बिल और मेलिंडा गेट्स लेंगे तलाक, ट्विटर पर दी जानकारी

27 साल चली अपनी शादी को ख़त्म करने के बारे में उन्होंने कहा है कि हमें नहीं लगता कि हम अब एक साथ आगे बढ़ सकते हैं.

लाइव कवरेज

  1. ब्रेकिंग न्यूज़, आईपीएलः KKR के दो खिलाड़ी हुए कोरोना पॉज़िटिव, बेंगलुरु के साथ टला मैच

    कोलकता नाइट राइडर्स टीम के दो खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती और संदीप वारियर के कोरोना पॉज़िटिव पाए जाने के कारण सोमवार को कोलकाता और बेंगलुरु की टीम के साथ होने वाले मैच को टाल दिया गया है.

    बीसीसीआई ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी है.

    बयान में कहा गया है, ''सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाला मैच रि-शेड्यूल किया जा रहा है.''

    ''वरुण चक्रवर्ती और संदीप वारियर कोरोना के टेस्ट पॉज़िटिव पाए गए हैं. टीम के अन्य सभी सदस्य की रिपोर्ट निगेटिव आई है. दोनों ही खिलाड़ियों ने खुद को आइसोलेट कर लिया है.''

    ''मेडिकल टीम खिलाड़ियों के संपर्क में है और उनके सेहत का ख्याल रखा जा रहा है. कोलकाता की टीम में हर दिन कोरोना की जांच कराई जा रही है ताकि जल्द से जल्द संक्रमण का पता चल सके.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  2. मीडिया को कोर्ट में चल रही सुनवाई की 'पूरी रिपोर्टिंग' से नहीं रोक सकते-सुप्रीम कोर्ट

    सुप्रीम कोर्ट

    इमेज स्रोत, Getty Images

    सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि मीडिया को कोर्ट में चल रही सुनवाई की रिपोर्टिंग करने से नहीं रोका जा सकता और उन्हें कोर्ट में जो भी होता है उसकी 'पूरी रिपोर्टिंग' ज़रूर करनी चाहिए.

    ये बात सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को चुनाव आयोग की एक शिकायत पर की जा रही सुनवाई के दौरान कही.

    दरअसल चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी कि मद्रास हाईकोर्ट ने 'बिना किसी सबूत के उसकी आलोचना की' और मीडिया को ओरल ऑब्ज़र्वेशन (मौखिक टिप्पणी) की रिपोर्टिंग से रोका जाना चाहिए.

    इस मांग को ख़ारिज करते हुए जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने चुनाव आयोग से कहा, ''मीडिया को हमारे फ़ैसले, हमारे सवाल-जवाब और संवाद सब कुछ रिपोर्ट करना चाहिए क्योंकि ये सार्वजनिक हित में होते हैं. मीडिया हमारी टिप्पणियों को रिपोर्ट ना करे ये हो ही नहीं सकता.''

    बीते सप्ताह चुनाव आयोग ने मद्रास हाई कोर्ट की एक टिप्पणी के खिलाफ़ सुप्रीम कोर्ट का रुख़ किया था.

    26 अप्रैल को मद्रास हाईकोर्ट ने कहा था कि 'चुनाव आयोग पर हत्या की धाराएं लगनी चाहिए' .

    कोर्ट ने ये टिप्पणी देश में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच चुनाव आयोग के विधानसभा चुनाव कराने के फ़ैसले पर कहा था.

    साथ ही देश में कोरोना की दूसरी लहर से होने वाले नुकसान का बड़ा ज़िम्मेदार चुनाव आयोग के अधिकारियों के ठहराया था.

    हालांकि ये एक मौखिक टिप्पणी थी जिसे फ़ैसले में जगह नहीं दी गई थी.

  3. ऑक्सीजन की कमी से जूझ रही दिल्ली को मिला पहला ऑक्सीजन प्लांट वाला कोविड सेंटर

    दिल्ली में ऑक्सीजन को लेकर मचे हाहाकार के बीच राज़धानी को पहला ऐसा कोविड सेंटर मिल है जहां ऑक्सीज़न प्लांट लगाया गया है.

    कॉमनवेल्थ गेम्स विलेज में बनाए गए कोविड सेंटर में 1500 लीटर की उत्पादन क्षमता वाला ऑक्सीजन प्लांट इंस्टॉल किया गया है.

    सेंटर के सभी बेड को सीधे इस ऑक्सीजन प्लांट से जोड़ा गया है ताकि मरीज़ों तक आसानी से ऑक्सीजन पहुंचाई जा सके.

    इस कोविड सेंटर के डॉक्टर ने बताया है कि '' इस प्लांट से 18 से 20 लोगों को ऑक्सीजन एक साथ मिल सकती है. ''

    ये ऑक्सीजन प्लांट एचसीएल फ़ाउंडेशन ने दान में दी है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  4. ब्रेकिंग न्यूज़, कोरोनाः कर्नाटक के अस्पताल में ऑक्सीज़न की कमी से 12 मरीजों की मौत

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमरान क़ुरैशी

    बेंगलुरु से बीबीसी हिन्दी के लिए

    कर्नाटक के चामाराजानगर ज़िले के एक अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के कारण कम से कम 12 कोरोना संक्रमित मरीज़ों की मौत हो गई है. ये अस्पताल मैसूर शहर से 60 किलोमीटर दूर है.

    चामाराजानगर इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस के डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद मरीज़ों का ऑक्सीजन लेवल सामान्य नहीं किया जा सका और उनकी मौत हो गई.

    मेडिकल कॉलेज के डीन डॉक्टर जीएम संजीव ने बीबीसी हिंदी को बताया, ''रात 12 बजे 2 बजे के बीच ऑक्सीजन प्रेशर कम हो गया. 122 रोगियों में से, 12 मरीज़ कोविड के अलावा भी किसी न किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे. हमने प्रेशर को बढ़ाने की कई कोशिशें की लेकिन आज सुबह तक हम 12 मरीजों को नहीं बचा सके.''

    ये सारे मरीज़ वेंटिलेटर पर थे.

    डॉक्टर संजीव ने बताया कि ऑक्सीज़न का प्रेशर नीचे गिरा तो ऑक्सीज़न की सप्लाई रूक गई.

    उन्होंने बताया, ''हर 35 मिनट पर हमें 10 ऑक्सीजन सिलेंडर की ज़रूरत होती है, लेकिन हमें ऑक्सीजन मिलने में देरी हुई और रात 12 बजे से 2 बजे के बीच ऑक्सीजन लेवल नीचे गिर गया.''

    ''दरअसल,ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचने में देरी लॉजिस्टिक कारणों से हुई थी क्योंकि हमें ऑक्सीजन मैसूर प्लांट से मिलती है. कुल मिलाकर हमें 200 सिलेंडर मिले हैं, 50 सिलेंडर अभी स्टॉक में हैं और कुछ नए सिलेंडर आने वाले भी हैं.''

    इसके अलावा 11 अन्य मरीज़ों की भी अस्पताल में मौत हो गई हालांकि ये मरीज़ ऑक्सीजन सपोर्ट पर नहीं थे और इनकी मौत का कारण कुछ और था.

  5. यूपी में पंचायत चुनावों की मतगणना जारी, कोरोना प्रोटोकॉल की उड़ रहीं धज्जियां

    कोरोना, चुनाव

    इमेज स्रोत, Getty Images

    उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के वोटों की गिनती रविवार सुबह से जारी है. चूंकि मतदान बैलेट पेपर से हुए हैं इसलिए नतीजे आने में देरी हो रही है और सोमवार दोपहर तक पूरे नतीजे आने की संभावना जताई जा रही है.

    प्रदेश के 829 केंद्रों पर ये मतगणना हो रही है.

    राज्य निर्वाचन आयोग ने रविवार को जारी अधिसूचना में बताया कि ग्राम पंचायत सदस्य पद के 1,12358 उम्मीदवार और ग्राम पंचायत प्रधान के लिए 16,510 35812 और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 35812 उम्मीदवारों की जीत का ऐलान किया जा चुका है.

    हालाँकि जिला पंचायत पद के लिए अभी नतीजों का ऐलान नहीं किया गया है.

    उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बीच पंचायत चुनाव को लेकर शुरू से ही सवाल उठते रहे हैं. मतगणना के दौरान भी राज्य से कई ऐसे वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं जहां लोग कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ा रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    छोड़िए X पोस्ट, 2

    पोस्ट X समाप्त, 2

    ऐसा ही एक वीडियो हाथरस से सामने आया है जहां राजनीतिक पार्टियों के समर्थकों की भारी भीड़ दीवार लांघ कर मतगणना केंद्र में दाखिल हो रही है. इस भीड़ में ना ही किसी ने मास्क लगाया है और ना ही सोशल डिस्टेसिंग का पालन होता नज़र आ रहा है.

    इसके अलावा यूपी में चुनाव ड्यूटी के दौरान सैकड़ों शिक्षकों की कथित तौर पर कोरोना संक्रमण से हुई मौत के मामले में प्राथमिक शिक्षक संघ ने आरोप लगाया है कि ट्रेनिंग से लेकर मतदान तक राज्य निर्वाचन आयोग ने कोरोना गाइडलाइन्स का कहीं भी पालन नहीं कराया, जिससे हालात भयावह हो गए.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    राज्य में जिला पंचायत सदस्य के 3050 पदों के लिए 44307 उम्मीदवार मैदान में हैं. और क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों पर 3,42,439 उम्मीदवारों ने चुनाव में हिस्सा लिया.

    प्रधान पद के लिए 4,64,717 और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए 4,38,277 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे.

  6. कोरोना: बीते 24 घंटे में 3 लाख 68 हज़ार नए मामले, 3,417 लोगों की मौत

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    रविवार को देशभर में कोरोना के 3,68,147 नए मामले सामने आए हैं और 24 घंटे में 3,417 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है.

    इस वक्त देश में कुल सक्रिय मामले 34,13,642 हैं.

    सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से इन आंकड़ों की जानकारी दी गई है.

    बीते 24 घंटों में 3,00,732 लोग अस्पताल से ठीक हो कर अपने घर लौटे हैं.

    अब तक देश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 1,99,25,604 हो चुके हैं और इससे मरने वालों की संख्या 2,18,959 हो चुकी है. इस दौरान 16,29,3003 लोग संक्रमण से ठीक भी हुए हैं. और 15,71,98,207 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  7. बंगाल चुनाव: हमने अपने लिए बड़ा लक्ष्य रखा था और हासिल नहीं कर पाए- दिलीप घोष

    दिलीप घोष

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बंगाल चुनाव में एड़ी-चोटी का ज़ोर लगाने के वाबजूद बीजेपी दहाई का आकड़ा पार नहीं कर सकी. अब तक 76 सीटों पर जीत हासिल करने वाली बीजेपी के पश्चिम बंगाल के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा है कि हमने बड़ा लक्ष्य रखा था जिसे हम हासिल नहीं कर सके.

    उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, '' हम देखेंगे कि हमसे कहां गलती हुई. बीते विधानसभा चुनाव में हमें तीन सीटें मिली थीं आज लगभग 80 सीटें मिली है. हमने अपने लिए बड़ा लक्ष्य रखा था जिसे हासिल नहीं कर पाए लेकिन हमें जो मिला है वो कम नहीं है. ''

    चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक़ अब तक बीजेपी 76 सीटों पर जीत चुकी है और 1 सीट पर आगे चल रही है. वहीं तृणमूल कांग्रेस 209 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है और 4 सीटों पर आगे चल रही है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  8. बंगाल में बड़ी जीत लेकिन नंदीग्राम में हारीं ममता, कहा - चुनाव आयोग के ख़िलाफ़ जाएँगी सुप्रीम कोर्ट

    ममता

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने जीत की हैट्रिक लगा ली है. चुनाव आयोग के अब तक के आँकड़ों के मुताबिक़ टीएमसी को 209 सीटों पर जीत हासिल हो चुकी है वहीं बीजेपी 76 सीटों के साथ दूसरे नंबर की पार्टी बनी है.

    ममता बनर्जी राज्य में एकबार फिर सरकार बना रही हैं ये बात रविवार दोपहर तक बिलकुल साफ़ हो चुकी थी, लेकिन चुनाव नतीजों के दिन जिस सीट ने सबसे ज़्यादा उलझाए रखा वह थी नंदीग्राम विधानसभा सीट. बंगाल चुनाव की इस सबसे हाई-प्रोफाइल सीट पर देर रात तक वोटों की गिनती जारी रही.

    इस सीट से बीजेपी की ओर से कभी ममता के सहयोगी रहे शुभेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी आमने सामने थे. कई दौर की गिनती के बाद देर रात चुनाव आयोग ने 1,956 वोटों की बढ़त के साथ शुभेंदु अधिकारी की जीत का ऐलान किया.

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

    बंगाल में बड़ी जीत के बावजूद ममता बनर्जी को अपनी सीट पर हार का सामना करना पड़ा.

    इसके बाद तृणमूल कांग्रेस ने नंदीग्राम सीट पर वोटों की दोबारा गिनती की मांग की, लेकिन इस मांग को चुनाव आयोग की ओर से ख़ारिज कर दिया गया.

    ममता ने नंदीग्राम सीट पर वोटों की गिनती के दौरान 'गड़बड़ी' और 'अनियमितताओं' का आरोप लगाया है और कहा है कि वह चुनाव आयोग के रवैये के खिलाफ़ कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाएंगी.

    उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के 'खराब रवैये' के खिलाफ़ हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे.

    दरअसल रविवार को जब वोटों की गिनती शुरू हुई तो ममता बनर्जी कुछ देर के लिए नंदीग्राम सीट से शुभेंदु अधिकारी से पीछे चल रही थीं लेकिन थोड़ी देर बाद दी उन्होंने बड़े वोटों के अंतर के साथ बढ़त बना ली.

    दोनों नेताओं के बीच कांटे की टक्कर जारी रही और कुछ राउंड में दोनों नेताओं के बीच 6 वोट से लेकर 1200 वोटों का अंतर रहा. लेकिन देर रात सभी राउंड की गिनती के बाद शुभेंदु अधिकारी ने इस सीट पर जीत हासिल कर ली.

    जीत के बाद शुभेंदु अधिकारी ने कहा, ''प्यार, विश्वास, आशीर्वाद और समर्थन प्रदान करने और मुझे अपना प्रतिनिधि चुनने के लिये नंदीग्राम की जनता का आभार. मैं उनकी सेवा करने और उनके कल्याण के लिये काम करते रहने का वादा करता हूं. मैं आपका आभारी हूं.''

  9. बीबीसी हिन्दी के इस लाइव पेज में आप सबका स्वागत है.

    हम यहाँ दिन भर भारत में जारी कोरोना महामारी और देश-दुनिया के सभी ज़रूरी और बड़े अपडेट्स से आपको अवगत कराएंगे. पिछले 24 घंटों के अपडेट्स के लिए यहाँ क्लिक करें

  10. नमस्कार, बीबीसी हिन्दी के इस लाइव पेज में आप सबका स्वागत हैं. रविवार को विधानसभा चुनाव की मतगणना पर बीबीसी हिन्दी के विशेष लाइव पेज को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें.