कोरोना संकट: दिल्ली में बीते चौबीस घंटे में कोरोना संक्रमण के 24 हज़ार से अधिक नए मामले

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 381 लोगों की मौत हुई है. राजधानी में पॉज़ीटिविटी की दर 32.72 फ़ीसद है.

लाइव कवरेज

  1. कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बाद कर्नाटक में कर्फ़्यू लागू

    कर्नाटक में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेज़ी से आए उछाल के बाद राज्य सरकार ने वहां 14 दिनों के कर्फ्यू की घोषणा की है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  2. कोरोना: उत्तर प्रदेश पंचायती चुनाव में शिक्षकों की मौत पर हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

    इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 'अमर उजाला दैनिक अख़बार' में छपी एक ख़बर पर संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश राज्य चुनाव आयोग को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

    अमर उजाला में प्रकाशित हुई एक ख़बर में दावा किया गया था कि उत्तर प्रदेश में हो रहे पंचायती चुनाव में ड्यूटी पर तैनात 135 शिक्षकों, शिक्षा मित्रों और जांचकर्ताओं की मौत हो गई है.

    इस ख़बर पर संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने राज्य चुनाव आयोग और राज्य की पुलिस को फटकार लगाते हुए कहा कि उन्होंने कोरोना महामारी के इस दौर में चुनाव में ड्यूटी करने वालों को सुरक्षित रखने के लिए कुछ भी नहीं किया.

    इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राज्य में हुए पंचायती चुनाव के विभिन्न चरणों के दौरान कोविड महामारी के लिए जारी दिशा-निर्देशों की अनदेखी पर सवाल करते हुए नोटिस जारी किया है.

    इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राज्य चुनाव आयोग को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए पूछा है कि आयोग ये बताए कि उसके और उसके अधिकारियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई क्यों ना की जाए.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  3. कोरोना: हाईकोर्ट के जजों के लिए अशोका होटल में सौ कमरों को कोविड केयर सेंटर बनाने के आदेश को वापस लेने के निर्देश

    कोरोना

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली सरकार ने अपने उस आदेश को वापस लेने के लिए निर्देश जारी किये हैं जिसमें दिल्ली हाईकोर्ट के जजों, अन्य न्यायिक अधिकारियों और उनके परिवार वालों के लिए दिल्ली के अशोका होटल के सौ कमरों को कोविट केयर सेंटर में तब्दील करने की बात कही गई थी.

    दिल्ली सरकार का यह फ़ैसला दिल्ली हाईकोर्ट की उस टिप्पणी के बाद आया है जिसमें कोर्ट ने स्पष्ट किया कि जजों के लिए फ़ाइव स्टार होटल में कोविट केयर सेंटर की कोई मांग नहीं की गई थी.

    दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि हमने कभी भी दिल्ली के अशोका होटल में जजों के लिए स्पेशल कोविड सुविधा की मांग नहीं की थी.

    इस मामले पर स्वत: संज्ञान लेते हुए अदालत ने कहा- “हम ये सोच भी नहीं सकते कि एक संस्थान के तौर पर हम कोई बेहतर सुलूक चाहेंगे. दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि वो अशोक होटल में कोर्ट के जजों और उनके परिजनों के लिए 100 कमरे देने के अपने फ़ैसले को तुरंत वापस ले.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि हमने सिर्फ़ ये कहा था कि अगर एक न्यायिक अधिकारी या एक जज या उनके परिजन कोरोना से संक्रमित होते हैं, जो उन्हें अस्पताल में जगह मिलनी चाहिए.

    हमारी चिंता उन न्यायिक अधिकारियों को लेकर थी, जो अदालतों को संभालते हैं.

    हमने पहले ही दो अधिकारियों को खो दिया है.

    दिल्ली सरकार को डाँट लगाते हुए कोर्ट ने कहा कि आपने इस तरह का विवाद क्यों खड़ा किया, ऐसा लग रहा है मानों हमने विशेष सुविधा की मांग की थी.

    हालाँकि दिल्ली सरकार ने कहा कि इसके पीछे कोई दुर्भावना नहीं थी. मीडिया ने ऐसी धारणा बना दी.

    दिल्ली सरकार ने अदालत को ये भी जानकारी दी कि शहर के कई होटलों को कोविड केयर सुविधा में तब्दील किया गया है और उन्हें अलग अलग अस्पतालों से जोड़ा गया है.

  4. ब्रेकिंग न्यूज़, कोरोना: दिल्ली में बीते चौबीस घंटे में कोरोना के 24 हज़ार से अधिक नए मामले

    देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है.

    बीते 24 घंटे में राजधानी दिल्ली में कोरोना के 24,149 नए मामले सामने आए हैं. इसके अलावा 381 संक्रमितों की मौत हो गई है.

    इलाज के बाद ठीक हुए लोगों की संख्या 17,862 है.

    राजधानी में आज कुल 73811 लोगों की कोरोना जांच हुई. दिल्ली में पॉज़ीटिविटी रेट 32.72 फ़ीसद है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  5. कोरोना: महाराष्ट्र में एक दिन में रिकॉर्ड संख्या में लोगों की मौत

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 895 लोगों की मौत हुई है.

    इससे पहले महाराष्ट्र में कोरोना के कारण एक दिन में इतने लोगों की मौत कभी नहीं हुई थी.

    मंगलवार को राज्य में संक्रमण के 66,358 नए मामले रिपोर्ट हुए.

    हालांकि 67,752 लोग संक्रमण के बाद ठीक भी हुए हैं.

    राज्य में अब तक 44,100,85 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं.

  6. देश में मेडिकल ऑक्सीजन का उत्पादन बढ़ा है: केंद्र सरकार

    कोरोना

    इमेज स्रोत, SHAHNAWAZ SHEIKH

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश में कोरोना महामारी की स्थिति पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक की.

    सरकार की ओर से जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार प्रधानमंत्री ने ऑक्सीजन की उपलब्धता, दवाओं और स्वास्थ्य क्षेत्र के बुनियादी ढांचे की स्थिति का जायजा लिया.

    देश में ऑक्सीजन सप्लाई की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए गठित उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने प्रधानमंत्री को इस दिशा में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी.

    उन्होंने बताया कि राज्यों को ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ा दी गई है.

    देश में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन का पिछले साल अगस्त के महीने में 5700 मिट्रिक टन प्रति दिन था जबकि 25 अप्रैल, 22021 तक ये बढ़कर 8922 मिट्रिक टन प्रति दिन हो गया है.

    ये अनुमान लगाया गया है कि इस अप्रैल के आख़िर तक लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन का उत्पादन 9250 मिट्रिक टन प्रतिदिन हो जाएगा.

    प्रधानमंत्री ने अधिकारियों को पीएसए (प्रेशर स्विंग एड्सॉर्प्शन) ऑक्सीजन के प्लांट लगाने के लिए राज्यों के साथ मिलकर काम करने का निर्देश दिया है.

  7. भारत के कोरोना संकट की चिंता पूरी दुनिया को क्यों करनी चाहिए?

    ग्रेटर नोएडा के शारदा हॉस्पिटल में आईसीयू में बैठीं कोरोना की एक मरीज़

    इमेज स्रोत, AFP

    "मैंने इस तरह के डरावने हालात इससे पहले कभी नहीं देखे थे. मुझे तो यक़ीन भी नहीं हो रहा है कि हमलोग भारत की राजधानी में हैं." यह कहना था जयंत मल्होत्रा का.

    उन्होंने बीबीसी से बात करते हुए कहा, "लोगों को ऑक्सीजन नहीं मिल रही है और वो जानवरों की तरह मर रहे हैं.''

    जयंत मल्होत्रा दिल्ली के एक श्मशान घाट में लोगों के अंतिम संस्कार में मदद करते हैं. दिल्ली के क़रीब-क़रीब सारे अस्पताल कोरोना मरीज़ों की रोज़ बढ़ती तादाद से जूझ रहे हैं.

    सोमवार को भारत में लगातार पाँचवे दिन भी तीन लाख से ज़्यादा नए मामले सामने आए हैं. इस समय दुनिया में सबसे ज़्यादा मामले रोज़ाना भारत में आ रहे हैं.

    हालंकि मंगलवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या में क़रीब 30 हज़ार की कमी देखी गई.

    पिछले दो हफ़्ते में भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या में अप्रत्याशित उछाल देखी जा रही है वहीं चीन, अमेरिका और यूरोप के कई देशों में इस दौरान कोरोना से मरने वालों की संख्या में कमी आई है.

  8. कोविड से कराहती दिल्ली के पार्क में हो रहे हैं अंतिम संस्कार

    दिल्ली का सराय काले ख़ान शवदाह स्थल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, दिल्ली का सराय काले ख़ान शवदाह स्थल

    कोरोना महामारी जिस रफ्तार से लोगों की जान ले रही है, उससे दिल्ली शहर के श्मशान घाटों में दाह संस्कार के लिए जगह कम पड़ती जा रही है.

    इसे देखते हुए दिल्ली में अस्थाई शवदाह गृह बनाए जा रहे हैं.

    महामारी की दूसरी लहर में जिस तरह से संक्रमण की सूनामी आई है, मरने वालों का आँकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. सोमवार को केवल दिल्ली में 380 लोगों की मौत हुई है.

    मेडिकल ऑक्सीजन, इंटेसिव केयर यूनिट बेड्स और जीवन रक्षक दवाओं की आपूर्ति कम पड़ती जा रही है. कुछ ही दिनों में भारत में संक्रमण के 10 लाख से भी ज़्यादा मामले रिकॉर्ड किए गए हैं.

    सोमवार के संक्रमण के आँकड़ों के मद्देनज़र मंगलवार को रिपोर्ट किए गए मामलों की संख्या में मामूली गिरावट दर्ज की गई. भारत में सोमवार को 352,991 मामले रिपोर्ट हुए थे जबकि मंगलवार को 323,144 केस रिपोर्ट हुए.

  9. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चाची का कोरोना संक्रमण से निधन

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चाची नर्मदाबेन मोदी का मंगलवार को निधन हो गया.

    नर्मदाबेन मोदी कोरोना से संक्रमित थीं और अहमदाबाद के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था.

    प्रधानमंत्री के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी ने बीबीसी गुजराती से इसकी पुष्टि की.

    उन्होंने बताया, "हमारी चाची नर्मदाबेन को दस दिन पहले सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसके बाद कोरोना संक्रमण के कारण उनकी स्थिति बिगड़ने लगी."

    "उन्होंने अस्पताल में ही अपनी आख़िरी सांसें लीं."

    प्रह्लाद मोदी ने बताया कि नर्मदाबेन के पति जगजीवनदास प्रधानमंत्री के पिता दामोदरदास के भाई थे और उनका कई साल पहले देहांत हो चुका है.

  10. हमने जजों के लिए फ़ाइव स्टार होटल में कोविड केयर सेंटर नहीं मांगा था: दिल्ली हाई कोर्ट

    दिल्ली हाई कोर्ट

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा है कि हमने कभी भी दिल्ली के अशोका होटल में जजों के लिए स्पेशल कोविड सुविधा की मांग नहीं की थी. इस मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए अदालत ने कहा- हम ये सोच भी नहीं सकते कि एक संस्थान के तौर पर हम कोई बेहतर सुलूक चाहेंगे. दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि वो अशोक होटल में कोर्ट के जजों और उनके परिजनों के लिए 100 कमरे देने के अपने फ़ैसले को तुरंत वापस ले.

    दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि हमने सिर्फ़ ये कहा था कि अगर एक न्यायिक अधिकारी या एक जज या उनके परिजन कोरोना से संक्रमित होते हैं, जो उन्हें अस्पताल में जगह मिलनी चाहिए. हमारी चिंता उन न्यायिक अधिकारियों को लेकर थी, जो अदालतों को संभालते हैं. हमने पहले ही दो अधिकारियों को खो दिया है. दिल्ली सरकार को डाँट लगाते हुए कोर्ट ने कहा कि आपने इस तरह का विवाद क्यों खड़ा किया, ऐसा लग रहा है मानों हमने विशेष सुविधा की मांग की थी. हालाँकि दिल्ली सरकार ने कहा कि इसके पीछे कोई दुर्भावना नहीं थी. मीडिया ने ऐसी धारणा बना दी. दिल्ली सरकार ने अदालत को ये भी जानकारी दी कि शहर के कई होटलों को कोविड केयर सुविधा में तब्दील किया गया है और उन्हें अलग अलग अस्पतालों से जोड़ा गया है.

  11. बीबीसी हिंदी का डिजिटल बुलेटिन 'दिनभर'

    बीबीसी हिंदी का डिजिटल बुलेटिन 'दिनभर' संदीप सोनी से.

  12. भारत इस बार पहले के मुक़ाबले बेहतर तैयार: स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा है कि भारत इस बार पहले के मुक़ाबले बेहतर रूप से तैयार है. उन्होंने कहा कि भारत वर्ष 2020 के मुक़ाबले इस बार कोविड-19 को हराने के लिए अधिक अनुभव के साथ मानसिक और शारीरिक रूप से बेहतर तैयार है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  13. ब्रेकिंग न्यूज़, चीन भारत की मदद के लिए किसी भी समय तैयारः चीनी विदेश मंत्री वांग यी

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा है कि उनका देश भारत की मदद के लिए हर समय तैयार है.

    उन्होंने कहा, "भारत की ज़रूरत के हिसाब से चीन उसकी हर समय मदद करने के लिए तैयार है."

    उन्होंने कहा कि चीन की कंपनियों ने सरकार की मदद से सक्रिय भागीदारी दिखलाई है. ऑक्सीजन मशीन की पहली खेप भारत पहुंच गई है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इसके अलावा चीन के विदेश मंत्री ने कोरोना संकट के मसले पर वीडिया कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अफगानिस्तान, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश के विदेश मंत्रियों से भी चर्चा की.

  14. ऑक्सीजन रीफिल करने वाली कंपनियों को दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार, ये गिद्ध बनने का समय नहीं है

    ऑक्सीजन

    इमेज स्रोत, Reuters

    दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि आप आदमी पार्टी की सरकार की पूरी व्यवस्था नाकाम हो गई है क्योंकि दिल्ली में ऑक्सीजन सिलिंडर और कोरोना संक्रमित मरीज़ों के काम आने वाली ज़रूरी दवाओं की कालाबाज़ारी जारी है.

    जस्टिस विपिन सांघी और जस्टिस रेखा पल्ली ने ऑक्सीजन रीफिल का काम करने वाली कंपनियों से कहा कि ये गिद्ध बनने का समय नहीं है.

    कोर्ट ने इन कंपनियों से सवाल पूछा, "क्या आप ब्लैक मार्केटिंग के बारे में मालूम है. क्या यही इंसानियत है?"

    कोर्ट ने ये भी कहा कि राज्य सरकार इस बिजनेस की गड़बड़ियों को दूर करने में नाकाम रही है.

    "आपके पास शक्ति है, जो लोग ऑक्सीजन सिलिंडर और दवाओं की कालाबाज़ी कर रहे हैं, उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई कीजिए."

    दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार को ऑक्सीजन रीफिल करने वाली कंपनियों को अवमानना का नोटिस जारी किया. ये कंपनियां ऑक्सीजन संकट से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान अदालत की कार्यवाही से गैरहाजिर थीं.

    हाई कोर्ट ने इस बात पर भी आश्चर्य जताया कि ऑक्सीजन सिलिंडर रीफिल करने वाली कंपनियों ने दिल्ली सरकार को भी तवज्जो नहीं दी.

    कोर्ट ने कहा कि ऐसा लगता है कि सिलिंडर रीफिल करने वाली कंपनियों को बड़ी मात्रा में ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई लेकिन इन कंपनियों ने आगे की सप्लाई कैसे की, उस पर निगरानी रखने का कोई तरीका मौजूद नहीं था.

    हाई कोर्ट ने नाराज़गी जताते हुए ये भी कहा कि ऑक्सीजन सिलिंडर के कारोबार में कई गड़बड़ियां हैं.

    कोर्ट ने दिल्ली सरकार को स्थिति में सुधार लाने के लिए भी निर्देश दिया. कोर्ट ने कहा कि जिस चीज़ की कीमत महज कुछ सौ रुपये हैं, उसे लोग ब्लैक में लाखों रुपये देकर खरीद रहे हैं.

  15. नेपाल के रास्ते विदेश जाने वाले भारतीयों को सरकार ने दी ज़रूरी सलाह

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    नेपाल के रास्ते विदेश जाने वाले भारतीय लोगों के लिए विदेश मंत्रालय ने एक अहम एडवाइजरी जारी की है.

    विदेश मंत्रालय ने अपनी इस एडवाइजरी में नेपाल के गृह मंत्रालय के अप्रवासन विभाग के एक सर्कुलर का जिक्र किया है.

    इस सर्कुलर में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट का इस्तेमाल ट्रांजिट के लिए नहीं किया जा सकेगा.

    इस सर्कुलर को देखते हुए भारत के विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों से विदेश जाने के लिए नेपाल होकर आगे जाने का विकल्प नहीं चुनने की सलाह दी है.

  16. कोरोना और लॉकडाउन से डर से पलायन करते मज़दूर

  17. समांतर कोश तैयार करने वाले अरविंद कुमार का कोरोना से निधन

    अरविंद कुमार

    जाने-माने भाषा विज्ञानी, 1995 में करीब दो दशक की मेहनत के बाद हिंदी का पहला थिसॉरस 'समांतर कोश' तैयार करने वाले अरविंद कुमार का कोरोना संक्रमण की वजह से निधन हो गया है. वे 95 वर्ष के थे और जीवन के अंतिम दिनों तक सक्रिय थे.

    उन्होंने 1970-80 के दशक में टाइम्स ऑफ़ इंडिया की फ़िल्म पत्रिका 'माधुरी' का सफल संपादन किया. इसके बाद वे मुंबई से नौकरी छोड़कर समांतर कोश तैयार करने में जुट गए. अरविंद कुमार ने पेंगुइन इंडिया से प्रकाशित एक वृहद कोश तैयार किया था जो अंग्रेज़ी से हिंदी, हिंदी से अंग्रेज़ी और साथ में थिसॉरस भी है. उन्होंने रीडर्स डाइजेस्ट की हिंदी पत्रिका 'सर्वोत्तम' का भी संपादन किया था.

  18. एक महीने के भीतर दिल्ली में 44 ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगेः अरविंद केजरीवाल

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली सरकार ऑक्सीजन की कमी दूर करने के लिए बैंकॉक से 18 ऑक्सीजन टैंकर और फ़्रांस से 21 ऑक्सीजन प्लांट मंगवा रही है.

    इसके साथ ही उन्होंने बताया कि दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी की समस्या को खत्म करने के लिए एक महीने के भीतर 44 ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे.

    उन्होंने बताया कि इनमें से आठ ऑक्सीजन प्लांट केंद्र सरकार की मदद से शुरू किए जाने हैं, बाक़ी 36 प्लांट की जिम्मेदारी राज्य सरकार खुद उठाएगी.

  19. कोरोना संकट की घड़ी में फ्रांस ने बढ़ाया भारत की ओर मदद का हाथ

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    कोरोना संकट से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय बिरादरी से की गई भारत की अपील का असर लगातार देखने में आ रहा है.

    अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों के बाद अब फ्रांस ने भारत को मदद की पेशकश की है.

    फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सोशल मीडिया पर लिखे एक संदेश में कहा, "हम जिस महामारी से गुज़र रहे हैं, कोई इससे अछूता नहीं है. हम जानते हैं कि भारत एक मुश्किल दौर से गुज़र रहा है."

    "फ्रांस और भारत हमेशा एकजुट रहे हैं: हम अपनी सहायता प्रदान करने के लिए तत्परता से जुट रहे हैं. फ्रांस भारत को मेडिकल उपकरण, वेन्टीलेटर और ऑक्सीजन तथा 8 ऑक्सीजन जेनरेटर भेजेगा."

    "प्रत्येक जेनरेटर परिवेशी वायु से ऑक्सीजन का उत्पादन करके एक अस्पताल को 10 साल तक आत्मनिर्भर बना सकता है. हमारे मंत्रालयों के विभाग कड़ी मेहनत कर रहे हैं."

    "हमारी फ्रांसीसी कंपनियां लामबंद हो रही हैं और वे पहले से अधिक संख्या में मौजूद हैं. एकजुटता हमारे राष्ट्र के केंद्र में है. यह हमारे देशों के बीच मित्रता के केंद्र में है. हम एक साथ मिलकर जीतेंगे."

  20. असम में रात आठ बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    असम में रात आठ बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है.

    ये नाइट कर्फ्यू एक मई तक लागू रहेगा.

    हालांकि राज्य में आवश्यक सेवाओं को इससे राहत दी गई है.