सचिन वाझे 3 अप्रैल तक एनआईए हिरासत में, कहा- 'बलि का बकरा बनाया गया'
एंटीलिया मामले में मुंबई पुलिस के निलंबित अधिकारी सचिन वाझे को 3 अप्रैल तक के लिए एनआईए की हिरासत में भेजा गया है.
लाइव कवरेज
पाकिस्तान को आईएमएफ़ से मिला 50 करोड़ डॉलर का लोन
इमेज स्रोत, CHRIS YOUNG/AFP via Getty Images
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने कहा
है कि उसने पाकिस्तान को 500 मिलियन डॉलर (50 करोड़ डॉलर) का लोन दिया है.
आईएमएफ़ के कार्यकारी बोर्ड ने यह
निर्णय पाकिस्तान के छह बिलियन डॉलर के लोन प्रोग्राम की समीक्षा करने के बाद लिया
है.
हालांकि, यह समीक्षा अपने तय समय
से काफ़ी देर बाद हुई है. इस लोन प्रोग्राम को जुलाई 2019 में मंज़ूरी मिल गई थी.
इमेज स्रोत, REUTERS/Yuri Gripas/File Photo
आईएमएफ़ ने एक बयान में कहा,“पाकिस्तानी अधिकारियों ने फ़ंड सपोर्ट प्रोग्राम के तहत संतोषजनक प्रगति जारी रखी, जो नीतिगत रूप से अभूतपूर्व है. ऐसे समय में, जब कोविड-19 से संबंधित चुनौतियाँ हमारे सामने हैं, पाकिस्तानी अधिकारियों की नीतियाँ अर्थव्यवस्था का समर्थन करने और जीवन के साथ-साथ आजीविका को बचाने में महत्वपूर्ण रही हैं.”
आईएमएफ़ ने कहा कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने संस्थागत कमियों को दूर करने के लिए मज़बूत सुधारात्मक कार्रवाई की, जिसमें अंतर-समन्वय की कमी सहित, अन्य समस्याओं को ठीक करना शामिल था.
नन उत्पीड़न मामले पर बोलीं मायावती, यूपी सरकार से की अपील
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री
और बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने यूपी सरकार से महिलाओं के ख़िलाफ़
बढ़ते अपराध के मामलों पर ध्यान देने को कहा है.
उन्होंने इस संबंध में गुरुवार को
एक ट्वीट किया है.
उन्होंने लिखा, “यूपी में ख़ासकर महिलाओं की असुरक्षा
से संबंधित जघन्य अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे, जो अति-दुखद व चिंता की बात है. पीलीभीत
व गोण्डा में महिला असुरक्षा, एटा में पुलिस बर्बरता व झाँसी में केरल की ननों को ट्रेन
से उतार देने आदि की घटनाएं शर्मनाक और अति-निन्दनीय हैं. सरकार ध्यान दे.”
झांसी में ननों के उत्पीड़न को राहुल गांधी ने ‘संघ के दुष्प्रचार का नतीजा’ बताया
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
झांसी में केरल की दो ननों के कथित
उत्पीड़न के मामले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने
एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा कि “ये घटना संघ परिवार द्वारा एक समुदाय को दूसरे के ख़िलाफ़ खड़ा करने के लिए
चलाए जा रहे दुष्प्रचार और अल्पसंख्यकों को रौंद डालने की सोच का नतीजा है.”
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि “ये हमारे लिए एक राष्ट्र के रूप में आत्मनिरीक्षण करने
और ऐसी विभाजनकारी ताक़तों को हराने के लिए सुधारात्मक क़दम उठाने का समय है.”
ख़बरों के अनुसार, 19 मार्च को ट्रेन
से जा रहे ईसाइयों के एक समूह को झांसी (उत्तर प्रदेश) में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं
ने कथित तौर पर परेशान किया और उन्हें डराया था.
बताया गया कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं
ने पुलिस से शिकायत की थी कि दो महिलाओं को धर्म परिवर्तन के लिए दो नन ज़बरदस्ती ले
जा रही हैं. इसके बाद पुलिस ने सभी चार महिलाओं को ट्रेन से उतारकर हिरासत में ले लिया
था.
हालांकि, जाँच के बाद पुलिस ने कहा
कि शिकायत निराधार थी. पुलिस के अनुसार, इसके बाद अगली ट्रेन से चारों महिलाओं को ओडिशा
में उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया.
इमेज स्रोत, Twitter/INC
इससे पहले केरल कैथोलिक बिशप काउंसिल ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार से दोषी अपराधियों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई करने की माँग की थी.
बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भरोसा दिलाया कि झांसी में ननों के साथ कथित उत्पीड़न के मामले में शामिल लोगों के ख़िलाफ़ सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी.
उन्होंने कहा कि मैं केरल के लोगों को भरोसा देता हूँ कि इस घटना के पीड़ितों को जल्द से जल्द न्याय मिलेगा.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन का कहना है कि ऐसी घटनाएं देश की छवि को धूमिल करती हैं. इस घटना में शामिल लोग संविधान द्वारा दिए गए निजी अधिकारों की आज़ादी को बाधित करते हैं. झांसी में जो हुआ वह इस देश में नहीं होना चाहिए. यह बहुत गंभीर मामला है और ऐसे मामलों के लिए वह राज्य बदनाम है.
विजयन ने दावा किया कि उनकी सरकार केरल में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की किसी मुहिम को पनपने नहीं देगी.
जो बाइडन के राष्ट्रपति बनने के बाद उत्तर कोरिया ने पहली बार किया मिसाइल टेस्ट
इमेज स्रोत, KCNA via REUTERS
उत्तर कोरिया ने जापान के समुद्र की
तरफ़ कम से कम दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं. ये जानकारी दक्षिण कोरिया, अमेरिका
और जापान ने दी है.
जापान ने ये भी बताया है कि उसकी समुद्री
सीमा में मिसाइलों का कोई मलबा नहीं गिरा है.
इससे पहले उत्तर कोरिया ने पीले सागर
में दो नॉन-बैलिस्टिक मिसाइलें दागी थीं.
जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा
ने कहा है कि उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से जापान और पूरे क्षेत्र की शांति और
सुरक्षा को ख़तरा पैदा हो सकता है.
यह पहली बार है जब उत्तर कोरिया ने
जो बाइडन के अमेरिका की सत्ता में आने के बाद कोई मिसाइल परीक्षण किया है.
नमस्कार!
यह बीबीसी हिन्दी का लाइव पन्ना है, जहाँ हम आपको दिनभर की बड़ी ख़बरें और ज़रूरी लाइव अपडेट्स
देंगे. बीते 24 घंटे के अपडेट्स पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें.