कोरोना: बढ़ते संक्रमण के बीच दिल्ली में बड़ी पाबंदियाँ

कोरोना संक्रमण के मामलों में अप्रत्याशित तेज़ी को देखते हुए दिल्ली सरकार ने शनिवार को कई कड़े फ़ैसलों का ऐलान किया

लाइव कवरेज

  1. कोरोना: अंतिम संस्कार के लिए लंबी क़तार, घंटों का इंतज़ार

    श्मशान के बाहर खड़ी एंबुलेंस

    इमेज स्रोत, Samiratmaj Mishra

    कोरोना संक्रमण की मौजूदा लहर कई राज्यों में बड़ी दिक़्क़त की वजह बनती जा रही है. बीमारों के इलाज के लिए संसाधन की कमी पड़ रही है.

    वहीं, कोरोना संक्रमण की वजह से जान गंवाने वालों के अंतिम संस्कार में भी दिक़्क़तें आ रही हैं. उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई ज़िलों में शवों के अंतिम संस्कार के लिए घंटों इंतज़ार करना पड़ रहा है.

    ख़ासकर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हालात दिनों-दिन चिंताजनक होते जा रहे हैं. भोपाल के कुछ संगठनों का दावा है कि राजधानी में 'गैस त्रासदी के बाद पहली बार ऐसी स्थिति दिख रही है.'

    पत्रकार समीरात्मज मिश्रके मुताबिक़ उत्तर प्रदेश में जो तस्वीर दिख रही है वो सरकार के दावों और आंकड़ों से अलग है. कोरोना वायरस संक्रमण के कारण जान गंवाने वालों के अंतिम संस्कार के लिए उनके परिजन को टोकन लेने के बाद श्मशान घाट पर आठ से दस घंटे इंतज़ार करना पड़ रहा है.

  2. कोरोना वैक्सीन का उत्पादन अभी कुछ हफ़्तों तक नहीं बढ़ पायेगा -प्रेस रिव्यू

    वैक्सीन

    इमेज स्रोत, NAVEEN SHARMA/SOPA IMAGES/LIGHTROCKET VIA GETTY

    भारत में कई राज्यों से कोरोना वैक्सीन की कमी की ख़बरें आने के बावजूद अभी कंपनियों को इसका उत्पादन बढ़ाने में हफ़्तों का वक्त लग सकता है.

    टाइम्स ऑफ़ इंडियामें छपी एकरिपोर्टके अनुसार कुछ ऐसे संकेत मिले हैं जिनसे पता चलता है कि अभी अगले कुछ हफ़्तों तक भारत में वैक्सीन का उत्पादन सीमित रहेगा. हालाँकि इसके बाद उत्पादन में तेज़ी आने के आसार हैं.

    पुणे स्थित सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया की महीने में वैक्सीन के छह-सात करोड़ डोज़ उत्पादन की क्षमता है. अख़बार के अनुसार, अगले महीने से यह वैक्सीन के मासिक उत्पादन का लक्ष्य 10 करोड़ खुराकों तक बढ़ा सकता है.

    ठीक इसी तरह भारत बायोटेक भी अपनी वैक्सीन उत्पादन क्षमता को दोगुना से अधिक करने पर विचार कर रहा है.

    पिछले कुछ दिनों में महाराष्ट्र, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों ने केंद्र से वैक्सीन की कमी की शिकायत की थी. हालाँकि केंद्र सरकार का कहना है कि देश में वैक्सीन की कोई कमी नहीं है और कुछ राज्य वैक्सीन को लेकर राजनीति कर रहे हैं.

    भारत में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनज़र सरकार ने पिछले महीने वैक्सीन निर्यात पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी थी.

  3. अमेरिकी नौसेना ने भारत की अनुमति के बिना लक्षद्वीप के पास किया अभियान

    सांकेतिक तस्वीर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इसी सप्ताह हुई एक घटना में अमेरिका के नौसैनिक जहाज़ जॉन पॉल जोन्स (डीडीजी 53) ने लक्षद्वीप समूह के नज़दीक 130 समुद्री मील पश्चिम में भारत के विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र में एक अभियान को अंजाम देने का दावा किया है.

    यह कार्रवाई सात अप्रैल को की गई और ख़ास बात यह है कि ऐसा भारत से अनुमति माँगे बिना किया गया. इस घटना की पुष्टि अमेरिकी नौसेना के सातवें बेड़े ने ख़ुद की है. उसका कहना है कि उसे इसका अधिकार भी है और स्वतंत्रता भी.

    सातवाँ बेड़ा अमेरिकी नौसेना का सबसे बड़ा अग्रिम तैनाती वाला बेड़ा है और इसकी ज़िम्मेदारी के क्षेत्र में पश्चिमी प्रशांत और हिंद महासागर शामिल हैं. अपनेआधिकारिक बयानमें सातवें बेड़े ने इस कार्रवाई को अंतरराष्ट्रीय क़ानून के अनुरूप बताया है.

    बयान में कहा गया कि "भारत को अपने विशेष आर्थिक क्षेत्र या महाद्वीपीय इलाक़े में सैन्य अभ्यास या युद्धाभ्यास के लिए पूर्व सहमति की आवश्यकता है, यह दावा अंतरराष्ट्रीय क़ानून के तहत असंगत है."

    बयान में यह भी कहा गया था कि "फ़्रीडम ऑफ़ नैविगेशन ऑपरेशन के अनुसार अंतरराष्ट्रीय क़ानून के तहत अधिकारों, स्वतंत्रता और समुद्र के वैधानिक इस्तेमाल को बरकरार रखा गया है और भारत के अत्यधिक समुद्री दावों को चुनौती दी गई है."

    सातवें बेड़े ने यह भी कहा अमेरिकी नौसना हर दिन इंडो-पैसेफ़िक क्षेत्र में काम करती है. सभी ऑपरेशन अंतरराष्ट्रीय क़ानून के अनुसार किए गए हैं और दर्शाते हैं कि जहाँ भी अंतरराष्ट्रीय क़ानून के अनुसार अनुमति होगी, वहाँ अमेरिका उड़ान भरेगा, जहाज़ लेकर जाएगा और कार्रवाई करेगा.

    बायन में ये भी कहा गया है कि "अमेरिका नियमित और सामान्य तौर पर फ़्रीडम ऑफ़ नेविगेशन ऑपरेशन करता हैं. ऐसा उन्होंने पहले भी किया है और भविष्य में भी करते रहेंगे. फ्रीडम ऑफ नेविगेशन ऑपरेशन न तो एक एक देश के बारे में हैं और न ही राजनीतिक बयान देने के बारे में."

  4. सीएम ममता बनर्जी ने कूचबिहार की घटना पर गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफ़ा माँगा

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शीतलकुची की घटना पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफ़ा माँगा है.

    उन्होंने बनगाँव की अपनी चुनावी जनसभा में ऐलान किया कि वे कल शीतलकुची जायेंगी.

    उनकी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस ने कहा है कि वो कल शीतलकुची की घटना के ख़िलाफ़ राज्यभर में प्रतिवाद जुलूस निकालेगी जिसमें लोगों ने काली पट्टियाँ बांधी हुई होंगी.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इससे पहले पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल की एक चुनावी जनसभा में शीतलकुची में हुई घटना की निंदा की. उन्होंने कहा, “कूचबिहार में बहुत बुरा हुआ. जो लोग मारे गये, मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ हैं.”

    सीएम ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की है.

    उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय सुरक्षा बलों ने वोट डालने के लिए शांति से लाइनों में खड़े लोगों पर गोलियाँ चलाईं.

    इस घटना के बाद, भारतीय निर्वाचन आयोग ने चुनावी पर्यवेक्षक की अंतरिम रिपोर्ट पर दो मतदान केंद्रों पर वोटिंग रद्द कर दी है.

  5. ब्रेकिंग न्यूज़, पश्चिम बंगाल चुनाव: डेढ़ बजे तक 52.89 प्रतिशत वोटिंग

    पश्चिम बंगाल चुनाव के चौथे चरण में डेढ़ बजे तक 52.89 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई.

    प्रदेश की 44 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  6. पश्चिम बंगाल चुनाव: मतदान के दौरान केंद्रीय बलों की फ़ायरिंग में 4 की मौत, टीएमसी-बीजेपी की हिंसा में एक युवक की भी मौत

    प्रभाकर मणि तिवारी

    कोलकाता (पश्चिम बंगाल) से, बीबीसी हिन्दी के लिए

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पश्चिम बंगाल में पाँच ज़िलों की 44 सीटों पर शनिवार को चौथे चरण के मतदान के दौरान कूचबिहार ज़िले के शीतलकुची इलाक़े के तहत जोड़ापाटकी में केंद्रीय बलों की फ़ायरिंग में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई.

    इससे पहले, सुबह टीएमसी और बीजेपी समर्थकों के बीच हुई कथित झड़प में गोली लगने से 18 साल के आनंद बर्मन की मौत हो गई. सरकारी सूत्रों ने यहाँ इसकी जानकारी दी.

    इन घटनाओं के बाद, चुनाव आयोग ने शीतलकुची विधानसभा क्षेत्र के 125 और 126 नंबर मतदान केंद्र पर मतदान स्थगित करने का निर्देश दिया है. चुनाव पर्यवेक्षक की अंतरिम रिपोर्ट के बाद चुनाव आयोग ने यह निर्देश दिया है.

    चुनाव आयोग ने इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट और मौक़े की वीडियो फ़ुटेज माँगी है.

    यह घटना उस समय हुई जब उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी में पीएम नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली हो रही थी.

    पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “कुछ लोगों ने मौक़े पर चुनावी ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ़ के जवानो को घेर लिया था और उनकी राइफ़लें छीनने का प्रयास किया. उसके बाद उन्होंने फ़ायरिंग शुरू की. इससे तीन लोगों की मौक़े पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया. शवों को पोस्टमार्टम के लिए माथाभांगा अस्पताल ले जाया गया है. गोली लगने से घायल चार लोगों को भी वहीं भर्ती कराया गया है.”

    मोदी

    इमेज स्रोत, एएनआई

    इमेज कैप्शन, मोदी आज पश्चिम बंगाल में हैं

    यहाँ इस बात का ज़िक्र प्रासंगिक है कि तीन दिन पहले शीतलकुची इलाक़े में ही बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के काफ़िले पर हमला हुआ था. उनकी कार के शीशे भी टूट गए थे. उसके बाद से ही इलाक़े में भारी उत्तेजना है.

    पुलिस ने बताया कि यह घटना जोड़ापाटकी इलाके के 126 नंबर मतदान केंद्र के बाहर हुई.

    टीएमसी के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि केंद्रीय बल के जवान बीजेपी के समर्थन में काम कर रहे हैं.

    एक टीएमसी कार्यकर्ता ने स्थानीय पत्रकारों को बताया, “लोग शांति से वोट देने मतदान केंद्र की ओर जा रहे थे. उसी समय केंद्रीय बल के जवानो ने बिना किसी उकसावे के अचानक अंधाधुंध फ़ायरिंग शुरू कर दी. इससे चार लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. उनको माथाभांगा अस्पताल में भर्ती कराया गया है.”

    ममता बनर्जी

    इमेज स्रोत, एएनआई

    इमेज कैप्शन, हार तय जान कर ही बीजेपी बम और फ़ायरिंग का सहारा ले रही है, ममता का आरोप. उन्होंने कहा, "अमित शाह के इशारे पर केंद्रीय बल ने चलाई गोलियां."

    कूचबिहार ज़िले के बीजेपी नेता निशीथ प्रामाणिक ने इस घटना के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ज़िम्मेदार ठहराया है.

    वे कहते हैं, “ममता ने ज़िले में अपनी रैलियों में लोगों से केंद्रीय बलों का घेराव करने जैसी उकसावा मूलक टिप्पणी की थी. आज की घटना उसी का नतीजा है. चुनाव हारने के डर से ही टीएमसी यह सब कर रही है.”

    लेकिन शीतलकुची सीट से टीएमसी उम्मीदवार पार्थ प्रतिम राय इस आरोप को निराधार ठहराते हैं.

    उन्होंने इस घटना के लिए चुनाव आयोग, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी को ज़िम्मेदार ठहराया है.

    राय कहते हैं, “बीजेपी वोटरों का मनोबल तोड़ने का प्रयास कर रही है. अमित शाह के इशारे पर ही फ़ायरिंग की गई है.”

    एक स्थानीय व्यक्ति ने नाम नहीं छापने की शर्त पर सवाल किया, “अगर हालात पर काबू पाने के लिए मजबूरन गोली चलाना ज़रूरी ही था, तो पैरों पर फ़ायरिंग की जा सकती थी. लोगों के सीने पर गोली क्यों मारी गई?”

    राज्य के चुनाव पर्यवेक्षक विवेक दूबे ने कहा, “इलाक़े में टीएमसी और बीजेपी के बीच संघर्ष चल रहा था. मतदान में भी बाधा पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा था. हालात पर काबू पाने के लिए केंद्रीय बल के जवानों के मौक़े पर पहुँचने पर उनको घेर लिया गया और राइफल छीनने का भी कोशिश हुई. उसके बाद ही गोली चली.”

    चुनाव आयोग ने कहा है कि तीन-चार सौ लोगों ने सीआईएसएफ़ के जवानों का घेराव किया था. ऐसे में उनको मजबूरी में फ़ायरिंग करनी पड़ी.

    टीएमसी महासचिव पार्थ चटर्जी कहते हैं, “यह बंगाल के चुनावी इतिहास में अपनी किस्म की पहली घटना है.”

    इससे पहले सुबह पठानटोली के 285 नंबर मतदान केंद्र के सामने दो गुटों की झडप में 18 साल के एक किशोर आनंद बर्मन की भी गोली लगने से मौत हो गई थी.

    चौथे चरण में जिन 44 सीटों के लिए मतदान हो रहा है, वह पाँच ज़िलों- हुगली, हावड़ा, दक्षिण 24 परगना, कूचबिहार और अलीपुरद्वार ज़िलों में फैली हैं.

  7. ब्रेकिंग न्यूज़, पश्चिम बंगाल चुनाव: कूचबिहार में सुरक्षाबलों ने चलाई गोली, चार की मौत

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने पुलिस में अपने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि पश्चिम बंगाल के कूचबिहार ज़िले में वोटिंग के दौरान सीआईएसएफ़ द्वारा फ़ायरिंग किये जाने से चार लोगों की मौत हो गई है.

    ये घटना कूचबिहार के शीतलकुची क्षेत्र में हुई है.

    ख़बर के अनुसार, सुरक्षाबलों पर हमला किया गया था जिसके बाद उन्होंने गोली चलाई.

    कोलकाता में मौजूद बीबीसी के सहयोगी पत्रकार प्रभाकर मणि तिवारी ने बताया है कि केंद्रीय सुरक्षा बल द्वारा की गई फ़ायरिंग में चार अन्य लोग घायल भी हुए हैं. मतदान के दौरान टीएमसी और बीजेपी समर्थकों के बीच हुई झड़प के बाद जवानों ने फ़ायरिंग की.

    कूचबिहार में मौजूद बीबीसी संवाददाता भूमिका राय ने बताया, “शीतलकुची क्षेत्र में पोलिंग बूथ नंबर-126 के पास आनंद बर्मन नाम के एक व्यक्ति की हत्या हुई थी, जिसके बाद वहाँ अशांति फैली और उसके बाद सुरक्षाबलों की फ़ायरिंग में चार लोग मारे गये हैं. टीएमसी यह दावा कर रही है कि ये उसके कार्यकर्ता हैं, लेकिन बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कहा है कि ऐसा नहीं है. कूचबिहार में सुरक्षाबल के जवान भारी संख्या में तैनात हैं और अधिकांश जगहों पर वोटिंग शांतिपूर्ण ढंग से हो रही है.”

    तृणमूल कांग्रेस की नेता डोला सेन ने कहा, “केंद्रीय सुरक्षा बलों ने दो जगह फ़ायरिंग की है जिसमें चार लोगों के मारे जाने की ख़बर है. केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवान लोगों के साथ अन्याय कर रहे हैं. वो अपनी सीमाएं पार कर रहे हैं. जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसके ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई, तो चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस भेज दिया.”

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    कुछ घंटे पहले तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शीतलकुची समेत तीन और जगहों पर ‘बीजेपी के गुडों‘ के हंगामा करने और पार्टी के कार्यकर्ताओं को मतदान केंद्र में जाने से रोकने की शिकायत की थी.

  8. पश्चिम बंगाल चुनाव: 11 बजे तक 16.65 फ़ीसदी मतदान

    भारतीय निर्वाचन आयोग के अनुसार, पश्चिम बंगाल में चौथे चरण के मतदान के दौरान सुबह 11 बजे तक 16.65 फ़ीसदी वोट डाले गए.

    पश्चिम बंगाल विधानसभा की 44 सीटों पर मतदान जारी है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  9. ब्रेकिंग न्यूज़, कोरोना अपडेट: पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,45,384 नये मामले, 794 लोगों की मौत

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के कुल 1,45,384 नये मामले दर्ज किये गए और 794 लोगों की कोविड-19 से मौत हो गई.

    स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले अब 13.2 करोड़ हो गए हैं, वहीं कोविड-19 से मरने वालों का कुल संख्या 1 लाख 68 हज़ार 436 हो गई है.

    देश में बीते दिनों कोरोना के मामलों में लगातार तेज़ी देखी जा रही है.

    कोविड-19

    इमेज स्रोत, बीबीसी

    जहाँ पांच अप्रैल को संक्रमण के 1,03,558 मामले दर्ज किए गए थे, वहीं सात अप्रैल को एक दिन में संक्रमण के 1,15,736 मामले आये, आठ अप्रैल को 1,26,789 मामले और नौ अप्रैल को संक्रमण के 1,31,968 नये मामले दर्ज किए गए.

  10. पश्चिम बंगाल चुनाव: भारी सुरक्षा के बीच चौथे चरण का मतदान शुरू

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पश्चिम बंगाल में चौथे चरण के लिए शनिवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है.

    प्रदेश के पाँच ज़िलों की 44 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है.

    इनमें दक्षिण बंगाल के हावड़ा (भाग-दो), दक्षिण 24 परगना (भाग-तीन), हुगली (भाग-दो) और उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार तथा कूचबिहार ज़िले की सीटें शामिल हैं.

    आज होने वाले चुनाव में 1,15,81,022 मतदाता 373 उम्मीदवारों के भविष्य का फ़ैसला करेंगे.

    चुनाव के इस चरण में भी कई नामी प्रत्याशी अपनी किस्मत आज़मा रहे हैं. पश्चिम बंगाल रणजी टीम के पूर्व कप्तान मनोज तिवारी (शिबपुर सीट, तृणमूल कांग्रेस) और राज्य के शिक्षा मंत्री और बेहला पश्चिम सीट से वर्तमान विधायक पार्थ चटर्जी इनमें शामिल हैं.

    पश्चिम बंगाल

    इमेज स्रोत, EPA

    इनके अलावा टॉलीगंज सीट पर भाजपा के केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो का मुक़ाबला राज्य के खेल मंत्री अरूप बिस्वास से है.

    बेहला पूर्व सीट पर भाजपा की उम्मीदवार पायल सरकार का मुक़ाबला रत्ना चटर्जी से है जो शहर के पूर्व महापौर और अग्निशमन मंत्री शोभन चटर्जी की पत्नी हैं.

    राज्य के पूर्व वन मंत्री राजीव बनर्जी हाल ही में भाजपा में शामिल हुए थे. वे दोमजुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं.

    हुगली की चिन्सुराह सीट से भाजपा सांसद और अभिनेत्री लॉकेट चटर्जी चुनावी मैदान में हैं.

    चौथे चरण की 44 सीटों पर संवेदनशील स्थिति को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने सुरक्षाबलों की कम से कम 789 कंपनियाँ तैनात करने का निर्णय लिया. कूचबिहार में सबसे ज़्यादा 187 कंपनियाँ तैनात की गई हैं.

    इस चुनाव में अब से पहले इतनी भारी संख्या सुरक्षाबलों की तैनाती नहीं की गई.

  11. नमस्कार!

    यह बीबीसी हिन्दी का लाइव पन्ना है, जहाँ हम आपको दिनभर की बड़ी ख़बरें और ज़रूरी लाइव अपडेट्स देंगे. बीते 24 घंटे के अपडेट्स पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें.