राहुल गांधी ने कहा- ऑक्सीजन, बेड और श्मशान के लिए भी लाइनें, मोदी हैं ज़िम्मेदार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए ख़ास इंटरव्यू में कहा है कि भारत में कोविड-19 महामारी की गंभीरता और लाइनों को देखकर पूरी दुनिया हिल गई है.
लाइव कवरेज
ब्रेकिंग न्यूज़, गुजरात के भरूच में आग लगने से 18 कोविड मरीज़ों की मौत
इमेज स्रोत, ANI
गुजरात के भरूच में शनिवार सुबह एक अस्पताल में आग लगने से कम से कम 18 कोविड मरीज़ों की मौत हो गई है.
अस्पताल में आग लगने की तस्वीरें भयावह हैं. चार मंजिला अस्पताल में जब आग लगी तो 50 मरीज़ मौजूद थे. समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार आग रात में एक बजे के आसपास लगी. बाक़ी के मरीज़ों को स्थानीय लोगों और दमकलकर्मियों की मदद से निकाला गया.
एक पुलिस अधिकारी ने पीटीआई से कहा कि सुबह 6.30 तक मरने वालों की संख्या 18 थी. इससे पहले 12 लोगों की मौत की पुष्टि की गई थी.
भरूच के एसपी राजेद्रसिंह चुडासामा ने कहा कि 12 मरीज़ों की मौत दम घुटने से हुई है. उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि बाक़ी 6 लोगों की भी मौत हुई है या उन्हें किसी दूसरे अस्पताल में शिफ़्ट किया गया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे को लेकर दुख जताया है और पीड़िता परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
अमेरिका ने चार मई से भारत से यात्रा पर लगाया प्रतिबंध, ये हैं नियम
इमेज स्रोत, Spencer Platt/Getty Images
भारत में कोरोना
वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए अमेरिका ने चार मई से भारत से यात्रा पर
प्रतिबंध लगाने का फ़ैसला किया है.
भारत में कोरोना
के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और एक दिन में चार लाख से ज़्यादा मामले सामने आ
चुके हैं.
यहाँ पिछले एक
हफ़्ते में ही दस लाख से ज़्यादा लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया है. भारत में
अब तक कोरोना वायरस के कुल 1,91,63,488 मामले सामने आए
हैं और 2,11,778 मौतें हो चुकी
हैं.
सरकार के कोरोना
को लेकर लगाए प्रतिबंधों में ढील देने, पूरी आबादी के टीकाकरण में समय लगने और वायरस
के नए वैरिएंट के आने से भारत में कोरोना के मामलों में ये बढ़ोतरी आई है.
फ़िलहाल अमेरिका
ने भारत से यात्रा पर प्रतिबंध लगाने का फ़ैसला किया है, जिससे जुड़ी महत्वपूर्ण
जानकारियां इस प्रकार हैं-
इमेज स्रोत, EPA
कब से शुरू होगा यात्रा प्रतिबंध
यात्रा प्रतिबंध की शुरुआत चार मई से होगी. जिन लोगों को छूट दी जाएगी उन्हें प्रतिबंध के बाद भी अमेरिका जाने की अनुमति होगी. फ़िलहाल ये यात्रा प्रतिबंध अनिश्चितकाल के लिए है जब तक कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन इसे हटाने का फ़ैसला नहीं करते.
यात्रा प्रतिबंध से छूट
इस यात्रा प्रतिबंध से कुछ लोगों को छूट गई है जिनमें अमेरिकी नागरिक या स्थायी निवासी और उनके पति या पत्नी शामिल हैं.
अमेरिकी प्रशासन के मुताबिक़ कुछ और लोगों को भी अपवाद की श्रेणी में रखा गया है जैसे मानवाधिकार कार्यकर्ता या शोधकर्ता और स्वास्थ्यकर्मी जिनका काम सीधे तौर पर कोरोना वायरस से जुड़ा है.
जो अन्य यात्री अमेरिका आने से पहले 14 दिनों तक भारत में रहे हैं उन पर भी यात्रा प्रतिबंध लागू होगा.
इमेज स्रोत, PIERO CRUCIATTI/AFP VIA GETTY IMAGES
अमेरिका पहुंचने वालों के लिए नियम
जिन लोगों को यात्रा प्रतिबंध से छूट दी गई है उन्हें अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए तय अन्य अमेरिकी नियमों का पालन करना होगा.
सेंटर फॉर डिज़ीज़ कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक़ भारत से अमेरिका आने वाले हर यात्री को कोरोना वायरस की निगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य है.
ये रिपोर्ट अमेरिका पहुंचने से तीन दिन से ज़्यादा पहले की नहीं होनी चाहिए. आपने वैक्सीन लगवाई है या नहीं, इसमें ये मायने नहीं रखेगा.
यात्रियों को अमेरिका पहुंचने के तीन से पाँच दिनों के बाद एक और टेस्ट कराना होगा और ख़ुद को क्वारंटीन करना होगा.
भारत-अमेरिका के बीच चलने वालीं फ्लाइट्स
केवल यूनाइटेड एयरलाइंस होल्डिंग्स इंक और एयर इंडिया ही अमेरिका और भारत के बीच नॉनस्टॉप फ्लाइट उपलब्ध करा रही हैं.
उड़ान संबंधी आँकड़े देने वाली वेबसाइट सीरियम के मुताबिक़ यूनाइटेड एयरलाइंस दोनों देशों के बीच हर दिन चार उड़ाने भर रही है. एयर इंडिया की अप्रैल में हर दिन तीन या छह उड़ानें रही हैं.
इमेज स्रोत, Getty Images
अगर पहले से है फ्लाइट बुक
भले ही आपका टिकट पहले से बुक है लेकिन अगर आप यात्रा प्रतिबंध के दायरे में आते हैं तो आपको चार मई से अमेरिका में प्रवेश करने की इजाज़त नहीं होगी.
यूनाइटेड एयरलाइंस के प्रवक्ता ने कहा कि एयरलाइन नए प्रतिबंधों का पालन करेगी और प्रतिबंध के तहत आने वाले जिन लोगों ने पहले ही टिकट बुक करा ली है उन्हें रिफंड देगी.
किन-किन देशों ने लगाया यात्रा प्रतिबंध
कई और देशों ने भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए यात्रा प्रतिबंध लगाया है. इनमें ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं.
कई और देशों की सरकारों ने अपने यात्रियों को भारत की यात्रा ना करने की सलाह दी है या भारत से आने वालों के लिए क्वारंटीन के नियम कड़े कर दिए हैं.
इमेज स्रोत, PA MEDIA
भारत से अमेरिका जाने वालों की संख्या
नेशनल ट्रैवल एंड टूरिज़्म ऑफ़िस के मुताबिक साल 2019 में भारत में रहने वाले 15 लाख लोगों ने अमेरिका की यात्रा की थी.
क्या अन्य देशों पर भी लगा प्रतिबंध
अमेरिका महामारी की शुरुआत से ब्रिटेन, यूरोपीय संघ, आयरलैंड, ब्राज़ील, दक्षिण अफ़्रीका, चीन और ईरान से आने वाले यात्रियों पर प्रतिबंध लगा चुका है.
अमेरिका ने हाल ही में कुछ अंतरराष्ट्रीय स्टूडेंट्स, शिक्षाविद और पत्रकारों के लिए यात्रा प्रतिबंधों में राहत दी थी.
कोरोना कहर: भारत में कल चार लाख से ज़्यादा लोग आए चपेट में
इमेज स्रोत, Nasir Kachroo/NurPhoto via Getty Images
भारत में एक दिन में (30 अप्रैल रात 11 बजे तक) कोरोना
वायरस से संक्रमण के कुल 4,08,323 नए मामले सामने आए
हैं. वहीं, 3,464 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है.
भारत विश्व का पहला
ऐसा देश बन गया है जहाँ कोरोना वायरस से संक्रमण के एक दिन में चार लाख से ज़्यादा मामले
सामने आए हों.
राज्यों की बात
करें तो महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 62,919, कर्नाटक में 48,296 और केरल में 37,199 मामले आए हैं.
महाराष्ट्र में कोरोना
से मरने वालों का आँकड़ा 828, दिल्ली में 375 और उत्तर प्रदेश में 332 रहा.
भारत में अब तक
कोरोना वायरस के कुल 1,91,63,488 मामले सामने आ
चुके हैं और 2,11,778 मौतें हो चुकी
हैं.
इन आँकड़ों में लद्दाख
में आए मामले और वहाँ हुई मौतें शामिल नहीं हैं.
इमेज स्रोत, SANJAY KANOJIA/AFP via Getty Images
30 अप्रैल तक 2,97,488 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके हैं और ठीक होने वालों की कुल संख्या 1,56,71,536 तक पहुँच गई है.
देश में बड़े स्तर पर कोरोना टेस्टिंग भी चल रही है. 29 अप्रैल को 19,20,107 सैंपल लिए गए (जिनके नतीजे 30 अप्रैल को आए). ये पहली बार था जब 19 लाख से ज़्यादा सैंपल टेस्ट किए गए हों.
इससे पहले 28 अप्रैल को 17.68 लाख सैंपल टेस्ट किए गए थे. भारत में 29 अप्रैल तक कुल 28.64 करोड़ टेस्ट हो चुके हैं.
भारत में चल रहे टीकाकरण अभियान की बात करें तो पिछले 24 घंटे (30 अप्रैल सुबह 7 बचे तक) में 22.24 लाख टीके लगाए गए हैं.
इससे पहले एक दिन में जितने टीके लगाए गए थे उनके मुक़ाबले 31,267 डोज़ ज़्यादा दी गई हैं.
इमेज स्रोत, Sunil Ghosh/Hindustan Times via Getty Images
आँकड़ों के मुताबिक़ अप्रैल के दूसरे सप्ताह में पहले सप्ताह के मुक़ाबले एक दिन में होने वाले टीकाकरण की दर में कमी आई है.
एक से 14 अप्रैल तक भारत में औसतन रोज़ाना कोरोना वायरस के टीके की 35.26 लाख डोज़ दी गई थीं जबकि 15 से 29 अप्रैल तक ये आँकड़ा 25.16 लाख रहा है.
भारत में 30 अप्रैल सुबह सात बजे तक कोरोना वायरस के कुल 15,00,20,648 टीके लगाए जा चुके हैं.
अवर वर्ल्ड इन डेटा के मुताबिक़ भारत में दुनियाभर में रोज़ाना औसतन कोरोना के सबसे ज़्यादा मामले सामने आ रहे हैं.
28 अप्रैल को भारत में ये आँकड़ा 3.49 लाख था. वहीं, अमेरिका में फ़िलहाल रोज़ाना औसतन 52,679, फ्रांस में 27,250, जर्मनी में 20,788 और कनाडा में 7,980 मामले आए हैं.
बीबीसी हिन्दी के इस लाइव पेज में आप सबका स्वागत है. हम यहाँ दिन भर भारत में जारी कोरोना महामारी और देश-दुनिया के सभी ज़रूरी और बड़े अपडेट्स से आपको अवगत कराएंगे. पिछले 24 घंटों के अपडेट्स के लिए यहाँ क्लिक करें.