रीत
सिंह (34) नामक इन अपराधियों
पर 10 और पांच लाख
रुपये का इनाम घोषित कर रखा था. पुलिस को पंजाब में हत्या और डकैती के कई मामलों में
इन दोनों की तलाश थी.
यह लोग हथियारों की अंतरराज्यीय तस्करी में भी शामिल
थे. इन दोनों ने बीती 15 मई को लुधियाना
में दो पुलिस के सहायक सब-इंस्पेक्टरों भगवान सिंह और दलविंदरजीत सिंह की हत्या की
थी और फरार हो गए थे.
उन्होंने कोलकाता के न्यूटाउन इलाके में एक फ्लैट
में हथियार और गोला बारूद जमा कर रखा था. एसटीएफ के मुताबिक, वह दोनों 22 मई से छिपकर
किराए के फ्लैट में रह रहे थे.
मौक़े पर मौजूद नहीं थी पंजाब पुलिस
इमेज स्रोत, Sanjay Das/BBC
पीटीआई ने पंजाब पुलिस के एक अधिकारी के हवाले कहा
है कि उसकी टीम ने कोलकाता पुलिस के सहयोग से इन अपराधियों का एनकाउंटर किया है. लेकिन
कोलकाता पुलिस के एसटीएफ के एडीजी गोयल ने कहा कि पंजाब पुलिस ने इन दोनों के बारे
में बंगाल पुलिस को सूचित किया था लेकिन छापे के दौरान पंजाब पुलिस का कोई अधिकारी
मौके पर मौजूद नहीं था.
उनका कहना था, “मुठभेड़ के
बाद पंजाब पुलिस की एक टीम बुधवार रात कोलकाता पहुंची. उस फ्लैट से सात लाख रुपये नकद, कई हथियार और
गोला-बारूद बरामद हुए हैं.”
गोयल ने कहा कि हम उन दोनों को गिरफ्तार करना चाहते
थे. हमने उनसे आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन वे गोलियां चलाने लगे. मजबूरन हमें आत्मरक्षा
में गोलियां चलानी पड़ीं.
पंजाब के अपराधियों के कोलकाता में शरण लेने का
यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले वर्ष 1991 में एक चरमपंथी संगठन के सदस्य दंपति महानगर के
तिलजला में छिपकर रह रहे थे. उनको भी पंजाब पुलिस ने यहां मुठभेड़ में मारा था.
पंजाब के अपराधियों के कोलकाता में छिपे होने और
एसटीएफ की कार्रवाई से इलाके में भारी आतंक है. इस मुठभेड़ में घायल एसटीएफ के इंस्पेक्टर
कार्तिक मोहन घोष (50) को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मुंबई में मकान गिरा, 11 लोगों की मौत
इमेज स्रोत, ANI
मुंबई के मलाड
पश्चिम के एक घनी आबादी वाले इलाक़े में बुधवार रात 11 बजे के क़रीब एक मकान ढह
गया जिसमें 11 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और कम से कम 7 लोग घायल हैं.
बृहनमुंबई
कॉर्पोरेशन (बीएमसी) ने बताया था कि मकान के ढहने के बाद उसके अगल-बगल के तीन
मकानों को भी ख़ाली कराया गया है क्योंकि वे ठीक हालत में नहीं हैं.
इमेज स्रोत, ANI
घायलों को
बीडीबीए म्युनिसिपल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जब यह मकान गिरा तो उस समय
इमारत में कई लोगों समेत बच्चे भी थे. प्रशासन ने देर रात से ही स्थानीय लोगों की
मदद से बचाव अभियान शुरू कर दिया था जो सुबह में भी जारी है.
एडिशनल
सीपी दिलीप सावंत ने इस घटना पर कहा है कि ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. यह जी+2 इमारत थी जो कि दूसरी इमारत पर गिर
गई. 18 लोगों को मलबे से निकाला गया जिसमें से 11 की मौत हो गई. पुलिस इसमामले की
पूरी जांच करेगी और फिर कोई कार्रवाई करेगी.’
ऐसी आशंका
है कि मुंबई में बुधवार से शुरू हुई भारी बारिश के कारण ऐसा हुआ है क्योंकि इमारत
की हालत अच्छी स्थिति में नहीं थी.
अमेरिका ‘50 करोड़ कोरोना वैक्सीन दुनिया के लिए ख़रीदेगा’
इमेज स्रोत, PA Media
अमेरिकी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन प्रशासन अगले दो सालों
में फ़ाइज़र की कोविड-19 वैक्सीन की 50 करोड़ ख़ुराक 100 देशों को मुहैया कराएगा.
इनमें से 20
करोड़ ख़ुराक इस साल बांटी जाएंगी जबकि बाक़ी 2022 में बांटी जाएंगी.
अमेरिका पर
ग़रीब देशों में टीकाकरण की दर बढ़ाने को लेकर दबाव है.
बाइडन
प्रशासन यह क़दम तब उठा रहा है जब अमेरिकी राष्ट्रपति का पहला विदेशी दौरा शुरू हो
रहा है. अपने दौरे की शुरुआत उन्होंने ब्रिटेन से की है.
इमेज स्रोत, Reuters
हालांकि, अभी भी व्हाइट हाउस ने दुनियाभर में 50 करोड़ वैक्सीन की ख़ुराक बांटने की अपनी योजना पर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है.
एयरफ़ोर्स वन में सवार होने से पहले जब बाइडन से सवाल किया गया कि अमेरिकी सरकार की दुनिया के लिए टीकाकरण की क्या रणनीति है तो इस पर उन्होंने कहा, “मेरे पास एक है, और मैं जल्द इसकी घोषणा करूंगा.”
नमस्कार!
बीबीसी हिन्दी के इस लाइव पेज पर आपका स्वागत है. हम यहाँ आपको दिन भर की बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. 9 जून, बुधवार के सभी बड़े अपडेट्स के लिए आप यहाँ क्लिक कर सकते हैं.