कोरोना: भारत में हालात दिल तोड़ने से भी ज़्यादा दुखदायी- विश्व स्वास्थ्य संगठन प्रमुख

विश्व स्वास्थ्य संगठन प्रमुख टेड्रॉस एडहॉनम गीब्रिएसुस ने भारत में कोरोना महामारी की स्थिति पर गहरा दुख जताया है.

लाइव कवरेज

  1. कोरोना: मदद के लिए आगे आए फ़ेसबुक के संस्थापक मार्क ज़करबर्ग

    फ़ेसबुक के संस्थापक मार्क ज़करबर्ग ने कोरोना संकट के इस दौर में 10 मिलियन डॉलर की मदद की पेशकश की है.

    मार्क ज़करबर्ग ने फ़ेसबुक पर स्टेटस अपडेट किया है.

    जिसके मुताबिक़, "मैं भारत में रह रहे हर किसी के बारे में सोच रहा हूं और ये उम्मीद कर रहा हूं कि यह वायरस जल्द से जल्द काबू में आ जाए. फ़ेसबुक यूनिसेफ़ के साथ मिलकर काम कर रहा है ताकि वो लोगों में इस बात की जागरुकता ला सके कि उन्हें अस्पताल कब जाना है. इसके साथ ही आपातकालीन सेवाओं के लिए 10 मिलियन डॉलर की मदद दी जा रही है. और भी बहुत कुछ बहुत जल्द..मैं उम्मीद करता हूं कि आप स्वस्थ रहें."

    मार्क

    इमेज स्रोत, KENZO TRIBOUILLARD/AFP via Getty Images

  2. भारतीय उच्चायोग ने ‘द ऑस्ट्रेलियन’ में छपी ख़बर को बताया आधारहीन

    भारतीय हाई कमीशन, कैनबरा की ओर से 'द ऑस्ट्रेलियन' अख़बार को एक ख़त लिखकर उनके एक लेख के लिए नाराज़गी जाहिर की गई है.

    इस लेख में दावा किया गया है कि 'भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने देश को सर्वनाश की ओर धकेल दिया है.'

    'Modi leads India into viral apocalipse' शीर्षक के इस लेख को भारतीय हाई कमीशन ने आधारहीन बताया है.

    हाई कमीशन का कहना है कि इस लेख को लिखते समय तथ्यों की परवाह नहीं की गई है. उच्चायोग ने सख़्त शब्दों में लिखा है कि यह लेख भारत सरकार के उन क़दमों के महत्व को कम करने के लिए लिखा गया है जिसकी पूरी दुनिया में तारीफ़ हो रही है.

    उच्चायोग ने उस क़दमों और प्रयासों का भी उल्लेख किया है जो भारत सरकार ने कोरोना संकट से निपटने के लिए उठाए हैं. इस पत्र में बीते साल मार्च महीने में लगाए गए लॉकडाउन से लेकर दुनिया में सबसे बड़े स्तर पर चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान का भी ज़िक्र है.

    पत्र में वैक्सीन-मैत्री कार्यक्रम के तहत कई दूसरे देशों को सहायता के तौर पर भेजे गए टीकों का भी ज़िक्र है.

    भारतीय उच्चायोग

    इमेज स्रोत, High commission of india

  3. दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीशों के लिए अशोका होटल के 100 कमरों को कोविड हेल्थ फैसेलिटी में बदलने का आदेश

    देश की राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 20 हज़ार से भी अधिक नए मामले सामने आए हैं.

    कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनज़र दिल्ली सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीशों, उनके अधिकारियों और परिवार वालों के लिए दिल्ली के अशोका होटल के सौ कमरों को कोविड हेल्थ फैसेलिटी में बदलने का आदेश दिया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  4. कोरोना अपडेट: दिल्ली में बीते 24 घंटे में संक्रमण के 20 हज़ार से अधिक मामले

    बीते 24 घंटे में देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 20,201 नए मामले सामने आए है. राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले चिंताजनक हैं.

    बीते 24 घंटे में राजधानी दिल्ली में 380 संक्रमितो की मौत हो गई है. हालांकि संक्रमण के बाद ठीक होने वालों की संख्या भी 22,055 है.

    बीते 24 घंटे में दिल्ली में कुल 57,690 लोगों की कोरोना जांच की गई. पॉज़ीटिविटी रेट 35.02 फ़ीसद है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  5. कोरोना संकट: भारत की मौजूदा स्थिति पर विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख का बयान

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    विश्व स्वास्थ्य संगठन प्रमुख टेड्रॉस एडहॉनम गीब्रिएसुस ने भारत में कोरोना महामारी की स्थिति पर गहरा दुख जताया है.

    26 अप्रैल को मीडिया ब्रीफ़िग के दौरान उन्होंने ख़ासतौर पर भारत मे कोरोना के बढ़ते प्रकोप का ज़िक्र किया.

    गीब्रिएसुस ने मीडिया ब्रीफ़िंग मे कहा कि वैश्विक स्तर पर कोरोना महामारी का कहर लगातार जारी है. यह लगातार नौंवा हफ़्ता है जब कोरोना संक्रमण के मामलों में तेज़ी देखी जा रही है. इसके अलावा यह लगातार छठा सप्ताह भी है जब मौत के आंकड़े भी बढ़ रहे हैं.

    कई देशों में कोरोना संक्रमण बहुत तेज़ी से फैल रहा है और भारत की स्थिति दिल तोड़ने से भी कहीं अधिक बुरी है. गीब्रिएसुस ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन वो सबकुछ कर रहा है जो वो बेहतरी के लिए कर सकता है.

    उन्होंने कहा,”हम मौजूदा स्थिति से निपटने के लिए महत्वपूर्ण उपकरणों और उनकी आपूर्ति को सुनिश्चित कर रहे हैं. जिसमें ऑक्सीजन, मोबाइल फ़ील्ड अस्पतला और लैब शामिल हैं.”

  6. कोरोना महामारी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से की बात

    भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन संग कोरोना के मौजूदा हालातों पर बात की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्विटर हैंडल से इस बातचीत के संबंध में जानकारी भी साझा की की गई है.

    दोनों नेताओं के बीच अपने-अपने देश में कोरोना के संकट को लेकर चर्चा हुई.

    पीएम मोदी के ट्विटर हैंडल से जो ट्वीट किया गया है उसके मुताबिक़, दोनों नेताओं ने कोरोना संक्रमण के मौजूदा हालात और संकट पर विस्तार से चर्चा की. भारत की ओर से प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के सहयोग के लिए राष्ट्रपति बाइडेन को धन्यवाद दिया.

    इससे एक दिन पूर्व ही अमेरिका ने भारत को कोविशील्ड कोरोना वैक्सीन बनाने के लिए आवश्यक कच्चा माल देने को लेकर सहमति दी थी. इसके साथ ही अमेरिका भारत को अन्य कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी मदद देने के लिए आगे आया है.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्विटर हैंडल से जो ट्वीट किया गया है उसमें अमेरिका के सहयोग को महत्व देते हुए कहा गया है कि- 'भारत और अमेरिका आपसी साझेदारी से इस वैश्विक चुनौती का समाधान निकाल सकते हैं.'

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इस बातचीत के बाद व्हाइट हाउस की ओर से भी बयान जारी किया गया है.

    इसके अनुसार, "आज अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बात करते हुए कहा कि अमेरिका और भारत कोविड-19 के ख़िलाफ़ लड़ाई में मिलकर काम करेंगे."

    राष्ट्रपति बाइडन ने कोविड-19 मामलों में आयी तेज़ी के कारण संकट में घिरे भारतीयों के लिए निरंतर समर्थन का वादा किया. इस मदद के रूप में अमेरिका भारत को आपातकालीन सहायता प्रदान कर रहा है, जिसमें ऑक्सीजन से संबंधित आपूर्ति, वैक्सीन के लिए कच्चा माल और चिकित्सकीय सहायता शामिल है.

    बयान में कहा गया है कि अमेरिका के सहयोग के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति जो बाइडन को धन्यवाद दिया और इस मज़बूत सहयोग की सराहना भी की. दोनों नेताओं ने इस बात पर भी आपसी सहमति जताई कि दोनों देश अपने लोगों के स्वास्थ्य के लिए कंधे से कंधा मिलाकर प्रयास करेंगे.

    बाइडेन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से भी इस संबंध में विज्ञप्ति जारी की गई है.

    दोनों नेताओं के बीच यह वार्ता ऐसे समय में हुई है जब भारत कोरोना संकट के सबसे मुश्किल दौर से गुज़र रहा है. दोनों नेताओं के बीच बातचीत से के दिन पहले ही अमेरिका ने भारत की मदद करने के लिए सहमति दी थी.

    आज हुई वार्ता में दोनों नेताओं ने कोविड की मौजूदा स्थिति के साथ-साथ टीकाकरण के प्रयासों, दवाओं और स्वास्थ्य संबंधी ज़रूरी उपकरणों की आपूर्ति को सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की.

  7. यूरोपीय कमीशन ने वैक्सीन डिलीवरी में देर करने पर एस्ट्राज़ेनेका के ख़िलाफ़ कार्रवाई शुरू की

    यूरोपीय कमीशन ने बताया है कि उसने कोविशील्ड वैक्सीन बनाने वाली कंपनी एस्ट्राज़ेनेका के ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्रवाई शुरू की है.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने बताया है कि एक संवाददाता सम्मेलन में यूरोपीय कमीशन के प्रवक्ता ने कहा कि वैक्सीन की समय पर डिलीवरी तय करने की भरोसेमंद योजना न होने के चलते शुक्रवार को एस्ट्राज़ेनेका के ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

    मालूम हो कि वैक्सीन की सप्लाई को लेकर दोनों पक्ष के बीच कई महीनों से विवाद चल रहा है.

    स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा के यूरोपीय कमिश्नर स्टेला क्याराकिड्स ने भी इस क़दम की पुष्टि की है.

    उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘यूरोपीय कमीशन की सेहत की देखभाल के लिए सही समय पर कोविड-19 की वैक्सीन की डिलीवरी तय कराना हमारी प्राथमिकता है. इसलिए यूरोपीय कमीशन ने अपने सभी सदस्य देशों के साथ मिलकर एस्ट्राज़ेनेका के ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्यवाही शुरू करने का फ़ैसला किया है.’’

    इसके आगे यूरोपीय कमीशन ने कहा कि जैसा कि हमने पहले बताया है कि हम एस्ट्राज़ेनेका के ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्रवाई करने जा रहे हैं.

    प्रवक्ता ने कहा कि एस्ट्राज़ेनेका ने क़रार की कुछ शर्तों का पालन नहीं किया है और यह कंपनी तय समय पर वैक्सीन की डिलीवरी करने को लेकर एक भरोसेमंद रणनीति लेकर आने की हालत में नहीं है.

    इससे पहले इस साल के शुरू में एस्ट्राज़ेनेका ने बताया था कि इसकी यूरोपीय संघ की एक फ़ैक्ट्री में हुई दिक़्क़तों के चलते वैक्सीन की सप्लाई पहले से घट जाएगी.

    अनुमान लगाया गया कि 2021 की पहली तिमाही में इसमें क़रीब 60 फ़ीसद की कमी हो सकती है.

    यूरोपीय संघ ने एस्ट्राज़ेनेका को अपने वादों का मान रखने और ब्रिटेन में बनी वैक्सीन को उसे देने को कहा है.

    लेकिन एस्ट्राज़ेनेका ने कहा है कि उसे विदेशों में सप्लाई करने से पहले ब्रिटेन के सौदे को पूरा करना है.

  8. ब्रेकिंग न्यूज़, महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में गिरावट

    भारत में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच महाराष्ट्र में नए मामलों में गिरावट दर्ज की गई है. महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 48,700 मामले दर्ज हुए हैं, जबकि एक दिन पहले ये संख्या 66 हज़ार से भी अधिक थी.

    हालाँकि रविवार को कम टेस्ट होने के कारण हर सोमवार को वहाँ कम संक्रमण के मामले सामने आते हैं.

    ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक़ महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 71 हज़ार से ज़्यादा मरीज़ों को अस्पताल से छुट्टी मिली है और 524 लोगों की मौत हुई है. इस तरह महाराष्ट्र में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 43 लाख से ज़्यादा हो गई है, लेकिन एक्टिव मामले 6,74,770 हैं. राज्य में अभी तक 65 हज़ार से ज़्यादा लोगों की मौत कोरोना से हुई है. इस बीच मुख्यमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी है कि मंगलवार को पाँच लाख लोगों को वैक्सीन दी गई है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  9. उत्तर प्रदेश में ऑक्सीजन, बेड्स और रेमडेसिविर की कोई कमी नहीं: योगी आदित्यनाथ

    योगी आदित्यनाथ

    इमेज स्रोत, Getty Images

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राज्य के अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन, रेमडेसिविर इंजेक्शन की कोई कमी नहीं है. उन्होंने कहा है कि कुछ लोग अफ़वाह फैलाकर डराने की कोशिश कर रहे हैं. योगी आदित्यनाथ ने दावा किया है कि पिछले तीन दिनों से कोरोना संक्रमण के मामले कम हुए हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    हालाँकि उत्तर प्रदेश में रविवार को 35 हज़ार से ज़्यादा कोरोना संक्रमण के मामले दर्ज हुए हैं. राज्य के कई इलाक़ों से बेड्स की कमी और ऑक्सीजन की कमी की रिपोर्टें प्रतिदिन आ रही हैं.

    यूपी में 10 लाख से ज़्यादा कोरोना संक्रमण के मामले आए हैं और आधिकारिक रूप से क़रीब तीन लाख एक्टिव केस हैं और सात लाख से अधिक लोग रिकवर हो गए हैं. आधिकारिक आँकड़ों के मुताबिक़ अभी तक राज्य में कोरोना से 11 हज़ार से ज़्यादा लोगों की मौत हुई है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    पिछले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 33 हज़ार से ज़्यादा नए मामले सामने आए हैं. 249 लोगों की मौत हुई है और 26 हज़ार से ज़्यादा लोग ठीक हुए हैं

  10. बीबीसी हिंदी का डिजिटल 'बुलेटिन' दिनभर

    बीबीसी हिंदी का डिजिटल बुलेटिन 'दिनभर' सुनिए मोहन लाल शर्मा से.

  11. चीन ने कहा, भारत की गंभीर स्थिति से चिंतित, मदद के लिए तैयार

    चीन ने कहा है कि वो भारत की गंभीर स्थिति को लेकर चिंतित है. चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा है कि अगर भारत अपनी ख़ास ज़रूरत बताए, तो हम मदद के लिए तैयार हैं. भारत में कोरोना से स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है. रविवार को साढ़े तीन लाख से ज़्यादा कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं. राजधानी दिल्ली समेत कई जगह लोग अस्पताल में बेड की कमी और ऑक्सीजन सप्लाई की कमी से जूझ रहे हैं. ऑक्सीजन की कमी के कारण बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    चीन के अलावा अमेरिका, ब्रिटेन, फ़्रांस, जर्मनी और पाकिस्तान ने भी भारत को मदद की पेशकश की है. इस बीच भारत में चीन के राजदूत सुन वीडॉन्ग ने भी ट्वीट कर कहा है कि चीन कोविड-10 के ख़िलाफ़ लड़ाई में भारत का मज़बूती से समर्थन करता है. उन्होंने लिखा है- हम भारत को ज़रूरत की विभिन्न मेडिकल सप्लाई में सहयोग के लिए चीनी कंपनियों को प्रोत्साहित करेंगे और उन्हें मार्गदर्शन भी देंगे.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  12. कोरोना: सरकार ने कहा, अब घरों में भी मास्क पहनने का समय आ गया है

    कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमितों की रोज़ाना बढ़ती संख्या को देखते हुए सरकार ने कहा है कि अब वक़्त आ गया है कि लोग घरों में भी मास्क पहन कर रहें.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार नीति आयोग के स्वास्थ्य सदस्य डॉक्टर वीके पॉल ने कहा है, "अगर परिवार में कोरोना संक्रमण का कोई केस है तो यह बहुत ज़रूरी है कि संक्रमित व्यक्ति घर में भी मास्क पहना कर रहें क्योंकि घर के अंदर भी परिवार के दूसरे सदस्य संक्रमित हो सकते हैं. मैं तो यहां तक कहूंगा कि अगर कोई संक्रमित ना हों तब भी हमें घर में मास्क पहनना शुरू कर देना चाहिए.''

  13. भारत के पास पर्याप्त ऑक्सीजन, चुनौती इसे अस्पताल तक पहुँचाने की: सरकार

    केंद्र सरकार ने कहा है कि कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में रेमडेसिविर, टोसीलिज़ुमाब जैसी दवाओं का उचित उपयोग और ऑक्सीजन का तर्कसंगत उपयोग काफ़ी अहम है. कई लोग घबरा कर अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं.

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव पीयूष गोयल ने कहा है कि डॉक्टर्स की सलाह पर भी अस्पताल में भर्ती हों. सरकार का ये भी कहना है कि भारत में पास पर्याप्त मेडिकल ऑक्सीजन है, लेकिन चुनौती इसे अस्पतालों तक पहुँचाने की है.

    उन्होंने कहा कि सरकार इसे दूर करने की कोशिश कर रही है, लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    केंद्र ने लोगों से अपील की है कि वे कोरोना की मौजूदा स्थिति से घबराएँ नहीं. सरकार का कहना है कि घबराहट के कारण लोगों को ज़्यादा नुक़सान हो रहा है. केंद्र का ये भी कहना है कि अगर संक्रमित व्यक्ति से दूरी न रखी जाए, तो वो व्यक्ति एक महीने में 400 से ज़्यादा लोगों को संक्रमित कर सकता है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  14. केजरीवाल के आग्रह पर हिमाचल से मिलेगी दिल्ली को ऑक्सीजन

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. दिल्ली की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कई राज्यों से अनुरोध किया था कि वे दिल्ली को ऑक्सीजन उपलब्ध कराएँ.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मदद के लिए आभार जताया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  15. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर पैट कमिंस ने पीएम केयर्स फंड में दिया 50 हज़ार डॉलर

    ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर पैट कमिंस ने भारत में कोरोना की स्थिति को देखते हुए पीएम-केयर्स फंड में 50 हज़ार डॉलर देने की घोषणा की है. पैट कमिंस इस समय भारत में हैं और वे आईपीएल खेल रहे हैं. आईपीएल में वे कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हैं. पैट कमिंस ने एक बयान ट्वीट करते हुए यह जानकारी दी है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उन्होंने कहा है कि वे ख़ासकर ऑक्सीजन सिलेंडर ख़रीदने के लिए ये पैसा दे रहे हैं. उन्होंने लिखा है कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों को प्रभावित होते देखकर वे काफ़ी दुखी हैं. पैट कमिंस ने लिखा है कि वे आईपीएल के अपने साथी खिलाड़ियों से दान करने की अपील करते हैं. पैट कमिंस की इस घोषणा का लोगों ने स्वागत किया है. लेकिन कई लोगों ने पूछा है कि भारतीय खिलाड़ी कहाँ हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    छोड़िए X पोस्ट, 3

    पोस्ट X समाप्त, 3

    हालाँकि सचिन तेंदुलकर समेत कई जानी-मानी हस्तियों ने पिछले साल पीएम केयर्स फंड में अपनी ओर से दान दिया था.

  16. ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर मद्रास हाई कोर्ट के आदेश का स्वागत किया

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि वे मद्रास हाई कोर्ट के आदेश का स्वागत करती है. मद्रास हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि चुनाव आयोग कोरोना की दूसरी लहर के लिए अपनी ज़िम्मेदारी से बच नहीं सकता. कोविड-19 महामारी के दौरान चुनावी रैलियों को इजाज़त देने के लिए मद्रास हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग की कड़ी आलोचना की है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    सोमवार को मद्रास हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस संजीब बनर्जी ने चुनाव आयोग की तरफ से पेश हुए वकील से कहा कि, “कोरोना की दूसरी लहर के लिए केवल और केवल चुनाव आयोग ज़िम्मेदार है.” चुनाव आयोग से नाराज़ चीफ़ जस्टिस ने कहा कि “चुनाव आयोग के अधिकारियों पर हत्या का आरोप लगाया जाना चाहिए.” ममता बनर्जी ने आज कोलकाता में मतदान भी किया. आज पश्चिम बंगाल में सातवें दौर का मतदान चल रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  17. ब्रेकिंग न्यूज़, ऑक्सीजन के लिए तमिलनाडु के बंद पड़े स्टरलाइट कॉपर प्लांट को फिर से खोलने की मंज़ूरी

    कोरोना के चलते ऑक्सीजन की कमी से परेशान अस्पतालों को राहत देने के लिए तमिलनाडु सरकार ने राज्य के तूतीकोरिन ज़िले स्थित स्टरलाइट कॉपर स्मेल्टिंग प्लांट को चार महीनों के लिए खोलने का फ़ैसला किया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    अधिकारियों के अनुसार, राज्य सरकार की ओर से नियुक्त एक पैनल प्लांट के कामकाज की निगरानी करेगा. ताज़ा आदेश में यह स्पष्ट कर दिया गया है कि इस प्लांट में फिर से तांबा उत्पादन की अनुमति नहीं होगी. वेदांता के नियंत्रण वाले इस प्लांट में ऑक्सीजन का उत्पादन किया जाएगा. भारी प्रदूषण के विरोध को देखते हुए इस प्लांट को 2018 में बंद कर दिया गया था. पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने और उससे पहले मद्रास हाईकोर्ट ने भी वेदांता के इस प्लांट को फिर से खोलने की अनुमति देने की मांग ठुकरा दी थी. बैठक के दौरान डीएमके के मुखिया एमके स्टालिन ने राज्य सरकार को सुझाव दिया है कि स्टरलाइट को तमिलनाडु में मुफ्त में ऑक्सीजन की आपूर्ति करनी चाहिए. इसके अलावा प्लांट के कामकाज पर सरकार की निगरानी हो, यह सुझाव भी दिया है. देश भर में कोरोना के हर रोज़ रिकॉर्ड मामले देखने को मिल रहे हैं. रविवार को भी देश में साढ़े तीन लाख से ज्यादा नए मरीज़ सामने आए और 2,800 से ज्यादा मरीज़ों की मौत हो गई है. इनमें से अधिकांश मौतें फेफड़ों के संक्रमण और ऑक्सीजन की कमी के चलते हुई हैं.

    तूतीकोरिन में स्टरलाइट के ख़िलाफ़ प्रदर्शन (फ़ाइल फोटो)

    इमेज स्रोत, Getty Images

  18. ब्रेकिंग न्यूज़, कोरोना के कारण कर्नाटक में कोविड कर्फ़्यू

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा है कि राज्य में कल (27 अप्रैल) रात नौ बजे से अगले 14 दिनों के लिए कोविड कर्फ़्यू लगाया जा रहा है. सुबह छह से 10 के बीच आवश्यक सेवाओं को अनुमति दी जा रही है. दस बजे के बाद दुकानें बंद हो जाएँगी. सिर्फ़ कंस्ट्रक्शन, मैन्युफ़ैक्चरिंग और कृषि क्षेत्र को अनुमति होगी. सार्वजनिक परिवहन भी बंद रहेगा.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  19. ब्रेकिंग न्यूज़, कोरोना की दूसरी लहर के लिए केवल चुनाव आयोग ज़िम्मेदारः मद्रास हाई कोर्ट

    मद्रास हाई कोर्ट

    इमेज स्रोत, www.hcmadras.tn.nic.in/

    कोविड-19 महामारी के दौरान चुनावी रैलियों को इजाज़त देने के लिए मद्रास हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग की कड़ी आलोचना की है.

    सोमवार को मद्रास हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस संजीब बनर्जी ने चुनाव आयोग की तरफ से पेश हुए वकील से कहा कि, “कोरोना की दूसरी लहर के लिए केवल और केवल चुनाव आयोग ज़िम्मेदार है.”

    चुनाव आयोग से नाराज़ चीफ़ जस्टिस ने कहा कि “चुनाव आयोग के अधिकारियों पर हत्या का आरोप लगाया जाना चाहिए.”

    जस्टिस संजीब बनर्जी ने कहा कि कोर्ट से स्पष्ट आदेश के बावजूद आयोग चुनाव प्रचार के दौरान फेसमास्क और सैनिटाइज़र के इस्तेमाल और सोशल डिस्टेन्सिंग के नियमों को पूरी तरह लागू नहीं कर पाया.

    उन्होंने चुनाव आयोग के वकीस से पूछा, “जब चुनावी रैलियां हो रही थीं उस वक्त क्या आप किसी दूसरे ग्रह पर थे?”

    कोर्ट ने कहा कि आयोग इस बात की पूरी योजना पेश करे कि मतगणना के दिन कोविड-19 के कारण लगाए गए दिशानिर्देशों का कैसे पालन किया जाएगा, नहीं तो कोर्ट दो मई को होने वाली मतगणना पर रोक लगा सकता है.

    चीफ़ जस्टिस संजीब बनर्जीने नेतृत्व वाली दो जजों की बेंच ने चुनाव आयोग को आदेश दिया कि राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी के साथ मिल कर वो स्वास्थ्य सचिव से चर्चा करें और मतगणना के दिन के लिए कोविड-19 प्रोटोकॉल बनाएं.

    उन्होंने इसके लिए आयोग को 30 अप्रैल तक का वक्त दिया है.

    हाल में तीन राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश केरल, तमिलनाडु, असम और पुदुचेरी में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए हैं.

    पश्चिम बंगाल में अभी भी मतदान पूरा नहीं हुआ है. सोमवार को सातवें चरण का मतदान हो रहा है जिसके बाद आठवें और आख़िरी चरण का मतदान बाक़ी है.

    सभी राज्यों के चुनाव नतीजे दो मई को आने वाले हैं.

  20. आर अश्विन ने लिया आईपीएल से ब्रेक, कहा परिजन हैं कोरोना संक्रमित

    परिवार में कुछ लोगों के कोरोना संक्रमित होने के बाद क्रिकेटर आर अश्विन ने इस साल के आईपीएल से ब्रेक ले लिया है.

    सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि मेरा परिवार और रिश्तेदार कोविड -19 से जंग कर रहे हैं और मैं ऐसे मुश्किल वक्त में उनका साथ देना चाहता हूं.

    उन्होंने उम्मीद जताई कि अगर सब कुछ सही रहा तो मैं जल्द ही खेल के मैदान में लौट सकूंगा.