ब्रेकिंग न्यूज़, कोरोना: पिछले 24 घंटे में 4,329 लोगों की मौत,अब तक का सबसे बड़ा आँकड़ा

इमेज स्रोत, Naveen Sharma/SOPA Images/LightRocket via Getty Images
पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 2,63,533 नए मामले दर्ज किए गए.
25 अप्रैल के बाद यह लगातार दूसरी बार है जब तीन लाख से कम कोरोना संक्रमण के मामले आए. लेकिन इस दौरान कुल 4,329 लोगों की मौत हुई.
एक दिन के भीतर होने वाली मौतों का यह अब तक का सबसे बड़ा आँकड़ा है.
इसी के साथ देश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले अब 2,52,28,996 हो गए हैं. इसमें 33,53,765 सक्रिय मामले हैं. संक्रमण से मरने वालों की संख्या 2,78,719 हो गई है.
अब तक कुल 2,15,96,512 लोग इलाज के बाद ठीक हुए हैं और 18,44,53,149 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है.
17 मई को 31,82,92,881 सैंपल्स का कोरोना टेस्ट किया गया.


