वैक्सीन के लिए WTO में भारत की पहल पर अमेरिका को लगानी पड़ी मुहर

कोरोना वायरस वैक्सीन को बौद्धिक संपदा अधिकार से बाहर रखने की विश्व व्यापार संगठन में भारत की पहल का अमेरिका ने समर्थन किया है.

लाइव कवरेज

  1. बंगाल में बीजेपी को सत्ता भले न मिली हो, लेकिन वह हारी भी नहीं

    नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    माटीगारा-नक्सलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के आनंदमोय बर्मन ने तृणमूल कांग्रेस के राजन सुंदास को 70 हज़ार से ज़्यादा मतों से हरा दिया. यह अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित सीट है. इस सीट से 2016 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के शंकर मालाकार की जीत हुई थी और वह इस बार तीसरे नंबर पर रहे.

    ये वही नक्सलबाड़ी इलाक़ा है, जहाँ से 1967 में अतिवादी वामपंथी नेताओं ने हथियारबंद आंदोलन का आग़ाज़ किया और कई राज्यों के मज़दूरों, भूमिहीनों, दलितों, आदिवासियों और शोषितों को आकर्षित किया. नक्सलबाड़ी में बीजेपी की जीत को क्या पश्चिम बंगाल की किसी दूसरे विधानसभा क्षेत्र में जीत की तरह ही देखा जाना चाहिए?

    बीबीसी संवाददाता रजनीश कुमार की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

  2. ब्रिटेन गए भारतीय प्रतिनिधिमंडल को आइसोलेट किया गया, जयशंकर करेंगे वर्चुअल मीटिंग

    जी-7 वार्ता के लिए ब्रिटेन गए पूरे भारतीय प्रतिनिधिमंडल को आइसोलेट रहने को कहा गया है. ये निर्देश पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड ने दिया है. भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि उन्हें संभावित कोविड पॉज़िटिव मामलों के संपर्क में आने के बारे में अवगत कराया गया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    मंगलवार को एस जयशंकर ने ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल से व्यक्तिगत रूप से मुलाक़ात की थी, लेकिन अब वे सभी बैठकें वर्चुअल ही करेंगे. भारत जी-7 ग्रुप के देशों में नहीं है, लेकिन भारत के प्रतिनिधिमंडल को अतिथि के रूप में बुलाया गया था. ब्रिटेन के एक वरिष्ठ राजनयिक ने बताया कि उन्हें इस बार पर खेद है कि जयशंकर व्यक्तिगत रूप से बैठक में शामिल नहीं हो पाएँगे.

    उन्होंने बताया, '''वे अब वर्चुअली बैठक में हिस्सा लेंगे. लेकिन यही वजह है कि हमने सख़्त कोविड प्रोटोकॉल रखे हैं और हर दिन टेस्टिंग भी होती है." जी-7 ग्रुप में ब्रिटेन, कनाडा, फ़्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और अमेरिका शामिल हैं. जी-7 के नेताओं का शिखर सम्मेलन अगले महीने होना है, लेकिन अभी इन देशों के मंत्री ब्रिटेन में बातचीत कर रहे हैं.

    विदेश मंत्री एस जयशंकर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ग्रुप में शामिल देशों के अलावा भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया और दक्षिण अफ़्रीका को गेस्ट के रूप में इस बैठक में बुलाया गया है. मंगलवार को गृह मंत्री प्रीति पटेल ने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाक़ात की थी और उनके साथ की एक तस्वीर भी ट्वीट की थी.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इस तस्वीर में दोनों मास्क पहने हुए थे. दोनों मंत्री हाथ जोड़कर एक दूसरे का अभिवादन कर रहे थे. प्रीति पटेल ने अपने ट्वीट में लिखा था कि भारत के साथ नए व्यापार और निवेश समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं और जयशंकर का स्वागत करते हुए उन्हें ख़ुशी हो रही है.

  3. ब्रेकिंग न्यूज़, पश्चिम बंगाल हिंसा और कोरोना संक्रमण पर सीएम ममता बनर्जी ने क्या कुछ कहा

    ममता बनर्जी

    इमेज स्रोत, एएनआई

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तीसरी बार सीएम पद की शपथ ले ली है. शपथ के बाद उन्होंने राज्य में कोरोना की स्थिति और बाकी मुद्दों पर ज़रूरी घोषणाएं की हैं.

    ममता बनर्जी ने कहा कि कोविड19 की स्थिति को देखते हुए कुछ महत्वपूर्ण क़दम उठाए जा रहे हैं. राज्य में मास्क पहनना अनिवार्य किया जा रहा है. इसके अलावा राज्य के सरकारी कार्यालय पचास फ़ीसद क्षमता के साथ ही काम करेंगे. शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, जिम,सिनेमा हॉल, पार्लर को फिलहाल के लिए बंद किया जा रहा है. इसके साथ ही सामाजिक और राजनीतिक सभाओं पर भी रोक होगी.

    बाजार और दुकानें सुबह 7 बजे से 10 बजे तक और शाम 5 बजे से शाम 7 बजे तक ही खुली रहेंगी. लोकल ट्रेनों को कल से बंद किया जा रहा है.

    7 मई के बाद से अगर किसी की आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उसे एयरपोर्ट पर आने की अनुमति नहीं होगी. अगर किसी की रिपोर्ट निगेटिव आती है तो उसकी रिपोर्ट भी 72 घंटे के लिए ही मान्य होगी.

    पश्चिम बंगाल में हिंसा की घटनाओं पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि ऐसी किसी भी घटना को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि जिन जगहों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है उन जगहों से अशांति की ख़बरें अधिक आयी हैं. उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी पुराने वीडियो के माध्यम से फ़र्जी ख़बरें फैला रही है.

    ममता बनर्जी ने सभी राजनैतिक दलों से अपील की है कि इसे रोकें. उन्होंने कहा कि बंगाल एकता का राज्य है और यहां ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए.

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने आईपीएस अधिकारी वीरेंद्र को डीजीपी पद पर बहाल किया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहले ही कह चुकी हैं कि राज्य में कोरोना महामारी से निपटना उनकी सरकार की प्राथमिकता है.

    इसी संदर्भ में आज उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आधिकारिक पत्र लिखकर सहायता की अपील की है. पांच मई को लिखे गए इस पत्र के मुताबिक़, “ (मैं)कोविड प्रबंधन के मद्देनज़र पर्याप्त संख्या में टीकों की आपूर्ति, अस्पतालों में बिस्तर, आवश्यक दवाओ और मुफ़्त टीकाकरण के लिए वैक्सीन आपूर्ति की अपील करती हूं. हमें हर रोज़ कम से कम दस हज़ार रेमेडिसवियर की आवश्यकता है.”

  4. COVER STORY: क्या वैक्सीन ही अब भारत को बचा सकती है?

  5. ब्रेकिंग न्यूज़, जस्टिस चंद्रचूड़ बोले- अधिकारियों को जेल भेजने से मदद नहीं मिलेगी

    जस्टिस चंद्रचूड़

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, जस्टिस चंद्रचूड़

    कोविड मरीज़ों के लिए मेडिकल ऑक्सीज़न की आपूर्ति सुनिश्चित नहीं करने के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को अवमानना का नोटिस भेजा था. इस नोटिस के ख़िलाफ़ केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट गई और इसकी सुनवाई जस्टिस डी चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने की.

    केंद्र सरकार की तरफ़ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि दिल्ली में 700 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति की प्रक्रिया चल रही है और कल 585 मिट्रिक टन आपूर्ति तक पहुँच भी गई थी.

    जस्टिस चंद्रचूड़ ने एसजी तुषार मेहता से पूछा कि ठोस व्यवस्था होनी चाहिए और इसके लिए क्या किया जा रहा है? जस्टिस चंद्रचूड़ ने ये भी कहा कि अधिकारियों को जेल में बंद करने और अवमानना लगाने से ऑक्सीजन नहीं आएगी लेकिन हमें बताया जाए कि इसके लिए क्या किया जा रहा है?

    जस्टिस शाह ने भी कहा कि इसमें कोई विवाद नहीं है कि ऑक्सीजन के बिना लोगों की जान गई है और यह आपातकालीन स्थिति है. लेकिन इसके लिए योजना क्या है?

    एसजी ने कहा, ''शुरुआत में 5000 मीट्रिक टन ऑक्सीजन उपलब्ध थी. इसमें औद्योगिक ऑक्सीजन भी शामिल थी. पहले मेडिकल ऑक्सीजन की बहुत मांग नहीं थी. हमने औद्योगिक ऑक्सीजन के इस्तेमाल को रोका और इसमें कई लोगों को ममद भी मिली. लेकिन अब सवाल राज्यों में ऑक्सीजन के वितरण को लेकर है.''

    जस्टिस चंद्रचूड़ ने पूछा कि दिल्ली में 700 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए आज से लेकर सोमवार तक क्या व्यवस्था की जाएगी ये बताया जाए.

    केंद्र सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि दिल्ली हाई कोर्ट ने ऐसे समय में अवमानना की कार्रवाई शुरू की है जबकि केंद्र और उसके अधिकारी इस मसले पर अपनी ओर से जितना बेहतर हो सके उतना बेहतर करने की कोशिश कर रहे हैं.

    तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि ऑक्सीजन के लिए दो सप्लाई चेन हैं. पूर्वी और पश्चिमी. हम इस तरह काम कर रहे हैं कि देश के हर राज्य को उसके पास के चेन से ऑक्सीजन मिल सके.

    जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि “हम नागरिकों के प्रति जवाबदेह हैं. हम यहां समस्याओं को हल करने के लिए हैं और ये तय करने के लिए हैं कि हम लोगों की जान कैसे बचा सकते हैं.”

    बेंच के एक अन्य जज जस्टिस एमआर शाह ने अस्पतालों में बिस्तर ना मिलने के मुद्दे पर कहा कि “यह ग़लती तलाशने का समय नहीं है. इस समय ये सोचना सबसे ज़्यादा ज़रूरी है कि हम लोगों की जान कैसे बचा सकते हैं.”

    एसजी तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया कि हर रोज़ 550 मीट्रिक टन की आपूर्ति की जा रही है. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसे लेकर विवाद है.

    तुषार मेहता की इस दलील पर जस्टिस चंद्रचूड़ ने उनसे पूछा कि केंद्र 700 मीट्रिक टन का लक्ष्य कैसे प्राप्त करेगी, इस बारे में बताएं.

    सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार के अधिकारियों के ख़िलाफ़ अवमानना की कार्रवाई के हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है.

    सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को आदेश दिया है कि जब दोबारा से बेंच बैठेगी तो केंद्र उन्हें यह बताए कि 700 मीट्रिक टन की आपूर्ति के लिए उनकी क्या योजना है.

  6. बेंगलुरु में कोरोना संक्रमण दर में अचानक आई तेज़ी

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बेंगलुरु में कोविड का दायरा भयावह तरीक़े से बढ़ता जा रहा है. यहां हर दिन संक्रमण तेज़ी से बढ़ रहा है. सोमवार को कोविड संक्रमण दर 55 फ़ीसदी पहुँच गई थी. यानी टेस्ट कराने वाला हर दूसरा व्यक्ति कोविड संक्रमित निकल रहा है. एक दिन बाद इस दर में सुधार हुआ और 33 फ़ीसदी तक पहुँचा.

    बेंगलुरु में कोविड के सक्रिय मामले तीन लाख पार कर गए हैं. मंगलवार को बेंगलुरु में कोविड के 20,870 नए मामले दर्ज किए गए और 132 लोगों की मौत हुई थी.

    वहीं पूरे कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में 44,62 नए मामले दर्ज किए गए हैं और कुल 292 लोगों की मौत हुई है. इन हर दिन बेंगलुरु में 20 हज़ार नए मामले आ रहे हैं.

  7. ब्रेकिंग न्यूज़, ऑक्सीजन पर केंद्र को कोर्ट की अवमानना का नोटिस, सरकार पहुँची सुप्रीम कोर्ट

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दिल्ली के अस्पतालों में मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति में कमी को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट ने चार मई को केंद्र को कोर्ट की अवमानना का कारण बताओ नोटिस जारी किया था. अब केंद्र सरकार हाई कोर्ट के कारण बताओ नोटिस को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुँची है.

    सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने केंद्र सरकार की ओर से कहा है कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि जब हम कोविड महामारी में पूरी कोशिश कर रहे हैं तो दिल्ली हाई कोर्ट ने हमारे ख़िलाफ़ अवमानना का नोटिस दे दिया. सुप्रीम कोर्ट इस मामले की आज सुनवाई कर सकता है.

    दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार को केंद्र को कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा था कि क्यों ने अदालत की अवमानना का मुक़दमा शुरू कर दिया जाए.

    हाई कोर्ट ने यह भी कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने भी सरकार को दो मई को दिल्ली के अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति की समस्या को निपटाने का आदेश दिया था. हाई कोर्ट ने केंद्र को कहा था कि आप रेत में शुतुरमुर्ग की तरह गर्दन छुपा सकते हैं लेकिन हम ऐसा नहीं करेंगे.

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

  8. ममता बनर्जी ने लगातार तीसरी बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

    ममता बनर्जी

    इमेज स्रोत, ANI

    तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने लगातार तीसरी बार पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने उन्हें ये शपथ दिलाई.

    वर्तमान समय में ममता बनर्जी देश की इकलौती महिला मुख्यमंत्री हैं.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर के ज़रिए ममता बनर्जी को एक बार फिर मुख्यमंत्री बनने की बधाई दी है.

    इस शपथ समारोह में कोरोना को देखते हुए बेहद कम लोगों ने शिरकत की.

    उधर, चुनाव में सबसे पड़ी विपक्षी पार्टी बनकर उभरी बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में अपने कार्यकर्ताओं के ख़िलाफ़ हिंसा को लेकर देश भर में धरना की शुरूआत कर दी है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  9. कोविड महामारी के बीच RBI गवर्नर ने की अहम घोषनाएं

    शक्तिकांत दास

    इमेज स्रोत, RBI

    रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि कोरोना महामारी के बीच लोगों को कई तरह की दिक़्क़तों का सामना करना पड़ रहा है. आरबीआई ने अर्थव्यवस्था को महामारी के दौर में पटरी पर रखने के लिए कई घोषाणाएं की हैं.

    आरबीआई गवर्नर ने कहा कि पिछले साल की तुलना में कोरोना संक्रमण भले ज़्यादा गंभीर है लेकिन इस बार इससे लड़ने के लिए अलग रणनीति अपनाई गई ताकि अर्थव्यवस्था को भी बचाया जा सके.

    शक्तिकांत दास ने पिछले साल की तुलना में कई आंकड़े दिए और बताया कि पहले से अर्थव्यवस्था की स्थिति बेहतर हो रही है. उन्होंने ये भी कहा कि मॉनसून सामान्य रहने के अनुमान से खाद्य सामग्रियों की क़ीमत काबू में रहने की उम्मीद है.

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

    शक्तिकांत दास ने बताया कि निर्यात बढ़ा है और विदेशी मुद्रा भंडार भी बढ़ा है, जिससे भारत का आत्मविश्वास बढ़ा है. आरबीआई ने अर्थव्यवस्था को लेकर कुछ घोषाणाएं भी कीं ताकि कोरोना की दूसरी लहर से लड़ने में मदद मिले.

    RBI की अहम घोषणाएं

    • बैंक वैक्सीन और अस्पतालो में सुविधाओं के लिए अतिरिक्त क़र्ज़ मुहैया कराएंगे. यह कोविड लोन बुक के तहत क़र्ज दिया जाएगा. यह सुविधा अगले साल तक रहेगी.
    • आरबीआई ने 50 हज़ार करोड़ रुपए के फंड की घोषणा हेल्थकेयर के लिए की है.
    • आरबीआई दूसरी बार दो हफ़़ते में 35 हज़ार करोड़ की सरकारी सिक्यॉरिटीज खरीदेगी.
    • आरबीआई ने राज्यों के लिए ओवरड्राफ्ट सुविधा में ढील दी है और यह 30 सितंबर तक जारी रहेगी. इससे राज्यों को पैसे लेने में आसानी होगी.
    • आरबीआई कई श्रेणियों में वीडियो आधारित केवाईसी की व्यवस्था की है ताकि लोगों को बैंकिंग सुविधा में परेशानी नहीं हो.
    • आरबीआई ने छोटे कारोबारियों के लिए अलग से कर्ज़ की व्यवस्था की है. यह उन कारोबारियों के लिए है, जिन्होंने पहलेनहीं लिया था.
  10. आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास का संबोधन लाइव

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  11. ब्रेकिंग न्यूज़, पिछले 24 घंटों में कोरोना से 3,780 लोगों की मौत

    कोरोना

    भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के तीन लाख 82 हज़ार नए मामले दर्ज किए गए हैं और 3,780 लोगों की मौत हुई है.

  12. RBI गवर्नर शक्तिकांत दास का आज अचानक से संबोधन

    RBI

    इमेज स्रोत, Getty Images

    रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया ने बुधवार को ट्वीट कर कहा है कि गवर्नर शक्तिकांत दास आज दिन में 10 बजे भाषण देंगे. कोरोना महामारी के बीच आरबीआई का यह अचानक से लिया गया फ़ैसला है. आरबीआई गवर्नर का पहले से कोई ऐसा तय कार्यक्रम नहीं था.

    आरबीआई ने अपने ट्वीट में कोई और जानकारी नहीं दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लॉकडाउन को लेकर दबाव है लेकिन पिछले साल के लॉकडाउन से अर्थव्यवस्था पूरी तरह से बैठ गई थी. हालांकि इस बार कोरोना संक्रमण पिछले साल से ज़्यादा ख़तरनाक और तेज़ी से फैल रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    कोरोना महामारी के लौटने के एक बार फिर से भारत की अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही है. संभव है कि आरबीआई गवर्नर कई मदद की घोषणा करें. मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए संपूर्ण लॉकडाउन लगाने की सलाह दी थी.

  13. ममता बनर्जी आज लेंगी मुख्यमंत्री पद की शपथ

    mamta banerjee

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में 213 सीटों के साथ बड़ी जीत हासिल करने वाली ममता बनर्जी आज तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी.

    राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ट्वीट कर बताया है कि 5 मई को सुबह 10.45 बजे शपथ ग्रहण कार्यक्रम किया जाएगा. कोरोना के संकट को देखते हुए इस समारोह में बेहद कम लोग ही शामिल होंगे.

    वहीं, बीजेपी ने राज्य में अपने कार्यकर्ताओं के खिलाफ़ हिंसा का आरोप लगाते हुए कहा है कि वह बुधवार को पूरे देश में धरना करेगी.

    बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा स्थिति का जायज़ा लेने के लिए मंगलवार को दो दिन के दौरे पर पश्चिम बंगाल पहुँचे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  14. विदेशी मदद पर ओवैसी ने पूछे सवाल, केंद्र सरकार ने दिया जवाब

    कुवैत

    इमेज स्रोत, @indembkwt

    सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे थे कि विदेशों से भारत में कोविड महामारी को लेकर जो मदद आ रही है, वे कहां जा रही हैं?

    ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को ट्वीट कर पूछा था कि भारत में अब तक 300 टन विदेशी मदद आ चुकी है लेकिन प्रधानमंत्री कार्यालय नहीं बता रहा है कि इनका क्या हुआ? ओवैसी ने पूछा था कि 'नौकरशाही ड्रामे के कारण कितनी जीवन रक्षक विदेशी मदद गोदामों में पड़ी है?'

    इसी तरह के सवाल सोशल मीडिया पर कई लोग पूछ रहे थे.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    मंगवलार को इन सवालों के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि क़रीब 40 लाख मटीरियल, जिनमें दवाइयाँ, ऑक्सीजन सिलिंडर, मास्क और अन्य तरह की विदेशी मदद 31 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 38 संस्थानों में भेजे गए हैं.

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि ज़्यादातर संस्थान केंद्र सरकार के हैं. कोरोना की दूसरी लहर में हर दिन चार लाख के क़रीब संक्रमण के नए मामले आ रहे हैं और भारत ने 16 साल बाद पहली बार विदेशी मदद लेने का फ़ैसला किया है.

    भारत को कई देशों से विदेशी मदद मिल रही है. भारत के विदेश मंत्रालय के अनुसार यूएई से गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर 20 मिट्रिक टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन वाले सात टैंकर आए हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    यह लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की ऐसी पहली आपूर्ति है. ब्रिटेन और इंडियन एयर फ़ोर्स के साझे प्रयास से 450 ऑक्सीजन सिलिंडर चेन्नई पहुँचे हैं. इसके अलावा अमेरिका से मदद की पाँचवी खेप आई है. इनमें मेडिकल उपकरण के अलावा 545 ऑक्सीजन कॉन्सेन्ट्रेटर्स हैं. इसके अलावा कुवैत भी इसी तरह की मदद आ रही है.

    दिल्ली में केंद्र सरकार के आठ में से छह अस्पतालों को विदेशी मदद मिली है. दिल्ली के अस्पताल ऑक्सीजन की कमी से सबसे ज़्यादा जूझ रहे हैं. ऑक्सीजन का आवंटन केंद्र सरकार कर रही है और कई बार आपूर्ति में असंतुलन को लेकर आरोप भी लग रहे हैं.

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि दिल्ली में लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, सफदरजंग हॉस्पिटल, राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल, एम्स, डिफेंस रिसर्च एंड डिवेलपमेंट ऑर्गेनाइज़ेशन, नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ ट्यूबरक्लोसिस एंस रेस्परटॉरी डिजीज को विदेशी मदद मिली है.

    विदेशों से BiPAP मशीन, ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर्स और सिलिंडकर, पीएसए ऑक्सीजन प्लांट, पल्स ऑक्सिमीटर, दवाइयाँ, पीपीई,N-95और गाउन मदद के तौर पर आ रहे हैं.

    वीडियो कैप्शन, कोरोना का पता लगाने के लिए सीटी स्कैन कराना कितना हानिकारक?
  15. टेस्ट लैब पर भारी बोझ, ICMR ने ऐसे लोगों का RT-PCR टेस्ट बंद करने को कहा

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत में कोरोना की आई दूसरी लहर में संक्रमण की जांच करने वाली लैब नाकाफ़ी साबित हो रही हैं. इसी को देखते हुए मंगलवार को इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च यानी आईसीएमआर ने नया दिशा-निर्देश जारी किया है.

    आईसीएमआर ने कहा है कि जो कोरोना संक्रमित हो गए हैं, उनका दोबारा RT-PCR टेस्ट नहीं किया जाए. इसके साथ ही आईसीएमआर ने ये भी कहा है कि जो स्वस्थ्य हैं लेकिन इंटर-स्टेट ट्रैवेल के लिए RT-PCR चाहते हैं, इसे भी बंद किया जाना चाहिए.

    आईसीएमआर के अनुसार भारत में 2,506 मॉलिक्युलर टेस्टिंग लैब हैं और इनकी रोज़ाना की क्षमता 15 लाख टेस्ट की है. आईसीएमआर का कहना है, ''वर्तमान में इन लैबों के लिए ये चुनौती है कि नए मामलों की बाढ़ और स्टाफ़ के कोविड संक्रमित होने के कारण जो टारगेट हैं वे भी पूरे नहीं हो पा रहे हैं.''

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    आईसीएमआर ने सिफ़ारिश की है कि जो व्यक्ति एक बार टेस्ट में पॉजिटिव आ गया है, उसका दोबारा RT-PCR टेस्ट नहीं होना चाहिए. आईसीएमआर ने ये भी कहा कि जिन कोविड 19 मरीज़ों को हॉस्पिटल ने ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया है, उनकी भी दोबारा जांच की ज़रूरत नहीं है.

    आईसीएमआर ने ये भी कहा कि राज्यों को मोबाइल टेस्टिंग सिस्टम बनाने की ज़रूरत है. आईसीएमआर के दिशा-निर्देश में ये भी कहा गया है कि रैपिड एंटीजेन टेस्ट यानी आरएटी का दायरा टेस्टिंग की मांग को देखते हुए बढ़ाया जाना चाहिए और राज्यों को इसके लिए भुगतान के तरीक़ों को लेकर भी सोचना चाहिए.

    आईसीएमआर के दिशा-निर्देश में कहा गया है कि जिनमें खाँसी के साथ या उसके बिना बुखार, सिर दर्द, गले में खराश, सांस लेने में दिक़्क़त, बदन दर्द. स्वाद और गंधा का जाना, थकान और दस्त जैसे लक्षण हैं, उनका इलाज कोविड संदिग्ध के तौर पर होना चाहिए न कि प्रमाणिक कोविड मरीज़ की तरह.

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

  16. नमस्कार, बीबीसी हिन्दी के इस लाइव पेज में आप सबका स्वागत हैं. हम यहाँ दिन भर भारत में जारी कोरोना महामारी और देश-दुनिया के सभी ज़रूरी और बड़े अपडेट्स से आपको अवगत कराएंगे. पिछले 24 घंटों के अपडेट्स के लिए यहाँ क्लिक करें.