बीबीसी हिन्दी के इस लाइव पेज में आप सबका स्वागत हैं. हम यहाँ दिन भर भारत में जारी कोरोना महामारी और देश-दुनिया के सभी ज़रूरी और बड़े अपडेट्स से आपको अवगत कराएंगे. पिछले 24 घंटों के अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें.
ICMR किन जगहों पर डेढ़-दो महीने के लिए चाहता है लॉकडाउन
आईसीएमआर के निदेशक डॉक्टर बलराम भार्गव ने कहा है कि जिन ज़िलों में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं उन ज़िलों में और डेढ़ से दो महीनों के लिए लॉकडउन लगाया जाना चाहिए.
