इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
यूजीसी-नेट की परीक्षा अब मई में नहीं होगी. कोरोना महामारी को देखते हुए ये फ़ैसला लिया गया है.
केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा है कि कोरोना महामारी के दौरान छात्रों और परीक्षा आयोजित कराने वालों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को देखते हुए मैंने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को यूजीसी-नेट की परीक्षा स्थगित करने का सुझाव दिया है.
पीएम मोदी ने राहुल गांधी के स्वस्थ होने की कामना की
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी के कोरोने संक्रमित होने पर कहा है कि वे जल्दी ठीक हो जाएं.
उन्होंने कहा, "मैं लोकसभा सांसद श्री राहुल गांधी जी के अच्छे स्वास्थ्य और जल्दी ठीक होने के लिए प्रार्थना करता हूं."
पाकिस्तानः प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-लब्बैक के मुखिया मौलवी साद रिज़वी को रिहा किया गया
इमेज स्रोत, ALI/AFP via Getty Images
इमेज कैप्शन, मौलवी साद रिज़वी
तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान और इमरान ख़ान की सरकार के बीच सफल बातचीत के बाद प्रतिबंधित संगठन के नेता मौलवी साद रिज़वी को लाहौर की कोट लखपत जेल से रिहा कर दिया गया है.
इस बीच फ्रांस के राजदूत को निष्कासित करने की तहरीक-ए-लब्बैक की मांग पर चर्चा के लिए नेशनल एसेंबसी की बैठक बुलाई गई है जिसमें पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने शरीक होने से मना कर दिया है.
पीपीपी के मुखिया बिलावल भुट्टो ज़रदारी ने कहा है कि प्रधानमंत्री इमरान खान ने मुश्किल पैदा की है और वही इसका हल निकाले.
साद रिज़वी ने ये धमकी दी थी कि अगर फ्रांस के राजदूत को 20 अप्रैल तक देश से नहीं निकाला गया तो इस्लामाबाद तक मार्च करेंगे.
हालांकि इस धमकी के बाद लाहौर में पिछले हफ्ते उन्हें हिरासत में ले लिया गया था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बताया है कि वे कोरोना संक्रमित हो गए हैं.
ट्विटर पर उन्होंने जानकारी दी कि हल्के लक्षणों के बाद उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट कराया था.
उन्होंने अपने संपर्क में आने वाले लोगों को सेफ्टी प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी है.
केंद्र सरकार की नई वैक्सीन नीति भेदभावपूर्णः राहुल गांधी
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को केंद्र सरकार की वैक्सीन नीति की आलोचना करते हुए कहा कि ये आरोप लगाया कि ये भेदभाव पूर्ण है और इसमें समाज के कमजोर तबकों के लिए वैक्सीन की कोई गारंटी नहीं है.
उन्होंने ये भी कहा कि सरकार की नई वैक्सीन नीति के मुताबिक़ 18 साल से 45 वर्ष की उम्र के बीच के लोगों को मुफ्त में वैक्सीन नहीं मिलने जा रही है.
उन्होंने एक ट्वीट में कहा, "18 से 45 साल के बीच के लोगों को फ्री में वैक्सीन नहीं मिलेगी. कीमतों पर नियंत्रण का उपाय किए बिना बिचौलिये को जगह दी गई है. कमज़ोर तबकों के लिए वैक्सीन की कोई गारंटी नहीं. भारत सरकार वैक्सीन देने में भेदभाव कर रही है. इसके वितरण पर भी कोई रणनीति नहीं है."
भारत सरकार ने सोमवार को ये घोषणी की थी कि कोविड वैक्सीनेशन प्रोग्राम के तीसरे चरण की शुरुआत एक मई से हो रही है जिसमें 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन मिलेगी.
इसके साथ ही प्राइवेट अस्पतालों और राज्य सरकारों को वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों से सीधी खरीद करने की मंजूरी दे दी गई है.
पिछले 15 दिनों में देश भर में कोरोना संक्रमण के 25 लाख नए मामले रजिस्टर किए गए हैं. महाराष्ट्र, दिल्ली, पंजाब और राजस्थान ने मांग की थी कि वैक्सीन देने के लिए 45 साल की आयु सीमा की शर्त हटाई जाए.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को बताया कि वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. उन्होंने अपने संपर्क में आने वाले सभी लोगों से गुज़ारिश की है कि वे अपनी कोरोना जांच करवा लें.
जितेंद्र सिंह ने ट्वीटर पर ट्विट किया, ''लक्षण दिखने के बाद मैं आज कोविड पॉजिटिव पाया गया हूं. मेरे संपर्क में आए लोग अपनी जांच करवा लें और अपना ध्यान रखें.''
जम्मू और कश्मीर के उधमपुर के सांसद इन भाजपा नेता के पास कई मंत्रालयों और विभागों की जिम्मेदारी है.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी कोरोना संक्रमित
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल कोरोना संक्रमित हो गई हैं.
समाचार एजेंसी पीटीआई ने दिल्ली सरकार के अधिकारियों के हवाले से ये रिपोर्ट दी है.
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक मुख्यमंत्री ने खुद को आइसोलेट कर लिया है.
कोरना वैक्सीन: आवश्यक कच्चे माल से बैन हटाने के सवाल पर व्हाइट हाउस ने नहीं दिया जवाब
इमेज स्रोत, Chip Somodevilla/Getty Images)
अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस ने कोविड -19 वैक्सीन के उत्पादन
के लिए आवश्यक कच्चे माल पर से निर्यात प्रतिबंध हटाने से जुड़े सवालों के जवाब देने से मना कर दिया है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के
मुताबिक़ दो अलग-अलग कोविड रिस्पॉन्स टीम से पूछा, “भारत का सीरम
इंस्टीट्यूट बाइडन सरकार से वैक्सीन के लिए ज़रूरी कच्चे माल पर बैन हटाने की गुज़ारिश
कर रहा है, उन्होंने राष्ट्रपति बाइडन से भी इसकी अपील है. क्या हम जान सकते हैं
कि वो कौन सी सामग्रियाँ हैं, और क्या हम सीरम की समस्या के बारे में विचार कर रहे
हैं?”
इसके जवाब में नेशनल इंस्टीट्यूट
ऑफ़ एलर्जी के डायरेक्टर डॉ. एंथनी फ़ाउची ने कहा, “हम इस पर वापस आएंगे,
मुझे यक़ीन है. लेकिन अभी मेरे पास इसका कोई जवाब नहीं है.”
कोविड-19 रिस्पॉन्स टीम के सीनियर एडवाइज़र डॉ. एंडी स्लैसिट
का जवाब भी मिलता-जुलता था. उन्होंने कहा, “हम इन मुद्दों को गंभीरता से ले रहे
हैं, हमारे पास जब ज़्यादा जानकारी होगी, तब हम इसपर वापस आएंगे.”
शाम की ब्रीफ़िंग में इसी से तरह के एक
और सवाल पर प्रेस सेक्रेटरी जेन पास्की ने कहा, “हमारा फ़ोकस महामारी पर क़ाबू पाने
के लिए सबसे प्रभावी क़दम उठाने पर है. अभी हमारे पास अगले क़दम को लेकर जानकारियां
या कोई समय सीमा नहीं है, लेकिन हम कई तरह के विकल्पों पर विचार कर रहे हैं.
भारत की वैक्सीन निर्माता सीरम
इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडिया ने अमेरिका से गुज़ारिश की है कि वो वैक्सीन में इस्तेमाल
होने वाले कच्चे माल से प्रतिबंध हटाएं ताकि उत्पादन सुचारू रूप से चल सके.
सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला पिछले हफ़्ते अमेरिका
के राष्ट्रपति को एक ट्वीट कर लिखा, “अगर हम सच में वायरस को हराने के लिए साथ
हैं, तो अमेरिका के बाहर की वैक्सीन इंडस्ट्री की तरफ़ से मैं गुज़ारिश करता हूं
कि रॉ मटेरियल के निर्यात से बैन हटाया जाए ताकि हम प्रोडक्शन बढ़ा सकें.आपकी
सरकार के पास इससे जुड़ी जानकारियां मौजूद हैं.”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
यूपी में शनिवार और रविवार को लगेगा लॉकडाउन
इमेज स्रोत, Getty Images
पूरे उत्तर प्रदेश में हर शनिवार और रविवार को लॉकडाउन लगाया जाएगा.
गृह विभाग के अतिरिक्त मुख़्य सचिव अवनीश के अवस्थी के मुताबिक लॉकडाउन शुक्रवार रात 8 बजे से शुरू होगा और सोमवार सुबह 7 बजे तक चलेगा. इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छूट रहेगी.
इसके अलावा जिन जि़लों में 500 से अधिक सक्रिय मामले हैं, वहां हर दिन रात 08 बजे से अगले दिन प्रातः 07 बजे तक आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी. ये नियम तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा.
सरकार की तरफ़ से कहा गया है कि सभी जिलों में कोविड अस्पतालों की संख्या बढ़ाई जा रही है. आईसीयू और आइसोलेशन बेड में इज़ाफा किया जा रहा है और ऑक्सीजन सहित सभी मेडिकल आवश्यकताओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
यूपी में नहीं लगेगा 5 शहरों में लॉकडाउन, हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई
इमेज स्रोत, Reuters
उत्तर प्रदेश के पांच शहरों में लॉकडाउन लगाने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है.
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी समेत पांच शहरों में लॉकडाउन लगाने का आदेश दिया था.
बीबीसी के सहयोगी पत्रकार सुचित्र मोहंती के मुताबिक यूपी सरकार की तरफ़ से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल ने सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि कोरोना महामारी के निपटने के लिए सरकार कई कदम उठा रही है लेकिन पांच शहरों में लॉकडाउन लगाने का कोर्ट का फैसला शायद सही तरीका नहीं है.
उन्होंने कहा कि पांच शहरों में लॉकडाउन लगाने से प्रशासनिक स्तर पर कई मुश्किलें पैदा हो सकती हैं.
मुख्य न्यायाधीश एस ए बोबडे ने इस मामले में कोर्ट की मदद के लिए वरिष्ठ वकील पीएस नरसिम्हा तो ऐमिकस क्यूरी (कोर्ट का मित्र) नियुक्त किया है.
तस्वीरों में : दिल्ली में लॉकडाउन ने फिर प्रवासी मज़दूरों को किया दर-बदर
इमेज स्रोत, Getty Images/Hindustan Times
कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण दिल्ली में सोमवार रात से छह दिनों के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपील की थी कि कोई भी प्रवासी मज़दूर दिल्ली से न जाएँ, लेकिन मज़दूरों को अपनी रोज़ी-रोटी की चिंता है. सोमवार रात प्रवासी मजदूरों की भीड़ आनंद विहार बस अड्डे पर इकट्ठा हो गई. सभी को घर जाने की जल्दी थी.
ये तस्वीरें उनका हाल बयां कर रही हैं. पूरी गैलरी देखने के लिए यहां क्लिक करें
इमेज स्रोत, Getty Images/ Hindustan Times
दिल्लीः लॉकडाउन के पहले दिन बस अड्डा वीरान, कल थी भारी भीड़
इमेज स्रोत, ANI
दिल्ली में सोमवार को लॉकडाउन के एलान के बाद आनंद विहार बस अड्डे पर प्रवासियों की भारी भीड़ जमा हो गई थी जो लॉकडाउन से पहले अपने घरों तक पहुँच जाना चाहते थे.
मंगलवार को लॉकडाउन के पहले दिन बस अड्डा सुनसान दिखाई दे रहा है.
समाचार एजेंसी एएनआई ने बस अड्डे की ताज़ा तस्वीरें जारी की हैं.
दिल्ली में बीते सोमवार की रात 10 बजे से अगले सप्ताह सोमवार सुबह 5 बजे तक पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
इस बीच उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने प्रवासी लोगों को उनके घरों तक पहुँचाने की व्यवस्था की है.
उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, " दिल्ली के सीएम ने जल्दी में लॉकडाउन लगाया जिसकी वजह से लोग परेशान हो रहे हैं. कल रात को हमने लॉकडाउन का प्रभाव गाजियाबाद, नोएडा बॉर्डर पर देखा. दिल्ली की बसों ने लोगों को बॉर्डर पर लाकर छोड़ दिया. यूपी के मुख्यमंत्री ने कल ही उन लोगों को उनके घर पहुंचाने का काम शुरू किया."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
कोरोनाः आईसीएसई ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द की
इमेज स्रोत, Faisal Khan/NurPhoto via Getty Images
कोरोना संक्रमण के बढ़ते ख़तरे के कारण काउंसिल फ़ॉर
इंडियन स्कूल सर्टिफ़िकेट एग्ज़ैमिनेशन (सीआईसीएसई) ने अपनी 10वीं बोर्ड की परीक्षा
को रद्द करने का फ़ैसला किया है.
बोर्ड की तरफ़ से जारी एक नोटिस में सभी स्कूलों से कहा
गया है कि, “कोरोना के बिगड़ते हालात को देखते हुए सीआईएससीई ने आईसीएसई (10वीं कक्षा)
की परीक्षा को रद्द करने का फ़ैसला किया है. हमारे लिए अपने छात्रों और शिक्षकों की
सुरक्षा सबसे ज़्यादा ज़रूरी है.”
स्कूलों से कहा गया है कि वो 11वीं कक्षा के लिए दाख़िले
की प्रक्रिया शुरू करें. बोर्ड ने कहा है कि 10वीं के नतीजों के लिए एक ‘सही और निष्पक्ष’ तरीका बनाया जाएगा और एक तय तारीख
को नतीजे घोषित किए जाएंगे.12वीं की परीक्षा पहले से तय तारीखों पर ही होगी.
सीबीएसई पहले ही अपनी 10वीं की बोर्ड परीक्षा को रद्द करने का
फ़ैसला कर चुका है.
कोरोना: भारत में पिछले 24 घंटे में 1761 की मौत, दूसरी लहर का नया रिकॉर्ड
इमेज स्रोत, ARUN SANKAR/AFP via Getty Images
स्वास्थ्य
मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2,59,170 नए मामले दर्ज किए गए.
पिछले एक
दिन में 1,761 और लोगों की संक्रमण से मौत हो गई.
अब कुल
पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,53,21,089 हो गई है जिसमें 20,31,977 सक्रिय मामले हैं.
मरने वालों
का आंकड़ा 1,80,530 हो गया है.
अबतक 12 करोड़ 71 लाख से अधिक कोरोना के टीके दिए जा चुके हैं.
सोमवार सुबह को जारी किए गए संक्रमण के आंकड़ों के मुकाबले आज के आंकड़े कम हैं. सोमवार को बीते 24 घंटो में 2,73,810 नए मामले दर्ज किए गए थे. हालांकि एक दिन में मरने वालों की संख्या में इज़ाफा हुआ है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
ब्रेकिंग न्यूज़, मनमोहन सिंह की हालत स्थिर, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने डॉक्टरों से जायज़ा लिया
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने जानकारी दी है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की हालत स्थिर बनी हुई है.
88 वर्षीय मनमोहन सिंह को कोरोना संक्रमित होने के बाद सोमवार शाम दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
डॉक्टर हर्षवर्धन ने उनके बारे में ट्वीट कर ये बताया है - "मैंने एम्स में मनमोहन सिंह जी को देख रही मेडिकल टीम से उनके बारे में पूछा. उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है. उनका यथासंभव अच्छा ध्यान रखा जा रहा है. हम सब उनके शीघ्र ठीक होने की प्रार्थना करते हैं."
मनमोहन सिंह ने दो दिन पहले कोरोना की स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री मोदी को एक चिट्ठी लिखी थी.
इस चिट्ठी पर सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने मनमोहन सिंह को विस्तार से जवाब लिखा था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
कोरोना: पीएम मोदी की आज वैक्सीन निर्माताओं के साथ बैठक
इमेज स्रोत, Anuwar Ali Hazarika/Barcroft Media via Getty Images
प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी मंगलवार को वैक्सीन निर्माताओं के साथ मीटिंग करेंगे.
समाचार एजेंसी पीटीआई
के मुताबिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए होने वाली
इस मुलाकात में भारत और विदेशों के वो वैक्सीन निर्माता हिस्सा लेंगे जिनकी वैक्सीन
को भारत में इस्तेमाल की मंज़ूरी दी गई है.
भारत में ऑक्सफ़ोर्ड
और एस्ट्राज़ेनेका की कोविशील्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन का उत्पादन किया जा
रहा है. इसके अलावा रूस की स्पूतनिक V को इस्तेमाल
की मंज़ूरी दी गई है.
भारत में 1 मई से 18 साल से अधिक उम्र
के सभी लोग वैक्सीन ले सकेंगे.
सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में सोमवार को हुई एक बैठक में इसका फ़ैसला किया.
बैठक में टीकाकरण के तीसरे चरण में प्रक्रिया को ज़्यादा उदार और तेज़ करने की रणनीति को स्वीकृति दी गई.
इसके तहत एक और महत्वपूर्ण फ़ैसला वैक्सीन को खुले बाज़ार में बेचने के बारे में लिया गया.
अब वैक्सीन निर्माता हर महीने बनने वाली खुराक में से आधा हिस्सा केंद्र को देंगे. बाक़ी के आधे हिस्से को वो राज्यों और खुले बाज़ार में बेच सकेंगे. वैक्सीन निर्माताओं को इसकी कीमत की जानकारी पहले ही देनी होगी.
निजी अस्पताल भी केंद्र सरकार के हिस्से से अलग के हिस्से वाले उत्पादन से वैक्सीन ले सकेंगे.
केंद्र सरकार अपने हिस्से की वैक्सीन को प्राथमिकता के हिसाब से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को देगी.
भारत सरकार के मुताबिक़ देश में अब तक 12 करोड़ 38 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है.
कोरोना: अमेरिका ने कहा, वैक्सीन ले चुके लोग भी भारत की यात्रा से बचें
इमेज स्रोत, Deepak Sansta/Hindustan Times via Getty Images
भारत में कोविड-19 के
बढ़ते मामलों को देखते हुए अमेरिका ने अपने नागरिकों को भारत की यात्रा नहीं करने की सलाह दी है. अमेरिका के सेंट फ़ॉर डिज़ीज कंट्रोल ने एक एडवाइज़री जारी कर लोगों को ये हिदायत दी.
एडवाइज़री के मुताबिक,“यात्रियों को भारत
की किसी भी तरह की यात्रा से बचना चाहिए. भारत में कोविड के वर्तमान हालात को
देखते हुए वैक्सीन की पूरी डोज़ ले चुके लोगों को भी कोविड के वैरिएंट से ख़तरा है और वो
संक्रमण फैला सकते हैं, इसलिए भारत जाने से बचें.”
“अगर आपका भारत जाना ज़रूरी है, तो पहले
वैक्सीन की पूरी डोज़ ले. मास्क पहने रखें, भीड़-भाड़ से बचें, 6 फीट की दूरी
बनाएं रखें और हाथों को धोते रहें.”
इससे पहले सोमवार को ब्रिटेन भारत से आने वाले
लोगों पर बैन लगा चुका है. नए नियमों के मुताबिक सिर्फ ब्रिटिश और आइरिश लोग ही
भारत से ब्रिटेन में दाख़िल हो पाएंगे. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भी
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अपना भारत का दौरा रद्द कर दिया है.
नमस्कार!
यह बीबीसी हिन्दी का लाइव पन्ना है, जहाँ हम आपको दिनभर की बड़ी ख़बरें और ज़रूरी लाइव अपडेट्स देंगे. बीते 24 घंटे के अपडेट्स पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें.