नवेलनी की मौत अगर जेल में हुई तो रूस को भुगतने होंगे 'परिणाम': अमेरिका
हाल में जब नवेलनी के डॉक्टरों ने उनके खून की जांच की तो उन्होंने उनकी किडनी फ़ेल हो जाने का ख़तरा बताया था. साथ ही कार्डियक अरेस्ट की भी आशंका जताई थी.
लाइव कवरेज
चेक गणराज्य के राजनयिकों को देश से बाहर करेगा रूस
रूस ने घोषणा की है कि चेक गणराज्य के 20 राजनयिकों को देश से निष्कासित कर दिया जाएगा.
चेक गणराज्य ने शनिवार को 18 रूसी राजनयिकों को निष्कासित कर दिया था.
चेक के स्थानीय ख़ुफ़िया एजेंटो का दावा है कि ये 18 रूसी राजनयिक दरअसल खुफ़िया संचालक हैं.
संदेह है कि साल 2014 में हथियारों के एक डिपो में हुए ब्लास्ट में वे शामिल रहे हों.
मॉस्को ने चेक राजनयिकों को देश छोड़ने के लिए एक दिन का समय दिया है जबकि चेक गणराज्य ने रूस के राजनयिकों को 72 घंटे का समय दिया है. रूस के विदेश मंत्री ने चेक के फ़ैसले को शत्रुता भरा काम कहा है.
नवेलनी की मौत अगर जेल में हुई तो रूस को भुगतने होंगे परिणाम- अमेरिका
अमेरिका ने रूस को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर राष्ट्रपति पुतिन के आलोचक और विपक्षी नेता एलेक्सी नवेलनी की जेल में मौत हो जाती है तो रूस को इसके 'परिणाम' भुगतने होंगे.
ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी और यूरोपीय संघ ने भी जेल में बंद नवेलनी के स्वास्थ्य और उनके इलाज को लेकर चिंता ज़ाहिर की है.
नवेलनी के चिकित्सकों का कहना है कि अगर उन्हें तुरंत ही बेहतर इलाज नहीं मिला तो उनकी मौत हो जाएगी.
उनके डॉक्टरों ने उनकी पीठ में असहनीय दर्द और पैरों के सुन्न पड़ जाने को लेकर चिंता ज़ाहिर की है.
वहीं ब्रिटेन में रूस के राजदूत ने कहा कि नवेलनी लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के विरोधी 44 वर्षीय नवेलनी को फ़रवरी महीने में एक पुराने मामले में जेल भेज दिया गया. इससे पूर्व रूसी अधिकारियों ने नवेलनी को चेताया था कि दिसंबर में उन्हें हाजिर होना था लेकिन उन्होंने इसकी उपेक्षा की इसलिए आने पर जेल जाना पड़ सकता है. नवेलनी को एक धोखाधड़ी केस में दोषी ठहराया गया है और जेल सर्विस का कहना है कि उन्होंने अपने ऊपर लगी पाबंदियों का उल्लंघन किया है.
वहीं नवेलनी हमेशा से कहते आए हैं कि उन पर सारे मुक़दमे राजनीति से प्रेरित हैं.
अपनी मेडिकल टीम नहीं मिलने पर उन्होंने 31 मार्च से भूख हड़ताल शुरू कर दी थी. हाल में जब उनके डॉक्टरों ने उनके खून की जांच की तो उन्होंने चिंता ज़ाहिर की कि हो सकता है कि नवेलनी की किडनी फ़ेल हो जाए. इसके अलावा उन्हें कभी भी कार्डियक अरेस्ट आ सकता है.
इमेज स्रोत, Getty Images
लॉकडाउन होने के डर से पलायन करते लोग
कोरोना संक्रमण के मामले हर रोज़ तेज़ी से बढ़ रहे हैं.
देश के लगभग हर राज्य में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. लेकिन चिंता सिर्फ़ संक्रमित होने तक ही सीमित नहीं है. एक वर्ग ऐसा भी है जिसे डर है कि अगर कोरोना मामलों के कारण पूर्ण लॉकडाउन हो गया तो वो फंस जाएंगे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
राजस्थान: पिलानी में एक ही होस्टल के 19 बच्चे कोरोना संक्रमित, अधिकतर बिहार से
इमेज स्रोत, SCIENCE PHOTO LIBRARY
मोहर सिंह मीणा
बीबीसी हिंदी के लिए, राजस्थान से
राजस्थान में झुंझुनूं ज़िले के पिलानी में एक होस्टल के 19 बच्चे कोरोना संक्रमित पाये गए हैं.
बच्चों के पॉज़िटिव मिलने की सूचना के बाद प्रशासन ने होस्टल के आसपास क्षेत्र को बंद कर दिया है.
ज़िला कलेक्टर उमर दीन ख़ान ने बीबीसी को बताया कि, "एक निजी होस्टल में बच्चों के पॉज़िटिव मिलने की सूचना पर तुरन्त ही एरिया को माइक्रो कंटोन्मेंट ज़ोन घोषित कर दिया गया है. बच्चों को होस्टल में ही आइसोलेट कर दिया गया है और चिकित्सा विभाग की टीम को वहीं उनके इलाज के लिए निर्देश दिए गए हैं."
अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, अधिकतर बच्चे झुंझुनूं से बाहर के बताए जा रहे हैं. इनमें भी ज़्यादा बच्चे बिहार से बताए गए हैं.
राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. इससे पहले भी कई ज़िलों से स्कूल और कॉलेज के स्टूडेंट्स कोरोना संक्रमित मिले थे. जिसके बाद स्कूल बंद कर दिए गए हैं.
राज्य में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के दस हज़ार से ज़्यादा मामले सामने आए हैं. फिलहाल पूरे राज्य में कर्फ्यू जारी है और ज़रूरी सेवाओं को छोड़ कर अन्य सभी सार्वजनिक स्थान व कार्यालय बंद हैं.
ऑक्सीजन सप्लाई को लेकर केंद्र सरकार ने दिया अहम निर्देश
इमेज स्रोत, SANJAY KANOJIA/AFP via Getty Images
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा है कि उन्हें अपने यहां उद्योगों को ऑक्सीजन की आपूर्ति बंद कर देना चाहिए.
इस सिलसिले में केंद्रीय गृह सचिव ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को रविवार को चिट्ठी लिखी है.
गृह सचिव ने इस चिट्ठी में कहा है कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नौ उद्योगों को छोड़कर अन्य उद्योगों के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति बंद करने के लिए ज़रूरी कदम उठाने चाहिए.
जिन नौ उद्योगों को इससे राहत दी गई है, उसका जिक्र केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव ने अपनी चिट्ठी में किया है.
देश के अलग-अलग हिस्सों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनज़र मेडिकल ऑक्सीजन की डिमांड बढ़ रही है.
कोरोना की हर दिन बढ़ती रफ़्तार को थामने के लिए बिहार में नाइट कर्फ्यू का एलान
इमेज स्रोत, Niraj Sahai/BBC
नीरज सहाय
पटना से, बीबीसी हिंदी के लिए
रविवार को दिन भर चली बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समूचे बिहार में रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लगाने का आदेश दे दिया है. साथ ही 15 मई तक सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का भी निर्णय लिया गया है.
मुख्यमंत्री ने इसे सख्ती से लागू करने का निर्देश सभी जिलों के अधिकारियों को दिया है.
मुख्य निर्णय
• रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू रहेगा, लेकिन यात्रा और शादी समारोह पर ये लागू नहीं होगा.
• 15 मई तक सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग और अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे. इस दौरान किसी भी तरह की कोई परीक्षा नहीं ली जाएगी. ये निर्देश बीपीएससी, एसएससी और तकनीकी चयन आयोग द्वारा ली जानी वाली परीक्षाओं पर लागू नहीं होंगी.
• सभी सिनेमा हॉल, मॉल, क्लब, जिम, स्विमिंग पुल, पार्क और उद्यान बंद रहेंगे.
• सभी सरकारी और निजी कार्यालय शाम पांच बजे तक बंद कर दिए जाएंगे.
इमेज स्रोत, Niraj Sahai/BBC
• रेस्तरां, ढाबा और भोजनालय में बैठकर खाने पर रोक लगा दी गई है, लेकिन होम डिलीवरी रात नौ बजे तक के लिए की जा सकती है.
• दुकान, सब्जी मंडी आदि शाम छह बजे तक ही खुली रहेगी.
• नगर क्षेत्र और प्रखंड मुख्यालय में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए धारा 144 लगाया जा सकता है.
• आवश्यक सेवाएं जैसे परिवहन, बैंकिंग, डाक, स्वास्थ्य सेवा, मेडिसिन स्टोर, पुलिस, फायर, ऐम्बुलेंस आदि को छूट दी गई है.
• होम आइसोलेशन में रह रहे और दूसरे राज्यों से आने वालों की डेली मॉनिटरिंग की जाएगी.
• शादी समारोह में सौ और श्राद्ध कार्यक्रम में अधिकतम 25 लोग शामिल हो सकते हैं.
• सभी सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में लिक्विड गैस ऑक्सीजन प्लांट की व्यवस्था की जाएगी.
• वीकेंड लॉकडाउन पर अगले बैठक में निर्णय लिया जाएगा.
दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 25 हज़ार से ज़्यादा मामले
इमेज स्रोत, ANI
भारत की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले हर दिन बढ़ते जा रहे हैं जहां बीते 24 घंटे में अब तक के सर्वाधिक मरीज़ों का पता चला है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में 25,000 से अधिक नए लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और इस दौरान 161 लोगों ने संक्रमण की वजह से दम तोड़ा है.
इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि ऑक्सीजन के मामले में दिल्ली के कोटे में कमी की गई है और उसे दूसरे राज्यों को दिया जा रहा है.
अरविंद केजरीवाल का कहना है कि दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीज़ों के इलाज के लिए ऑक्सीजन की भारी कमी हो रही है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
इसी तरह उत्तर प्रदेश में भी बीते 24 घंटे में अब तक के सबसे अधिक 30,596 नए मामलों का पता चला है और इस दौरान 129 से अधिक लोगों की कोरोना की वजह से जान गई है.
केरल ने कोरोना महामारी को राज्य आपदा घोषित किया
इमेज स्रोत, Mayank Makhija/NurPhoto via Getty Images
इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर
इमरान क़ुरैशी
बीबीसी हिंदी के लिए
केरल ने कोरोना महामारी को राज्य आपदा घोषित कर दिया है. इसके तहत महामारी पर रोकथाम के लिए राज्य सरकार ने प्रत्येक ज़िले को पांच करोड़ रुपये देने की घोषणा की है.
प्राकृतिक आपदा विभाग के प्रधान सचिव ने रविवार को इस सिलसिले में एक सरकारी आदेश जारी किया.
आदेश में कहा गया है कि साल 2020-21 की तरह ज़िलाधिकारियों को ये रकम कोरोना महामारी की रोकथाम, नियंत्रण और बचाव से जुड़े कार्यक्रमों के संचालन के लिए आवंटित की जा रही है.
केरल में कोरोना संक्रमण के मामले देश के अन्य राज्यों की तरह ही लगातार बढ़ रहे हैं.
रविवार को एक लाख नमूनों की जांच के बाद राज्य में कोरोना संक्रमण के 18,257 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं.
केरल में संक्रमित पाए 269 लोग दूसरे राज्यों से आए हुए हैं.
इस समय राज्य में 93,686 लोगों का इलाज चल रहे हैं. अलग-अलग ज़िलों में 237,036 लोग निगरानी में रखे गए हैं.
राज्य सरकार ने बताया कि रविवार को दस नए हॉटस्पॉट की पहचान की गई है.
इस समय राज्य में कुल 464 हॉटस्पॉट हैं.
दिनभर
पाकिस्तान: लाहौर में तहरीक-ए-लब्बैक के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हिंसक झड़प, कई घायल
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर में प्रतिबंधित मजहबी राजनीतिक पार्टी तहरीक-ए-लब्बैक के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच रविवार को झड़पें हुईं.
लाहौर के मुल्तान रोड पर हुई हिंसक झड़प में कई पुलिस अधिकारी और तहरीक-ए-लब्बैक के कार्यकर्ता घायल हो गए.
तहरीक-ए-लब्बैक का कहना है कि इस झड़प में उसके दो कार्यकर्ताओं की मौत हुई है. टीएलपी ने दावा किया कि पुलिस ने रविवार सुबह उनके ठिकानों पर छापा मारा, जबकि लाहौर पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि अपहृत पुलिसकर्मियों को बरामद करने के लिए ऑपरेशन चलाया गया था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
'डीएसपी नवांकोट, अन्य पुलिसकर्मियों का अपहरण'
पंजाब पुलिस ने रविवार की हिंसा पर कहा है, "रविवार सुबह कुछ लोगों ने नवांकोट पुलिस स्टेशन पर हमला कर दिया जहां रेंजर्स और पुलिस अधिकारी थाने में फंस गए. नवानकोट के डीएसपी को बंधक बनाकर मरकज ले जाया गया.
बदमाशों ने तेल का एक टैंकर भी अपने कब्ज़े में ले लिया जिसमें 50 हज़ार लीटर पेट्रोल था. वे हथियारों से लैस थे और उन्होंने पुलिस और रेंजर्स पर पेट्रोल बमों से हमला किया.
पुलिस और रेंजर्स ने जवाबी कार्रवाई की और उन्हें पीछे खदेड़कर थाने का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया. मस्जिद या मदरसे पर पुलिस ने न तो कोई कार्रवाई की और न ही उसकी ऐसी कोई योजना थी. पुलिस ने जो भी कदम उठाये, वो या तो आत्मरक्षा में या सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा में लिए गए."
इमेज स्रोत, Getty Images
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, प्रतिबंधित तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान के कार्यकर्ताओं ने 11 पुलिसकर्मियों को बंधक बनाकर उनके साथ बर्बर बर्ताव किया.
रविवार को इस्लामाबाद में मीडिया से बात करते हुए पाकिस्तान के गृह मंत्री शेख़ राशिद ने कहा कि टीएलपी ने देश में 192 स्थानों को बंद कर दिया था, जिसमें से 191 स्थानों पर नाकाबंदी ख़त्म करा दी गई है.
उन्होंने कहा, "केवल लाहौर का अनाथालय चौक बंद है और स्थिति अभी भी तनावपूर्ण है."
उन्होंने कहा कि टीएलपी के साथ कोई बातचीत नहीं हुई है.
ममता बनर्जी ने कोरोना बढ़ने के लिए पीएम मोदी से मांगा इस्तीफ़ा, वैक्सीन, ऑक्सीजन और दवाओं के लिए ममता ने लिखा मोदी को पत्र
इमेज स्रोत, ANI
प्रभाकर मणि तिवारी
कोलकाता से
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश भर में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण में 'नाकाम' रहने की वजह से अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. ममता ने रविवार को प्रधानमंत्री को भेजे पत्र में बंगाल में कोरोना की परिस्थिति का जिक्र करते हुए उनसे वैक्सीन, ऑक्सीजन और जरूरी दवाओं की सप्लाई सुनिश्चित करने का भी अनुरोध किया है.
ममता ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री कोरोना की दूसरी लहर से निपटने में नाकाम रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा, “मौजूदा परिस्थिति के लिए मोदी ही जिम्मेदार हैं. बीजेपी गुजरात में तो संक्रमण से निपटने में नाकाम है ही, उसने बंगाल समेत दूसरे राज्यों में भी संक्रमण बढ़ा दिया है.”
उन्होंने दोहराया कि सरकार ने चुनाव से पहले राज्य के तमाम लोगों को मुफ्त वैक्सीन देने के लिए इसकी 5.4 करोड़ डोज मांगी थी. लेकिन केंद्र ने उसका कोई जवाब ही नहीं दिया. राज्य सरकार इस वैक्सीन की कीमत देने को तैयार है. देश में ऑक्सीजन और रेमडेसिवीर की भी भारी कमी है. आखिर इसके लिए कौन जिम्मेदार है?
टीएमसी प्रमुख ने कहा, “वैक्सीन, ऑक्सीजन और जरूरी दवाओं के मुद्दे से निपटने की बजाय मोदी बंगाल में चुनावी रैलियों में हिस्सा ले रहे हैं.”
ममता का कहना था कि ''वैक्सीन के निर्यात से उनको कोई समस्या नहीं है. लेकिन पहले महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल को इसकी पर्याप्त सप्लाई की जानी चाहिए. लेकिन ऐसा करने की बजाय प्रधानमंत्री अपनी छवि चमकाने के लिए वैक्सीन का निर्यात करते रहे.''
कोरोना संकट पर मनमोहन सिंह ने पीएम मोदी को दिए पांच सुझाव
इमेज स्रोत, Sonu Mehta/Hindustan Times via Getty Images
इमेज कैप्शन, मनमोहन सिंह और नरेंद्र मोदी
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है.
रविवार को भेजी गई इस चिट्ठी में मनमोहन सिंह ने सुझाव दिया है कि कोविड टीकाकरण अभियान में तेजी लाकर कोरोना महामारी से मुकाबला किया जा सकता है.
मनमोहन सिंह का कहना है कि कितने लोगों को कोरोना वैक्सीन दी जा रही है, ये देखने के बजाय आबादी के कितने प्रतिशत हिस्से का टीकाकरण किया जा रहा है, ये देखा जाना चाहिए.
उन्होंने इस ओर ध्यान दिलाया कि भारत में आबादी के एक बहुत छोटे से हिस्से को ही अभी तक टीका मिल पाया है.
पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि सही नीति अपनाकर हम बेहतर और बहुत जल्दी नतीजे दे सकते हैं.
मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखी अपनी चिट्ठी में इस सिलसिले में कई सुझाव भी दिए हैं.
उन्होंने कहा, "महामारी से लड़ने के लिए हमें कई कदम उठाने चाहिए. लेकिन इन कोशिशों का बड़ा हिस्सा टीकाकरण अभियान में तेजी लाना होना चाहिए."
मनमोहन सिंह ने कहा है कि वे अपने सुझाव सरकार के विचार के लिए भेज रहे हैं. उनकी भावना रचनात्मक सहयोग की है जिस पर उन्होंने हमेशा विश्वास और अमल किया है.
मनमोहन सिंह की ओर से भेजे गए इन सुझावों से एक दिन पहले कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हुई थी जिसमें कोरोना महामारी से लड़ने के तौर तरीकों पर चर्चा हुई.
पूर्व प्रधानमंत्री की ये राय है कि केंद्र सरकार को अगले छह महीने के लिए कोरोना वैक्सीन के ऑर्डर और डिलेवरी का ब्योरा सार्वजनिक करना चाहिए और साथ ही सरकार ये भी बताना चाहिए कि कोरोना वैक्सीन की आपूर्ति राज्यों को किस तरह से की जाएगी.
भारत में पिछले चार दिनों से हर रोज़ कोरोना संक्रमण के दो लाख मामले रिकॉर्ड किए जा रहे हैं.
कोरोना: केंद्रीय मंत्री वीके सिंह को 'प्लीज़ हेल्प' वाले ट्वीट के लिए क्यों देनी पड़ी सफाई?
इमेज स्रोत, SONU MEHTA/HINDUSTAN TIMES VIA GETTY IMAGES
दिल्ली एनसीआर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह के एक ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है.
दरअसल परिवहन (राज्य) मंत्री जनरल वीके सिंह (रिटायर्ड) ने ग़ाज़ियाबाद के ज़िलाधिकारी को टैग करते हुए रविवार को एक ट्वीट किया.
हिंदी में लिखे इस ट्वीट में वीके सिंह के ट्विटर हैंडल से कहा गया था, "ज़िलाधिकारी ग़ाज़ियाबाद कृपया इसे देखें. प्लीज़ हमारी हेल्प करें. मेरे भाई को कोरोना के इलाज के लिए बेड की आवश्यकता है. अभी ग़ाज़ियाबाद में बेड की व्यवस्था नहीं हो पा रही है."
ये ट्वीट पलक झपकते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग ये कहने लगे कि देश में कोरोना महामारी की स्थिति इतनी ख़राब हो गई है कि एक केंद्रीय मंत्री को अपने रिश्तेदार के लिए डीएम से मदद मांगनी पड़ रही है.
दिल्ली में कोरोना से निपटने के लिए केजरीवाल ने मांगी मोदी से मदद
इमेज स्रोत, Sonu Mehta/HT/Getty
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए केंद्र सरकार से मदद का आग्रह किया है.
अपने पत्र में अरविंद केजरीवाल ने लिखा है, ''दिल्ली में कोरोना की स्थिति बेहद गंभीर हो गई है. कोरोना बेड्स और ऑक्सीजन की भारी कमी है, लगभग सभी आईसीयू बेड्स भर गए हैं. अपने स्तर पर हम सभी प्रयास कर रहे हैं. आपकी मदद की ज़रूरत है.''
इमेज स्रोत, DELHI GOV
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि कोरोने के बढ़ते मामलों के कारण अब पूरी दिल्ली में सिर्फ लगभग 100 आईसीयू बेड बचे हैं. इसके अलावा ऑक्सीजन के सप्लाई की भी कमी हो रही है.
उन्होंने कहा, “पिछले 24 घंटे में पॉज़िटिविटी रेट 30 प्रतिशत हो गया है. उसके पिछले 24 घंटों में ये 24 प्रतिशत था. मरीज़ काफ़ी तेजी से बढ़ रहे हैं.”
कोविड के कारण आर्थिक मोर्चे पर अनिश्चितता बढ़ सकती है- नीति आयोग उपाध्यक्ष
इमेज स्रोत, Mohd Zakir/Hindustan Times via Getty Images
नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने रविवार को कहा कि
कोरोना वायरस की दूसरी लहर को देखते हुए देश को उपभोक्ताओं और
निवेशकों की “बड़ी
अनिश्चितता” के लिए तैयार रहना होगा और सरकार जब भी ज़रूरत पड़ेगी, नीतियां लेकर आएगी.
राजीव कुमार ने माना कि वर्तमान हालात पहले के मुकाबले
मुश्किल हैं, लेकिन उन्होंने उम्मीद जताई कि 31 मार्च 2022 को समाप्त होने वाले
वित्तीय वर्ष में अर्थव्यवस्था में 11 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी होगी.
कोविड-19 के
बढ़ते मामलों के कारण कई राज्यों में प्रतिबंध लगाए गए हैं और लोगों की आवाजाही
रुकी है.
राजीव कुमार ने कहा कि भारत कोविड को हराने की कगार पर पहुंच
गया था, लेकिन ब्रिटेन और दूसरे देशों के वैरिएंट के कारण स्थिति बिगड़ी.
इमेज स्रोत, Vipin Kumar/Hindustan Times via Getty Images)
राजीव कुमार ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, “सर्विस सेक्टर पर प्रत्यक्ष प्रभाव के अलावा, दूसरी लहर से आर्थिक वातावरण में अनिश्चितता बढ़ जाएगी जिससे आर्थिक गतिविधियों पर व्यापक अप्रत्यक्ष प्रभाव पड़ सकता है. इसलिए हमें उपभोक्ता और निवेशक दोनों की भावनाओं में अधिक अनिश्चितता की तैयारी करने की आवश्यकता है."
ये पूछे जाने पर कि क्या सरकार अपनी तरफ से कोई नया पैकेज लेकर आ रही है, राजीव कुमार ने कहा कि इसका जवाब तभी मिल पाएगा जब वित्त मंत्रालय प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से पड़ने वाले प्रभावों की समीक्षा करे.
उन्होंने कहा, “मुझे यकीन है कि जब ज़रूरत पड़ेगी, तब सरकार आर्थिक मोर्चे पर कदम उठाएगी.”
पश्चिम बंगालः अमित शाह ने लगातार दूसरे दिन ममता पर किया प्रहार
इमेज स्रोत, ANI
पश्चिम बंगाल में छठे चरण के चुनाव से पहले गृह मंत्री अमित शाह ने नदिया ज़िले में एक रोड शो के बाद पूर्बस्थली उत्तर में एक रैली को संबोधित किया.
उन्होंने पश्चिम बंगाल की मौजूदा तृणमूल सरकार पर हमला करते हुए कहा कि वो बंगाल में 'बम, बंदूक और बारूद' के मॉडल को 'विश्वास, विकास और व्यापार' से बदल देंगे.
अमित शाह ने शनिवार को भी उत्तर 24 परगना ज़िले के आमडांगा में एक रोड शो कर ममता बनर्जी पर हमला बोला था.
पश्चिम बंगाल में छठे चरण के चुनाव के लिए 22 मार्च को मतदान होना है.
इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि कोरोना कि स्थिति को देखते हुए वो पश्चिम बंगाल की सभी रैलियों को स्थगित कर रहे हैं और दूसरे नेताओं से भी इस बारे में गंभीरता से सोचने के लिए कहा.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
दिल्ली में 100 से कम आईसीयू बेड खाली, ऑक्सीजन की भी कमी – सीएम अरविंद केजरीवाल
इमेज स्रोत, Twitter/Arvind Kejriwal
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस
कर बताया कि कोरोने के बढ़ते मामलों के कारण अब पूरी दिल्ली में सिर्फ लगभग 100 आईसीयू बेड बचे हैं. इसके अलावा ऑक्सीजन के सप्लाई की भी कमी हो रही है.
उन्होंने कहा, “पिछले 24 घंटे में पॉज़िटिविटी रेट 30 प्रतिशत
हो गया है. उसके पिछले 24 घंटों में ये 24 प्रतिशत था. मरीज़ काफ़ी तेजी से बढ़
रहे हैं.”
“आईसीयू के बेड की काफ़ी कम हो गए हैं, पूरे दिल्ली में 100 से
भी कम आईसीयू बेड बचे हैं. ऑक्सीजन की भी काफ़ी है.”
केजरीवाल ने कहा कि वो केंद्र सरकार से मदद मांग रहे हैं,
काफ़ी मदद मिल रही है, उन्होंने कहा कि उनकी केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन और गृह मंत्री अमित शाह
से बात हुई है.
उन्होंने कहा कि उन्होंने केंद्र से 7000 बेड कोरोना के लिए
रिजर्व करने के लिए कहा है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अगले 2-3 दिनों में 6000
बेड बढ़ाएगी.
उन्होंने कहा कि कई स्कूलों समेत अलग अलग जगहों पर बेड लगाए जा
रहे है जिनमें ऑक्सीजन की भी सुविधा होगी. दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 25,000 से अधिक कोरोना के नए
मामले दर्ज किए गए हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल की सारी रैलियां स्थगित की, कहा दूसरे नेता भी इस बारे में सोचें
इमेज स्रोत, Twitter\INC
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल में होने वाली अपनी
सारी रैलियों को स्थगित कर दिया है. उन्होंने कहा कि ये फ़ैसला कोरोना के बढ़ते
मामलों को देखते हुए लिया गया है और दूसरे नेताओं से भी इस बारे में सोचने की अपील
की.
उन्होंन अपने ट्वीट में लिखा, “कोविड के कारण पैदा हुए हलात को
देखते हुए मैं पश्चिम बंगाल में अपनी सारी रैलियां रद्द कर रहा हूं. मैं दूसरी पार्टियों
के नेताओं से भी अपील करता हूं इन हालात में ऐसी रैलियों के परिणाम के बारे में गंभीरता
से सोचें.”
राहुल गांधी ने वैसे पश्चिम बंगाल में इस बार चुनाव प्रचार से खुद को दूर रखा है. उन्होंने पाँचवें चरण के लिए 14 अप्रैल को पहली बार प्रदेश में कोई रैली की थी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
पश्चिम बंगाल में पांच चरणों से चुनाव हो चुके हैं, तीन चरणों के लिए वोटिंग अभी होनी है. राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों के बावजूद कई बड़े नेताओं की रोज़ाना रैलियाँ और रोड शो हो रहे हैं.
शनिवार को प्रदेश में पाँचवें चरण के मतदान के दिन बीजेपी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राज्य में रैली की और गृह मंत्री अमित शाह ने रोड शो किया.
प्रधानमंत्री अगले सप्ताह भी 22 और 24 अप्रैल को राज्य का दौरा करनेवाले हैं.
22 अप्रैल को छठे चरण के मतदान के दिन वो मालदा और मुर्शिदाबाद में सभाएँ करेंगे. वहीं 24 अप्रैल को वो बोलपुर और दक्षिण कोलकाता में रैलियाँ करेंगे.
इमेज स्रोत, @AmitShah
इमेज कैप्शन, पश्चिम बंगाल में शनिवार को अमित शाह का रोडशो
हालाँकि पश्चिम बंगाल में कोरोना की स्थिति को देखते हुए चुनाव आयोग ने गत शुक्रवार को चुनाव प्रचार पर कुछ पाबंदियाँ लगा दी हैं.
आयोग ने आदेश दिया है कि अब चुनाव प्रचार 10 बजे रात की जगह सात बजे शाम तक ही समाप्त करना होगा.
साथ ही उसने आगामी तीन चरणों के चुनाव के लिए प्रचार ख़त्म करने की समयसीमा को बढ़ा दिया है.
अब इन चरणों के लिए प्रचार मतदान के दिन से 72 घंटे पहले ख़त्म करना होगा जो कि पहले 48 घंटे था.
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बचे हुए चरणों के चुनाव एक ही साथ कराने की अपील चुनाव आयोग से की है.
इमेज स्रोत, @AmitShah
इमेज कैप्शन, पश्चिम बंगाल में शनिवार को अमित शाह का रोडशो
छत्तीसगढ़ : रायपुर के अस्पताल में आग लगने से 4 कोरोना संक्रमितों की मौत
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक निजी अस्पताल के आईसीययू में शनिवार रात आग लगने से चार कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई.इस मामले में पुलिस ने जांच के आदेश के दिए हैं.
पुलिस के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा,"इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई, एक आग की चपेट में आने से और तीन दम घुटने से मारे गए."
इसके बाद कलेक्टर ने अधिकारियों को शहर के सभी कोरोनावायरस अस्पतालों में सुरक्षा जांच करने का आदेश दिए हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
पुलिस ने कहा कि आग एक पंखे में शॉर्ट-सर्किट के कारण लगी और दूसरे वार्डों में फैल गई.अस्पताल के एक कर्मचारी ने आईसीयू से धुआं निकलते देखा और अधिकारियों को सूचित किया.
दमकल और अस्पताल के कर्मचारियों ने मरीजों को बचाया. आग बुझाने में करीब एक घंटे का समय लगा.छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिवारों को चार-चार लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में लॉकडाउन, वाराणसी की पीएम मोदी करेंगे समीक्षा
इमेज स्रोत, ANI
कोरोना के बढ़ते मामलो को देखते हुए देश की राजधानी दिल्ली, उत्तर
प्रदेश समेत कई हिस्सों में सोमवार सुबह तक के लिए लॉकडाउन लगाया गया है.
दिल्ली की सड़कों पर पुलिस की कड़ी सख़्ती है और आने जाने वाले
सभी वाहनों को चेक किया जा रहा है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने शनिवार रात तक
लॉकडाउन तोड़ने को लेकर 360 मामले दर्ज किए गए थे और 164 लोगों को हिरासत में लिया
गया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
रविवार सुबह से भी कई इलाकों से पुलिस की कार्रवाई की तस्वीरें आ रही हैं. उत्तर प्रदेश के लखनऊ, नोएडा, मोरादाबाद समेत दूसरे शहरों में सड़कों पर सन्नाटा पसरा है.
लोगों को सिर्फ़ ज़रूरत का सामान लेने के लिए निकलने की इजाज़त दी जा रही है. लखनऊ के डीएम अभिषेक प्रकाश के कोविड पॉज़ीटिव होने के बाद रोशन जैकब को कार्यभार सौंपा गया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी सड़कों पर सन्नाटा है.
प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर बताया है कि पीएम मोदी वाराणसी में बढ़ते मामलों की समीक्षा के लिए 11 बजे अधिकारियों के साथ एक मीटिंग करेंगे.