पीपीएफ़, फिक्स्ड डिपॉज़िट की ब्याज दर घटी, आज से लागू

बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह से पूछा है कि उन्होंने अनिल देशमुख के ख़िलाफ़ शिकायत क्यों नहीं दर्ज कराई.

लाइव कवरेज

  1. ड्रग्स मामले में अभिनेता एजाज़ ख़ान गिरफ़्तार

    एजाज़ ख़ान

    इमेज स्रोत, ANI

    एनसीबी ने अभिनेता और बिग बॉस के पूर्व प्रतिभागी एजाज़ ख़ान को ड्रग्स से जुड़े एक मामले में गिरफ़्तार कर लिया है.

    गिरफ़्तारी से पहले एजाज़ ख़ान से तक़रीबन आठ घंटे तक पूछताछ की गई.

    समाचार एजेंसी एएनआई ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के हवाले से इस बारे में जानकारी दी है. गिरफ़्तारी के बाद अदालत में पेशी से पहले एजाज़ को मेडिकल जांच के ले जाया गया है.

    बताया गया है कि एनसीबी अदालत से एजाज़ की रिमांड की मांग करेगी.

    इससे पहले एजाज़ ख़ान की तलाश में एनसीबी ने मंगलवार को मुंबई में दो जगहों पर छापेमारी की थी. फिर मंगलवार शाम को उन्हें मुंबई एयरपोर्ट से हिरासत में ले लिया गया.

    हालांकि एजाज़ ख़ान का कहना है कि उनके घर छापेमारी के दौरान एनसीबी को केवल नींद की चार गोलियाँ मिली हैं.

    उन्होंने कहा,“मेरी पत्नी का कुछ समय पहले गर्भपात हुआ था. वो इसे एंटीडिप्रेशन दवा के रूप में लेती हैं.''

    एजाज़ ख़ान साल 2013 के 'बिग बॉस' में भाग लेने के अलावा 'रक्त चरित्र' और 'अल्लाह के बंदे' जैसी फ़िल्मों और कई टीवी सीरियलों में काम कर चुके हैं.

  2. कोरोना: 24 घंटे में 53 हज़ार से ज़्यादा मामले

    देश में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है.

    कोरोना
  3. कोरोना से भारत में स्थिति बद से बदतर हो रही, टीकाकरण में तेज़ी लायें राज्य: केंद्र सरकार

    कोरोना

    इमेज स्रोत, ईपीए

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि भारत में कोरोना की वजह से स्थिति बद से बदतर हो रही है.

    मंत्रालय के अनुसार, महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और गुजरात में संक्रमण एक बार फिर बहुत तेज़ी से बढ़ा है.

    भारत में फ़िलहाल कोरोना संक्रमण के जो नये मामले दर्ज किये जा रहे हैं, उनमें से क़रीब 78 फ़ीसदी मामले इन राज्यों से हैं.

    इसे देखते हुए, केंद्र सरकार ने राज्यों से टीकाकरण के काम में तेज़ी लाने की अपील की है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    केंद्र सरकार ने कहा है कि जिन ज़िलों में कोरोना संक्रमण सबसे ज़्यादा तेज़ी से फैल रहा है, वहाँ 45 से अधिक उम्र के लोगों को कोविड वैक्सीन देने का काम अगले दो सप्ताह में पूरा किया जाये.

    केंद्र सरकार 1 अप्रैल से टीकाकरण के तीसरे चरण की औपचारिक शुरुआत करने वाली है. इस चरण में 45 से अधिक उम्र वाले लोग कोविड वैक्सीन ले सकेंगे.

    स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, फ़िलहाल भारत में 45 ज़िले ऐसे हैं जहाँ से कोरोना के 70 फ़ीसद से ज़्यादा नये मामले सामने आ रहे हैं.

    केंद्र सरकार के अनुसार, कोविड-19 की वजह से भारत में अब तक जो मौतें हुई हैं, उनमें क़रीब 90 फ़ीसद लोग 45 से अधिक उम्र वाले थे.

    भारत में कोरोना वैक्सीन के वितरण के लिये बने एक्सपर्ट ग्रूप के चेयरमैन और नीति आयोग के सदस्य विनोद कुमार पाल ने कहा है कि पूरा देश आज एक बार फिर कोरोना वायरस के ख़तरे का सामना कर रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    प्रेस से बात करते हुए मंगलवार को उन्होंने कहा, "बीते कुछ सप्ताह से देश में स्थिति बद से बदतर होती जा रही है. कुछ राज्यों में स्थिति तेज़ी से बिगड़ रही है. ट्रेंड दिखा रहे हैं कि वायरस अभी भी काफ़ी एक्टिव है और हमारे लिए बड़ा ख़तरा बन सकता है. ऐसे में इसे लेकर चिंता बढ़ रही है. एक्टिव केस कम हो गए थे, लेकिन ये फिर बढ़ रहे हैं. हमें इस बात का गर्व था कि हम कोरोना से होने वाली मौतों को कम कर सके हैं. हम उस स्तर तक पहुँच गए थे, जब देश में एक दिन में केवल 77 मौतें हो रही थीं. लेकिन अब इसमें कई गुना इजाफ़ा हो गया है. ये घातक वायरस अभी पूरी तरह ख़त्म नहीं हुआ है, यह अभी भी देश में है."

    विनोद कुमार पाल ने कहा कि अभी भी कोरोना को लेकर सतर्क रहने की ज़रूरत है.

    उन्होंने कहा, "हमें यह याद रखना होगा कि अगर मामले बढ़े तो स्वास्थ्य व्यवस्था पर इसका भारी दवाब पड़ सकता है."

    उन्होंने कहा कि हमें वैक्सीन मिल गई है लेकिन इसका मतलब ये नहीं होना चाहिए कि मास्क की अब ज़रूरत नहीं रही.

    उन्होंने कहा, "हमें मास्क का इस्तेमाल करते रहना होगा और सोशल डिस्टेन्सिंग के नियमों का पालन करना होगा."

    अब तक भारत में कोरोना संक्रमण के कारण 1 लाख 62 हज़ार से अधिक मौतें हो चुकी हैं.

  4. कोरोना वायरस: भारत में मिला डबल म्यूटेंट वैरिएंट कितना ख़तरनाक?

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि भारत में कोरोना वायरस के एक नए 'डबल म्यूटेंट' वेरिएंट का पता चला है.

    मंत्रालय ने बताया है कि देश के 18 राज्यों में कई 'वेरिएंट ऑफ़ कंसर्न्स' (VOCs) पाए गए हैं.

    इसका अर्थ है कि देश के कई हिस्सों में कोरोना वायरस के अलग-अलग प्रकार पाए गए हैं जो स्वास्थ्य पर हानिकारक असर डाल सकते हैं.

    आइए, जानते हैं भारत में मिला कोरोना का यह डबल म्यूटेंट वैरिएंट कितना ख़तरनाक है.

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  5. नमस्कार!

    यह बीबीसी हिन्दी का लाइव पन्ना है, जहाँ हम आपको दिनभर की बड़ी ख़बरें और ज़रूरी लाइव अपडेट्स देंगे. बीते 24 घंटे के अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.