नीरव मोदी के भारत प्रत्यर्पण को ब्रिटेन के गृहमंत्रालय ने दी मंज़ूरी

देश दुनिया की ख़बरों और उनके सटीक विश्लेषण के लिए बीबीसी हिंदी के लाइव पेज पर बनें रहें.

लाइव कवरेज

  1. कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला और अकाली नेता हरसिमरत कौर बादल कोविड पॉज़िटिव

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला कोरोना से संक्रमित पाये गए हैं.

    उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने लिखा है कि आज सुबह ही उनकी कोविड रिपोर्ट आयी, जिसमें उन्हें कोविड पॉज़िटिव पाया गया है.

    सुरजेवाला ने पिछले पाँच दिनों में उनके संपर्क में आये लोगों से ज़रूरी सावधानी बरतने का आग्रह किया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल भी कोरोना से संक्रमित पायी गई हैं.

    उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि आज ही उनकी रिपोर्ट आयी जिसमें उन्हें कोविड पॉज़िटिव पाया गया. उन्होंने ख़ुद को घर में क्वारंटीन कर लिया है और तमाम ज़रूरी सावधानियाँ बरत रही हैं.

  2. 'मैंने सब भगवान पर छोड़ दिया था', हरिद्वार से लौटे शख्स की आँखों-देखी

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, कोरोना की नई लहर के बीच हरिद्वार में हो रहे कुंभ में लाखों लोगों के जुटने पर सवाल पूछे जा रहे हैं. संक्रमण से बचने के लिए क्या हैं वहाँ प्रबंध?

    मुंबई के रहने वाले 34 वर्षीय बिज़नेसमैन और फ़ोटोग्राफ़र उज्जवल पुरी नौ मार्च की सुबह जब हरिद्वार पहुचे तो मास्क के अलावा उनके पास सैनिटाइज़र, विटामिन की गोलियां भी थीं.

    देहरादून की फ्लाइट पर बैठने से पहले उन्हें लगा कि हरिद्वार में इतनी कड़ी सुरक्षा होगी कि कहीं उन्हें एंट्री ही न मिल पाए.

    उन्होंने अपना नेगेटिव कोविड आरटीपीसीआर टेस्ट सरकारी वेबसाइट पर रजिस्टर करने की कोशिश की थी लेकिन "वेबसाइट नहीं चल रही थी."

    लेकिन ना उनकी एअरपोर्ट पर, ना ही हरिद्वार में कोई चेकिंग हुई.

  3. पश्चिम बंगाल: चुनाव आयोग की सर्वदलीय बैठक आज, कुछ बड़े फ़ैसलों की उम्मीद

    कोरोना

    इमेज स्रोत, EPA

    इमेज कैप्शन, मतदान केंद्र की तस्वीर (कोलकाता, पश्चिम बंगाल)

    कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कैसे सुरक्षित चुनाव कराया जाये, इसपर चर्चा के लिए निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है.

    उम्मीद की जा रही है कि इस बैठक में कुछ बड़े फ़ैसले लिये जा सकते हैं.

    बताया गया है कि चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों से इस बैठक में अपना एक-एक प्रतिनिधि भेजने को कहा है.

    इस बैठक में पश्चिम बंगाल के बाकी चार चरणों के चुनाव पर चर्चा की जायेगी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार शाम एक ट्वीट करके कोरोना संक्रमण के मद्देनज़र पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में विधानसभा चुनाव कराने के निर्णय का एक बार फिर विरोध किया और बाक़ी सभी सीटों पर एक साथ चुनाव कराने की माँग की.

    अपने ट्वीट में ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग से आग्रह किया कि कोरोना संक्रमण के तेज़ी से बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए बाक़ी बचे चरणों का मतदान एक ही चरण में कराया जाए.

    ममता बनर्जी का कहना है कि एक चरण में बाक़ी मतदान कराने से लोगों को कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से बचाया जा सकेगा.

    ग़ौरतलब है कि चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए आठ चरणों में चुनाव कराने का फ़ैसला किया था.

    कोरोना चुनाव

    इमेज स्रोत, ट्विटर/बीजेपी

    चार चरण के चुनाव हो चुके हैं और पाँचवे चरण का चुनाव शनिवार को होने वाला है.

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चुनाव आयोग शुक्रवार को होने वाली सर्वदलीय बैठक में सभी दलों से कोरोना गाइडलाइंस के पालन को लेकर चर्चा करेगा.

    राज्य में चुनाव प्रचार के दौरान सभी दलों की ओर से आयोजित चुनावी रैलियों में भारी भीड़ जुट रही है जिनमें कोरोना गाइडलाइंस का पालन बिल्कुल नहीं किया जा रहा.

    पश्चिम बंगाल में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. वहाँ अब तक कोरोना के कुल छह लाख से ज़्यादा मामले सामने आ चुके हैं और कोविड-19 से मरने वालों की संख्या दस हज़ार से ज़्यादा हो गई है.

  4. नमस्कार!

    यह बीबीसी हिन्दी का लाइव पन्ना है, जहाँ हम आपको दिनभर की बड़ी ख़बरें और ज़रूरी लाइव अपडेट्स देंगे. बीते 24 घंटे के अपडेट्स पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें.