कोरोना: दिल्ली में 24 घंटे में 348 मौत, 24,331 नए मामले

राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण हर दिन बढ़ता ही जा रहा है. कोरोना की वजह से मरने वाले मरीज़ों की संख्या भी बढ़ रही है.

लाइव कवरेज

  1. कोरोना के इलाज को लेकर एम्स और ICMR की ये नई गाइडलाइंस

    महिलाएं

    इमेज स्रोत, Getty Images

    एम्स, आईसीएमआर-कोविड-19 टास्क फ़ोर्स और जॉइंट मॉनिटिरंग ग्रुप ने कोरोना वायरस के वयस्क मरीज़ों के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं. इसमें मरीज़ों को माइल्ड, मॉडरेट और सीवियर श्रेणी में बांटा गया है और उनके इलाज के तरीक़ों के बारे में बताया गया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    • वे वयस्क मरीज़ माइल्ड डिज़ीज़ हल्के संक्रमण की श्रेणी में आएंगे जिनको सांस लेने में कोई कठिनाई नहीं है.
    • मॉडरेट श्रेणी यानी गंभीर संक्रमण में वे मरीज़ हैं जिनका ऑक्सीजन स्तर कमरे की हवा में 93% और 90% के बीच बना हुआ है.
    • सीवियर या ख़तरनाक श्रेणी में वे मरीज़ हैं जिनका ऑक्सीजन स्तर कमरे की हवा में 90% से कम है.
    • माइल्ड डिज़ीज़ के मरीज़ों को होम आइसोलेशन में रहने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और डॉक्टर से परामर्श करने की सलाह दी गई है.
    • मॉडरेट श्रेणी के मरीज़ों को वॉर्ड में भर्ती होने की सलाह दी गई है, जहां पर उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट मिल सके. इस दौरान मरीज़ के गंभीर होने पर चेस्ट सीटी और एक्स-रे करने की सलाह दी गई है.
    लड़की

    इमेज स्रोत, Getty Images

    • सीवियर श्रेणी के मरीज़ों को आईसीयू में भर्ती करने की सलाह दी गई है. इस दौरान उनकी हालत के अनुसार रेस्पिरेटरी सपोर्ट देने के लिए कहा गया है.
    • मॉडरेट और सीवियर श्रेणी के मरीज़ों के क्लीनिकल सुधार के बाद डिस्चार्ज क्राइटेरिया के आधार पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने के लिए कहा गया है.
    • 60 साल से अधिक आयु के लोगों, दिल संबंधी बीमारी, हाइपरटेंशन, डायबिटीज, गुर्दे, फेफड़े, लीवर से जुड़ी बीमरियों से ग्रस्त लोगों के गंभीर रूप से बीमार होने की अधिक आशंका है. इनमें मृत्यु दर भी अधिक देखी गई है.
    • रेमडेसिविर सिर्फ़ मॉडरेट और सीवियर श्रेणी के उन मरीज़ों के लिए इस्तेमाल की जा सकती है जिन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट की ज़रूरत नहीं है.
    • होम आइसोलेशन में मौजूद और ऑक्सीजन सपोर्ट नहीं ले रहे मरीज़ों को रेमडेसिविर इंजेक्शन का इस्तेमाल न करने की सलाह दी गई है.
    • गंभीर रूप से बीमार मरीज़ जिन्हें आईसीयू में भर्ती हुए 24-48 घंटे हुए हैं और जिनकी बीमारी गंभीर हो रही है उन्हें टोसिलिज़ुमाब देने की सलाह दी गई है.
  2. ब्रेकिंग न्यूज़, ऑक्सीजन की कमी के कारण बड़ी दुर्घटना होने का डर: पीएम मोदी से सीएम केजरीवाल

    मोदी और केजरीवाल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री के साथ हुई मुख्यमंत्रियों की बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि ऑक्सीजन की कमी से बड़ी दुर्घटना होने का डर है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, मुख्यमंत्री केजरीवाल ने पीएम मोदी से इस स्थिति से निपटने के लिए एक राष्ट्रीय नीति बनाने की मांग की है.

    उन्होंने कहा,“ऑक्सीजन की कमी के कारण जनता गहरे दुख में है. मैं प्रधानमंत्री मोदी से हाथ जोड़कर विनती करता हूं कि वे मुख्यमंत्रियों को दिल्ली में ऑक्सीजन टैंकर के आसानी से पहुंचाने के निर्देश दें.”

    मोदी और केजरीवाल

    इमेज स्रोत, ANI

    साथ ही उन्होंने बैठक में कहा कि राज्य सरकारों को उसी दाम पर कोविड-19 वैक्सीन मिलनी चाहिए जिस पर केंद्र सरकार को मिल रही है.

  3. फ़्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का भारतीयों को संदेश- इस संघर्ष में हम आपके साथ

    मोदी और मैक्रों

    इमेज स्रोत, Reuters

    भारत में लगातार दूसरे दिन 24 घंटे के अंदर 3 लाख से अधिक कोरोना वायरस संक्रमण के मामले मिलने के बाद फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भारत की हर संभव मदद का वादा किया है.

    भारत में फ़्रांस के राजदूत इमैनुएल लीनेन ने शुक्रवार को ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है.

    उन्होंने ट्वीट में लिखा, “कोविड-19 के मामलों के दोबारा उभार का सामना कर रहे भारतीयों के लिए मैं एकजुटता का संदेश देना चाहता हूं. इसने किसी को नहीं बख़्शा है, इस संघर्ष में फ़्रांस आपके साथ है. हम अपना सहयोग देने के लिए तैयार हैं. - राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    शुक्रवार को भारत में बीते 24 घंटों में 3,32,730 नए मामले सामने आए जबकि 2,263 लोगों की मौत हुई.

    भारत में लगातार अस्पताल बेड और ऑक्सीजन की मांग बढ़ रही है और इसी बीच कई देशों ने भारत की उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया है.

    फ़्रांस ने बुधवार को घोषणा की थी कि भारत से उसके यहां आने वाले लोगों को 10 दिन क्वारंटीन में बिताने होंगे.

  4. कोरोना के गहराते संक्रमण से अर्थव्यवस्था को लेकर बढ़ी चिंता

    शशिकांत दास

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने चिंता ज़ाहिर की है कि बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण देश की धीरे-धीरे पटरी पर आती अर्थव्यवस्था की रफ़्तार और धीमी हो सकती है.

    इस महीने की शुरुआत में हुई बैठक के ब्यौरे के हवाले से ये जानकारी सामने आई है. पैनल ने टीकाकरण अभियान को तेज़ करने को भी कहा है और यह भी दोहराया कि जब तक आर्थिक हालात बेहतर ना हो जाएं तब तक समायोजन की नीति जारी रहनी चाहिए.

    पाँच से सात अप्रैल के बीच में छह सदस्यीय एमपीएस की बैठक हुई, जहाँ उन्होंने पॉलिसी रेपो रेट में कोई बदलाव ना करते हुए इसे 4% ही रखा. वहीं इस वित्तीय वर्ष के लिए 10.5% की वृद्धि का पूर्वानुमान लगाया.

    इस बैठक के मिनट्स गुरुवार को रिज़र्व बैंक की ओर से जारी किए गए. जहाँ आरबीआई गवर्नर शशिकांत दास ने भारतीय अर्थव्यवस्था के सामने बड़ी चुनौती देश में बढ़ते कोविड-19 के मामलों को बताया.

    उन्होंने कहा कि वैश्विक वृद्धि में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है लेकिन ये देशों के हिसाब से अलग-अलग है क्योंकि इससे में संक्रमण की दर, वैक्सीन को लेकर चलाए जाने वाले अभियान और आर्थिक पैकेज बड़ी भूमिका निभाते हैं.

    दास ने कहा, ‘’कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण कई राज्यों में स्थानीय स्तर पर लॉकडाउन लगा हुआ है. वृद्धि के लिहाज अनिश्चितता बनी हुई है. ऐसे वक़्त में मॉनेटरी पॉलिसी को सुधार के लिए मदद और बढ़ावा देते रहना चाहिए.‘’

  5. यूएई ने भारत से आने वाली सभी उड़ानों को किया रद्द

  6. कोरोना वायरस कैसे और किन जानवरों से इंसान में आया

  7. कोरोना वायरसः बीते 24 घंटे में 3 लाख 32 हज़ार नए मामले, 2263 मौतें

    कोरोना

    गुरुवार को देश में कोरोना संक्रमण के कुल 332,730 नए मामले सामने आए और 2263 संक्रमितों मौत हुई है.

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को ये आंकड़ा जारी किया है. भारत में कोरोना के मामले वैश्विक रिकॉर्ड कायम कर चुके हैं.

    पूरे देश को कोरोना ने हिला कर रख दिया है दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों के साथ साथ छोटे कस्बों में भी ऑक्सीजन की भारी कमी संक्रमितों की मौत की वजह बन रही है.

    भारत में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 16,263,695 है और इस वायरस से 186,920 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है.

    दिल्ली के आँकड़े

    देश की राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना से 306 लोगों की मौत हो गई और 26,169 संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही पॉजिटिविटी दर बढ़कर 36.24 फीसदी हो गई है.

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

  8. ब्रेकिंग न्यूज़, हमारे पास बस दो घंटे की ऑक्सीज़न है, वेंटिलेटर काम नहीं कर रहे- गंगाराम अस्पताल

    दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल ने कहा है कि उनके पास अगले दो घंटे के लिए ही ऑक्सीज़न बची है. अस्पताल के वेटिंलेटर और बाईपैप मशीन ठीक तरीके से काम नहीं कर रही हैं.

    अस्पताल के डायरेक्टर ने कहा है कि 60 ‘बेहद गंभीर’ मरीज़ों की जान दांव पर लगी हुई है.

    सूत्रों के मुताबिक़ बीते 24 घंटे में गंगाराम में 25 ‘बेहद बीमार’ लोगों की मौत हो गई है. संभवत: इन मौत की वजह ऑक्सीज़न की कमी है.

    अस्पताल ने बताया है कि इमरजेंसी और आईसीयू में इस वक्त मैनुअल वेटिंलेशन की मदद ली जा रही है क्योंकि मशीनों वाले. वेंटिलेटर काम नहीं कर रहे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  9. कनाडा ने भारत से आने वाली सभी उड़ानों को 30 दिनों के लिए किया निलंबित

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए कनाडा ने भारत से आने वाली सभी उड़ानों को 30 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है. कनाडा ने यह प्रतिबंध पाकिस्तान पर भी लगाया है.

    कनाडा के परिवहन मंत्री उमर अलग़ाबरा ने गुरुवार को कहा, ''यह गुरुवार रात 11:30 बजे (स्थानीय समय) से प्रभावी होगा. हम भारत और पाकिस्तान से आने वाली सभी व्यावसायिक और निजी सवारी उड़ानों को अगले 30 दिनों के लिए निलंबित कर रहे हैं.''

    परिवहन मंत्री ने कहा, ''कार्गो उड़ानों पर यह पाबंदी नहीं क्योंकि इससे वैक्सीन, पीपीई और अन्य ज़रूरी चीज़ों की आपूर्ति बाधित होंगी. यह अस्थायी निलंबन है. हम आने वाले वक़्त में स्थिति के हिसाब से समीक्षा करेंगे.''

  10. ब्रेकिंग न्यूज़, महाराष्ट्र: अस्पताल में आग लगने से 13 कोविड मरीज़ों की मौत

    महाराष्ट्र के पालघर ज़िले के वसाई अस्पताल के कोविड सेंटर में आग लगने के कारण आईसीयू में भर्ती 13 मरीज़ों की मौत हो गई है.

    विरार नगर निगम के इसकी पुष्टि है. घायल मरीज़ों को पास के दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई को पुलिस ने जानकारी दी है कि इस हादसे में 13 लोगों की मौत हुई है.

    दो दिन पहले महाराष्ट्र के नासिक में एक अस्पताल में ऑक्सीज़न लीक होने से 22 लोगों की मौत हो गई थी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  11. कोरोना: पूरे देश में ऑक्सीजन को लेकर अफरातफरी

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    गुरुवार को देश की राजधानी दिल्ली में करीब़ आधा दर्जन अस्पतालों में ऑक्सीज़न ख़त्म हो गई. राजधानी क्षेत्र-एनसीआर के इलाक़े के कई अस्पताल ऑक्सीज़न की आपूर्ति के लिए जूझते रहे.

    दिल्ली में कोविड-19 प्रबंधन का काम देख रहे उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार से ज़रूरत पड़ने पर दिल्ली की सीमाओं पर अर्धसैनिक बल और सीमाबल की तैनाती करने कहा.

    उन्होंने उत्तर प्रदेश और हरियाणा सरकारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये सरकारें दिल्ली को मिलने वाली ऑक्सीज़न सप्लाई में दख़ल दे रही हैं और उसे दिल्ली तक आने नहीं दे रहीं.

    उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को एक पत्र लिखा जिसमें कहा गया था कि छह निजी अस्पतालों ने ऑक्सीजन ख़त्म हो गई है. सिसोदिया ने स्वास्थ्य मंत्री से दिल्ली के लोगों के जान बचाने और मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया ताकि दिल्ली को उसके कोटे की ऑक्सीज़न मिल सके.

    वीडियो कैप्शन, दिल्ली समेत पीएम मोदी के चुनाव क्षेत्र का भी हाल बुरा क्यों है?

    गुरुवार को केंद्र सरकार ने आपदा प्रबंधन अधिनयम लागू किया ताकि ज़िला अधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ये तय करें कि राज्यों के बीच बिना किसी रुकावट के वाहन आ-जा सकें और जिन राज्यों में आक्सीज़न प्लांट है वहां से अन्य राज्यों तक ऑक्सीज़न पहुंचने में परेशानी ना हो.

    केंद्र ने ये अधिनियम मनीष सिसोदिया की उस चिट्ठी के बाद लागू किया जिसमें उन्होंने हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सरकारों पर ऑक्सीजन सप्लाई रोकने का आरोप लगाया था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    दिल्ली में इन राज्यों से ऑक्सीजन की आपूर्ति होती है.

    आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत केंद्रीय गृह सचिव इसके राष्ट्रीय कार्यकारी समिति के अध्यक्ष होते हैं. 2005 में बने आए इस क़ानून को पहली बार मार्च 2020 में कोविड-19 महामारी को रोकने के लिए लागू किया गया था.

    गुरुवार को जारी किए गए आदेश के मुताबिक़, ‘’राज्यों के बीच मेडिकल ऑक्सीजन की आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा और परिवहन अधिकारियों को भी निर्देश दिया जाता है कि ऑक्सीज़न ले जाने वाली गाड़ियों के अंतर-राज्यीय गतिविधियों को बिना कि रुकावट के आने-जाने दिया जाए.ऑक्सीजन का उत्पादन करने वालों पर ऐसी कोई रोक नहीं लगाई जा सकती जिससे उनकी किसी राज्य, अस्पताल की सप्लाई को सीमित किया जाए ’’

    इस आदेश में ये भी कहा गया है कि ऑक्सीजन वाली गाड़ियों की मुक्त आवाजाही शहरों में होनी चाहिए और समय की कोई पाबंदी उन पर लागू नहीं होनी चाहिए.

    इस बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दूसरे राज्यों में मुख्यमंत्रियों से बात की और महामारी के खिलाफ़ एकजुट होने कहा. साथ ही उन्होंने राज्यों के साथ हर संभव अवसर पर संसाधनों को साझा करने का संकल्प लिया.

  12. बीबीसी हिन्दी के इस लाइव पेज में आप सबका स्वागत है. हम यहाँ दिन भर भारत में कोरोना महामारी और देश-दुनिया के बाक़ी बड़े अपडेट्स से आपको अवगत कराएंगे. पिछले 24 घंटों के अपडेट्स के लिए यहाँ क्लिक करें.