दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर ग़ाज़ियाबाद
से दिल्ली के बीच की सड़क सोमवार से वाहनों के लिए खोल दी गई.
पुलिस का कहना है कि 26 जनवरी को हिंसा
की घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने इस सड़क को बंद कर दिया था.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि
ग़ाज़ीपुर बॉर्डर पर क़ानून-व्यवस्था की स्थिति देखने के बाद जनता की सुविधा को
देखते हुए ग़ाज़ियाबाद ज़िले की पुलिस के साथ चर्चा के बाद एनएच-24 पर दिल्ली से
ग़ाज़ियाबाद जाने वाले रास्ते को खोल दिया गया है.
हालांकि, दिल्ली से ग़ाज़ियाबाद जाने के
लिए अभी भी सड़क बंद है क्योंकि प्रदर्शनकारियों ने सड़क को घेर रखा है.
दिल्ली ट्रैफ़िक पुलिस ने सोमवार को
ट्वीट करके बताया था कि ग़ाज़ीपुर बॉर्डर पर ग़ाज़ियाबाद से दिल्ली आने वाला
रास्ता बंद है. इसके अलावा सिंघु बॉर्डर ढांसा बॉर्डर, मंगेशपुर बॉर्डर, हरेवली
बॉर्डर और टीकरी बॉर्डर भी बंद है.
29 वर्षीय सचिन रावत नोएडा में काम करते
हैं उनका कहना है कि अब उन्हें दफ़्तर पहुंचने में कम समय लगेगा.
वो कहते हैं, “जब यह सड़क बंद थी तब मुझे नोएडा जाने के लिए
इंदिरापुरम होकर जाना पड़ता था. अब मेरी यात्रा के समय पर ख़ास फ़र्क़ नहीं पड़ेगा
लेकिन एनएच-24 काफ़ी सुविधाजनक है.”
दो मार्च को रास्ता
वाहनों के लिए खोला गया था लेकिन इसे फिर बंद कर दिया गया था.
ग़ाज़ीपुर बॉर्डर किसानों का फ्रमुख स्थल
है लेकिन यह कुछ समय के लिए ट्रैफ़िक के लिए पूरी तरह बंद रहा है. वहीं, टीकरी और
सिंघु बॉर्डर वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह बंद है.