ब्रेकिंग न्यूज़, प्रधानमंत्री मोदी की नौटंकी के कारण कोरोना की दूसरी लहर है: राहुल गांधी
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट YouTube समाप्त
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में मोदी सरकार पर कोरोना महामारी से निपटने को लेकर तीखा हमला बोला है.
राहुल ने कहा, ''मोदी सरकार को कोरोना महामारी को लेकर कई बार आगाह किया लेकिन उसके बदले मज़ाक उड़ाया गया. सरकार ने कोरोना को हरा देने की घोषणा कर की. कोरोना सिर्फ़ एक बीमारी नहीं है बल्कि यह एक बदलती हुई बीमारी है.’’
राहुल ने कहा, ‘’सरकार को यह बात समझ में नहीं आ रही है. इस वायरस को जितनी जगह मिलेगी, उतना ख़तरनाक होगा. कोरोना की जगह रोकने का तरीक़ा क्या है? सबसे पहले जिन लोगों के पास भोजन नहीं है, जो कमज़ोर हैं, उन पर आक्रमण करता है.’’
‘’दूसरी तरफ़ जिनको कई तरह की बीमारियाँ हैं, उन पर कोरोना आक्रमण करता है. कोरोना ख़ु़द को बदलते रहता है. कोरोना को रोकने के लिए एक स्थायी समाधान है. वो है वैक्सीन. लॉकडाउन हथियार है लेकिन इससे आम लोगों को तकलीफ़ होती है. मास्क भी अस्थायी समाधान है. लेकिन वैक्सीन स्थायी समाधान है. अगर आपने वैक्सीन जल्दी नहीं दी तो कोरोना इसकी पकड़ से बाहर निकल जाएगा.’’
‘’कोरोना ख़ुद को बदल लेता है. कोरोना वैक्सीन की रणनीति को लेकर हमने कई बार आगाह किया. अगर आपने वैक्सीन की सही रणनीति नहीं अपनाई तो कोरोना ख़ुद को बदलता जाएगा. विदेश मंत्री ने कहा कि हिन्दुस्तान ने वैक्सीन देकर अपना नाम रौशन किया है.''
''हिन्दुस्तान के तीन फ़ीसदी लोगों को वैक्सीन दी गई है. मतलब 97 फ़ीसदी को कोरोना हो सकता है. कोरोना की दूसरी लहर प्रधानमंत्री की नौटंकी के कारण है. जिस प्रकार से आप काम कर रहे हैं उसे बदलिए. आपके काम करने के तरीके से लाखों लोग मरे हैं. कोरोना से मृत्यु दर जो बताई जा रही है, वो झूठ है. ये झूठ फैलाने का समय नहीं है. हमें सच्चाई समझनी पड़ेगी और बतानी पड़ेगी.’’

इमेज स्रोत, Getty Images





