You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

इसराइल के पीएम नेतन्याहू ने कहा- हमास को ऐसा झटका लगा है कि वो वर्षों पीछे चला गया है

नेतन्याहू ने कहा कि उनके दुश्मन देख सकते हैं कि वे अपने ख़िलाफ़ हमलों के लिए क्या क़ीमत वसूलते हैं.

लाइव कवरेज

  1. ब्रेकिंग न्यूज़, कोरोना: पिछले 24 घंटे में 4,329 लोगों की मौत,अब तक का सबसे बड़ा आँकड़ा

    पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 2,63,533 नए मामले दर्ज किए गए.

    25 अप्रैल के बाद यह लगातार दूसरी बार है जब तीन लाख से कम कोरोना संक्रमण के मामले आए. लेकिन इस दौरान कुल 4,329 लोगों की मौत हुई.

    एक दिन के भीतर होने वाली मौतों का यह अब तक का सबसे बड़ा आँकड़ा है.

    इसी के साथ देश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले अब 2,52,28,996 हो गए हैं. इसमें 33,53,765 सक्रिय मामले हैं. संक्रमण से मरने वालों की संख्या 2,78,719 हो गई है.

    अब तक कुल 2,15,96,512 लोग इलाज के बाद ठीक हुए हैं और 18,44,53,149 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है.

    17 मई को 31,82,92,881 सैंपल्स का कोरोना टेस्ट किया गया.

  2. आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर केके अग्रवाल का कोरोना से निधन

    पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित और इंडियन मेडिकल असोसिएशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर केके अग्रवाल का कोरोना से निधन हो गया है.

    डॉक्टर अग्रवाल के सोशल मीडिया हैंडल पर दी गई जानकारी के मुताबिक़ सोमवार रात 11:30 बजे उन्होंने आख़िरी साँस ली.

    62 वर्षीय डॉक्टर अग्रवाल लंबे समय से कोरोना से संक्रमित थे और उनका दिल्ली स्थित एम्स में इलाज चल रहा था. पिछले एक हफ़्ते से वो वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे.

    डॉक्टर अग्रवाल कोरोना संकट के दौरान काफ़ी सक्रिय थे.

    वो सोशल मीडिया पर वीडियो के ज़रिए लोगों को कोविड-19 से जुड़ी जानकारियाँ दिया करते थे.

    इसके अलावा वो समाचार चैनलों पर भी महमामारी को लेकर अक्सर चर्चा करते दिखते थे.

    उनके ट्विटर हैंडल पर की गई पोस्ट में कहा गया है, “डॉक्टर अग्रवाल महामारी के दौरान भी लोगों को जागरूक करने में लगे हुए थे.”

  3. तौक्ते: गुजरात के तट से टकराया चक्रवाती तूफ़ान, सेना की टीमें तैयार

    चक्रवाती तूफ़ान तौक्ते सोमवार आधी रात को गुजरात के तट से टकराया. इस दौरान हवा की रफ़्तार 185 किलोमीटर प्रति घंटे से भी ज़्यादा रही.

    भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन घंटों में तूफ़ान का केंद्र सौराष्ट्र तट से दीव होकर गुजरेगा.

    हालाँकि राहत वाली बात यह है कि गुजरात तट से टकराने के बाद तूफ़ान की तीव्रता थोड़ी कम हो गई हैं. लेकिन अब भी यह बहुत गंभीर है.

    मौसम विभाग ने बताया है कि अब तक तूफ़ान की वजह से राज्य में किसी की मौत या घायल होने की ख़बर नहीं है.

    हालाँकि इससे बिजली के तारों के गिरने, इमारतों को नुक़सान पहुँचने और पेड़ों की ख़बरें आई हैं.

    गुजरात सरकार ने तूफ़ान के मद्देनज़र डेढ़ लाख से ज़्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुँचाया है.

    केंद्र सरकार के निर्देश पर राज्य के प्रभावित इलाकों में कोरोना टीकाकरण दो दिनों के लिए रोक दिया गया है.

    राहत और बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ़ और एसडीआरएफ़ की टीमें तैनात की गई हैं. इसके अलावा, सेना की टीमें भी मदद के लिए तैयार हैं.

  4. बीबीसी हिन्दी के इस लाइव पेज में आप सबका स्वागत हैं. हम यहाँ दिन भर भारत में जारी कोरोना महामारी और देश-दुनिया के सभी ज़रूरी और बड़े अपडेट्स से आपको अवगत कराएंगे. पिछले 24 घंटों के अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें.