इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
अस्पताल में टीएमसी के कई बड़े नेता मौजूद हैं और पार्टी के सैकड़ों समर्थक इस समय अस्पताल के बाहर पहुँच चुके हैं.
ममता के समर्थकों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है.
मलेशिया में ईसाई भी कर सकेंगे 'अल्लाह' शब्द का इस्तेमाल
इमेज स्रोत, Reuters
मलेशिया की एक अदालत ने 13 साल पुराने मुक़दमे को समाप्त कर दिया है और कहा है कि ईसाइयों द्वारा 'अल्लाह' शब्द का इस्तेमाल कानूनी है.
मलेशिया के मूल निवासियों से तालुक्क रखनेवाली एक महिला ने पुलिस की उस कार्रवाई के खिलाफ़ मुकदमा दायर किया था, जिसमें उनके घर से सीडी जब्त कर ली गई थी क्योंकि उसमें भगवान के लिए अरबी शब्द 'अल्लाह' का इस्तेमाल किया गया था.
सरकार का तर्क था कि इस शब्द का इस्तेमाल सिर्फ मुसलमान कर सकते हैं, अन्यथा अगर दूसरे लोग भी इसका इस्तेमाल करने लगे तो मुसलमानों में भ्रम पैदा होगा और वो दूसरा मज़हब अख्तियार कर सकते हैं.
हालांकि मलेशिया एक धर्मनिरपेक्ष देश हैं लेकिन हाल के दिनों में वहां धार्मिक तनाव बढ़ रहा है.
कोहली की टीम अगस्त-सितंबर में इंग्लैंड में यही करिश्मा दिखा पाएगी?
इमेज स्रोत, REUTERS/Amit Dave
इंग्लैंड के मैदानों में क्रिकेट के रोमांच का अपना चटक रंग है.
ठिठुराने वाली सर्दी के लिए पुलओवर, गर्मी लाने की कोशिश में फ़ील्डरों का अपने हाथों को रगड़ते रहना और गेंद पर ग्रिप बनाने के लिए गेंदबाज़ों का संघर्ष. लेकिन यह सब क्रिकेट के रोमांच से आपको जोड़ कर रखता है.
भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अज़हरूद्दीन कहते हैं, "एक कंप्लीट क्रिकेटर कहलाने के लिए आपको इंग्लैंड में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होता है."
इंग्लैंड के ख़िलाफ़ क्रिकेटरों की चुनौतियों के बारे में पूर्व क्रिकेटर मदन लाल बताते हैं, "आपको विपक्षी टीम के अलावा इंग्लैंड के मौसम से भी जूझना होता है."
इंग्लैंड में टेस्ट सिरीज़ के दौरान भारत के प्रदर्शन को लेकर मिली जुली यादे हैं. भारतीय टेस्ट क्रिकेट के लिए 1971 की जीत शिखर थी तो 1974 में लॉर्ड्स की हार सबसे ख़राब प्रदर्शन.
म्यांमार से भागकर मिज़ोरम आए पुलिस अधिकारी ने बताया, हमें प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने के लिए कहा गया था
इमेज स्रोत, Reuters
म्यांमार के पुलिस अधिकारियों ने बीबीसी को बताया है कि मिलिट्री का हुक्म मानने से इनकार करने के बाद वे सरहद पारकर भारत चले आए. भारत भागकर आने वाले लोगों की संख्या एक दर्जन से ज़्यादा है.
इन लोगों ने बीबीसी को बताया कि वे डर गए थे, इस बात से कि उन्हें आम लोगों की जान लेने या उन्हें नुक़सान पहुँचाने के लिए मजबूर किया जा सकता है. इसलिए वे भाग गए. इन्हीं लोगों में एक नाइंग भी हैं. 27 साल के नाइंग जिनका नाम हमने उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बदल दिया है, पिछले नौ साल से म्यांमार की पुलिस में हैं.
लेकिन अब वे भारत के मिज़ोरम राज्य में छुप रहे हैं. मैं उन लोगों से मिली. वो पुलिसवालों और महिलाओं का एक ग्रुप था जिनकी उम्र 20 से 30 के बीच रही होगी.
एक अधिकारी ने बताया, "मैं डरा हुआ था कि मुझे मिलिट्री के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे मासूम लोगों को नुक़सान पहुँचाने या उन की जान लेने के लिए मजबूर किया जाएगा. हमें लगता है कि एक चुनी हुई सरकार का तख़्तापलट करके सेना ने ग़लती की थी."
तीरथ सिंह रावत: संघ कार्यकर्ता से सीएम की कुर्सी तक पहुँचे नेता के सामने चुनौतियाँ
इमेज स्रोत, ANI
महज़ 48 घंटे के दौरान उत्तराखंड में राजनीतिक घटनाक्रम काफ़ी तेज़ी से बदला.
त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दिया और नए मुख्यमंत्री के नाम का एलान भी हो गया. इन सब के बीच मुख्यमंत्री पद की रेस में जो नाम शायद सबसे आगे चल रहे थे, वो अचानक पीछे रह गए और एक नया नाम आया तीरथ सिंह रावत का.
दिल्ली से लेकर देहरादून तक मुख्यमंत्री की रेस में तीरथ सिंह रावत का नाम कहीं भी दूर-दूर तक नहीं था.
तीरथ सिंह रावत ही मुख्यमंत्री पद की पसंद क्यों?
तीरथ सिंह रावत संघ पृष्ठभूमि से आते हैं. साथ ही उत्तराखंड में जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को साधना बहुत महत्वपूर्ण है. यहाँ राजपूत वोटरों की बड़ी आबादी है. माना जाता है कि यहाँ राजपूत वोटरों की संख्या ब्राह्मण वोटरों से अधिक है.
ममता पर कथित हमले को कांग्रेस ने 'सियासी पाखंड' क़रार दिया
इमेज स्रोत, ANI
प्रभाकर मणि तिवारी
कोलकाता से बीबीसी हिंदी के लिए
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को नंदीग्राम में कथित हमले में पैर में चोट लगी है. बताया जा रहा है कि उन्हें सिर पर भी चोट लगी है.
इस मामले में चुनाव आयोग ने ज़िला प्रशासन से रिपोर्ट माँगी है.
ममता ने कहा कि कुछ लोगों ने जान बुझ कर उन्हें उस समय धक्का मारा जब वो अपने कार के क़रीब थीं.
ममता की पार्टी टीएमसी ने इसे बीजेपी की साज़िश क़रार दिया है.
ममता अब कोलकाता वापस लौट रही हैं. पहले के प्रोग्राम के अनुसार वो गुरुवार को कोलकाता लौटने वाली थीं.
उन्हें ग्रीन कॉरिडोर से कोलकाता लाया जा रहा है. कोलकाता पहुँचते ही उन्हें सरकारी अस्पताल एसएसकेएम में लाया जाएगा.
अस्पताल के एक अधिकारी के अनुसार पाँच वरिष्ठ डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज करेगी.
ममता ने कहा कि घटना के समय वहां कोई पुलिस तैनात नहीं थी.
हालांकि विपक्ष ने साज़िश के आरोप को ख़ारिज करते हुए पूछा कि आख़िर ज़ेड प्लस सुरक्षा घेर में कैसे घुसे बाहरी लोग.
विपक्ष ने कहा कि ममता इसी बहाने सहानुभूति पैदा करने की कोशिश कर रही हैं
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ममता बनर्जी पर हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है. केजरीवाल ने कहा कि जो भी इसके लिए ज़िम्मेदार हैं उनको तुरंत गिरफ़्तार किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि वो ममता बनर्जी की जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.
कांग्रेस ने इसे 'सियासी पाखंड' क़रार दिया है. पश्चिम बंगाल से आने वाले लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "नंदीग्राम में चुनावी मुश्किलों को भांपते हुए चुनावों से पहले उन्होंने इस 'नौटंकी' की योजना बनाई है. सीएम के अलावा वो पुलिसमंत्री भी हैं. क्या आप सोच सकते हैं कि पुलिसमंत्री के पास पुलिस ना हो?"
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
बीबीसी हिंदी का डिजिटल बुलेटिन 'दिनभर'
बीबीसी हिंदी का डिजिटल बुलेटिन 'दिनभर' सुनिए फ़ैसल मोहम्मद अली से.
आज का कार्टून: ये कैसा वोटर?
हरियाणा में खट्टर सरकार के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव गिरा
हरियाणा में खट्टर सरकार के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव गिर गिया है. ज़्यादा जानकारी के साथ बीबीसी संवाददाता अरविंद छाबड़ा.
हरियाणा: मनोहर लाल खट्टर की सरकार के ख़िलाफ़ लाया गया अविश्वास मत का प्रस्ताव गिरा
फडणवीस ने महाराष्ट्र के गृहमंत्री के ख़िलाफ़ विशेषाधिकार हनन नोटिस पेश किया
इमेज स्रोत, Getty Images
महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख के ख़िलाफ़ विशेषाधिकार हनन नोटिस पेश किया.
फडणवीस ने गृहमंत्री पर झूठ बोलने का आरोप लगाया.
फडणवीस ने कहा कि मंगलवार को सदन में हुई बहस के दौरान गृहमंत्री अनिल देशमुख ने उन पर 2018 में अन्वय नाइक की आत्महत्या पर पर्दा डालने का इल्ज़ाम लगाया था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
इंटीरियर डिज़ाइनर नाइक ने साल 2018 में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी. इस मामले में पत्रकार अर्णब गोस्वामी को भी गिरफ़्तार किया गया था. बाद में वो ज़मानत पर रिहा हुए.
डिजिटल मीडिया पर केंद्र सरकार की नई गाइडलाइंस को हाई कोर्ट में चुनौती
इमेज स्रोत, hckrecruitment.nic.in
इमेज कैप्शन, केरल हाई कोर्ट
केरल हाई कोर्ट ने इंफर्मेशन टेक्नॉलॉजी (गाइडलाइंस फ़ॉर इंटरमीडियरीज एंड डिजिटल मीडिया इथिक्स कोड) रूल्स, 2021 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है.
केंद्र सरकार ने ये दिशानिर्देश 25 फरवरी को जारी किए थे.
याचिका दायर करने वाली न्यूज़ वेबसाइट 'लाइव लॉ' ने डिजिटल न्यूज़ मीडिया के लिए जारी किए गए इन दिशानिर्देशों को एकतरफ़ा, अस्पष्ट, ग़ैरवाजिब और ग़ैरज़रूरी बताया है.
केरल हाई कोर्ट की जस्टिस पीवी आशा की सिंगल जज बेंच ने इसके साथ ही केंद्र सरकार पर याचिकाकर्ता के ख़िलाफ़ नए दिशानिर्देश के प्रावधानों के तहत किसी तरह की दंडात्मक कार्रवाई करने से रोक लगाई है.
याचिकाकर्ताओं ने नए आईटी नियमों को ग़ैरक़ानूनी और संविधान के अनुच्छेद 13, 14 और 19 के प्रावधानों का उल्लंघन बताया है. उनका ये भी कहना है कि ये नियम आईटी क़ानून के अधिकार क्षेत्र से बाहर हैं.
दिल्ली के लोगों के लिए 'राम राज्य' के दस सिद्धांतों का पालन कर रहा हूं: अरविंद केजरीवाल
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि दिल्ली के लोगों की सेवा के लिए उनकी सरकार 'राम राज्य' की संकल्पना से प्रेरित होकर दस सिद्धांतों का पालन कर रही है.
केजरीवाल ने ये भी कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद उनकी सरकार बुजुर्ग लोगों को मुफ्त में भगवान राम के दर्शन करवाएगी.
लेफ्टिनेंट गवर्नर के अभिभाषण पर सदन में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान उन्होंने कहा, "मैं भगवान राम और हनुमान का उपासक हूं. हम 'राम राज्य' की संकल्पना से प्रेरित दस सिद्धांतों पर चल रहे हैं."
ये दस सिद्धांत हैं. कोई भूखा ना सोए, बच्चों को अच्छी शिक्षा, सभी को बेहतर इलाज, 24x7 मुफ़्त बिजली, सभी को मुफ्त पानी, सभी को रोजगार, बेघरों को मकान, महिलाओं को सुरक्षा, बुजर्गों को सम्मान, सभी को समान अधिकार.
मुख्यमंत्री ने कहा, "दिल्ली में किसी को भूखा नहीं सोना चाहिए. हर बच्चे को, चाहे वो गरीब हो या अमीर, सबको गुणवत्ता वाली शिक्षा मिलनी चाहिए. हर किसी को इलाज मिलना चाहिए.
ईरान से तेल आयात करने पर क्या भारतीयों को सस्ता मिलेगा पेट्रोल और डीज़ल?
इमेज स्रोत, Getty Images
पेट्रोल और डीज़ल के बढ़ते दाम को कम करने के उद्देश्य से भारत सरकार इस कोशिश में है कि वो कच्चे तेल की ईरान और वेनेज़ुएला से आयात बहाल करे.
इस समय अमेरिकी प्रतिबंध के कारण भारत, ईरान और वेनेज़ुएला से तेल नहीं ख़रीद रहा है
सोमवार को विपक्ष ने संसद में तेल के बढ़ते दाम पर सरकार की कड़ी आलोचना की और इससे दाम कम करने की मांग की.
साल 2019 के शुरू में भारत ने वेनेज़ुएला से सीधे तौर पर तेल का आयात रोक दिया था.
वेनेज़ुएला से आयात किए जाने वाले कच्चे तेल का भारत में सबसे बड़ा ख़रीदार रिलायंस था. उसी साल जून में ईरान से ही अमेरिकी प्रतिबंध के कारण ईरान से आयात रोकना पड़ा.
भारत-बांग्लादेश के बीच बना मैत्री पुल दोनों देशों के लिए अहम क्यों
इमेज स्रोत, PIB
'पूर्वोत्तर भारत की खिड़की' की पहचान हासिल करने वाले त्रिपुरा के तत्कालीन मुख्यमंत्री माणिक सरकार का प्रस्ताव था कि फ़ेनी नदी पर बांग्लादेश को भारत से जोड़ने वाला पुल बनाया जाए.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए की सरकार ने इस प्रस्ताव को मंज़ूर कर लिया. फ़ेनी नदी पर ये पुल तैयार हो भी हो गया और मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल तरीक़े से इसका उद्घाटन किया.
फ़ेनी नदी उन सात नदियों में से एक है जिसके पानी के बँटवारे को लेकर भारत और बांग्लादेश के बीच कई दौर की वार्ता चलती रही है. ये नदी बांग्लादेश और भारत के लिए बराबर की अहमियत रखती है.
चूँकि बांग्लादेश अपनी आज़ादी की 50वीं वर्षगाँठ मना रहा है और इस मौक़े पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वहाँ जा रहे हैं.
हरियाणा: मनोहर लाल खट्टर क्या आज विश्वासमत जीत पाएँगे?
इमेज स्रोत, Getty Images
हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी गठबंधन सरकार के ख़िलाफ़ आज यानी बुधवार को कांग्रेस विधानसभा सदन में अविश्वास प्रस्ताव पेश करेगी.
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा का कहना है कि किसान आंदोलन पर राज्य सरकार के रवैये से लोगों ने सरकार में विश्वास खो दिया है.
वहीं दूसरी ओर हरियाणा सरकार में मंत्री और मुख्य सचेतक कंवर पाल ने पार्टी विधायकों को व्हिप जारी करके बुधवार को विधानसभा की कार्यवाही के दौरान उपस्थित रहने का निर्देश दिया है.
पार्टी के सभी विधायकों से कहा गया है कि ''वे नेतृत्व की अनुमति के बिना सदन से बाहर न जाएं. चर्चा के दौरान कई महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा होगी. सदस्यों से अनुरोध है कि वे मत विभाजन और मतदान के समय उपस्थित रहें."
तीरथ सिंह रावत होंगे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री
वीडियो कैप्शन, तीरथ सिंह रावत होंगे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री
बीजेपी सांसद तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे. त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को मुख्यमंत्री से इस्तीफ़ा दे दिया था. इसके बाद से बीजेपी में कई नामों को लेकर अटकलें थीं. बुधवार को बीजेपी नेतृत्व ने तीरथ सिंह रावत के नाम पर मुहर लगा दी.
56 साल के रावत उत्तराखंड बीजेपी के प्रमुख भी रह चुके हैं. तीरथ सिंह रावत पौड़ी गढ़वाल से लोकसभा सांसद हैं. देहरादून में बीजेपी विधायक दल की बैठक में यह फ़ैसला लिया गया. बुधवार को बीजेपी के 50 से ज़्यादा विधायक देहरादून स्थित पार्टी मुख्यालय पहुँचे थे. इस बैठक में प्रदेश के सभी लोकसभा सांसद भी शामिल थे. शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, माला राज्य लक्ष्मी, अजय भट्ट और नरेश बंसल मौजूद थे.
कुंभ मेले के लिए हरिद्वार में कैसी तैयारी?
वीडियो कैप्शन, कुंभ मेले के लिए हरिद्वार में कैसी तैयारी?
कुंभ मेला 2021’ का आयोजन होने वाला है और हरिद्वार में इसकी तैयारियां अब अंतिम दौर में हैं.
यहां क्या-क्या इंतज़ाम किए जा रहे हैं, इस बारे में कुंभ मेला अधिकारी दीपक रावत ने बताया.
कोरोना को परास्त कर कैसे बने JEE मेंस टॉपर?
वीडियो कैप्शन, कोरोना को परास्त कर कैसे बने JEE मेंस टॉपर?
साल 2020 में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले रंजिम प्रबल दास JEE मेंस 2021 में कमाल कर दिया है. वो देश के उन छह स्टूडेंट में हैं जिन्होंने JEE मेंस फ़रवरी सत्र में 100 पर्सेंटाइल स्कोर हासिल किया है.
वो मूल रूप से असम के रहने वाले हैं लेकिन अभी दिल्ली में रहते हैं. रंजिम के अलावा गुजरात में रहने वाले अनंत कृष्णा किदांबी ने यही कमाल किया है. उन्हें भी JEE मेंस 2021 में 100 पर्सेंटाइल मिले हैं. उन्होंने इस कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया.
सऊदी तेल ठिकानों पर हमले, गूंज भारत में
वीडियो कैप्शन, सऊदी तेल ठिकानों पर हमले, गूंज भारत में
यमन में ईरान समर्थित हूथी बाग़ी ग्रुप के सऊदी अरब के तेल भंडारों पर हमलों की गूँज भारत में भी सुनाई पड़ रही है. रविवार को हूथी विद्रोहियों के सऊदी अरब पर एक हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल का दाम (बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड का दाम) लगभग तीन प्रतिशत बढ़ कर 71.37 डॉलर प्रति बैरल तक जा पहुँचा. ज़ाहिर है इसका असर भारत पर भी पड़ेगा, क्योंकि देश की अर्थव्यवस्था की निर्भरता काफ़ी हद तक तेल के आयात पर है.
पिछले साल फ़रवरी के बाद शुरू हुए महामारी के शुरुआती हफ़्तों में ब्रेंट क्रूड (कच्चे तेल) का दाम घट कर 20 डॉलर प्रति बैरल तक जा पहुँचा था. उस समय से अब तक इसमें 83 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो भारत में पेट्रोल और डीज़ल के बढ़ते दाम के कई कारणों में से एक बड़ा कारण है. सऊदी अरब दुनिया में सबसे अधिक तेल पैदा करता है और ये भारत को तेल निर्यात करने वाला सबसे बड़ा देश है. भारत तेल आयात करने वाला अमेरिका और चीन के बाद तीसरा सबसे बड़ा देश है और इसने पिछले साल अपनी ज़रूरत के पेट्रोलियम उत्पाद का 85 प्रतिशत हिस्सा आयात किया था, जिस पर इसने 120 अरब डॉलर ख़र्च किए थे.