यमन में युद्ध का समर्थन नहीं करेगा अमेरिका, बाइडन ने बदली विदेश नीति

विदेश नीति पर पहले बड़े भाषण में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, "यमन में युद्ध ख़त्म होना चाहिए."

लाइव कवरेज

  1. ब्रेकिंग न्यूज़, किसान आंदोलन: ग़ाज़ीपुर बॉर्डर पर लगी कीलें हटाई गईं

    ANI

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाले ग़ाज़ीपुर बॉर्डर पर बैरिकेड्स के साथ, सड़क पर लगाई गईं कीलें गुरुवार सुबह प्रशासन ने निकलवा ली हैं.

    समाचार एजेंसी एएनआई ने इसकी तस्वीरें जारी की हैं.

    सड़क पर कीलें लगाये जाते समय स्थानीय प्रशासन ने इसकी कोई वजह नहीं बताई थी. लेकिन यह समझा गया कि ‘प्रदर्शनकारी किसान दोबारा दिल्ली में दाख़िल ना हो सकें, इसलिए सड़क पर कीलें ठोकी गई हैं.’

    बुधवार को बीबीसी के सहयोगी पत्रकार समीरात्मज मिश्र ने इस बारे में किसानों से बात की थी.

    किसानों का कहना था कि ‘ये तारें और कीलें तो पाकिस्तान और चीन बॉर्डर पर लगाने की हैं, इन्हें ग़ाज़ीपुर बॉर्डर पर क्यो लगा दिया गया?’

    देखिए, पूरी रिपोर्ट...

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  2. किसानों से मिलने ग़ाज़ीपुर पहुँचे 10 राजनीतिक दलों के 15 सांसदों को पुलिस ने रोका

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    ग़ाज़ीपुर बॉर्डर पर किसानों से मिलने पहुँचे विपक्ष के नेताओं को पुलिस ने रोक लिया है.

    दस राजनीतिक दलों के लगभग 15 सांसद आज दिल्ली-उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाले ग़ाज़ीपुर बॉर्डर पर स्थित किसानों के धरना स्थल को देखने पहुँचे हैं.

    गुरुवार सुबह अकाली नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने इस दौरे की सूचना दी थी.

    ग़ाज़ीपुर पहुँचकर हरसिमरत कौर बादल ने कहा, “हम यहाँ हैं ताकि हम संसद में किसानों के प्रदर्शन पर चर्चा कर सकें. स्पीकर हमें यह मुद्दा उठाने नहीं देते. अब सभी राजनीतिक दल, इस दौरे के बाद उन्हें किसान प्रदर्शन की जानकारी देंगे.”

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने कहा कि “हम सरकार से अनुरोध करते हैं कि वो किसानों से बात करे. किसानों के साथ न्याय होना चाहिए. उनकी बात सुनी जानी चाहिए.”

    बताया गया है कि विपक्षी नेताओं का यह दल बसों से गाज़ीपुर बॉर्डर पहुँचा है और ये लोग प्रदर्शन की स्थिति का जायज़ा लेना चाहते हैं.

    दिल्ली और यूपी को जोड़ने वाले गाज़ीपुर बॉर्डर पर उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, हरियाणा और पंजाब के किसान लगभग 70 दिन से प्रदर्शन कर रहे हैं.

    सिंघु बॉर्डर और टिकरी बॉर्डर के अलावा गाज़ीपुर बॉर्डर किसान आंदोलनकारियों की एक महत्वपूर्ण साइट रहा है जहाँ इस वक़्त सैकड़ों किसान मौजूद हैं.

  3. कैपिटल बिल्डिंग पर हमले की पीएम मोदी ने निंदा क्यों की: चिदंबरम

    अंतरराष्ट्रीय हस्तियों के किसान प्रदर्शनों पर ट्वीट के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय के बयान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने ट्वीट करके कहा है कि ट्रम्प समर्थकों द्वारा वॉशिंगटन में कैपिटल भवन पर हमले पर भारत के पीएम ने टिप्पणी क्यों की?

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    पी. चिदंबरम ने कई ट्वीट करते हुए विदेश मंत्रालय से सवाल पूछे हैं कि उन्होंने म्यांमार में सैन्य तख़्तापलट पर टिप्पणी क्यों की और वह नियमित रूप से श्रीलंका और नेपाल के मामलों पर टिप्पणी क्यों करता है?

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    छोड़िए X पोस्ट, 3

    पोस्ट X समाप्त, 3

  4. अमेरिका ने किसान प्रदर्शनों पर कहा- ‘शांतिपूर्ण प्रदर्शन लोकतंत्र की कसौटी’

    किसान

    इमेज स्रोत, ANI

    अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने अपने बयान में भारत के कृषि क़ानूनों का समर्थन करते हुए ‘शांतिपूर्ण प्रदर्शनों को लोकतंत्र की कसौटी’ बताया है.

    ग़ौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय हस्तियों के किसान प्रदर्शनों पर ट्वीट करने और फिर उसके बाद भारतीय विदेश मंत्रालय के बयान के बाद अमेरिका का यह बयान आया है.

    अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा, “सामान्य तौर पर अमेरिका भारतीय बाज़ार की दक्षता को सुधारने और निजी क्षेत्र के निवेश को आकर्षित करने के लिए उठाए गए क़दम का स्वागत करता है.”

    हालांकि, किसान प्रदर्शन से जुड़े सवाल पर प्रवक्ता ने कहा कि किसी भी समस्या को दोनों पक्षों को बातचीत से सुलझाना चाहिए अमेरिका जिसके लिए प्रोत्साहित करता है.

    इसके साथ ही प्रवक्ता ने कहा, “हम मानते हैं कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन किसी भी संपन्न लोकतंत्र की कसौटी होते हैं और यह याद रखने वाली बात है कि भारतीय सुप्रीम कोर्ट ने भी यही कहा है.”

  5. Cover Story: भारतीय पासपोर्ट कितना दमदार है?

  6. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे चौरी-चौरा कांड के शताब्‍दी समारोह का उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश में चौरी-चौरा कांड के शताब्‍दी समारोह का वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी चौरी-चौरा कांड के सिलसिले में एक डाक टिकट भी जारी करेंगे.

    उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  7. ब्रेकिंग न्यूज़, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी यूपी के रामपुर के लिए रवाना

    प्रियंका गांधी

    इमेज स्रोत, Sonu Mehta/Hindustan Times

    कांग्रेस महासचिव यूपी के रामपुर जा रही हैं. प्रियंका गांधी का काफ़िला तड़के सुबह ही रामपुर के लिए रवाना हो गया.

    ख़बरों के अनुसार, प्रियंका गांधी ट्रैक्टर परेड के दौरान मारे गए प्रदर्शनकारी नवरीत के घर जाएंगी.

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने एएनआई से कहा- "हमें जानकारी मिली कि नवरीत की ट्रैक्टर रैली के दौरान मौत हो गई थी. प्रियंका गांधी रामपुर में आज उनके परिवार वालों से मुलाक़ात करेंगी."

    नवरीत उत्तर प्रदेश में रामपुर ज़िले के बिलासपुर के गांव डिबडिबा के रहने वाले थे.

    दिल्ली के आईटीओ इलाक़े में उनकी मौत हो गई थी. प्रदर्शनकारियों ने गोली लगने से मौत होने का आरोप लगाया था.

    लेकिन पुलिस का कहना है कि ट्रैक्टर पलटने से हुए हादसे में वो मारे गए. इससे जुड़ी सीसीटीवी फ़ुटेज भी जारी की जा चुकी है.

    नवरीत हाल ही में ऑस्ट्रेलिया से आए थे और किसान आंदोलन में शामिल होने दिल्ली गए थे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  8. म्यांमार तख़्तापलट पर संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने की अपील, इसे नाकाम किया जाए

    म्यांमार

    इमेज स्रोत, AFP

    संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेश ने विश्व समुदाय से अपील की है कि वे सोमवार को म्यांमार में हुए तख़्तापलट को नाकाम करें.

    उन्होंने कहा कि चुनावों का पलटना ‘अस्वीकार्य’है और तख़्तापलट करने वाले नेताओं को यह समझना चाहिए कि देश को चलाने का यह कोई तरीक़ा नहीं है.

    संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद इस घटना पर बयान जारी करने पर चर्चा कर रही है लेकिन ऐसा अनुमान है कि तख़्तापलट करने के किसी भी बयान को चीन रोक सकता है.

    म्यांमार सेना ने जब सत्ता पर क़ब्ज़ा किया तो उसने चुनी गईं नेता आंग सान सू ची को हिरासत में ले लिया था. उन पर कई आरोप लगाए गए हैं और 15 फ़रवरी तक उन्हें हिरासत में ले लिया गया है.

    तख़्तापलट की घटना के बाद न ही सू ची और न ही हटाए गए राष्ट्रपति विन मिएन का कुछ पता चल पाया है.

  9. नमस्कार! ये बीबीसी हिंदी का लाइव पन्ना है जहाँ हम आपको दिनभर की बड़ी ख़बरें और ज़रूरी लाइव अपडेट्स देंगे. 3 फ़रवरी (बुधवार) की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.