You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

पश्चिम बंगाल: चुनाव आयोग ने किया डीजीपी का ट्रांसफ़र

भारतीय निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के डीजीपी वीरेंद्र का ट्रांसफ़र कर दिया है. उनकी जगह राज्य में आईपीएस पी. निरंजयन को नियुक्त किया गया है.

लाइव कवरेज

  1. किसान आंदोलन का मुद्दा ब्रितानी संसद में पहुँचा

  2. तमिलनाडु चुनावः हर परिवार को मुफ़्त में 6 गैस सिलिंडर और 1500 रुपए

    तमिलनाडु की सत्तारूढ़ पार्टी एआईएडीएमके के सह-संयोजक और राज्य के मुख्यमंत्री एडापड्डी के. पलानीस्वामी ने ऐलान किया है कि हर परिवार को एक साल में छह मुफ़्त रसोई गैस (एलपीजी) सिलिंडर और परिवार की महिला-प्रमुख को 1,500 रुपये हर महीने दिए जाएंगे.

    उपमुख्यमंत्री पन्नीरसेल्वम और पार्टी के अन्य नेताओं के साथ मीडिया से बात करते हुए महिला दिवस के दिन उन्होंने ये घोषणा की. साथ ही उन्होंने बताया कि कुछ ही दिनों में पार्टी घोषणापत्र जारी करेगी.

    ‘घोषणापत्र लीक हो गया’

    क्या ये घोषणा डीएमके के हालिया ऐलान को देखते हुए किया गया है जिसमें स्टालिन ने हर गृहणी को 1000 रुपये प्रति महीने देने का ऐलान किया था? इस सवाल के जवाब में पलानीस्वामी ने कहा कि उनकी पार्टी का घोषणापत्र बीते 10 दिनों से तैयार किया जा रहा है.

    उन्होंने कहा, ‘’किन्हीं कारणों से हमारा घोषणापत्र (डीएमके का साथ) लीक हो गया.‘’

    तमिलनाडु में अप्रैल में विधानसभा चुनाव होने हैं और इसे देखते हुए राजनीतिक पार्टियां एक के बाद एक लोक-लुभावन ऐलान कर रहीं हैं.

    इससे पहले डीएमके नेता एमके स्टालिन ने घोषणा की थी कि अगर डीएमके सत्ता में आती है तो उनकी सरकार हर राशन कार्ड धारक गृहणियों को 1000 रुपया प्रति माह देगी.

  3. बीबीसी हिन्दी के इस लाइव पेज पर आपका स्वागत है. हम यहाँ दिनभर देश-दुनिया से जुड़े बड़े और ज़रूरी अपडेट्स से आपको अवगत कराएंगे. पिछले 24 घंटों के अपडेट्स के लिए यहाँ क्लिक करें.