You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

नवेलनी की मौत अगर जेल में हुई तो रूस को भुगतने होंगे 'परिणाम': अमेरिका

हाल में जब नवेलनी के डॉक्टरों ने उनके खून की जांच की तो उन्होंने उनकी किडनी फ़ेल हो जाने का ख़तरा बताया था. साथ ही कार्डियक अरेस्ट की भी आशंका जताई थी.

लाइव कवरेज

  1. ब्रेकिंग न्यूज़, कोरोनाः 24 घंटे में 2 लाख 61 हज़ार 500 नए मामले, 1501 की मौत

    भारत में कोरोना संक्रमित रोगियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है.

    पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 261,500 नए मामले दर्ज किए गए.

    पिछले एक दिन में 1501 और लोगों की संक्रमण से मौत हो गई है.

  2. कुंभ से लौटे लोगों के लिए 14 दिन क्वारंटीन अनिवार्य - दिल्ली सरकार

    कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने शनिवार को एक आदेश जारी कर कहा कि हरिद्वार कुंभ से लौटे सभी श्रद्धालुओं को 14 दिनों के लिए घर में क्वारंटीन करना अनिवार्य होगा. नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी.

    आदेश के मुताबिक 4 से 17 अप्रैल के बीच कुंभ मेला में गए लोगों को 24 घंटों के भीतर दिल्ली सरकार की वेबसाइट पर अपनी जानकारियां जैसे नाम, पता, फ़ोन नंबर, आने-जाने की तारीख, अपलोड करनी होंगी. इसके अलावा जो लोग अप्रैल 18 से अप्रैल 30 के बीच वहां जाने वाले हैं, उन्हें जाने से पहले वेबसाइट पर जानकारियां देनी होंगी. इससे सरकार को उन्हें ट्रेस करने में मदद मिलेगी.

    जानकारियां अपलोड नहीं करने वालों को दो हफ़्ते के लिए सरकारी क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया जाएगा. हरिद्वार में चल रहे कुंभ मेला में पिछले पांच दिनों में 1700 कोरोना पॉज़ीटिव लोग पाए गए हैं. लाखों लोगों की भीड़ के बीच मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे प्रोटोकॉल का खुलेआम उल्लंघन देखा गया है.

    दिल्ली में शनिवार को रिकॉर्ड 24 हज़ार के अधिक नए मामले दर्ज किए गए.

  3. कोरोनाः दुनिया भर में मृतकों की संख्या 30 लाख के पार

    कोविड-19 महामारी से दुनियाभर में मरने वालों की संख्या की 30 लाख के आंकड़े को पार कर गई है.

    अमेरिका की जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय के मुताबिक अमेरिका, भारत और ब्राज़ील सबसे अधिक संक्रमण वाले देश हैं.

    इन तीन देशों के आंकड़े को मिलाकर मरने वालों की संख्या 10 लाख से ज़्यादा है.

    समाचार एजेंसी एएफ़पी के मुताबिक पिछले हफ़्ते हर दिन दुनियाभर में औसतन 12 हज़ार मौतें हुईं

    हालांकि मुमकिन है कि आधिकारिक आंकड़े दुनियाभर के सही हालात नहीं दिखा रहे.

    विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रॉस एडहॉनम गीब्रिएसुस ने शुक्रवार को चेतावनी देते हुए कहा था कि, “मामले और मरने वालों की संख्या चिंताजनक रूप से बढ़ रही है.”

    उन्होंने कहा था कि “दुनियाभर” में हर हफ़्ते आने वाले नए मामलों की संख्या पिछले दो महीनों में तक़रीबन दोगुनी हो गई है.

    कुछ हफ़्ते पहले तक, भारत में महामारी अपेक्षाकृत नियंत्रण में थी. जनवरी और फरवरी के अधिकांश दिनों में मामले 20,000 से नीचे थे – 130 करोड़ की आबादी वाले देश के लिए ये आंकड़ा बहुत कम था.लेकिन फिर संक्रमण तेजी से बढ़ने लगा. शनिवार को लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड मामले दर्ज किए गए.

    शनिवार को 2,34,000 से अधिक मामले सामने आए.ब्राजील कुल मामलों की संख्या के मामले में तीसरे और मृत्यु के मामले में दूसरे स्थान पर है. वो अभी भी महामारी को नियंत्रण में लाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. वहां के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक शुक्रवार को बीते 24 घंटों में 85,000 से अधिक नए मामलों सामने आए और 3,305 लोगों की मौत हो गई.

    दुनियाभर के 165 देशों में कोरोनवायरस टीकों की 86 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है. हालांकि,डॉ. टेड्रोस ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों से कहा कि "वैक्सीन इक्विटी (समान रूप से सभी को वैक्सीन देना) हमारे समय की चुनौती है - और हम असफल हो रहे हैं.

    कुछ देशों ने अपनी आबादी के मुताबिक ज़्यादा वैक्सीन का करार कर लिया है या फिर अपने लोगों को दे दिया है.

  4. नमस्कार!

    यह बीबीसी हिन्दी का लाइव पन्ना है, जहाँ हम आपको दिनभर की बड़ी ख़बरें और ज़रूरी लाइव अपडेट्स देंगे. बीते 24 घंटे के अपडेट्स पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें.