मलेशिया में ईसाई भी कर सकेंगे 'अल्लाह' शब्द का इस्तेमाल- आज की बड़ी ख़बरें

मलेशिया की एक अदालत ने 13 साल पुराने मुक़दमे को समाप्त कर दिया है और कहा है कि ईसाइयों द्वारा 'अल्लाह' शब्द का इस्तेमाल कानूनी है.

लाइव कवरेज

  1. ममता का चंडीपाठ के बहाने बीजेपी के हिंदुत्व कार्ड पर निशाना

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021

    इमेज स्रोत, Sanjay Das/BBC

    क्या पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी को बीजेपी के हिंदुत्व कार्ड का डर सता रहा है?

    क्या इसकी काट के लिए ही उन्होंने उम्मीदवारी के एलान के बाद मंगलवार को अपने पहले नंदीग्राम दौरे में ख़ुद को बार-बार ब्राह्मण की बेटी और स्थानीय बताया?

    क्या ख़ुद को बीजेपी से ज़्यादा हिंदू साबित करने के लिए रैली के मंच से ही उन्होंने चंडीपाठ भी किया? कम से कम राजनीतिक हलक़ों में तो यही माना जा रहा है.

    चंडीपाठ राज्य के सबसे बड़े त्योहार दुर्गापूजा के समय करने की परंपरा है. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में सबसे हाई प्रोफ़ाइल सीट बनी नंदीग्राम पर अबकी सत्ता के दोनों दावेदारों यानी टीएमसी और बीजेपी का सब कुछ दांव पर लगा है.

  2. राज्यसभा की कार्यवाही 15 मार्च तक के लिए स्थगित

    उपसभापति हरिवंश

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, उपसभापति हरिवंश

    हाल ही में लागू किए गए केंद्रीय कृषि क़ानूनों, तेल-गैस की बढ़ती कीमतों और अन्य मुद्दों को लेकर जारी विपक्ष के हंगामे के बीच बुधवार को राज्यसभा की कार्यवाही 15 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई.

    बुधवार को कृषि क़ानूनों के मुद्दे पर विपक्षा के हंगामा करने के बाद राज्यसभा की कार्यवाही पहले 12 बजेस फिर दो बजे तक के लिए स्थगित की गई थी.

    विपक्षी सदस्यों के शोर शराबे के बीच राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने 15 मार्च तक सदन की कार्यवाही स्थगित करने का फ़ैसला सुनाया. बजट सत्र का दूसरा भाग इस सोमवार से शुरू हुआ है.

  3. ममता बनर्जी ने नंदीग्राम से पर्चा दाख़िल किया

    ममता बनर्जी

    इमेज स्रोत, ANI

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने बुधवार को नंदीग्राम विधान सभा सीट से पर्चा दाख़िल किया.

    इस दौरान उन्होंने नंदीग्राम के शिव मंदिर का भी दर्शन किया.

    पर्चा दाख़िल करने के बाद ममता ने कहा कि उन्हें लोगों के आशीर्वाद की ज़रूरत है.

    नंदीग्राम से बीजेपी के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने एक बार फिर ममता पर बाहरी होने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी तो नंदीग्राम की वोटर भी नहीं हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    अधिकारी ने कहा कि अगर राज्य में बीजेपी की सरकार बनती है तो जो लोग चिट फ़ंड कंपनियों के ज़रिए धोखे के शिकार हुए थे उन सबको उनका पैसा वापस मिल जाएगा.

  4. कांग्रेस नेता पीसी चाको ने पार्टी छोड़ी

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीसी चाको ने पार्टी छोड़ने का फ़ैसला किया है. समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार उन्होंने पार्टी में गुटबाज़ी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस छोड़ने का फ़ैसला किया है.

    केरल में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले चाको का पार्टी छोड़ना कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका बताया जा रहा है.

    समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार उन्होंने पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफ़ा भेज दिया है.

    केरल में छह अप्रैल को चुनाव है और पार्टी ने अभी उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट भी जारी नहीं की है.

    पीसी चाको

    इमेज स्रोत, ANI

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    चाको ने कहा कि वो पिछले कई दिनों से इस बारे में सोच रहे थे. उन्होंने कहा कि वो केरल से आते हैं और केरल में कांग्रेस पार्टी नाम की कोई चीज़ नहीं है. उनके अनुसार वहां कांग्रेस (आई) और कांग्रेस (ए) है और इन्हीं दोनों की संयोजक समिति केरल प्रदेश कांग्रेस की तरह काम कर रही है.

  5. दक्षिण कोरिया ने बढ़ाई अमेरिकी सेना को देने वाली रक़म

    दक्षिण कोरिया

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दक्षिण कोरिया ने कहा है कि 2021 के लिए 28,500 अमेरिकी सैनिकों पर खर्च होनी वाली अपनी हिस्सेदारी में 13.9% की वृद्धि करने को तैयार है. यह दो दशकों में सबसे बड़ी सालाना वृद्धि है.

    इस साल दक्षिण कोरिया का योगदान की साझेदारी की रक़म बढ़कर 1.18 ट्रिलियन वॉन हो जाएगी.

    पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सहयोगियों की रक्षा के लिए अमेरिकी फंडिंग की सीमा तय करने की बात कही थी और मांग की थी कि दक्षिण कोरिया हर साल 5 अरब डॉलर का भुगतान करे.

    दरअसल, 1950-53 का कोरियाई युद्ध एक शांति संधि पर समाप्त ना हो कर एक युद्धविराम पर समाप्त हुआ. उत्तर कोरिया से बचाव में मदद के लिए लगभग 28,500 अमेरिकी सैनिक दक्षिण कोरिया में तैनात हैं.

  6. बाइडन भारतीय, जापानी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम से ऑनलाइन मिलेंगे

    बाइडन मोदी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन शुक्रवार को जापान, भारत और ऑस्ट्रेलिया के नेताओं के साथ एक ऑनलाइन बैठक करेंगे. मंगलवार को व्हाइट हाउस ने इसकी जानकारी दी है.

    चार-देशों के समूह की पहली बार इस स्तर की बैठक चीन की बढ़ती सैन्य और आर्थिक शक्ति को संतुलित करने की कोशिशों का हिस्सा माना जा रहा है.

    व्हाइट हाउस की प्रवक्ता जेन साकी ने कहा कि ''क्वॉड समूह '' देशों की बैठक में बाइडन ने अमेरिकी सहयोगियों और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के साझेदारों को महत्व दिया है.

    इस बैठक में वैश्विक संकट कोविड-19 माहमारी, से लेकर आर्थिक सहयोग और जलवायु परिवर्तन के संकट पर चर्चा की जाएगी.

    रॉयटर्स से बातचीत में एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि‘’ इस बैठक से बहुत मज़बूत संकेत मिलेगा. इसका उद्देश्य मूल रूप से क्वॉड को इंडो-पैसिफ़िक में नियमित कूटनीति के एक नए फ़ीचर के रूप में पेश करना है.‘’

    उन्होंने कहा कि बैठक में भारत में कोरोना वायरस के टीकों की निर्माण क्षमता में वृद्धि को बढ़ाने के लिए आर्थिक समझौतों की घोषणा करने की योजना है. इसकी मांग भारत ने चीन की वैक्सीन डिप्लोमेसी को जवाब देने के इरादे से किया था.

    अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि यह बैठक दो घंटे तक चल सकती है.

    भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान को चीन से ‘’हालिया वक़्त में सीधे चुनौती मिलती रही है.‘’ बैठक का उद्देश्य क्षेत्र में "भविष्य के लिए एक अलग विज़न" पर काम करना है.

    इस बैठक को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि नेता "साझा हितों के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर बात करेंगे और मुक़्त, खुले और समावेशी इंडो-पैसेफ़िक क्षेत्र को बनाए रखने की दिशा में सहयोग के व्यावहारिक क्षेत्रों पर विचार सामने रखेंगे."

    बाइडन

    इमेज स्रोत, Getty Images

  7. यूएपीए के तहत गिरफ़्तार लोगों की संख्या में 72% की बढ़ोतरी

    सीएए-एनआरसी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    2015 की तुलना में साल 2019 में यूएपीए (ग़ैर-क़ानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम) के तहत गिरफ़्तार किए गए लोगों की संख्या में 72% की वृद्धि हुई है. लोकसभा में गृह मंत्रालय ने एक सवाल के जवाब में ये आँकड़े बताए हैं.

    ये 2019 में देश भर में दर्ज 1,226 मामलों में यूएपीए के तहत 1,948 लोगों को गिरफ़्तार किया गया.

    2019 में सबसे अधिक यूएपीए के मामले मणिपुर (306) में दर्ज किए गए, उसके बाद तमिलनाडु (270), जम्मू और कश्मीर (255), झारखंड (105) और असम (87) में मामले दर्ज किए गए.

    लेकिन गिरफ्तारियों के मामले में उत्तर प्रदेश सबसे आगे रहा. एक ही साल में यहां 498 गिरफ्तारियां हुईं.

    इसके बादमणिपुर में 386, तमिलनाडु में 308, जम्मू-कश्मीर में 227 और झारखंड में 202 गिरफ्तारियाँ हुईं.

    केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी. किशन रेड्डी ने एक लिखित उत्तर में कहा, “यूएपीए के तहत मामलों की जांच राज्य पुलिस और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) करती है. जहां तक ​​एनआईए का सवाल है, अब तक देश भर में 48 स्पेशल कोर्ट का गठन आतंकवाद से संबंधित मामलों में जल्दी जांच के लिए किया गया है. ”

    2015, 2016, 2017 और 2018 में इसअधिनियम के तहत 897, 922, 901 और 1,182 दर्ज मामले किए गए थे. जबकि गिरफ्तारी की संख्या 1,128 , 999, 1,554 और 1,421 थी.

  8. चीन के 'विस्तारवादी रवैये' पर पीएम मोदी और जापान के बीच हुई बात

    चीन,मोदी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री सुगा योशिहिदे ने मंगलवार को टेलीफ़ोन पर 40 मिनट लंबी बातचीत की.

    इस दौरान दोनों देशों के बीच चीन को लेकर चर्चा हुई. प्रधानमंत्री योशिहिदे ने पूर्वी और दक्षिण चीन सागर में चीन के विस्तारवादी रवैये, हॉन्ग-कॉन्ग और वीगर मुसलमानों की वर्तमान परिस्थितियों पर चिंता ज़ाहिर की.

    जापान के विदेश मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में उन बिंदुओं का ज़िक्र किया गया है जिस पर दोनों देशों के नेताओं ने चर्चा की.

    प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री योशिहिदे ने द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के साथ ही ‘क्वाड फ्रेमवर्क’ के तहत हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग को और बढ़ाने को लेकर चर्चा की.

    दोनों नेताओं ने पिछले कुछ सालों में भारत-जापान के बीच विशेष सामरिक और वैश्विक साझेदारी में सकारात्मक गति को लेकर संतुष्टि जताई. साथ ही हाई-स्पीड रेल परियोजना की प्रगति और स्किल्ड वर्करों के सहयोग को लेकर ज्ञापन पर किए गए हस्ताक्षर का भी स्वागत किया.

    प्रधानमंत्री योशिहिदे और प्रधानमंत्री मोदी ने क्षेत्रीय स्थिति पर अपने विचारों का आदान-प्रदान किया और चीन के विस्तारवादी रवैये की ओर इशारा करते हुए योशिहिदे सुगा ने पूर्वी और दक्षिण चीन सागर में यथास्थिति को बदलने की चीन की ‘‘एकपक्षीय कोशिशों’’ पर गंभीर चिंता जताई.

    उन्होंने चीन के तटीय सुरक्षा क़ानून, हॉन्गकॉन्ग की मौजूदा स्थिति और शिनजियांग (वीगर स्वायत्त क्षेत्र) में वीगर मुसलमानों की परिस्थिति को लेकर गंभीर चिंता जताई.

    इसके साथ ही दोनों देशों के नेताओं ने कहा कि वह पड़ोसी मुल्क म्यांमार की स्थिति को लेकर चिंतित हैं.

    इस चर्चा के बाद नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘भारत-जापान विशेष सामरिक और वैश्विक साझेदारी की प्रगति पर प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा से लाभकारी बातचीत हुई. हमने समकालीन वैश्विक चुनौतियों पर विचारों का आदान-प्रदान किया और भारत-प्रशांत क्षेत्र में हमारे सहयोग को और बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की.’’

    दोनों नेताओं ने इस दौरान इस बात का ज़िक्र भी किया कि दोनों देशों के कूटनीतिक रिश्तों की 70वीं वर्षगांठ 2022 में होगी. दोनों नेताओं ने इसे धूमधाम से मनाने पर ज़ोर दिया.

    जापान के प्रधानमंत्री

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, जापान के प्रधानमंत्री
  9. नमस्कार! ये बीबीसी हिंदी का लाइव पन्ना है जहाँ हम आपको दिनभर की बड़ी ख़बरें और ज़रूरी लाइव अपडेट देंगे. बीते 24 घंटे का अपडेट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.