दिल्ली एनसीआर में फंसे प्रवासी मजदूरों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली एनसीआर में कोरोना महामारी के कारण फंसे मजदूरों को अनाज मुहैया कराने, कम्युनिटी किचन खोलने और घर लौटने के लिए इच्छुक लोगों के लिए इंतजाम करने का निर्देश दिया है.
लाइव कवरेज
ब्रेकिंग न्यूज़, भारत में 3.62 लाख नए मामले, लगातार दूसरे दिन 4 हज़ार से ज़्यादा की मौत
भारत में पिछले 24 घंटे में 3 लाख 62 हज़ार से ज़्यादा संक्रमण के नए मामले दर्ज किए गए हैं.
इस दौरान संक्रमण से 4,120 लोगों की मौत हुई है.
साथ ही क़रीब तीन लाख 52 हज़ार संक्रमित लोग ठीक भी हुए हैं.
भारत में अभी ऐक्टिव मामले 37 लाख से ज़्यादा हैं यानी इतनी संख्या में लोग अभी कोरोना संक्रमित हैं.
अनुपम खेर बोले- बहती लाशों का असर भला किस पर नहीं होगा
इमेज स्रोत, Getty Images
अभिनेता अनुपम खेर
अक्सर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते रहते हैं. वे बीजेपी का बचाव भी हर
मोर्चे पर करते हैं. उनकी पत्नी किरण खेर चंडीगढ़ से बीजेपी की लोकसभा सांसद भी हैं.
लेकिन बुधवार को अनुपम खेर ने एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में कहा कि कोविड संकट में
सरकार 'फिसल' गई है. अनुपम ने कहा कि यह बहुत महत्वपूर्ण है कि
सरकार की जवाबदेही तय हो.
वीडियो कैप्शन, कोरोना के बी-1617 वैरिएंट पर क्या बोला WHO?
अनुपम खेर ने कहा,
''कहीं न कहीं ये फिसल गए हैं...शायद वो वक़्त आ
गया है, जब उन्हें समझना चाहिए कि महज़ अपनी छवि गढ़ने ज़्यादा ज़रूरी लोगों की ज़िंदगी
है. मेरा मानना है कि कई मामलों में सरकार की आलोचना सही है.''
''सरकार को लोगों ने ही
चुना है और उसे करना होगा. मैं मानता हूँ कि जो अमानवीय होगा, वही गंगा में बहती लाशों से प्रभावित नहीं होगा.
लेकिन इस चीज़ का कोई दूसरी पार्टी अपने फ़ायदे के लिए इस्तेमाल करे ये भी ठीक नहीं
है. हमें जनता के तौर पर ग़ुस्सा करना चाहिए ताकि जो कुछ हो रहा है, उसे लेकर सरकार ज़िम्मेदार बने.''
इमेज स्रोत, Getty Images
प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी के मामले में अनुपम खेर के रुख़ में यह परिवर्तन चौंकाने वाला है. दो हफ़्ते पहले
ही उन्होंने पीएम मोदी की आलोचना वाले ट्वीट की प्रतिक्रिया में लिखा था कि 'आएगा तो मोदी ही.' अनुपम खेर की इस टिप्पणी की ट्विटर पर काफ़ी आलोचना हुई थी.
भारत में कोरोना की
दूसरी लहर जानलेवा और त्रासद साबित हुई है. भारत की स्वास्थ्य सेवा बुरी तरह से ठप
हो गई है और बुनियादी ज़रूरतों के लिए भी अस्पताल जूझ रहे हैं.
ऐसे में अनुपम खेर ने
अन्य सिलेब्रिटिज के साथ मिलकर मदद पहुँचाने का काम शुरू किया है. अनुपम खेर ने 'हील इंडिया' कैंपेन शुरू किया है. इसके तहत वे वेंटिलेटर्स और ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर्स
मुहैया करा रहे हैं.
इमेज स्रोत, Getty Images
बीबीसी हिन्दी के इस लाइव पेज में आप सबका स्वागत हैं. हम यहाँ दिन भर भारत में जारी कोरोना महामारी और देश-दुनिया के सभी ज़रूरी और बड़े अपडेट्स से आपको अवगत कराएंगे. पिछले 24 घंटों के अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें.