You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
पाकिस्तान: होटल में ज़बर्दस्त धमाका, कम से कम चार की मौत 11 घायल
संवाददाताओं के मुताबिक, हो सकता है कि पाकिस्तान में चीन के राजदूत इस हमले का निशाना रहे हों.
लाइव कवरेज
पाकिस्तान: होटल में ज़बर्दस्त धमाका, कम से चार की मौत 11 घायल
पाकिस्तान के शहर क्वेटा के मशहूर सेरेना होटल में हुए ज़बर्दस्त धमाके में कम से कम चार लोग मारे गए हैं और 11 अन्य घायल हुए हैं.
संवाददाताओं के मुताबिक, हो सकता है कि पाकिस्तान में चीन के राजदूत इस हमले का निशाना रहे हों.
कहा जाता है कि हमले के वक्त चीन के राजदूत क्वेटा में ही मौजूद थे. क्वेटा, बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी है जो अफ़ग़ान सीमा के समीप है.
हालांकि हमले के वक्त चीनी राजदूत होटल में मौजूद नहीं थे. धमाका होटल की कार पार्किंग में हुआ.
सेरेना होटल क्वेटा में काफी मशहूर है जहां आला सरकारी अधिकारियों और नामचीन लोगों का आना-जाना लगा रहता है.
पाकिस्तानी तालिबान ने इस हमले की ज़िम्मेदारी ली है.
पाकिस्तान के गृहमंत्री शेख़ राशिद अहमद ने एआरवाय न्यूज़ टीवी को बताया कि होटल में धमाका उस कार में हुआ, जिसमें विस्फोटक भरा हुआ था.
उन्होंने कहा कि हमले के वक्त चीन के राजदूत नोंग रोंग एक समारोह में थे, लेकिन वो उस होटल में नहीं थे.
बलूचिस्तान में पृथकतावादी लंबे समय से सक्रिय हैं जो बाकी पाकिस्तान से आज़ादी चाहते हैं.
बलूचिस्तान के पृथकतावादी इलाके में चीन की बड़ी परियोजनाओं का विरोध करते रहे हैं.
वाराणसी: जवान बेटे का शव ई-रिक्शे में लेकर जा रही बेबस मां का दर्द
इस्लामी विद्वान मौलाना वहीदुद्दीन ख़ान का निधन
पद्म विभूषण से सम्मानित जानेमाने इस्लामी विद्वान मौलाना वहीदुद्दीन ख़ान का बुधवार रात निधन हो गया. वे 97 वर्ष के थे.
पिछले हफ्ते ही उन्हें कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से पूरी तरह लॉकडाउन की घोषणा की
महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से राज्य में पूरी तरह से लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है.
इस बात की अटकलें कई दिनों से लगाई जा रही थीं कि महाराष्ट्र में मौजूदा हालात को देखते हुए पूरी तरह से लॉकडाउन किया जा सकता है.
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 67,468 नए मामले सामने आए हैं जहां इस दौरान 568 मरीज़ों ने दम तोड़ा है.
राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 6,95,747 है.
महाराष्ट्र सरकार ने अपने आदेश में कहा है कि 13 अप्रैल से लगाए गए प्रतिबंधों के साथ बुधवार को जारी पूर्ण लॉकडाउन संबंधी दिशा-निर्देश फ़िलहाल 1 मई तक प्रभावी होंगे.
'ब्रेक द चेन' शब्द का इस्तेमाल करते हुए महाराष्ट्र सरकार ने उम्मीद जताई है कि नई पाबंदियों से कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को रोकने में मदद मिलेगी.
महाराष्ट्र में अब शादी-ब्याह में अधिकतम 25 लोग ही शामिल हो सकेंगे. राज्य के भीतर आवाजाही पहले से अधिक प्रतिबंधित होगी. बसों में 50 प्रतिशत सवारी से अधिक की अनुमति नहीं होंगी.
लोकल ट्रेनों में सिर्फ़ अनिवार्य सेवाओं में लगे लोग ही सफ़र कर सकेंगे. सरकारी दफ़्तरों में 15 प्रतिशत कर्मचारी ही आएंगे.
महाराष्ट्र सरकार ने पूरी तरह लॉकडाउन की घोषणा ऐसे समय की है जब एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा था कि लॉकडाउन लगाने का फ़ैसला अंतिम विकल्प होना चाहिए.
आज का कार्टून: क्या भाव वैक्सीन?
बिहार में सभी को मुफ़्त कोरोना वैक्सीन दी जाएगी: नीतीश कुमार
बिहार में सभी को कोरोना का टीका मुफ़्त दिया जाएगा.
ख़ुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी.
नीतीश कुमार ने कहा कि 18 साल और उससे ऊपर के सभी बिहार वासियों का मुफ़्त टीकाकरण राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा.
भारत सरकार ने एक मई से 18 साल से ऊपर के सभी नागरिकों को कोरोना की वैक्सीन लगवाने की इजाज़त दे दी है. अभी केवल 45 साल के ऊपर के लोग ही वैक्सीन लगवा सकते हैं.
18 साल के ऊपर के लोगों को भी वैक्सीन लेने की अनुमति के बाद से कई राज्यों ने घोषणा की है कि वो अपने राज्य में मुफ़्त टीकाकरण करवाएंगे.
केंद्र सरकार ने टीकाकरण के नए नियमों में जहां एक तरफ़ 18 साल के ऊपर के लोगों को वैक्सीन लेने की अनुमति दी है वहीं दूसरी तरफ़ कोरोना का टीका बनाने वाली कंपनियों से कहा गया है कि वो अपने कुल प्रोडक्शन का आधा हिस्सा केंद्र सरकार को देंगी और आधे हिस्से में से राज्य सरकार और निजी अस्पतालों को देंगी.
कोरोना का टीका बनाने वाली भारतीय कंपनी एसआईआई ने मंगलवार को ही अपने टीके के दामों की भी घोषणा कर दी है.
कंपनी केंद्र सरकार को अपनी वैक्सीन कोविशील्ड का एक डोज़ 150 रुपए में देगी जबकि राज्य सरकारों को वही एक डोज़ 400 रुपए में ख़रीदना होगा और निजी अस्पतालों को वही एक डोज़ 600 रुपए में ख़रीदना होगा.
ब्रेकिंग न्यूज़, ऑक्सीजन की कमी पर सरकार के रवैए से चकित दिल्ली हाई कोर्ट
दिल्ली के मैक्स अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी को लेकर याचिका की सुनवाई करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र से कहा है कि वो औद्योगिक उद्देश्य के लिए ऑक्सीजन की सप्लाई तुरंत रोके.
जस्टिस विपिन सांगी और रेखा पल्ली की खंडपीठ ने सुनवाई करते हुए कहा- सरकार वास्तविकता को लेकर जाग क्यों नहीं रही है, हम चकित हैं.
दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र को निर्देश दिया है कि प्रोडक्शन प्लांट से ऑक्सीजन की सप्लाई के लिए सेफ़ पैसेज दिया जाए.
कोर्ट ने ऐसे कई उद्योगों ख़ासकर स्टील इंडस्ट्री को निर्देश दिया कि वे ऑक्सीजन का उत्पादन करके इसे अस्पतालों के लिए उपलब्ध कराएँ.
दिल्ली हाई कोर्ट ने बताया कि उत्तर प्रदेश के एक प्लांट से मैक्स पटपड़गंज अस्पताल के लिए 2000 क्यूबिक मीटर ऑक्सीजन दो-तीन घंटे में पहुँच जाएगा.
मैक्स अस्पताल ने एक बयान जारी कर यह भी बताया है कि दिल्ली-एनसीआर में उनके किन अस्पतालों में ऑक्सीजन की मौजूदा स्थिति क्या है.
मैक्स अस्पताल का दावा है कि उसके कई अस्पतालों में कुछ ही घंटे का ऑक्सीजन बचा हुआ है.
दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा था, "हमलोग एक बार फिर भारत सरकार से दिल्ली के ऑक्सीजन कोटा को बढ़ाने की अपील करते हैं क्योंकि दिल्ली में इस समय 18,000 मरीज़ अलग-अलग अस्पतालों में दाख़िल हैं. मैंने कई अस्पतालों का दौरा किया हैं. वहां हरियाणा और यूपी के भी कई लोगों का इलाज हो रहा है."
हालांकि बाद में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया कि केंद्र ने दिल्ली के लिए ऑक्सीजन सप्लाई का कोटा बढ़ा दिया है. उन्होंने इसके लिए केंद्र का आभार भी व्यक्त किया.
कोरोना के मुद्दे पर देश के तीन वरिष्ठ डॉक्टरों की सलाह
देश के तीन जाने माने डॉक्टरों ने कोरोना से जुड़े कई मुद्दों पर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं.
एम्स, दिल्ली के निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया, मेदांता अस्पताल के चेयरमैन डॉक्टर नरेश त्रेहन और नारायणा हेत्थ, बेंगलुरू के चेयरमैन डॉक्टर देवी शेट्टी ने समाचार एजेंसी एएनआई के फ़ेसबुक पेज पर एक महत्वपूर्ण चर्चा में हिस्सा लिया.
क़रीब आधे घंटे तक चली इस बातचीत में तीनों डॉक्टरों ने कई अहम जानकारियां और सलाह दी.
-अगर आपको कोरोना का ज़रा सा भी लक्ष्ण महसूस होतो सबसे पहले उसकी जाँच कराएं.
-अगर आप पॉज़िटिव हैं लेकिन लक्ष्ण नहीं हैं या बहुत कम हैं तो डॉक्टरों की सलाह पर घर पर ही आइसोलेशन में रहें. घबराएं नहीं. मास्क पहनें और हर छह घंटे पर ऑक्सीजन लेवेल को चेक करते रहें. और जितना हो सके तरह पदार्थ लेते रहें.
-अगर आपका ऑक्सीजन लेवल 94 फ़ीसद है तो चिंता की कोई बात नहीं. इससे नीचे जाने पर डॉक्टरों की सलाह लें.
-85 फ़ीसद लोग घर पर ही 5-7 दिनों के बाद रिकवर हो जाते हैं.
-सिर्फ़ 15 फ़ीसद लोगों को दवाओं की ज़रूरत पड़ती है.
- जिन लोगों को दवाएं दी जाती हैं उनको भी समझना ज़रूरी है कि रेमडेसिविर दवा कोई मैजिक बुलेट नहीं है.
-रेमडेसिविर कोई रामबाण नहीं है, यह सिर्फ़ संक्रमित व्यक्ति में वायरल लोड को कम कर देता है.
-ऑक्सीजन का इस्तेमाल अगर सिर्फ़ ज़रूरत के हिसाब से किया जाए तो देश में इसकी कोई कमी नहीं है. ऑक्सीजन को अपनी सुरक्षा कवच की तरह जमा नहीं करें. अगर आप जमा करते हैं तो किसी और को ऑक्सीजन नहीं मिलेगा.
-इस वक़्त देश में जितना ऑक्सीजन है और जितने लोगों को असल में ज़रूरत है वो संतुलन बना हुआ है.
-वैक्सीन आपको सचमुच में मदद करती है. हो सकता है कि वैक्सीन आपको संक्रमित होने से नहीं बचा सके, लेकिन इतना अवश्य है कि वैक्सीन लेने के बाद आप गंभीर रूप से बीमार नहीं पड़ेंगे.
-इसीलिए वैक्सीन लेने के बाद भी सार्वजनिक जगहों पर जानें से बचें, जाएं तो मास्क पहनें, और कुछ-कुछ घंटों के बाद हाथ धोएं.
अधीर रंजन चौधरी भी कोरोना संक्रमित
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं. उन्होंने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है. उन्होंने लिखा है कि जो भी लोग पिछले सात दिनों में उनसे संपर्क में आए हैं, वे सभी अपना टेस्ट करा लें.
ब्रेकिंग न्यूज़, कांग्रेस सांसद शशि थरूर भी कोरोना पॉज़िटिव
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि वे भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं. उन्होंने लिखा है कि वे इससे सकारात्मक सोच के साथ डील कर रहे हैं.
वैक्सीन लेने वाले कोरोना से कम संक्रमित: सरकार का दावा
केंद्र सरकार ने कहा है कि कोवैक्सीन की दोनों डोज़ ले चुके लोगों में से सिर्फ़ 0.04 फ़ीसदी ही कोरोना संक्रमित हुए हैं, जबकि कोविशील्ड के मामले में ये 0.03 प्रतिशत है.
इंडियन काउंसिल ऑफ़ मेडिकल रिसर्च यानी आईसीएमआर ने ये डेटा जारी किया है. आईसीएमआर के महानिदेशक डॉक्टर बलराम भार्गव ने कहा कि वैक्सीन लेने के बाद 10 हज़ार लोगों में से सिर्फ़ 2-4 लोग ही कोरोना संक्रमित हो रहे हैं.
नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने भी कहा है कि वैक्सीन लेने के बाद कोरोना से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या काफ़ी कम है. भारत में इस समय कोवैक्सीन और कोविशील्ड वैक्सीन लोगों को दी जा रही है.
आईसीएमआर के मुताबिक़ भारत में अभी तक 1.1 करोड़ लोगों को कोवैक्सीन दी जा चुकी है. इनमें से 93 लाख लोगों ने पहली डोज़ ली है. पहली डोज़ लेने वाले 93 लाख लोगों में से 4208 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं. जबकि दूसरी डोज़ लेने वाले 17 लाख लोगों में से सिर्फ़ 695 लोगों को कोरोना हुआ है.
कोविशील्ड की बात करें तो कुल 11.4 करोड़ लोगों को ये वैक्सीन दी गई है. इनमें से 10 करोड़ लोगों को पहली डोज़ मिली है. इन 10 करोड़ लोगों में से 17,145 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं. जबकि दूसरी डोज़ लेने वाले क़रीब डेढ़ करोड़ लोगों में से 5014 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं.
बीबीसी हिंदी का डिजिटल बुलेटिन 'दिनभर'
बीबीसी हिंदी का डिजिटल बुलेटिन 'दिनभर' सुनिए फ़ैसल मोहम्मद अली से.
ब्रेकिंग न्यूज़, केंद्र ने दिल्ली के लिए ऑक्सीजन सप्लाई का कोटा बढ़ाया, केजरीवाल ने आभार जताया
पिछले कुछ दिनों से दिल्ली सरकार लगातार केंद्र से गुहार लगा रही थी कि दिल्ली के कई अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी हो रही है और समय रहते इसे हल नहीं किया गया, तो संकट गहरा हो सकता है. अब मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि केंद्र ने कोटा बढ़ा दिया है.
प्रियंका गांधी बोलीं, 'लोग रो रहे हैं और आप रैलियों में हँस रहे हैं'
दिल्ली ने एक बार फिर केंद्र सरकार से ऑक्सीजन के लिए लगाई गुहार
राजधानी दिल्ली की केजरवील सरकार ने केंद्र की मोदी सरकार से एक बार फिर ऑक्सीजन की सप्लाई बढ़ाने के लिए गुहार लगाई है.
दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है, "हमलोग एक बार फिर भारत सरकार से दिल्ली के ऑक्सीजन कोटा को बढ़ाने की अपील करते हैं क्योंकि दिल्ली में इस समय 18,000 मरीज़ अलग-अलग अस्पतालों में दाख़िल हैं. मैंने कई अस्पतालों का दौरा किया हैं. वहां हरियाणा और यूपी के भी कई लोगों का इलाज हो रहा है."
सिसोदिया ने कहा कि दूसरा मसला ऑक्सीजन के ट्रांसपोर्टेशन को लेकर भी है. उनके मुताबिक़ हरियाणा के एक अधिकारी ने फ़रीदाबाद में दिल्ली ले जा रहे ऑक्सीजन के ट्रक को रोक दिया जिसके कारण ऑक्सीजन सप्लाई में देरी हो गई.
उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि कल भी इसी तरह की एक समस्या पैदा हुई थी और एक वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री को फ़ोन करना पड़ा और उनकी मदद से ही ऑक्सीजन से भरा ट्रक दिल्ली पहुँच सका.
देश के दूसरे इलाक़ों की तरह दिल्ली में भी ऑक्सीजन की भारी कमी बताई जा रही है.
मंगलवार को तो ख़ुद मनीष सिसोदिया ने ही ट्वीट कर बता दिया था कि दिल्ली के किस अस्पताल में केवल कितने घंटों के लिए ऑक्सीजन बचा है.
कुछ अस्पतालों में ऑक्सीजन की सप्लाई शुरू हो गई है लेकिन अभी भी दिल्ली के कई अस्पताल ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे हैं.
मैक्स अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी
इस बीच ख़बर है कि दिल्ली के एक निजी अस्पताल मैक्स हॉस्पीटल में ऑक्सीजन की कमी हो गई है.
उन्होंने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन को ख़त लिखकर बताया है कि शालीमार बाग़ वाले मैक्स अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी हो गई है क्योंकि उनके अनुसार उनके यहां आने वाले ऑक्सीजन को एम्स अस्पताल भेज दिया गया है.
मैक्स अस्पताल ने एक बयान जारी कर यह भी बताया है कि दिल्ली-एनसीआर में उनके किन अस्पतालों में ऑक्सीजन की मौजूदा स्थिति क्या है.
उनके अनुसार मैक्स साकेत (ईस्ट ब्लॉक) में अभी 18 घंटों का ऑक्सीजन मौजूद है और वहां 185 कोरोना मरीज़ एडमिट हैं.
मैक्स स्मार्ट, साकेत में भी 18 घंटे का ऑक्सीजन है और वहां 235 कोरोना मरीज़ हैं.
मैक्स पटपरगंज में केवल तीन घंटे का ऑक्सीजन बाक़ी है और वहां 262 मरीज़ हैं.
मैक्स शालीमार बाग़ में केवल दो घंटे का ऑक्सीजन बचा है और वहां 285 मरीज़ हैं.
बीएलके सुपर अस्पताल में अभी 20 घंटे का ऑक्सीजन है और वहां 255 मरीज़ हैं.
मैक्स वैशाली में आठ घंटे का ऑक्सीजन बचा है और वहां 170 मरीज़ हैं.
मैक्स गुड़गांव में भी आठ घंटे का ऑक्सीजन बचा है और वहां 74 मरीज़ हैं.
गोवा में 21 से 30 अप्रैल तक नाइट कर्फ़्यू
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा है कि कोरोना की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने यह फ़ैसला किया है.
पीएम मोदी का संबोधन, कोविड संकट में कितना मिला संबल?
'साहसिक', 'दूरगामी' और 'मास्टरस्ट्रोक' फ़ैसले लेने की बातें करने वाले पीएम के संबोधन पर कैसी हैं प्रतिक्रियाएँ?
बिहार में पंचायत चुनाव स्थगित, 15 दिन बाद होगी समीक्षा
कोरोना वायरस महामारी के मद्देनज़र बिहार में पंचायत चुनाव को टाल दिया गया है.
राज्य सरकार ने एक प्रेस रिलीज़ जारी करके इसकी जानकारी दी है. इसमें बताया गया है कि अप्रैल के अंत तक राज्य निर्वाचन आयोग को इस बाबत अधिसूचन प्रस्ताव भेजना था लेकिन इसे फ़िलहाल स्थगित कर दिया गया है.
राज्य सरकार ने बताया है कि 15 दिन बाद कोविडकी स्थिति को देखते हुए समीक्षा करके इस पर फ़ैसला लिया जाएगा.
कोवैक्सीन डबल म्यूटेंट समेत कई कोरोना वैरिएंट पर कारगर
आईसीएमआर ने बताया है कि कोरोना वायरस की वैक्सीन कोवैक्सीन कोविड-19 के कई वैरिएंट से लड़ने में सक्षम है.
इसके साथ ही आईसीएमआर का कहना है कि देश में पाए गए डबल म्यूटेंट वैरिएंट पर भी कोवैक्सीन कारगर है.
आईसीएमआर ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ वायरोलॉजी के साथ मिलकर किए शोध में बताया है कि कोवैक्सीन ब्राज़ील, यूके और दक्षिण अफ़्रीका वैरिएंट पर भी असर करती है.