कोलकाता में पूर्व रेलवे के दफ़्तर में आग, सात लोगों की मौत

कोलकाता में सोमवार रात को पूर्व रेलवे के न्यू कोलाघाट दफ़्तर में लगी भयावह आग से जल कर कम से कम सात लोगों की मौत हो गई है.

लाइव कवरेज

  1. अमेरिका: कोरोना वैक्सीन की पूरी डोज़ ले चुके लोग बिना मास्क के मिल सकते हैं

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    यूएस सेंटर फ़ॉर डिसीज़ कंट्रोल एंड प्रीवेंशन ने घोषणा की है कि जिन लोगों का कोरोना वैक्सीनेशन पूरा हो चुकी है वे सामान्य स्थिति में वापस आ सकते हैं.

    नए दिशानिर्देशों के अनुसार, जिन्हें आवश्यक टीके लग चुके हैं वे उन लोगों के साथ यात्रा कर सकते हैं जिन्हें टीका लग चुका है या उन लोगों के साथ भी जिनका वैक्सीनेशन अभी पूरी नहीं हुआ है.

    सेंटर फ़ॉर डिसीज़ कंट्रोल एंड प्रीवेंशन ने कहा है कि लोगों को उनके टीके की अंतिम ख़ुराक़ लेने के दो हफ़्ते बाद सुरक्षित माना जाता है.

    अभी तक 30 मिलियन से अधिक अमेरिकियों को कोरोना वैक्सीन की पूरी डोज़ दी जा चुकी है.

  2. सीरिया के राष्ट्रपति असद और उनकी पत्नी अस्मा कोरोना पॉज़ीटिव

    सीरिया

    इमेज स्रोत, Reuters

    सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद और उनकी पत्नी अस्मा का कोरोना टेस्ट पॉज़ीटिव आया है.

    राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार, राष्ट्रपति और उनकी पत्नी में कोरोना संक्रमण के हल्के लक्षण थे, जिसके बाद टेस्ट कराने पर उन दोनों की रिपोर्ट पॉज़ीटिव आयी है.

    एक बयान जारी कर कहा गया है कि- उनका स्वास्थ्य ठीक है और उनकी हालत स्थिर है.

    सीरियाई अरब रेड क्रीसेंट के प्रमुख ने हाल ही में कहा था कि फ़रवरी महीने के दूसरे सप्ताह से युद्धग्रस्त क्षेत्र में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले तेज़ी से बढ़े हैं. हालांकि संक्रमण कितना बढ़ा है यह सही-सही बता पाना संभव नहीं है क्योंकि परीक्षण क्षमता सीमित है और 10 साल के संघर्ष के बाद सीरिया के सिर्फ़ आधे अस्पताल ही पूरी तरह से काम कर रहे हैं.

  3. कोलकाता में पूर्व रेलवे के दफ्तर में आग, सात की मौत

    आग

    इमेज स्रोत, Sanjay Das

    प्रभाकर मणि तिवारी

    कोलकाता से, बीबीसी हिंदी के लिए

    पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सोमवार रात को पूर्व रेलवे के न्यू कोलाघाट दफ्तर में लगी भयावह आग से जल कर कम से कम सात लोगों की मौत हो गई.

    मृतकों की तादाद और बढ़ने का अंदेशा है.

    कुछ लोग अब भी उस इमारत में फंसे हैं. मरने वालों में फायर ब्रिगेड के चार और आरपीएफ के एक जवान के अलावा कोलकाता पुलिस के एक एएसआई और लिफ्ट मैन शामिल हैं.

    फिलहाल आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है.

    ममता बनर्जी

    इमेज स्रोत, ANI

    इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए के मुआवजे के साथ ही एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का एलान किया है.

    फायर ब्रिगेड मंत्री सुजित बसु समेत पुलिस और प्रशासन के शीर्ष अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं.

    फायर ब्रिगेड सूत्रों ने बताया कि यह आग शाम को करीब छह बजे लगी. इस चौदह मंजिली इमारत की तेरहवीं मंजिल पर सबसे पहले आग की लपटें देखी गईं. उसके बाद आग तेजी से नीचे की मंजिलों तक फैलने लगी. लगभग पांच घंटे के प्रयासों के बाद देर रात आग पर काबू पाया जा सका.

    पुलिस ने बताया कि आग की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने पहले लिफ्ट से 13वीं मंजिल तक पहुंचने का प्रयास किया. 12वीं मंजिल पर उन्होंने लिफ्ट से निकलने का प्रयास किया. लेकिन आग और धुएं की वजह से वे बेहोश हो गए. उसी के चलते उनकी मौत हो गई,

    इस भयावह आग से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई है. स्ट्रैंड रोड के कुछ हिस्सों में वाहनों की आवाजाही भी बंद कर दी गई है.

  4. कोनेरू हम्पी ने जीता बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन अवॉर्ड

    बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ़ द ईयर अवॉर्ड

    इंतज़ार की घड़ियां ख़त्म हुईं. बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ़ द ईयर अवॉर्ड (BBC ISWOTY) के दूसरे संस्करण की विजेता शतरंज खिलाड़ी इंटरनेशनल ग्रैंड मास्टर कोनेरू हम्पी बनी हैं. पब्लिक वोटिंग के आधार पर उन्हें विजेता घोषित किया गया है.

    जाने-माने खेल पत्रकारों और विशेषज्ञों की जूरी ने इस अवॉर्ड के लिए पाँच भारतीय महिला खिलाड़ियों को नॉमिनेट किया था. ये थीं- एथलीट दुती चंद, शतरंज चैंपियन कोनेरू हम्पी, शूटर मनु भाकर, पहलवान विनेश फोगाट और भारतीय महिला फ़ील्ड हॉकी टीम की मौजूदा कप्तान रानी रामपाल.

    कोनेरू हम्पी वर्ल्ड रैपिड चेस चैंपियनशिप की मौजूदा विजेता हैं. यह ख़िताब उन्होंने साल 2019 में दो साल के मातृत्व अवकाश के बाद जीता था. इसके साथ ही वो केयर्न्स कप 2020 की भी विजेता हैं.

    अवॉर्ड जीतने बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में कोनेरू हम्पी ने कहा, "यह अवॉर्ड बेहद क़ीमती है, न सिर्फ़ मेरे लिए बल्कि शतरंज से जुड़ी पूरी बिरादरी के लिए. शतरंज एक इनडोर गेम है इसलिए भारत में क्रिकेट की तरह इस पर ज़्यादा ध्यान नहीं दिया जाता. लेकिन मुझे उम्मीद है कि इस अवॉर्ड के बाद शतरंज की ओर लोगों का ध्यान जाएगा."

    नई महिला खिलाड़ियों को सलाह देते हुए हम्पी ने कहा कि बिना परिणामों की चिंता किए 'सिर्फ़ खेल का आनंद लीजिए.'

  5. सऊदी अरब के तेल ठिकानों पर हमलों की गूँज भारत में

  6. संस्कृत सीखने आईं स्पेन की मारिया बन गईं विश्वविद्यालय की टॉपर

  7. सात साल में रसोई गैस की क़ीमत दोगुनी हुई, पेट्रोल-डीज़ल पर टैक्स वसूली में 459 फ़ीसद का उछाल

    पेट्रोल-डीजल

    इमेज स्रोत, Himanshu Sharma/NurPhoto via Getty Images

    पिछले सात साल में देश में रसोई गैस की क़ीमत दोगुनी बढ़कर 819 रुपये प्रति सिलिंडर हो गई जबकि पेट्रोल और डीज़ल पर टैक्स से होने वाली वसूली 459 फ़ीसद से भी ज़्यादा बढ़ गई. तेल मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को संसद में ये जानकारी दी.

    तेल और गैस की बढ़ती क़ीमतों के मुद्दे पर संसद में पूछे गए एक सवाल के जवाब में तेल मंत्री ने लोकसभा को बताया कि पहली मार्च, 2014 को 14.2 किलो वज़न वाले रसोई गैस का एक सिलिंडर 410.5 रुपये में मिल रहा था कि जबकि इस महीने ये क़ीमत बढ़कर 819 रुपये हो गई.

    पिछले एक-दो सालों में रसोई गैस की क़ीमतों में जो बढ़ोतरी की गई है, उसकी वजह से इस पर मिलने वाली सब्सिडी ख़त्म हो गई. सार्वजनिक वितरण प्रणाली के ज़रिये मिलने वाले मिट्टी के तेल की क़ीमत के साथ भी यही हुआ है.

    धर्मेंद्र प्रधान ने लोकसभा को बताया, "पिछले कुछ महीनों में सब्सिडी पर मिलने वाले घरेलू रसोई गैस की क़ीमतें बढ़ाई गई हैं. पिछले साल दिसंबर में एक सिलिंडर की क़ीमत 594 रुपये थी. अब ये बढ़कर 819 रुपये हो गई है."

    ठीक इसी तरह सार्वजनिक वितरण प्रणाली के जरिये ग़रीबों को बेचा जाने वाला मिट्टी का तेल साल 2014 के मार्च महीने में 14.96 रुपये प्रति लीटर की दर से मिलता था, अब इसकी क़ीमत 35.35 रुपये है.

    पेट्रोल और डीज़ल की क़ीमतें देश में इस समय अपने सबसे उच्चतम स्तर पर हैं. हालांकि अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल और डीज़ल की क़ीमतें राज्यों में लगने वाले स्थानीय करों की वजह से अलग-अलग हैं.

    दिल्ली में फ़िलहाल एक लीटर पेट्रोल 91.17 रुपये में और डीज़ल 81.47 रुपये में मिल रहा है.

  8. बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्स वुमेन ऑफ द ईयर अवॉर्ड सेरेमनी: विजेता कौन?

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  9. बीबीसी हिंदी का डिजिटल बुलेटिन 'दिनभर', सुनिए फ़ैसल मोहम्मद अली से.

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  10. बीबीसी हिंदी का डिजिटल बुलेटिन 'दिनभर', सुनिए फ़ैसल मोहम्मद अली से.

  11. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फ़ाइनल लॉर्ड्स में नहीं साउथैम्प्टन में खेला जाएगा

    कोहली

    इमेज स्रोत, Getty Images

    वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फ़ाइनल भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच साउथैम्प्टन के एजेस बाउल स्टेडियम में खेला जाएगा.

    इससे पहले यह फ़ाइनल इंग्लैंड के लॉर्ड्स स्टेडियम में प्रस्तावित था.

    18 जून से 22 जून के बीच यह मैच होगा जबकि 23 जून को रिज़र्व डे के रूप में रखा गया है.

    समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इसकी पुष्टि की और कहा, “कोविड की स्थिति को देखते हुए साउथैम्प्टन में मैच खेला जाएगा.”

    इंग्लैंड पर टेस्ट सीरीज़ में 3-1 से जीत दर्ज करने के बाद शनिवार को भारतीय टीम WTC के फ़ाइनल में पहुंच गई थी.

    भारत WTC के पॉइंट टेबल में 72.2 प्रतिशत पॉइंट के साथ शीर्ष पर है.

    न्यूज़ीलैंड पहली टीम थी जिसने 70 फ़ीसदी पॉइंट के साथ फ़ाइनल में पहले जगह बनाई थी. ऑस्ट्रेलिया 69.2 फ़ीसदी पॉइंट के साथ तीसरे और इंग्लैंड 61.4 फ़ीसदी पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर है.

  12. अरबपति मैकेंज़ी स्कॉट ने स्कूल टीचर से की शादी

    मैकेंज़ी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमेज़ॉन के संस्थापक जेफ़ बेज़ॉस की पूर्व पत्नी और अरबपति मैकेंज़ी स्कॉट ने अपने बच्चों के स्कूल में पढ़ाने वाले विज्ञान के एक शिक्षक से विवाह कर लिया है.

    स्कॉट दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं में से एक हैं और उन्होंने तक़रीबन 4 अरब डॉलर की संपत्ति दान कर दी है.

    डेन जूअट के साथ उनकी शादी की ख़बर गिविंग प्लेज नामक परोपकारी वेबसाइट ने सार्वजनिक की.

    बेज़ॉस ने बयान में कहा है, “डेन बहुत अच्छे व्यक्ति हैं और मैं ख़ुश हूं और दोनों को लेकर उत्साहित हूं.”

    मैकेंज़ी और उनके पति डेन

    इमेज स्रोत, GIVING PLEDGE

    इमेज कैप्शन, मैकेंज़ी और उनके पति डेन

    फ़ॉर्ब्स पत्रिका के हालिया अनुमान के मुताबिक़ स्कॉट के पास तक़रीबन 53 अरब डॉलर की संपत्ति है.

    उन्होंने अपना अधिकतर पैसा महिलाओं से जुड़े मुद्दों, फ़ूड बैंक और काले लोगों के कॉलेजों के लिया दान किया है.

    स्कॉट और बेज़ॉस की शादी 25 साल तक चली और उन्होंने 1994 में उन्हें अमेज़ॉन की शुरुआत करने में मदद की. साथ ही उन्होंने दो उपन्यास भी लिखे हैं.

    अमेज़ॉन लेखक का उनका पेज बताता है कि वो ‘सिएटल में अपने चार बच्चों और पति डेन के साथ रहती हैं.’

    2019 में बेज़ॉस से तलाक़ के समय बेज़ॉस के पास अमेज़ॉन की 16 फ़ीसदी हिस्सेदारी थी और वो दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति थे. स्कॉट को तलाक़ समझौते के तहत अमेज़ॉन की 4 फ़ीसदी हिस्सेदारी मिली.

    स्कॉट इस समय दुनिया में सबसे अधिक संपत्ति के मामले में 22वें नंबर पर हैं जबकि उनके पूर्व पति बेज़ॉस 177 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पहले पायदान पर हैं.

  13. स्पेन की मारिया जो बनारस में संस्कृत पढ़ाती हैं

  14. भारतीय-अफ़्रीकी जोड़ियों का प्यार और शादी का सफर

  15. कोरोना वैक्सीन लगवाने वाली 100 साल की बुज़ुर्ग महिला

  16. आंध्र प्रदेश में गधे के मांस की माँग ज़्यादा क्यों?

  17. नेपाल: प्रचंड से लड़ाई के बाद ओली क्या अपनी कुर्सी बचा पाएंगे?

  18. एक दिन देश का नाम नरेंद्र मोदी रख दिया जाएगा: ममता बनर्जी

    मोदी और ममता

    इमेज स्रोत, SANJAY DAS/BBC

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौक़े पर सोमवार को कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पदयात्रा की.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, इस दौरान ममता बनर्जी ने मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए कहा कि मोदी-शाह के ‘मॉडल स्टेट’ गुजरात में बीते दो साल से रोज़ाना चार बलात्कार और दो हत्याएं हो रही हैं.

    रविवार को कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी की चुनावी रैली में शिरकत की थी और इसे ख़ासा सफल बताया गया था. इसके अगले ही दिन ममता बनर्जी ने महिला सुरक्षा पर यह पदयात्रा निकाली है.

    इस दौरान मुख्यमंत्री बनर्जी ने पीएम मोदी के राज्य में महिलाओं की सुरक्षा पर दिए बयान के जवाब में कहा कि अगर महिलाएं सुरक्षित न होतीं तो वे राज्य में रात में स्वतंत्र रूप से घूमने नहीं जातीं.

    कोविड-19 वैक्सीन के सर्टिफ़िकेट पर पीएम मोदी की तस्वीर पर टिप्पणी करते हुए ममता ने कहा कि ‘एक दिन आएगा जब देश का नाम नरेंद्र मोदी के नाम पर रख दिया जाएगा.’

    वहीं, सोमवार को सिंगुर से लगातार चार बार चुनाव जीतने वाले रवींद्र नाथ भट्टाचार्य और विधानसभा की पूर्व उपाध्यक्ष और ममता की क़रीबी रहीं सोनाली गुहा समेत टीएमसी के पांच विधायक बीजेपी में शामिल हो गए.

    स्थानीय पत्रकार प्रभाकर मणि तिवारी का कहना है कि चार लोग टिकट नहीं मिलने से नाराज़ थे तो एक विधायक सरला मुर्मू टिकट मिलने के बावजूद सीट पसंद नहीं आने से बीजेपी में चली गईं.

  19. बटला हाउस एनकाउंटर: इंस्पेक्टर मोहनचंद शर्मा की मौत के लिए आरिज़ ख़ान दोषी

    मोहनचंद शर्मा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    साल 2008 के बटला हाउस एनकाउंटर मामले में सोमवार को दिल्ली की एक अदालत ने दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के इंस्पेक्टर मोहनचंद शर्मा की हत्या के मामले में आरिज़ ख़ान और उसके साथियों को दोषी ठहराया.

    सितंबर 2008 को राजधानी दिल्ली के बटला हाउस इलाक़े में दिल्ली पुलिस और चरमपंथी संगठन इंडियन मुजाहिदीन से जुड़े लोगों के बीच मुठभेड़ हुई थी.

    यह एनकाउंटर दिल्ली में हुए सीरियल ब्लास्ट के छह दिन बाद हुआ था. इन धमाकों में 26 लोगों की मौत हुई थी.

    एनकाउंटर की घटना में इंस्पेक्टर शर्मा की मौत हो गई थी जबकि उनके दो साथी घायल हुए थे. इस दौरान आरिज़ ख़ान फ़रार हो गया था और 10 साल बाद फ़रवरी 2018 में नेपाल से उसे गिरफ़्तार किया गया था.

    आरिज़ को अगले सोमवार (15 मार्च) को सज़ा सुनाई जाएगी.

    सुनवाई के दौरान एडिशनल सेशन जज संदीप यादव ने कहा, “यह साबित हो चुका है कि ख़ान और उनके साथियों ने हथियारों से गोली चलाई जिसके कारण इंस्पेक्टर शर्मा की जान गई.”

    2013 में आरिज़ के साथी शहज़ाद अहमद को बटला हाउस एनकाउंटर में दोषी पाया गया था और उम्रक़ैद की सज़ा सुनाई गई थी. उनके दो अन्य साथी आतिफ़ अमीन और मोहम्मद साजिद एनकाउंटर के दौरान मारे गए थे.

    वहीं, एक अन्य साथी मोहम्मद सैफ़ को घटनास्थल से गिरफ़्तार किया गया था.

  20. मुकेश अंबानी के घर के पास विस्फोटक: एनआईए करेगी जांच

    नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी

    इमेज स्रोत, ANI

    उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के पास विस्फोटक से लदी गाड़ी के मामले की जांच अब नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी करेगी.

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक आधिकारिक प्रवक्ता के हवाले से रिपोर्ट दी है कि गृह मंत्रालय के आदेश के बाद एनआईए ने मामले की तफ़्तीश अपने हाथ में ले ली है.

    प्रवक्ता ने बताया कि एनआईए इस मामले को फिर से दर्ज करने की प्रक्रिया में है.

    दक्षिण मुंबई में मुकेश अंबानी के घर के पास 25 फरवरी को एक स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद हुई थी जिसमें 29 जिलेटिन स्टिक रखे हुए थे.

    पुलिस का कहना था कि गाड़ी 18 फरवरी को चोरी की गई थी. शुक्रवार को इस गाड़ी के मालिक हीरेन मनसुख की लाश ठाणे में बरामद हुई.